Blog

  • जालंधर : सरेआम युवक का हमलावरों ने किया क़+त्ल, पत्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख इलाके मे युवक के क़त्ल का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोहल्ला चाय आम में युवक पर तेजधार हथियारों से हमलावारों ने धावा बोल दिया। यह हत्या पुराने विवाद को लेकर की गई है। जानकारी के अनुसार बस्ती शेख़ में घर के बाहर खड़े अंकित जंबा नाम के युवक को रोककर उसे चाकुओं से गोंद दिया।

    इससे पहले भी हमला करने वाले युवको का अंकित और उसके भाई मनी से हुआ था। घायल अंकित को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टरो ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में मृतक की पत्नी मनीषा का बयान सामने आया है। मीडिया को जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि वह मेडिकल की दुकान पर दवाई लेने के लिए जा रहे थे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    इस दौरान उनकी एक्टिवा को सोनू और उसके पिता व मल्ली ने रोक लिया। जहां इन सभी ने उसके पति पर हमला कर दिया। मनीषा ने बताया कि वह मल्ली के घर गई, लेकिन वहां पर उसकी पत्नी ने उसे धक्का देकर घर का गेट बंद कर दिया। मनीषा ने बताया कि सभी ने उसके पति पर बेरहमी से हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • पंजाब: चालान को लेकर ट्रक ड्राइवर और खनन विभाग के कर्मचारी हुए आमने-सामने, देखे वीडियो 

    पठानकोट : आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिससे जहां क्रशर मालिक परेशान हैं, वहीं क्रशर उद्योग से जुड़े अन्य क्षेत्रों और कारोबारी भी परेशान हैं। ऐसे में सीमा पार जम्मू और हिमाचल प्रदेश से पंजाब में रेत और बजरी की सप्लाई हो रही है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बाहरी राज्यों से आने वाले इन वाहनों की जांच के लिए खनन विभाग ने हिमाचल और जम्मू कश्मीर से पंजाब में प्रवेश करने वाले हर रास्ते पर चेक पोस्ट स्थापित किए हैं। ताकि सरकार को आर्थिक नुकसान न हो, लेकिन ऐसी स्थिति में विभाग की काली भेड़े घोटालों के जरिए मोटी कमाई करते नजर आ रहे हैं।  जिसका आरोप ट्रक ड्राइवरों और खनन आपूर्तिकर्ताओं द्वारा लगाया जा रहा है। 

    ट्रक ड्राइवरों और सप्लायर्स ने खनन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर खनन विभाग के कर्मचारियों ने भी अपना तर्क दिया। जानकारी देते हुए ट्रक ड्राइवरों और आपूर्ति कर्ताओं ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और क्रशर उद्योग पूरी तरह से ठप हो गया है।  जिसके कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से माल आयात कर पंजाब में सप्लाई दी जा रही है। 

    लेकिन जब भी कोई ट्रक पंजाब की सीमा में प्रवेश करता है, तो माधोपुर में खनन विभाग द्वारा लगाए गए टोल रोड पर 400  से 500 रुपये की एंट्री के बिना आगे नहीं बढ़ने दिया जाता है। आज कर्मचारियों ने ट्रक ड्राइवर से 5 हजार रुपये की मांग की, जिसे देने में वह असमर्थ था। जिस कारण उसका  चालान काट दिया गया। 


    वहीं जब अधिकारियों से संपर्क किया , तो उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ओर से आ रहे ट्रक को रोका गया था।  ट्रक में मौजूद सामान की जांच कर कार्रवाई की गई है। जिसके बाद ट्रक चालक और उसके साथियों द्वारा उन्हें धमकी दी गई।  उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में उन्हें और उनकी टीम को कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए उक्त चालक और उसके साथी जिम्मेदार होंगे।

  • Scam के लिए महिला को बताया कि ‘तुम्हारा पति Gay है और…’, WhatsApp चैट वायरल

    Scam के लिए महिला को बताया कि ‘तुम्हारा पति Gay है और…’, WhatsApp चैट वायरल

    नई दिल्लीः एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ चैट के स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए बताया कि कैसे एक शख्स उसके साथ स्कैम करने की कोशिश कर रहा था। वो उससे कहता है कि आपका पति ‘गे’ है और उसके साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि महिला उसके झांसे में नहीं आई। जिससे वो स्कैम से भी बच गई। एक्स पर @Salemschild_ नाम के अकाउंट से पोस्ट करते हुए महिला ने बताया कि स्कैमर ने एक बड़ी गलती कर दी।

    उसने महिला का सरनेम हबीबी बताया, वो भी उसके पति के नाम के साथ जोड़कर। जबकि ये उसके पिता का सरनेम है। व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए महिला ने कहा, ‘अजीबो-गरीब घटना. किसी को मेरा नंबर पता नहीं कहां से मिला गया। उसे लगा कि मेरा सरनेम मेरे पति से मिला है और उसने मुझे ये बताने की कोशिश की कि वो समलैंगिक है। यह कहा जाना कि मेरे 70 साल के पिता, जो कि स्ट्रिक्ट फौजी हैं, वो समलैंगिक हैं, 2024 में ऐसा किसी के द्वारा कहे जाने की मुझे उम्मीद नहीं थी। इसलिए, मैंने सोचा कि इसी को मजाक में लूं।’

    स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि मैसेज करने वाले शख्स ने खुद को अहमद बताया। उसने कहा कि उसे फरवरी में हबीबी की शादी के बारे में पता चला और वो उसे उनके कथित रिश्ते के बारे में बताना चाहता था। जब उससे पूछा गया कि उसने नंबर कहां से लिया, तो कहने लगा, ‘उसके पति की कार में कुछ पेमेंट स्लिप्स थीं।’ जब पूछा तो कहने लगा कि इसमें गलती से किसी ने मिसेज लिख दिया है।

    महिला समझ चुकी थी कि उसके साथ कोई स्कैम कर रहा है। उसने भी स्कैमर के साथ मजाक-मजाक में नई कहानी बुन दी। वो उसे जवाब देते हुए कहने लगी कि पति को तलाक दे देगी और बॉयफ्रेंड के पास वापस चली जाएगी। उसने अहमद यानी स्कैमर से कहा कि इस खबर से उसे राहत मिली है। उसने कहा कि उसके पति को HIV हो गया है। महिला ने इस पोस्ट को कुछ दिन पहले शेयर किया था। उसके पोस्ट को अभी तक 2.41 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। इसे 2300 लोगों ने लाइक किया। साथ ही लोग पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

  • पंजाब: कांग्रेस ने लिस्ट की जारी, जालंधर से चन्नी को मिली टिकट, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी की जालंधर सीट पर उठे बवाल पर अब पूर्ण विराम लग गया है। कांग्रेस ने दिल्ली और पंजाब मे 10 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमे चौधरी परिवार की जालंधर से टिकट काट कर चन्नी को दे दी है।  

  • सरबजीत सिंह को मारने वाले डॉन अमीर सरफराज की गोलियां मारकर ह+त्या 

    लाहौर: डॉन अमीर सरफराज की हत्या कर दी गई है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमीर को लाहौर में कुछ लोगों ने गोलियां मार दी थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। माना जाता है कि अमीर सरफराज और उसके साथी ने ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर साल 2013 में लाहौर जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। दिसंबर 2018 में पाकिस्तान की एक कोर्ट ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए सरबजीत की हत्या के 2 आरोपियों को रिहा कर दिया था। उनमें अमीर सरफराज और मुद्दसर शामिल थे। किसी ने इन दोनों के खिलाफ गवाही नहीं दी थी। दरअसल, पंजाब का सरबजीत 1990 में गलती से बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान चला गया था। 

    पाकिस्तानी फौज ने उसे भारत का जासूस कहकर बंधक बना लिया था। पाकिस्तान में सरबजीत के हत्यारे की मौत की खबर उस वक्त आई है, जब हाल ही में पाकिस्तान ने भारत पर टारगेट किलिंग के आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान ने कहा था कि भारत गैर कानूनी तरीके से पाकिस्तान में उसके नागरिकों को मार रहा है। पाकिस्तान ने ये आरोप ब्रिटिश मीडिया हाउस द गार्डियन की उस रिपोर्ट का हवाला देते हुए लगाए थे जिसमें कहा गया था कि “भारत के इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की रणनीति के तहत पाकिस्तान में कई लोगों की हत्या करवा रहे हैं।”

    इस पर विदेश मंत्री एस जयशकंर ने कहा था, “टारगेट किलिंग करना भारत की विदेश नीति में नहीं है।” विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि आरोप झूठे हैं और भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है।

  • पंजाब : लूट-पाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 7 गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    पिस्टल, मोबाइल फोन और तेज धार हथियार बरामद 

    मोगा : थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने एक लुटेरा गोरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी लूट पाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल 7 मोबाइल फोन एक मोटर साइकल और तेजधार हथियार भी बरामद किए है। 

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे 

    डीएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है और इस बार यह गिरोह  किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।  जिसकी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Iran ने America को दी चेतावनी, Israel पर दागे ड्रोन-मिसाइल, देखे वीडियो

    नई दिल्ली: ईरान ने रविवार को इजरायल पर ड्रोन और मिसाइल से हमला कर दिया। इस हमले का जवाब देने के लिए इजरायल भी तैयार है। वही ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वो इससे दूर रहे। दमिश्क में दूतावास पर हवाई हमले के कुछ दिनों बाद ईरान ने रविवार को इज़राइल पर सीधा हमला किया है। इस हमले से मिडल ईस्ट क्षेत्र में एक बड़े संकट का खतरा पैदा हो गया है।जहां गाजा में युद्ध के कारण पहले से ही तनाव में है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान से खतरों के खिलाफ इजरायल की सुरक्षा के लिए अपने “आयरनक्लाड” समर्थन की पुष्टि की है। इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से ईरान के हमले की निंदा करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। इसके बाद ईरान ने अमेरिका को इस मामले से दूर रहने को कहा है। 

    इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि ईरान ने 200 से अधिक ड्रोन, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागी हैं। वहीं ईरान ने यह हमला “इज़राइल को उसके किए गए अपराधों” की सज़ा बताते हुए एक अप्रैल को दमिश्क वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले का जिक्र किया है। जिसमें जनरलों सहित उसके सात विशिष्ट अधिकारी मारे गए थे। इज़राइल ने हमले में अपनी संलिप्तता की न तो पुष्टि की थी और न ही इनकार किया था।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ब्रिटिश युद्धक विमानों ने इराक-सीरिया सीमा पर इजरायल जा रहे ड्रोन को मार गिराया है। इजराइल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने हमले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा, “यह एक गंभीर और खतरनाक स्थिति है।” 

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव में युद्ध कैबिनेट की बैठक बुलाई और कहा कि उनका देश ईरान के सीधे हमले की तैयारी कर रहा है और वे किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। हमारी रक्षात्मक प्रणालियां तैनात हैं; हम रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह से किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं।” 

    व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति बाइडेन स्पष्ट रहे हैं। इज़राइल की सुरक्षा के लिए समर्थन है। संयुक्त राज्य अमेरिका इज़राइल के लोगों के साथ खड़ा रहेगा और ईरान से इन खतरों के खिलाफ उनकी रक्षा का समर्थन करेगा।”
     
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ईरान की निंदा कटे हुए खा कि  “मैं इजरायल के खिलाफ ईरानी शासन के लापरवाही भरे हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।  ब्रिटेन इज़राइल की सुरक्षा के लिए खड़ा रहेगा और जॉर्डन और इराक सहित हमारे सभी क्षेत्रीय साझेदारों के साथ, इस स्थिति को स्थिर करने और आगे बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल काम कर रहे हैं। ”

    जर्मनी, फ्रांस और यूरोपीय संघ ने भी ईरान के हमले की निंदा की है। यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा, “यूरोपीय संघ इजरायल के खिलाफ अस्वीकार्य ईरानी हमले की कड़ी निंदा करता है। यह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।”

    इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि दुनिया एक और युद्ध बर्दाश्त नहीं कर सकती। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैं ईरान द्वारा इज़राइल पर बड़े पैमाने पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

  • लुधियाना: पैट्रोल की बोतल लेकर थाने पहुंची महिला, हुआ हंगामा, देखे वीडियो

    लुधियाना: पैट्रोल की बोतल लेकर महिला द्वारा थाने में पहुँचने का मामला सामने आया है। महिला राजविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की इलाके के कुछ युवकों ने फेसबुक पर फेक आईडी बनाई थी। जिसकी शिकायत वह थाना 6 मे कई बार कर चुकी है। जिसका बदला लेने के लिए  बदमाशों ने उसके पति की टांगे तक तोड़ दी।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

     लेकिन पुलिस ने सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज किया है। जबकि उसकी बेटी की फेक आई.डी बनाने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। युवक सरेआम उसे और परिवार इलाके में धमकाते है। महिला ने आरोप लगाया कि इस मामले में आरोपियों का साथ ASI हरचरण सिंह द्वारा दिया जा रहा है। 

    राजविंदर ने कहा कि बेटी की फेक आईडी बनाने और पति से मारपीट करने के दो अलग मामले है। आरोपियों के खिलाफ दोनों मामलो में FIR करनी बनती थी। लेकिन पुलिस ने सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज कर खानापूर्ति का एक्शन लिया। पुलिस द्वारा न एक्शन लेने पर आहत होकर वह पैट्रोल डाल कर खुद की जीवन लीला समाप्त करना चाहती है। घटना स्थल पर पुलिस कर्मचारियों ने महिला को रोका और उसे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।  

    सब इंस्पैक्टर सतनाम ने कहा कि मारपीट के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका  है। ASI हरचरण सिंह के खिलाफ यदि कोई वीडियो महिला के पास है, तो उसकी जांच करवाई की जाएगी।

  • पेट की चर्बी कम करने के लिए पिएं ये 4 Healthy Drinks

    Health Tips: हम में से ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका शरीर फिट लगे लेकिन अक्सर खाने-पीने अनहेल्दी आदतें हमारे पेट और कमर के आसपास की चर्बी बढ़ा देती है। और फिर बॉडी का ओवरऑल शेप बिगड़ जाता है। इसका असर हमारी सुंदरता पर भी पड़ता है। अब हर किसी के लिए ये मुमकिन नहीं होता कि वो सुबह या शाम के वक्त दौड़ लगाए या जिम में घंटो पसीने बहाए। ऐसे में अगर आप आसानी से वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह उठकर कुछ खास ड्रिंक्स पीना शुरू कर दें।

    1. ग्रीन टी को हमेशा दूध और चीनी की चाय का बेहतरीन विकल्प समझा जाता रहा है, इसलिए इसे हर सुबह खाली पेट पीना चाहिए ताकि आप फिट रह सकें। इसका स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन ग्रीन टी वजन घटाने में बेहद कारगर है।

    2. नींबू पानी वजन घटाने का एक बेहद सस्ता विकल्प है। इसके लिए आप सुबह उठकर एक ग्लास गुनगुने पानी में एक नींबू को निचोड़ दें और काले नमक के साथ मिलाकर पी जाएं। नियमित तौर पर ऐसा करने से वजन काफी हद तक कम हो जाएगा।

    3. अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो तकरीबन हर भारतीय किचन में पाया जाता है, इसे कैरम सीड्स भी कहते हैं। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है जिसके कारण वजम कम करने में मदद मिल जाती है। आप एक ग्लास पानी में अजवाइन डालकर रातभर भिगोने के लिए छोड़ दें और सुबह इसे छानकर पी जाएं।

    4. सौंफ को अक्सर भोजन करने के बाद चबाया जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर होता है। आप एक ग्लास पानी में एक चम्मच सौंफ को मिक्स कर दें और रात भर भिगो दें। सुबह इसे सूती कपड़े से छानकर पी जाएं।

    प्रिय पाठक:- यह खबर केवल आपको जागरूक करने के मकसद से पबलिश कि गई है। हमने इसको सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

  • उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी हिमाचल दिवस की बधाई

    प्रदेश में आई भीषण आपदा के बावजूद भी सरकार ने विकास की गाड़ी को रूकने नहीं दिया।

    ऊनासुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी। हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने 15 अप्रैल को सभी हिमाचलवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के गठन और उसके बाद की अनवरत विकास यात्रा में योगदान के लिए प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार समेत सभी विभूतियों के योगदान को स्मरण किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने में 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की निर्णायक भूमिका को भी स्मरण किया। उन्होंने हिमाचल के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की स्मृतियों को भी नमन किया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों की सुशासन की नीतियों से आज हिमाचल पहाड़ी राज्यों में विकास का आदर्श बन के उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने विकास की इसी सोच को नए आयाम देते हुए आगे बढ़ाया है।

    उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए काम कर रही है। विशेषकर संसाधन सृजन, युवा विकास और जन कल्याण की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए गए हैं।

    इस नए दौर में हर वर्ग, हर व्यक्ति, हर क्षेत्र का समग्र और समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। बीते वर्ष प्रदेश में आई भीषण आपदा के बावजूद भी सरकार ने विकास की गाड़ी को रूकने नहीं दिया। यही कारण है कि प्रदेश आपदा के दौर से निकल कर अब विकास की पटरी पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

    कर्मचारियों को ओ पी एस तो महिलाओं से 1500 देने का निभाया वायदा

    कांग्रेस ने चुनावों में 10 गारंटियां लोगों को दी थीं, उन्हें चरणबद्ध पूरा किया जा रहा है। डेढ़ साल में सरकार ने 5 गारंटियां पूरी कर दी हैं। हमने प्रदेश के कर्मचारियों से ओ पी एस को बहाल करने का वायदा किया था। जिसे हमने सरकार बनते पहली कैबिनेट में ही पुरा करते हुए 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को बुढ़ापे की लाठी थमाई है। महिलाओं को हर महीने 1500-1500 देने की गारंटी पूरी करके माताओं-बहनों से किया अपना वादा भी निभाया।

    नशा मुक्त हिमाचल के लिए कृत संकल्पित प्रदेश सरकार

    कांग्रेस सरकार ने नशा और खनन माफ़िया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। हम प्रदेश में किसी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिमाचल के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमें नशा मुक्त हिमाचल बनाना है, अपनी युवा पीढ़ी को नशे से बचा कर उनकी शक्ति और सामर्थ्य को हिमाचल को आगे ले जाने में लगाना है। 

    वहीं प्रदेश की संपदा की रक्षा और नदियों-खड्डों को छलनी होने से बचाने के लिए हमारी पूरी कमिटमेंट है।

    ग्रीन स्टेट बनने की दिशा में बढ़ रहा हिमाचल

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को ग्रीन स्टेट के तौर पर विकसित करने को लेकर काम कर रही है। हिमाचल ग्रीन तकनीकी को बढ़ावा देने में देशभर में अग्रणी है। सरकार ने प्राइवेट ऑपरेटर्स को इलेक्ट्रिक्स बस, इलेक्ट्रिक्स ट्रक, इलेक्ट्रिक्स टैक्सी, ई गुड्स कैरियर्स लेने पर 50 प्रतिशत की दर से अधिकतम 50 लाख रुपये उपदान का प्रावधान किया है। इसके साथ–साथ परिवहन विभाग में इलेक्ट्रिक गाड़ियां और हिमाचल पथ परिवहन निगम में सैकड़ो इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल की जा रही है।

    6,000 निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सुखाश्रय विधेयक पारित होने के बाद राज्य के 6,000 निराश्रित बच्चों को अब चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा मिला है। हिमाचल प्रदेश इस तरह का कानून बनाने वाला पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि सरकार 27 वर्ष की आयु तक के निराश्रित बच्चों के माता-पिता की भूमिका में रहकर उनकी पढ़ाई का सारा खर्च उठाएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के बाद मकान बनाने के लिए 3 बिस्वा जमीन और 4,000 रूपए प्रतिमाह उपलब्ध करवाएगी।

    संसाधन बढ़ाने पर जोर

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संसाधन बढ़ाने पर जोर दे रही है। फिजूल खर्ची कम की गई है। टोल बैरियर, आबकारी ठेकों की नीलामी की प्रक्रिया में परिवर्तन से सरकार की आय में वृद्धि हुई है।