Blog

  • दड़ा सट्टा पर्चियों समेत एक पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस की कार्रवाई में शुक्रवार को दड़ा सट्टा कारोबार चलाने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर चौक के पास एक व्यक्ति दड़ा सट्टा के नंबर बांट रहा है। संदिग्ध व्यक्ति की तालाशी ली गई तो उसके पास से दडड़ा सट्टा पर्चियां और 1110 रू पकड़े गए। पुलिस ने आरोपी कर्ण पुत्र ज्वाला सिंह निवासी वनगढ़ के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 76 चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने यातायात के शुक्रवार को नियम तोड़ने वाले 76 वाहनों के चालान काटे हैं। इस कार्रवाई में कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 18,300 रू प्राप्त हुए हैं। अवैध खनन में लिप्त एक वाहन से भी पुलिस ने 7500 रू जुर्माना वसूला है। एक व्यक्ति से 100 रु वसूले गए जो सार्वजनिक स्थल पर खुले में धुम्रपान कर रहा था।
  • चिंतपूर्णी :छज्जा गिरने से बच्ची की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : चिंतपूर्णी के निकट मोईन गांव में शुक्रवार को आए तूफान में एक बच्ची की जान चली गई। जिस समय तेज हवाएं चलने लगीं तब तीन वर्षीय बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। अचानक ही हवा के जोर से घर का छज्जा गिर गया और उसमें से निकली एक ईंट बच्ची के सिर पर लग गई। दिमाग पर चोट से तीन साल की बच्ची ने मौके पर ही प्राण त्याग दिए।
  • युवाओं को नशे से बचाने के लिए टकोली में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित : बंगाणा ब्लॉक को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन अब हर घर में दस्तक दे रहा है जिसमें हर घर में प्रशासन लोगों को जागरूक करने के साथ साथ बच्चों की दैनिक गतिविधि पर ध्यान रखने के साथ ही अभिभावकों को पंचायत टास्क फोर्स का सहयोग देने के लिए प्रेरित कर रहा है। शनिवार को सीडीपीओ बंगाणा रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाने और जिलाधीश महोदय का संदेश पत्र घर घर में हर जन तक पहुंचाने का आगाज़ हुआ l
    उन्होंने इस कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता करते हुए कहा की युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी पंचायत टास्क फोर्स के साथ मिलकर  इस अभियान पर काम करेंगे आने वाले समय मे हर पंचायत में प्रशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे हर घर ,हर गांव में हर जन को इस अभियान के बारे में सारी जानकारी दी जाएगी। इस अभियान को तभी सफल बनाया जा सकता है अगर समाज का हर एक व्यक्ति इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाए अगर आपके आस पास कोई नशा करता है या नशा बेचता है तो ऐसे लोगो की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाए ।ताकि युवाओं की नशे के जाल में फसने से बचाया जा सके। कई लोग जो नशा करने और बेचने वालों को जानते भी है लेकीन वह इस बात को छिपाकर नशा बेचने वालो को ही बचा रहे होते हैं।
    हर ब्लॉक में दो हॉस्पिटल में नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज फ्री में किया जायेगा जैसे बाकी बीमारियों का ईलाज होता है वैसे ही नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज भी किया जायेगा अगर किसी को नशे से सबंधित जानकारी प्राप्त करनी हो तो बो नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत दिए गए हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके पता कर सकता है। अगर आपके इलाके में कोई नशे का सेवन या कारोबार कर रहा है तो drug free Himachal app पर इसकी जानकारी दे सकता है। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत ने पंचायत टास्क फोर्स के मेम्बर से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की l इस मौके पर आगनवाड़ी पर्यवेक्षक मधु सुमन,पंचायत प्रतिनिधि , महिला मंडल, युवा मंडल, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्थानीय स्कूल के इंचार्ज  और समस्त अध्यापक गण शामिल रहे l
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों ने ‘क्ले मॉडलिंग’ , कक्षा तीसरी और चौथी के बच्चों ने ‘कोलाज मेकिंग’ तथा कक्षा पांँचवी से दसवीं तक के बच्चों ने ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता में भाग लिया। ‘क्ले मॉडलिंग’ प्रतियोगिता में स्ट्रॉबेरी ग्रुप मे कक्षा प्रथम से विधि प्रथम, विवान व अलीशा द्वितीय तथा करणवीर व रियांश सहजपाल तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से आयुष व दिवांशी वशिष्ट प्रथम, नवराज, रिद्धि व कृषिका खन्ना द्वितीय तथा कनिष्क ठाकुर, अभिनव दत्त व परीक्षित तृतीय स्थान पर रहे।
    ‘कोलाज मेकिंग’ प्रतियोगिता में एप्पल ग्रुप मे से कक्षा तीसरी से यशिका प्रथम, धवनप्रीत व यक्ष बस्सी द्वितीय तथा कायरा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी से, मुकुंद भारद्वाज प्रथम, आरवी शर्मा व रूहानी कौशल द्वितीय तथा आयुष सिंह व श्रेष्ठ तृतीय स्थान पर रहे। ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट ‘प्रतियोगिता में ऑरेंज ग्रुप से अनाया चब्बा व आशना प्रथम, अश्मित द्वितीय तथा गौरांगी व लक्ष तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप से सुहाना प्रथम, मन्नत शर्मा द्वितीय तथा अंशिका धीमान व कनिष्का तृतीय स्थान पर रहे। मैलन ग्रुप से शीतल प्रथम,पीयूष व इशिका द्वितीय तथा नीतू राणा तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने विजेता रहे छात्रों को बधाई दी और उनके द्वारा बनाई गई कृतियों की प्रशंसा की। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा उभर कर सामने आती है।
  • पंजाब: BSP ने उम्मीदवारों का किया ऐलान 

    फरीदकोटः लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आज 2 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने फरीदकोट से गुरबख्श सिंह चौहान और गुरदासपुर से इंजीनियर राजकुमार जनोतरा को उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले पार्टी फिरोजपुर सीट से सुरिंदर कंबोज को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

  • पंंजाबः गोली मारकर युवक की ह+त्या, परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर: बटाला रोड पर रहने वाले सोनू नाम के नौजवान की गोली मार कर हत्या किए जाने के बाद उसके परिवार द्वारा उसके कातिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसके तहत पुलिस द्वारा उसके कातिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस द्वारा धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोनू अपने ससुराल में ही रह रहा था और वहां सोनू को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि हमने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरु कर दी है। जहां एक तरफ कोड-आफ-कंडक्ट लगने के बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा अपने लाईसैंस हथियार जमा करवाने की बात की गई है, वहीं आज ही अमृतसर में गोलियां चलने की वारदात सामने आ गई।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    सोनू के परिवार की तरफ से अपने बेटे के इंसाफ के लिए पुलिस से गुहार लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सोनू के ससुराल वालों ने उनको अपने बेटे के अंतिम सस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया। उनको शक है कि सोनू का जानबूझ कर कत्ल किया गया है। एसएचओ सदर द्वारा सोनू के परिवार को आश्वासन दिया गया कि धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जो भी परिवार की ओर से बयान दर्ज करवाया जाएगा उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

  • जालंधर पहुंचे भाजपा नेता RP Singh ने केजरीवाल के डाइट चार्ट का किया खुलासा, आप पार्टी पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने 400 पार के नारे पर काम करते हुए जोरों से तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं इस दौरान अमृतसर के बाद आज जालंधर दौरे पर नेशनल स्पोक्सपर्सन आरपी सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में आप पार्टी के सौरभ भारद्वाज द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई। उन्होंने कहा कि सौरभ ने आरोप लगाए है कि जेल में अरविंद केजरीवाल को इसुलिन नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें जो डायबटिज के लिए डोज दी जानी है वह नहीं दी जा रही। आप पार्टी पर निशाना साधते हुए आरपी सिंह ने कहा कि पहले शराब घोटाले को लेकर बाहर स्कैम किया गया, अब अंदर मीठे का स्कैम किया जा रहा है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    उन्होंने कहा कि सौरभ ने जो आरोप लगाए है कि उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है या खाना नहीं दिया जा रहा, लेकिन यह सब झूठ है। आरपी सिंह ने बताया कि सच कुछ ओर है। उन्होंने आरोप लगाए है कि बाहर रहकर केजरीवाल ने ब्लू कॉलर क्राइम किया है। उन्होंने कहा कि कैसे पैसा गोवा में भेजा गया, कैसे खास आदमी विजय नायर सरकारी बंगला दिया गया ताकि वह उनके पास रहे और आता जाता रहे। उन्होंने कहा कि अब अंदर भी जो किया जा रहा है वह आईएस वाले दिमाग का ब्लू कालर क्राइम के तहत जेल से छूटने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह सौरभ को एक ही बात कहना चाहते है कि उनके पास केजरीवाल का डाइट चार्ट पड़ा है और वह उसे देखकर बता दें कि क्या शरारत हो रही है।

    आरपी सिंह ने कहा कि 4-4 केले खाए जाए रहे है, आम खाए जा रहे है। वहीं जेल में आलू पूरी खाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में उन्होंने अंडे का सेवन किया था। आरपी सिंह का आरोप है कि वह जानबूझकर मीठा का ज्यादा सेवन कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह जेल से बाहर आने के लिए यह सब किया जा रहा है। आरपी सिंह ने कहा कि उनकी शूगर की रिपोर्ट भी सामने आई है, जो उन्होंने मीडिया के सामने रखी है। उन्होंने कहा कि सरकार पर झूठे इल्जाम लगाए जा रहे है।

  • अब इस जगह पार्टी उम्मीदवार का हुआ विरोध, तेजी से निकाला गया काफिला, देखें वीडियो

    जींद: नरवाना के विश्वकर्मा चौक पर शुक्रवार को किसानों और मजदूर संघों ने सिरसा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अशोक तंवर का काले झंडे दिखाकर विरोध-प्रदर्शन किया। अशोक तंवर नरवाना की जाट धर्मशाला में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जैसे ही किसान व मजदूरों को अशोक तंवर के आने की भनक लगी, वैसे ही सभी लोग वहां पहुंचे और काले झंडे लेकर विश्वकर्मा चौक पर खड़े हो गए। कार्यक्रम से लौटते समय तंवर को उन्होंने काले झंडे दिखाते हुए विरोध जताया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि पुलिस द्वारा तंवर का काफिला काफी तेजी से वहां से निकाला गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान नेता मास्टर बलबीर ने कहा कि सरकार ने पिछले चार सालों से जो सलूक उनके साथ किया है। वही सुलूक सभी नेताओं के साथ भी हर गली-मोहल्ले में होगा। वहीं, किसानों में इस बात की भी नाराजगी है कि तंवर उन्हें बिना पूछे और नजरअंदाज कर रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार का हर मंत्री और नेता डरा हुआ है। वो हमसे बात नहीं करना चाहते और न ही हमारी समस्या को जानना चाहते।

    किसानों का कहना है कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रह रही है। लोकतंत्र में हर वर्ग की आवाज सुननी चाहिए, लेकिन सरकार सबकी आवाज दबाना चाहती है। किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को बरगला रही है। पहले ही दस साल के शासनकाल में भाजपा ने किसानों व मजदूरों को परेशान किया है। इसके बावजूद वह तीसरी बार फिर से सत्ता के सपने देख रही है। किसान व मजदूर विरोधी भाजपा को पूरे हरियाणा में काले झंडे दिखाए जा रहे हैं।

  • पंजाब : उम्मीदवारी से पहले कांग्रेस नेता का आया बयान, देखें वीडियो

    फरीदकोट : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पंजाब में सियासी माहौल पूरी तरह से गरमा गया है और पंजाब में बंटवारे की सियासत जारी है। उधर कांग्रेस ने अभी तक फरीदकोट लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। जिसके चलते अमृतसर के रहने वाले कांग्रेस के एएसआई मोर्चा के उपाध्यक्ष अजीपाल सिंह रंधावा ने फरीदकोट सीट से अपनी दावेदारी ठोक दी है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    इस बारे में बात करते हुए अमृतसर से अजयपाल सिंह रंधावा ने कहा कि वह कांग्रेस से लोकसभा क्षेत्र फरीदकोट से संसदीय चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं और उन्होंने पार्टी हाईकमान के सामने अपनी दावेदारी भी रख दी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार फरीदकोट से जीत होगी। कांग्रेस उन्हें इस क्षेत्र से टिकट जरूर देगी।

    उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ते समय उनका मुख्य मुद्दा यह होगा कि फरीदकोट से संबंधित स्कूलों के विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार अच्छा व्यक्तित्व बनाने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने एक मांग पत्र भी डिप्टी कमिश्नर को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बेशक मोहम्मद सादिक फरीदकोट सीट से सांसद है। लेकिन मोहम्मद सादिक ने कोई विकास कार्य नहीं किया है।

    यही कारण है कि पार्टी इस बार उन्हें टिकट नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर उम्मीदवार भले ही अन्य पार्टियों से हो, लेकिन अपने अच्छे कार्यों के कारण उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलेगी और वे फरीदकोट में चुनाव लड़ेंगे। फरीदकोट की सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे। अगर उन्हें फरीदकोट से टिकट मिलता है तो वे स्थायी तौर पर फरीदकोट में ही रहेंगे।