जालंधर (ENS): वेस्ट विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने एक विशेष मीटिंग की है। इस मीटिंग में राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक मौजूद रहे और उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल चीमा, मंत्री धालीवाल, हरजोत सिंह बैंस, सांसद मीत हेयर और तमाम बड़े नेताओं और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस दौरान जालंधर वेस्ट विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई है। लेकिन सभी नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाई रखी और बात करने को मना कर दिया।
Blog
-

BREAKING : शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से मिली जमानत
नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है। राउज एवेन्यू ने केजरीवाल को एक लाख के मुचलके पर जमानत दी है। ईडी ने 48 घंटे की जमानत पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसे अदालत ने ईडी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। साथ ही कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें नियमित जमानत दे दी। इससे पहले कोर्ट में दोनों पक्षों की तरफ की तरफ से दलीलें दी गई थी। दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें, केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के बाद 2 जून को तिहाड़ में आत्मसमर्पण किया था।
केजरीवाल को एक लाख रुपये के मुचलके पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी है। सूत्रों के जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कल तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं।
सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को शराब नीति का किया था मामला दर्ज
दिल्ली में शराब नीति घोटाले का खुलासा 2022 में तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार की एक रिपोर्ट के जरिए हुआ था। इस रिपोर्ट में नरेश कुमार ने मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को शराब नीति मामला दर्ज किया था। इसके बाद इसमें पैसों की हेराफेरी भी सामने आई और इस वजह से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी ने मामला दर्ज किया था। -

Punjab : हल्की बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से दिलाई थोड़ी राहत, देखें वीडियो
बठिंडा। पंजाब भर में एक तरफ जहां चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं, बठिंडा में लोगों को गर्मी से तोड़ी राहत मिली है। जिले में हल्की बारिश बारिश हुई है। बारिश होने के साथ आसमान में काले बादल छा गये हैं। वहीं, ठंडी हवाएं चलने शुरू हो गई हैं।
बतादें कि बठिंडा में पिछले 15, 20 दिनों से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा था।जहां तापमान 45 डिग्री से 47 डिग्री तक पहुंच गया था। कल देर रात से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने लोगों तो राहत दिलाई है।
-

विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब रेल पुल पर अब दौड़ेगी ट्रेन, ट्रायल सफल, देखें वीडियो
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी को शेष भारत से रेललिंक से जोड़ने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। संगलदान से रियासी तक करीब 46 किलोमीटर के खंड पर मेमू ट्रेन का पहली बार सफल परीक्षण किया जिसमें दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल पुल शामिल है।
दुनिया के सबसे ऊंचे आर्क ब्रिज पर पहली बार दौड़ी ट्रेन, Kashmir से Kanyakumari जाना हुआ आसान#Train #runs #firsttime #worldhighest #bridge #jammuKashmir #Kanyakumari #KamalHaasan #Amaravati #SonakshiSinha #viralvideos #trending #explorepage #enconterindia #twitterx pic.twitter.com/AWBzwB7KwA
— Encounter News (@Encounter_India) June 20, 2024जम्मू-कश्मीर को एक वैकल्पिक और विश्वसनीय परिवहन प्रणाली प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा निर्माणाधीन 272 किलोमीटर की उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना (यूएसबीआरएल) के तहत उधमपुर से बारामूला तक कश्मीर घाटी को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने वाली लंबी रेलवे लाइन का केवल 17 किलोमीटर का भाग बाकी रह गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में बानिहाल से संगलदान तक करीब 48 किलोमीटर का खंड इसी वर्ष फरवरी में खोला गया था।
40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गुजरी मेमू ट्रेन
रेलवे बोर्ड, उत्तर रेलवे और कोंकण रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चिनाब पुल के व्यापक निरीक्षण के बाद, आज एक आठ कोच वाले मेमू ट्रेन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच 46 किलोमीटर की विद्युतीकृत लाइन खंड पर मेमू ट्रेन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गुजरी।ट्रेन संगलदान से 12:35 बजे चल करके 14:05 बजे रियासी स्टेशन सफलतापूर्वक पहुंची। रास्ते में यह नौ सुरंगों से होकर गुजरी, जिनकी कुल लंबाई 40.787 किलोमीटर है और सबसे लंबी सुरंग टी-44 करीब 11.13 किलोमीटर की है। यह पहली पूरी ट्रेन थी जिसने चिनाब नदी पर दुग्गा और बक्कल स्टेशनों के बीच दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च रेल पुल को किया। इस रेल खंड में रियासी, बक्कल, दुग्गा और सावलकोटे स्टेशन रियासी जिले में स्थित हैं।
-

धर्म छुपा कर हिंदुओं से शादी करने वाली महिला न्यायिक हिरासत में
पंचकूला। शहर में एक महिला को धर्म छुपा कर पांच हिंदुओं से फर्जी तरीके से शादी करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाना का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महिला क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर अमीर लोगों को फंसाने की प्लानिंग करती थी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बयान दिया कि उसने फर्जी तौर पर खुद को हिंदू बनाकर हिंदू व्यक्तियों से शादी की और कुछ दिनों बाद उन्हीं के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पैसे ऐंठने का सिलसिला शुरू किया। अब तक वह पांच हिंदू युवाओं से फर्जी तरीके से शादी कर चुकी है।
महिला ने एक मशहूर यूट्यूबर के खिलाफ भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। यह मामला 26 दिसंबर 2017 को गुरुग्राम के महिला थाने में दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने धारा 120, 354, और 384 के तहत कार्रवाई की थी।
इसके अलावा, आरोपी महिला ने पंचकूला के एक एएसआई के खिलाफ भी रेप का मामला दर्ज करवाया था। महिला ने पंचकूला निवासी एक व्यक्ति से हिंदू धर्म के तहत शादी की और उसे 30 लाख रुपये का चूना लगाया।
पुलिस ने 26 मार्च को महिला को गिरफ्तार किया था। पंचकूला के सेक्टर 10 के रहने वाले एक व्यक्ति ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद जांच के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया गया।
-

बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री
ऊना/ सुशील पंडित : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के हरोली पंजुवाना में बल्क ड्रग पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के इतिहास में एक क्रांतिकारी शुरुआत है, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी तथा स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होने से आय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार बल्क ड्रग पार्क में लगने वाले उद्योगों को एक रुपये की दर से भूमि, तीन रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली और दस साल तक निःशुल्क पानी की सुविधा उपलब्ध करवाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैजों से पोलियां तक पांच किलोमीटर लंबी रेल लाईन बिछाने के लिए राज्य सरकार बजट का प्रावधान करेगी, जिस पर 3400 करोड़ रुपए खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि 48 घंटे के भीतर जिला ऊना को दो बड़ी सौगातें मिली हैं। राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की शुरुआत जिला ऊना के हरोली से की और आज बल्क ड्रग पार्क परियोजना के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि प्यारी बहना योजना के तहत महिलाओं को एक साल में 18 हजार रुपये मिलेंगे। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया है। राज्य सरकार विधवाओं को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी और 27 वर्ष तक उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करेगी। प्रदेश के 9 हजार दिव्यांग बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए सोलन जिला के कंडाघाट में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार केन्द्र तथा प्रदेश में डबर्ल इंजन की सरकार होने का दम भरती थी, लेकिन उन्होंने सत्ता में रहते हुए सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया, जिसकी वजह से आज हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति पर 1.25 लाख रुपये का कर्ज है। वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है, ताकि हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बन सके और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने चुनाव क्षेत्र हरोली के लिए बहुत काम किया और वे हमेशा क्षेत्र के विकास की चिंता करते हैं।उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बल्क ड्रग पार्क के निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से एक हजार करोड़ रुपए उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्क में अब कोई प्राइवेट एजेंसी नहीं होगी। इस परियोजना से वॉलीबॉल, कुठार बीत और पोलियां क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पहले इस क्षेत्र के लोगों ने बहुत कष्ट झेले हैं और और यहां पर स्वास्थ्य, शिक्षा और पानी की सुविधाओं की कमी थी। राज्य सरकार ने बिजली की किल्लत दूर करने के लिए 40 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है और वर्ष 2025 तक इस विधानसभा क्षेत्र में बिजली की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि नैहरियां से पेखूबेला और पेखूबेला से पोलियां तक बिजली लाई जाएगी।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की शुरूआत भी राज्य सरकार ने हरोली विधानसभा क्षेत्र से की है। कुछ महिलाएं भाजपा के बहकावे में आ गई और योजना के फॉर्म नहीं भरे, लेकिन जिन महिलाओं ने फॉर्म भरे थे, उन्हें तीन महीने की पेंशन के रूप में 4500-4500 रुपए प्रदान किए जा चुके हैं और पैसा उनके खाते में आ चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी और राज्य सरकार पूरी तरह से स्थिर है।उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने बल्क ड्रग पार्क जैसे बड़े प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना के लिए अपने फंड से एक हजार करोड़ रुपए प्रदान करेगी। यहां पर दवाओं का कच्चा माल तैयार होगा, क्योंकि केंद्र सरकार चीन पर अपनी निर्भरता खत्म करना चाहती है। यह परियोजना न सिर्फ हरोली बल्कि जिला ऊना के लिए भी वरदान सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ऊना जिला से भी कांग्रेस के दो विधायक बिक गए और राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ दिया, लेकिन जनता ने भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ फेल कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने खरीद फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब दिया है और भाजपा के 4 जून को दो सरकारें बनाने के दावे को नकार दिया।
इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, विवेक विक्कू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, मंडल अध्यक्ष विनोद बिट्टू, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, उपायुक्त जतिन लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। -

बरोटीवाला के कोटला गांव में सातवें दिन से नहीं आया पानी
गुस्साए ग्रामीणों ने फिर किया आईपीएच के कार्यालय का किया घेराव
बददी/ सचिन बैंसल : ग्राम पंचायत बरोटीवाला के तहत कोटला गांव में पानी की समस्या का हल न होने से महिलओं का गुस्सा आज फूट गया। गुस्साई महिलाओं ने आईपीएच मंडल कार्यालय बददी के बाहर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की व विभाग को जमकर कोसा। इससे पहले भी मंगलवार ने कोटला के ग्रामीणों ने विभाग के के अधिकारियों को ज्ञापन देकर गांव को पानी उपलब्ध करवाने के लिए कहा था। ग्रामीण महिला रानी चौधरी व समाज सेवी वीरेंद्र चौधरी ने आरोप जडा कि जिन लोगों ने 70 साल देश प राज किया वो हमें पूरा पेयजल भी उपलब्ध करवा सके। हमारे गांव का दर्द किसी भी पार्टी ने नहीं जाना। गांव में पानी की पाईप लाईन डेढ इंच की है जो कि बहुत पुरानी है और यहां पर तीन इंच लाईन होनी चाहिए।
हमारे गांव की लाईन से एक निजी आवासीय कालोनी को पानी दे दिया गया जो कि गलत है। या तो वो कालोनी अपना बोर करवाती या उनको कहीं और से पानी दिया जाता है। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि स्थानीय विधायकों को ग्रामीणों के दर्द का अहसास नहीं है और यहां पर जनता प्यासी मर रही है। बरोटीवाला के निकट कोटला गांव में पानी की कमी जब पूरी नहीं हुई तो लोगों को सडकों पर उतरना पड़ा। ग्राम पंचायत बरोटीवाला के कोटला गांव के लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधीशासी अभियंता कार्यालय बददी का घिराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गांव में 7 दिन से पानी नहीं आ रहा है।
जिससे लोग पानी की बूंद बूंद के लिए भटक रहे है। कोटला गांव के बीर सिंह, हरकेश, रामनाथ, राज कुमार, गुरनाम, तरसेम विजय, रानी चौधरी, वीरेंद्र चौधरी दून, श्याम, मीरा देवी, शिवराम, पूर्णचंद, विनोद, कमला देवी व विनोद के नेतृत्व में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया और उन्होंने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि 7 दिन से गांव मे पानी की बूंद नहीं आ रही है। ग्रामीणो ने चेतावनी दी है कि अगर उनके गांव की पेयजल लाइन सुचारू नहीं हुई तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे तथा हमारी लाईन से जो नई कालोनी को कनेक्शन दिया गया है उसको काट देंगे। जिसकी जिम्मेवारी जल शक्ति विभाग की होगी।
आज मोटर बदल दी गई-एस.डी.ओ
इस विषय में एसडीओ चमन ठाकुर ने कहा कि गांव की समस्या को देखते हुए वीरवार को मोटर बदल गई और नई मोटर डाल दी गई। अब दो माह में नई पाईप लाईन डाल दी जाएगी। टैंडर और एस्टीमेट बनाने में समय तो लगता है ग्रामीणों को इतना तो समझना होगा। विभाग दिन रात सक्रिय होकर ईमानदारी से कार्य कर रहा है। -

सरकार पर Rahul Gandhi ने साधा निशाना, कहा- PM MODI पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे या रोकना नहीं चाहते
नई दिल्ली। यूजीसी-नेट और नीट-यूजी की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर आज प्रेस कांफ्रैंस की। इस दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते। उन्होंने यह दावा भी किया कि शिक्षण संस्थाओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके मातृत्व संगठन से जुड़े लोगों ने कब्जा कर लिया है और जब तक इस स्थिति को बदला नहीं जाता तब तक पेपर लीक होना बंद नहीं होंगे। राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि विपक्ष संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे को उठाएगा। उन्होंने कहा, “कहा जा रहा था कि नरेन्द्र मोदी जी रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई रोक दी थी… लेकिन हिंदुस्तान में पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे हैं या रोकना नहीं चाहते।” राहुल गांधी ने दावा किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
हिंदुस्तान में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और नरेंद्र मोदी या तो उसे रोक नहीं पा रहे या रोकना ही नहीं चाहते।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 20, 2024
भाजपा शासित राज्य पेपर लीक का एपिसेंटर और शिक्षा माफियाओं की लैबोरेटरी बन गए हैं।
भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
INDIA… pic.twitter.com/QtXXsBnLMwउन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में हुए ‘व्यापम’ घोटाले को पूरे देश में फैलाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, “मामले की जांच की जा रही है…कोई न कोई जिम्मेदार है। उन्हे पकड़ा जाना चाहिए।” मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ को लेकर उपजे विवाद के बीच, शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का बुधवार को आदेश दिया और मामले को गहन जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा है।
-

पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय योग दिवस पर बददी में बांटे जाएंगे पौधे
भारत विकास परिषद लगाएगा निशुल्क जांच शिविर: रमन कौशल
बददी/ सचिन बैंसल : बददी में होने वाले राज्य स्तरीय योग दिवस योग दिवस इस बार विशेष तौर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित होगा। इस बार बददी में होने वाले योग दिवस पर हर आने वाले प्रतिभागी को एक पौधा दिया जाएगा। योग भारती व हरिओम योगा सोसाईटी का मानना है कि यह प्रयास इसलिए किया जा रहा है कि ताकि पूरे शहर में एक साथ 2500 पौधे रोपित हो जाएं। डा किशोर ठाकुर व डा. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि हमने निर्णय लिया है हर भाग लेने वाले व्यक्ति को एक पौधा नोमिनल रेट पर दिया जाएगा ताकि शहर हरा भरा बन सके। वहीं दूसरी ओर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल व सचिव देवव्रत यादव तथा सुषमा ठाकुर ने बताया कि 21 जून को ही दशहरा मैदान में भारत विकास परिषद की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया जाएगा।इसके अलावा विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य टैस्ट भी किए जाएंगे। फुल बॉडी टैस्ट 900 रुपये में किया जाएगा। पर्यावरण गतिविधि की ओर से बरसात में लगाने वाले पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा जो पौधा घर ले जाना चाहता है वह मिनिमम रेट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। डॉ किशोर ठाकुर ने कहा कि दशहरा मैदान में ढाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है तथा सभी साधकों को योग सत्र के उपरांत जलपान भी दिया जाएगा। कार्यक्रम को सुंदर बनाने के लिए 35 फुट बाई 20 फुट का मंच बनाया जाएगा तथा अच्छी फोटोग्राफी के लिए ड्रोन कैमरों से कवरेज की जाएगी। उन्होंने बददी वासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस में सम्मिलित हों तथा योगमय जीवन जीने का संकल्प लें। -
नियमों की अवहेलना करने पर काटे 56 चालान
ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 56 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 6200/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए।
