Blog

  • ठंड का डबल अटैक, दिखा कोहरे का असर

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार ठंड डबल अटैक दिखा। सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला तो कई इलाकों वायु प्रदूषण डराने वाले स्तर को भी पार कर गया चिंता की बात यह है कि जहांगीरपुरी में एक्यूआई सुबह के समय 1234 दर्ज  किया गया इसी अधिकांश इलाकों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी से ज्यादा है

     जानकारी के मुताबिक आईटीआई जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 1234, नई सरूप नगर में 721, भलस्वा लैंडफिल 580, प्रशांत विहार में एक्यूआई 549, मदर डेयरी प्लांट 563, आनंद विहार में 432, गाजीपुर में 406 दर्ज किया गया दिल्ली के अधिकांश इलाकों के एक्यूआई बहुत खराब या भी गंभीर श्रेणी में है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर घर से बाहर निकलने का सुझाव दिया है।

     भारत मौसम विभाग के मुताबिक पर बुधवार को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापामन 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाबुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. चार दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. 

  • भारत को झटका, वर्किंग वीजा के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

    नई दिल्ली : सऊदी अरब ने यहां काम करने वाले विदेशियों के लिए एक नया नियम तैयार किया गया है। उसने अपनी वर्किंग वीजा मे बदलाव किया है। सऊदी सरकार के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 2024 से 24 साल से कम उम्र का नागरिक किसी भी घरेलू सहायता के लिए किसी विदेशी कामगारों को काम पर नहीं रख सकता है। इन नियमों को घरेलू श्रम बाजार को नियंत्रित करने के लिए लागू किया गया था। 

    भारतीय नागरिकों के लिए बड़ा झटका

    सऊदी अरब के यह नए नियम भारतीयों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि हर साल बड़ी संख्या में भारतीय कामगार सऊदी जाते हैं. भारतीय विदेश मंत्रालाय की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में 26 लाख भारतीय कामगार हैं। नए नियम लागू होने के बाद विदेशी कामगार 24 साल से कम उम्र के सऊदी नागरिक के यहां नौकरी नहीं कर पाएंगे। इससे उनकी डिमांड कम हो जाएगी। सऊदी अरब ने इस फैसले को श्रम बाजार को नियमित करने के लिए किया है। 

    इसी साल मई में सऊदी अरब ने प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले विदेशियों के लिए नियमों में बदलाव करते हुए वर्क वीजा की वैलिडिटी को 2 साल से घटाकर एक साल कर दिया.

  • जालंधरः नशे में धुत ट्रक चालक ने कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: सतोखपुरा के रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास देर रात नशे में धुत ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार एक महिला घायल हो गई। हादसे के दौरान नशे में धुत ट्रक चालक कुछ सही से बोल भी नहीं पा रहा था। इस दौरान लोगों ने ट्रक में से बीयर और शराब की बोतल भी बरामद की। घटना को लेकर लोगों ने ट्रक चालक की जमकर छित्तर परेड की। इस दौरान लोगों ने ट्रक चालक के मालिकों को कई बार फोन किया, लेकिन ना तो उन्होंने फोन उठाया और ना ही वह घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद काफी देर तक हंगामा होने के बाद घटना संबंधी थाना रामा मंडी की पुलिस को सूचना दी गई। 

    गलत दिशा से आकर ट्रक चालक ने कार को मारी टक्कर

    वहीं दूसरी तरफ ट्रक ड्राइवर दीपक कुमार निवासी संतोखपुरा ने बताया कि उसने ज्यादा नशा नहीं किया है सिर्फ एक बीयर पी हुई है। जबकि कार चालक मोहित धीर निवासी लबां पिंड चौक ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बर्गर खाने के लिए जा रहा था और जब वह संतोखपुरा रोड के पास पहुंचा तो किशनपुरा साइड से आ रहा ट्रक इतनी स्पीड से आ रहा था कि देखते ही देखते वह अपनी साइट से गलत साइड की तरफ आ गया और उसकी कार में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण बीच सड़क में रूक गई। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद जब उसने ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकला तो नशे में धुत्त ड्राइवर माफ़ी मांगने लगा और कहने लगा कि उसे छोड़ दिया जाए लेकिन लोगों ने उसकी नहीं सुनी और घटना के सम्बंधी पुलिस को सूचित किया।

    बिजली के पोल के कारण कार सवार परिवार का हुआ बचाव 

    घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक चालक के नशे में धुत होने के कारण उससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। जिसके कारण ट्रक चालक ने फ़िल्मी स्टाइल की तरह गलत दिशा में जाकर कार में टक्कर मार दी। लोगों के बताया कि ट्रक इतनी स्पीड से था कि उससे तब भी कंट्रोल ना हुआ और वह बिजली के पोल से जा टकराकर रुक गया। लोगों का कहना है कि अगर ट्रक बिजली के पोल से टकराकर ना रूकता तो सड़क किनारे निकल रहे लोगों वह अपनी चपेट में ले सकता था। जिसके कारण बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक ने बताया कि उसने पक्का बाग से प्लाई ट्रक में लोड की है और वह आगरा जा रहा है। लेकिन नशे की हालत में भी जनता से निकलते निकलते कई लोगों को अपनी घटना का शिकार बना लेता। काफी देर तक हंगामा होने के बाद थाना रामा मंडी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों गाड़ियों सहित गाड़ी के मालिकों के अपने साथ थाने ले गई।

  • साइबर ठगों ने पुलिसवालों को भी नहीं छोड़ा, जाने मामला 

    नई दिल्ली : साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि अब उन्होंने पुलिसवालों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के गुरुग्राम में सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है, जो खुद को पुलिस कमिश्नर बताकर पुलिस अफसरों को ही ठगने की कोशिश कर रहा था। पुलिसवालों को ही ठगने की कोशिश करने के मामले में केस दर्ज करने के बाद अब पुलिस छानबीन में जुट गई है। 

    पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस के कई अधिकारियों के मोबाइल में एक मैसेज आया।  मैसेज भेजने वाले ने खुद को गुरुग्राम का पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा बताया। उसकी वाट्सऐप प्रोफाइल पर भी पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा की ही तस्वीर लगी हुई थी। ठग ने कई डिप्टी कमिश्नर और सहायक पुलिस कमिश्नरों को मैसेज भेजकर उनसे 50 हजार रुपए का गिफ्ट कूपन खरीदने और इसके बाद कूपन का कोड शेयर करने के लिए कहा। 

    ठग ने जब पुलिस अधिकारियों से कूपन खरीदने के लिए कहा तो पुलिस अधिकारियों को उस पर शक हो गया। दरअसल अधिकारियों के पास पहले से ही पुलिस कमिश्नकर का नंबर मोबाइल में सेव था। इसलिए नए नंबर से मैसेज आने के बाद अफसरों को शक गहरा गया। संदेह होने पर सभी ने एक दूसरे को सतर्क कर दिया। जानकारी के मुताबिक सभी पुलिस अफसरों को मैसेज 23 और 24 नवंबर की शाम भेजे गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए साइबर क्राइम डिपार्टमेंट को भी कहा गया है।

  • जालंधरः इस इलाके में बस में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के लंबा पिंड चौंक के पास सूची पिंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सर्विस लाइन के पास खाली प्लाट में खड़ी बस को आग लग गई। आग लगने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटें और उसका धुआं दूर दूर तक दिखाई दे रहा है। वहीं सड़क से गुजर रहे लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और अधिकारियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।

    इस घटना के दौरान गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति अंदर सो नहीं रहा था। लेकिन इस घटना में बस जलकर राख पूरी तरह से राख हो गई। वहीं घटना की जानकारी देते हुए लंबा पिंड चौंक के निवासी अनिल ने बताया कि वह घर पर सो रहा था कि अचानक जोर जोर से पटाखे चलाने की आवाज़े सुनाई देने लगे। जिसके बाद जब उसने बाहर निकल कर देखा तो आग का धुआं दिखाई दे रहा था। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है और ना ही बस मालिक का क्योंकि उन्हें राहगीरों की तरफ से सूचना मिली थी। 

  • आज का राशिफल, 29 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 29 नवंबर 2023

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 54 मिनट साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 2 मिनट पर शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। किसी काम को पूरा करने या किसी योजना की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप जीवनसाथी के साथ किसी वैवाहिक उत्सव में शामिल होंगे। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। आज किसी मित्र से हुयी गलतफहमी को बात करके दूर करेंगे। आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे । इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन ठीक है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए नयी गाड़ी गिफ्ट कर सकते हैं।

    वृष राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो कुछ लोग आपकी बातों का विरोध कर सकते है। आज काम से छुटकारा पाकर बच्चों के साथ समय बिताएंगे। इस राशि के कर्मचारियों को आज ऑफिस में बॉस से वाहवाही मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा । लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, कहीं घूमने जायेंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे।

    मिथुन राश

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बने हुए है। आज आप जहां जरुरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। आप अपनी योग्यता से अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। आज के दिन कोई करीबी खुशियों को दोगुना कर देगा। लवमेट के साथ लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान कैंसिल करना पद सकता है। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन नयी उमंगो से भरा रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुकूल आपको लाभ मिलेगा। आपके संतान की सफलता पर बाधाइयां देने लोग, आपके घर आयेंगे। अगर काफी दिनों से आपका पैसा रुका है तो आज मिल जायेगा। आज आपके दैनिक कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज घर में आप स्वादिष्ट भोजन का आन्नद उठायेंगे। आज आप दोस्तों के साथ खुशमिजाज और दोस्ताना स्वभाव रखेंगे। आज आपके पड़ोसी आपके कार्यों के लिए आपकी तारीफ करेंगे। आपके बच्चे बिजनेस में पूरा स्पोर्ट करेंगे। पुराने मित्रों के साथ अच्छा दिन बितेगा।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है । साथ ही रिश्तेदारों के साथ अपने रिश्तों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आज दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा नहीं छोड़ेगी, बेहतर हैं उसको उसी टाइम सॉल्व करें। आज अचानक आपको खुशखबरी मिलने के आसार नजर आ रहे है, जो आपके और परिवार वालों के जीवन में खुशियां भर देगा। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बना सकते हो।

    कन्या राशि

    वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति में फायदा दिलाने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होगी, कुछ नयी योजना भी बनायेंगे। आपका वैवाहिक जीवन रंगों से भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ अपने रवैये पर कंट्रोल करने की जरुरत हैं। संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को आज किसी शॉ में गाने का मौका मिलेगा, लोग आपकी तारीफ करेंगे। महिलाएं किचन में काम करते समय सावधानी बरते।

    तुला राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरुरत हैं, दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा होगा। इस राशि के जो लोग किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है, उनके लिए आज का दिन शुभ हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। यात्राओं से व्यावसायिक रिश्तो में सुधार होगा। जिस काम का आपको लम्बे समय से इंतजार था वो आज पूरा हो जाएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। इस राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने से बचना चाहिए। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मनोरंजक पल बितायेंगे। व्यावसायिक साझीदार कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होते जायेंगे। आज आपके विरोधी आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। आज आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस के कार्यों से भागदौड़ अधिक रहेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरी यात्रा हो सकती है। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। आज के दिन आपको लेन-देन सम्बन्धी मामलों में थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं वे लोग आज अपनी सभा आयोजित करेंगे, सभा में कुछ इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा होगी। आज आपके सरकारी कार्यों में कागज पूरा न होनी पर थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन जल्द ही सारे काम हो सॉल्व होंगे। लवमेट्स आज आपकी खुशियों को दोगुना कर सकते है।

    मकर राशि

    आज आपका दिन लाभ दिलाने वाला है। कई वर्षों की मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। आप दिनभर एनेर्जेटिक रहेंगे, काम में  आपका मन लगा रहेगा। इस राशि के जो लोग स्टील के बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं। आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं। आज आपके व्यापार में दो गुना धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

    कुम्भ राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए सफलता के योग हैं। समाज में आपके द्वारा किये गये कामों की तारीफ़ होगी आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी अच्छी कार्यशैली से लोग आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। आज परिवार में आपकी बातों को ज्यादा महत्व दिया जायेगा। आज आप किसी तरह की लापरवाही न बरतें। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा, साथ में कहीं घूमने जायेंगे। दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा।

    मीन राशि

    आज आपका दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आपका अच्छा व्यव्हार। आपको लोगों का प्रिय बना देगा । आपके कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं आप उनकी बातों को इग्नोर करें। अगर आप किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट से राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज शादी का अच्छा प्रपोजल आयेगा। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है

  • ਪੰਜਾਬ: ਬੇਲਦਾਰ ਹੱਤਿਆ ਮਾਮਲੇ ਚ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਘੇਰਿਆ ਨਹਿਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਦਫਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: 22 ਨਵੰਬਰ ਦੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਬੇਲਦਾਰ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮਾਈਨਿੰਗ ਰੋਕਣ ਤੇ ਮੌਤ ਦੇ ਘਾਟ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੇਲਦਾਰ ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦ ਦਾ ਦਰਜਾ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਰੱਖੀ ਗਈ ਸੀ। 6 ਦਿਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਸਮਾਂ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੀ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਮੰਨੀਆਂ ਗਈਆਂ। 

    ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਜ਼ਿਲੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਨਹਿਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜੇਕਰ ਓਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਮੰਨੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਪੱਧਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਇਕੱਠਿਆਂ ਕਰਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

  • पंजाब: हवाई फायर के दौरान नौजवान को लगी गोली, 3 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    जंडियाला गुरु: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लोगों की ओर से बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा था । वहीं दूसरी ओर कुछ हुल्लड़बाज नौजवानों की तरफ से अमृतसर के जंडियाला गुरु में हवाई फायरिंग कर माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही थी। तभी इस दौरान हवाई फायरिंग करने वाले नौजवानों के एक साथी को गोली लग गई।

    नौजवानों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ अज्ञात लोगों की ओर से उन पर गोली चला दी गई। पुलिस ने जख्मी नौजवान को अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने इस मामले की बारीकी से जांच की तो पता चला कि हवाई फायरिंग के दौरान एक गोली नौजवान की टांग में जा लगी। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शरू कर दी है।

  • जालंधर: 300 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल बरामद

    जालंधर (ENS): एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो नशा तस्करों को हेरोइन, प्वाइंट 32 बोर पिस्तौल व दो जिन्दा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरा निवासी थाना बलटोहा, जिला तरनतारन और गुरविंदर सिंह उर्फ चिगआडी निवासी गांव अगलों कलां जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

    देहात सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली न्र बताया की टीम के एसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान किशनगढ़ से मेन जीटी रोड काला बकरा की तरफ जा रहे थे। जहां उन्हें ढाबे के बाहर दो युवक खड़े दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस को देखकर अपने हाथों में पकड़े हुए लिफाफों को फेंक दिया। जब आरोपी भागने की कोशिश करने लगे ,तो पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शमशेर सिंह का भाई रविंदर पाल अमृतसर जेल में बंद हैं और वह उसके कहने पर हेरोइन की सप्लाई अर्जुन निवासी तरनतारन से लेकर आता था। जिसे वह पंजाब के अलग अलग ज़िलों में सप्लाई करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है , ताकि अवैध पिस्तौल के बारे में पता चल सके कि दोनों आरोपी पिस्तौल खा से लाए।

  • जालंधर से ऊना आ रहा टैंपो पंडोगा में पलटा, एक की मौत सात घायल

    गदाईपुर से अम्वहेडा में शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने आ रहे थे
    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना में जालंधर से आ रहा एक टैंपो पंडोगा उतराई में पलट गया। टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक गोविंद पुत्र हरनाम सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला ऊना में शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने आ रहे जालंधर के गदाई पुर से कारीगरों की गाड़ी संख्या (पीबी 08 इ यू 4683) ब्रेक फेल होने के चलते पंडोगा में पलट गई। हादसा ब्रेक फेल होने के चलते हुए बताया जा रहा है। हादसे के दौरान एक कारीगर गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग जिन में दीपक, चांद, राजेश, अशोक, सागर ,जसवीर, बजरंगी बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जिनमें से एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया है। गाड़ी के चालक और गाड़ी में सवार घायल दीपक ने बताया कि हम सभी लोग जालंधर से ऊना स्थित गांव अम्वहेडा के शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे कि हिमाचल बॉर्डर पर स्थित गांव पंडोगा के करीब हमारी गाड़ी पलट गई।ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा पेश आया है।