Blog

  • पंजाबः घर पर ट्यूशन पढ़ाती महिला का गला रेतकर हत्या, सुबह बेटे ने देखा श’व, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब लगातार क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है। वहीं देर रात एक महिला का गला रेत कर हत्या कर दी गई है। महिला सुंदर नगर चौक भामियां रोड गार्डन कालोनी की रहने वाली है। मृतका घर पर ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुस कर उसकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ लूट भी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला की पहचान नाम के रूप में हुई है।

    सूत्रों मुताबिक पूजा के घर पर किराएदार भी रहते है। इसलिए पुलिस विभिन्न एंगलों पर जांच कर रही है। आज सुबह पूजा के बेटे चीकू ने खून से लथपथ मां को देख मोहल्ले में शोर मचाया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस चौकी मुंडिया की पुलिस द्वारा शव कब्जे में लिया जा रहा है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे पुलिस खंगाल रही है। मरने वाली महिला ने दूसरी शादी की थी, जबकि उसके पति की तीसरी शादी है। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस मौके से क्लू आदि एकत्र कर रही है। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था वह फगवाडा गया हुआ था।

  • आप सरकार का दीवाली तोहफा, कर्मचारियों को बोनस देने का किया ऐलान 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में आप सरकार ने कर्मचारियों को दीवाली से बड़ा तोहफा दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपए का बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा- दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रूपये का बोनस दे रहे हैं।

    सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “इस त्योहारों के मौसम में हम अपने सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7 हजार रुपए का बोनस दे रहे हैं…इस समय दिल्ली सरकार में लगभग 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी हैं। इस बोनस को देने के लिए 56 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा….”

  • पंजाबः रेल कोच फैक्टरी के बाहर बनी झुग्गियों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः रेल कोच फैक्टरी परिसर के बाहर सड़क किनारे स्थापित झुग्गियों में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद कपूरथला फायर बिर्गेड, आरसीएफ फायर बिर्गेड और सुलतानपुर लोधी से आई गाड़ियों से फायर अधिकारी हरप्रीत सिंह की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि अभी आग लगने का करण मालूम नहीं हो सका है लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम और हुसैनपुर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रही है।

    बताया जा रहा है कि आरसीएफ के बाहर लगभग डेढ़ सौ झुग्गियां हैं। जिनमें आग लगने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि यहां पिछले वर्ष भी आग लगने की घटना घटी थी। फायर ब्रिगेड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रात 8:10 पर आग लगने की सूचना मिली और तभी आठ बजकर 11 मिनट पर टीम चली गई। मौके पर पहुंच उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हुसैनपुर चौकी के इंचार्ज पूर्णचंद ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिसकर्मी भी जुटे हुए हैं। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

  • जालंधर : गाय काटने के मामले में इलाका निवासियों में रोष, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS : देहात में व्यक्तियों द्वारा पशु क्रूरता या जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करने के लगातार मामले सामने आ रहे है। वहीं ऐसा एक ओर मामला खुरला किंगरा से गाय के साथ दुर्व्यवहार करने का सामने आया है। दरअसल, कुछ लोग मांस, दांत और सींग जैसे स्वार्थी उद्देश्यों के लिए जानवरों को नुकसान पहुंचाते है और इन सभी से वह बहुत सारा पैसा कमाता है। जहां 2 लोगों ने गाय को काटने की खबर सामने आई है। 2 आरोपियों द्वारा एक गाय को निजी फार्म हाउस में ले जाकर उसे काटा गया और उसकी हत्या कर दी थी। इस बात की भनक जैसे ही इलाका निवासियों को लगी तो उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाय की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    गाय के शव को बरामद कर साथ थाने ले गई। खुरला किंगरा इलाका निवासियों का कहना है कि गाय को निजी फार्म हाउस में लाया गया था और दो लोगों द्वारा उसे काटा गया था। थाना 7 के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि निजी फार्म हाउस में गाय को काटा जा रहा है। जिस पर उन्होंने पुलिस पार्टी समेत वहां पहुंचे और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मुकेश कुमार ने बताया कि जब वह पहुंचे तो 2 आरोपियों द्वारा गाय के शव को छिन्न भिन्न किया जा रहा था तो उन्होंने तुरंत उन्हें गिरफ्तार किया और गाय का शव बरामद कर इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि निजी फार्म हाउस किसका है और यहां पर कौन रहता है इसके बारे में अभी जांच की जा रही है।

    खुरुला किंगरा इलाका निवासियों ने बताया कि उनके इलाके में पढ़ते निजी फार्म हाउस में 2 व्यक्तियों द्वारा गाय को लाया गया था और गाय को काट डाला गया। उन्होंने बताया की गाय के टुकड़े वह खुद देख कर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन व्यक्तियों ने गाय को काटा है वह मुसलमान लोग हैं। यह भी बताया कि निजी फार्म हाउस में प्रवासी लोग रहते हैं। एक लड़की वही सो रही थी लेकिन उसे इस बात की भनक तक नहीं लगी। इस गाय हत्या को देख उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

  • जालंधरः फिर विवादों में आया MGN SCHOOL, हुआ प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: आदर्श नगर में स्थित एमजीएन स्कूल एक बार फिर से विवादों में घिरता हुआ दिखाई दे रहा है। जहां स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट के चुनावों के लेकर विवाद चल रहा है। इस दौरान ट्रस्ट के व्यक्ति आज स्कूल के बाहर इकट्ठे हुए है।इस दौरान ट्रस्ट के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे बिना बताए ट्रस्ट से बाहर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट के चुनाव करवाए जाने को लेकर स्कूल के बाहर ट्रस्ट के व्यक्ति इकट्ठे हुए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब कि यहां पर एक चपड़ासी को निकालने के परमिशन नहीं है। 

    उन्होंने कहा कि कोर्ट के 19 -10-2023 फैसले के मुताबिक आज वह सभी इकट्ठे हुए है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों के अब वह ट्रस्ट के चुनाव करवाना चाहते है। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रस्ट काफी सालों से पुराना है। इस दौरान उन्होंने 2 व्यक्तियों को चुनाव के गठित किया है, जोकि इस ट्रस्ट का सारा कामकाज संभालेंगे। उन्होंने कहा कि नाजायद तरीके से लोगों को भर्ती किया गया है, जैसे कि ड्राइवर को रखा गया है। इस दौरान उक्त ट्रस्ट के व्यक्ति ने कहा कि उनकी ओर से जरनैल सिंह, गुरविंदर सिंह सहित 2 अन्यों को गठित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाए है कि जो लोग अब कोर्ट के फैसले की पालना नहीं कर रहे, वह हम लोगों की क्या सुनेगें। वहीं उन्होंने इस चुनाव को लेकर कहा कि डीसी की अगुवाई में यह चुनाव करवाए जाएगे।

  • पंजाबः भीषण सड़क हादसे में 5 युवकों की मौ’त, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब के मोगा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आज सुबह एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    मोगा के कड़ाहेवाला गांव के पास आज सुबह करीब तीन बजे यह हादसा हुआ है। इस हादसे में वर्ना कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अबतक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।  

    पुलिस ने सभी शवों को मोगा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान में जुट गई है। एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब तीन बजे दिल्ली नंबर की वर्ना गाड़ी की धान से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें पांच युवकों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनकी पहचान की जा रही है।

    इससे पहले रविवार को मोगा के अजीतवाल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। बरात फाजिल्का से लुधियाना के बद्दोवाल जा रही थी। दूल्हे की कार अजीतवाल के पास खड़े ट्राले में जा घुसी। हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। 

  • आज का राशिफल, 6 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 6 अक्टूबर 2023

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 4 बजकर  27 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जाने कैसा रहेगा आपके लिए 06 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन उत्तम है। आज काम के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। हो सकता है कि सीनियर आपको कोई उपहार दें। कहीं निवेश कर रहें है तो उस विषय के जानकर व्यक्ति से सलाह जरुर कर लें। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे।

    वृष राशिः आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी की राय लेने से आज आपके बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी होगी। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से, आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना कर रखें। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

    मिथुन राशिः आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज किसी दोस्त से चल रही अनबन आपके कोशिश करने से समाप्त हो जाएगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार को बढ़ाने का प्लान सफल रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है। शिक्षक आज छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।

    कर्क राशिः आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपके परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। शाम को बच्चों के साथ पार्क जायेंगे जहां बच्चे आईसक्रीम का आनंदउठाएंगे। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए प्रस्ताव आयेगा, कोई अच्छा रिश्ता फाइनल भी होगा। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे, एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखे रिश्ते में मजबूती आयेगी।

    सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको, आपके कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जायेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन इलेक्ट्रानिक से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आपके घर कोई खास मेहमान आयेंगे, आप उनकी खातिरदारी में व्यस्त रहेंगे। साथ ही कहीं जाने का प्लान आपको कैंसिल भी करना पड़ेगा। छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    कन्या राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खाने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है.. आज उनके लिए दिन बढ़िया है। आज रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जिसके साथ आप थोड़ा समय बिताएंगे, हो पुरानी बातें भी शेयर करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिये फॉर्म भरेंगे।

    तुला राशिः आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। साथ ही उन्हें किसी अच्छी मूवी के लिए ऑफर भी करेंगे। मेडिकल कि पढाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर से मिलने का मौका मिलेगा। वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, आज कोई केस आपके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिल सकते हैं।

    वृश्चिक राशिः आज आपका दिन राहत पूर्ण रहेगा। आज आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो अपनी कमियों को जानते तो है, लेकिन उन्हें स्वीकार करना नहीं चाहते ऐसे लोगों से दूरियां बनाकर रहे। साथ ही उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करें, जो पिछले कुछ वर्षों में मिले है। इस राशि की जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज.. अच्छा दिन है। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। आज किसी बचपन के फ्रैंड से आपकी मुलाकात रास्ते में होगी।

    धनु राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते है, अपने इमेल को एक बार अच्छे से चेक करके ही जाएं। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे, सभी लोग खूब एंजॉय करेंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है, आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते है। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेट आज अपनी शादी की बात घर पर करेंगे… हो सकता है कि जल्द ही शादी पक्की भी हो जाएं।

    मकर राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में. आपसे गलतियां हो सकती हैं। आज दूसरों पर विश्वास न करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ेगा। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा। लवमेट के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।

    कुंभ राशिः आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज उन चीजों को महत्व देंगे जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। आज आप शहर के किसी बड़े मॉल में फ़ूड कार्नर ओपन करने का विचार कर सकते हैं। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज घर के जरूरत का सामान लेने मार्केट जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • पंजाब: नहाने गए 5 बच्चों में 3 डूबे, तालाश जारी 

    लुधियाना :सतलुज नदी में बच्चों के डूबने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 5 बच्चे सतलुज नदी में नहाने गए थे, जिनमें से 3 डूब गए। इस घटना का पता चलने के बाद तीनों की तलाश जारी है, बच्चों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। सभी बच्चे लुधियाना जिले के बताए जा रहे हैं।

  • पंजाब : नौजवान के साथ बेरहमी से मारपीट की. वीडियो वायरल..

    लुधियाना, (ENS) सोशल मीडिया पर एक वीडियो  वायरल हो रही है ।  जिसमें कुछ लोग एक नौजवान से बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं । यह वीडियो लुधियाना के चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित एमडी कांप्लेक्स की बेसमेंट की बताई जा रही है।

    हालांकि यह मारपीट की वजह क्या थी इसके बारे में पता नही चल पाया है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  मामला इमिग्रेशन से जुड़ा हुआ है, जिस नौजवान के साथ मारपीट की जा रही है उसने विदेश जाने के लिए पराइवेट इमिग्रेशन दफ्तर में फाइल लगा रखी थी । लेकिन वीजा नहीं आया तो पीड़ित नौजवान अपने पैसे वापिस मांगने के लिए आया था। तो इसी वजह से कुछ लोगों द्वारा पीड़ित नौजवान के साथ मारपीट की गई।

    इस मामले संबंधी जब थाना डिवीजन नंबर 7 के प्रभारी सुखदेव सिंह बराड़ से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि इस मामले में शिकायत नहीं आई है, अगर कोई शिकायत दर्ज करवाता है तो कारवाई की जाएगी।

  • पंजाब : रेलवे स्टेशन के नवीकरण का काम हुआ शुरू, देखें वीडियो

    मोगा : देश के करीब 600 रेलवे स्टेशनों का केंद्र सरकार द्वारा नवीकरण किया जा रहा है। वही उनमें मोगा का रेलवे स्टेशन भी शामिल था। लेकिन कुछ कारणों के कारण यहां पर नवीकरण का काम शुरू नही हो पा रहा था। रेलवे स्टेशन के नवीकरण का प्रयास पूर्व एमएलए और पंजाब भाजपा के सेक्ट्री डाक्टर हरजोत कमल की ओर से किया जा रहा था। जिसको अब मंजूरी मिल गई है। जिसमें वेटिंग हाल, टिकट विंडो और प्लेट फार्म के लिए 6.5 करोड़ रुपए की राशि भी केंद्र सरकार की ओर से आ गई है।

    इसकी जानकारी पूर्व एमएलए और भाजपा के सेक्ट्री हरजोत कमल ने स्टेशन पर पहुंच कर काम को देख कर दी। उन्होंने कहा को चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वालीं गाड़ियों में ऐसी कोच लगवाने और मोगा को कोटकपूरा और पट्टी के साथ रेल मार्ग जोड़ने के लिए भी रेल मंत्री से बात की जा रही है। ताकि इस कार्य को भी जल्दी पूरा किया जाए। वही उन्होंने कहा की अगर यह जंक्शन बन जाता है तो आम यात्रियों का सफर राजस्थान जाने वाले और अमृतसर जाने वालो का बहुत कम हो जाएगा।