Blog

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः इन आरोपियों को पंजाब लाएगी पुलिस, कोर्ट से रिमांड हासिल कर करेगी पूछताछ

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः इन आरोपियों को पंजाब लाएगी पुलिस, कोर्ट से रिमांड हासिल कर करेगी पूछताछ

    नई दिल्लीः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रियव्रत फौजी को दिल्ली पुलिस से पंजाब लाने की इजाजत मिल गई है। आरोपी प्रियव्रत फौजी के साथ ही पटियाला हाउस कोर्ट ने कशिश, केशव व दीपक की भी कस्टडी दे दी है। अब पंजाब पुलिस इन आरोपियों को तिहाड़ जेल से पंजाब लाकर अदालत में पेश करेगी और इनका रिमांड हासिल विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

    प्रियव्रत को दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार  

    बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी प्रियव्रत को गिरफ्तार किया था और उसे अदालत में पेश कर दिल्ली पुलिस ने फौजी का रिमांड हासिल किया था। बाद में फौजी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मनप्रीत मन्नु, दीपक मुंडी, जगरूप रूपा अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है।

    दावा का किया जा रहा है कि ये आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस पहले लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया को तिहाड़ जेल से पंजाब लेकर आई थी। 

  • पंजाब के DGP भावरा के छुट्‌टी पर जाने के बाद इस IPS Officer को दिया गया चार्ज

    पंजाब के DGP भावरा के छुट्‌टी पर जाने के बाद इस IPS Officer को दिया गया चार्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। गौरव यादव पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी होंगे। डीजीपी वीके भावरा के छुट्‌टी पर जाने के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने उन्हें चार्ज दे दिया है। वह आज ही कार्यकारी डीजीपी की कुर्सी संभाल लेंगे। डीजीपी वीके भावरा आज से 2 महीने की छुट्‌टी पर चले गए हैं।

    इसके अलावा वह केंद्र में डेपुटेशन पर जाने का लेटर लिख चुके हैं। जिसे राज्य सरकार मंजूरी दे चुकी है। अब परमानेंट डीजीपी के लिए राज्य सरकार UPSC को पैनल भेजेगी। जिसके बाद पक्के डीजीपी की नियुक्ति होगी। हालांकि 6 महीने तक सरकार कार्यकारी डीजीपी के तौर पर काम कर सकते हैं।

    सीएम मान के स्पेशल प्रिंसिपिल सेक्रेटरी यादव

    1992 बैच के आईपीएस अफसर गौरव यादव को सरकार बनते ही सीएम भगवंत मान का स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया गया था। इसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि यादव ही अगले कार्यकारी डीजीपी होंगे। इस रेस में डीजीपी एसटीएफ और जेल हरप्रीत सिद्धू का भी नाम था। हालांकि उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं मिली।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः इस 18 साल के शार्प शूटर ने सबसे करीब से चलाई थी गोलियां, सामने आई तस्वीर

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः इस 18 साल के शार्प शूटर ने सबसे करीब से चलाई थी गोलियां, सामने आई तस्वीर

    नई दिल्लीः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दिल्ली के स्पेशल सेल ने ISBT से शूटर अंकित सीरसा और सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एचजीएस धालीवाल ने खुलासा किया है कि अंकित सीरसा ने सिद्धू मूसेवाला पर सबसे करीब से गोली चलाई थी।

    18 साल का है अंकित सीरसा

    अंकित की उम्र 18 साल है। उन्होंने बताया कि सचिन भिवानी और इसका एक और साथी कपिल पंडित ने वारदात से पहले और वारदात के बाद इनको सारी सहायता दी थी। यही नहीं, उसे एक फोटो भी खिंचवाई। जिसमें नीचे बुलेट(कारतूस) से मूसेवाला लिखा है और वह पीछे बैठकर हत्या के संकेत दे रहा है। जानकारी मिली है कि अंकित सिरसा ने चार महीने पहले ही लॉरेंस बिश्नोई का गैंग ज्वाइन किया था। वह 9वीं पास था और उसके बाद ही अपराध के अंधेरे में कूद गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दो और लोग इनके टारगेट पर थे। इन दोनों की हत्या के बाद इनका विदेश भागने का प्लान था।

    5 राज्यों में मूव करते रहे आरोपी

    दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने बताया कि मूसेवाला की हत्या के बाद यह एक दिन से ज्यादा कहीं नहीं रुके। वह 5 राज्यों में मूव करते रहे। इस दौरान वह फतेहाबाद, तोशाम, पिलानी, कच्छ, मध्य प्रदेश, बिलासपुर, यूपी, झारखंड में रुके। इसके अलावा उनकी दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में भी मूवमेंट हुई।

  • विधायकों की सैलरी में 66 प्रतिशत हुई बढ़ौतरी, सदन में 5 बिल किए गए पेश 

    विधायकों की सैलरी में 66 प्रतिशत हुई बढ़ौतरी, सदन में 5 बिल किए गए पेश 

    नई दिल्लीः राजधानी में सोमवार से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। मंत्री कैलाश गहलोत ने सदन में विधायकों, मंत्रियों, चीफ व्हिप, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और लीडर ऑफ ऑपोजिशन के वेतन भत्ते में बढ़ोतरी का बिल मंत्री कैलाश गहलोत ने पेश किया।

    इस नए प्रस्ताव के अनुसार, अब दिल्ली के विधायकों को सैलरी के रूप में हर महीने 12 हजार की जगह 30 हजार रुपए मिलेंगे। सैलरी के अलावा अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी हो रहे है। सैलरी और सभी भत्ते मिलाकर अब दिल्ली के विधायकों को हर महीने 90 हजार रुपए मिलेंगे, जो राशि अबतक 54 हजार रुपए थी। बता दें कि दिल्ली के विधायकों और मंत्रियों के वेतन में अंतिम बार बढ़ोतरी 2011 में हुई थी।

    सैलरी में बढ़ोतरी से जुड़े कुल 5 बिल आज सदन में पेश किए गए। इनमें मंत्रियों के वेतन और भत्ते में संसोधन का बिल, सदन के सदस्यों यानी विधायकों के वेतन और भत्ते में संसोधन का बिल, चीफ व्हिप के वेतन और भत्ते में संसोधन का बिल, विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन और भत्ते में संसोधन का बिल और नेता प्रतिपक्ष के वेतन और भत्ते में संसोधन का बिल शामिल हैं।

    11 साल बाद वेतन में हुई है बढ़ोतरी

    11 साल बाद दिल्ली विधानसभा के सदस्यों और मंत्रियों के वेतन में बढ़ोतरी हुई है। मई महीने में केंद्र सरकार ने दिल्ली के विधायकों-मंत्रियों के वेतन में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। 2015 में ही दिल्ली सरकार ने केंद्र को वेतन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन तब वो मंजूर नहीं हुआ।

    इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से मिले सुझाव पर दिल्ली विधानसभा ने दोबारा वेतन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे केंद्र ने मंजूर कर लिया और दिल्ली कैबिनेट ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

    1993 से 2011 तक 18 साल में 5 बार बढ़ी सैलरी

    दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि 1993 में जब दिल्ली विधानसभा का गठन हुआ था, तब से लेकर 2011 तक 18 साल में 5 बार सैलेरी बढ़ी यानी हर साढ़े तीन साल में विधायकों की सैलरी बढ़ी। अब 11 साल बाद सैलरी बढ़ रही है।

    भारत में विधायकों को किस राज्य में कितनी सैलरी मिलती है?

    देश के सभी राज्‍यों में विधायकों को अलग अलग सैलरी मिलती है। इतना ही नहीं हर राज्य में अलग अलग भत्ते भी दिए जाते हैं। भारत में इस समय सबसे ज्यादा सैलरी तेलंगाना में मिलती है। यहां विधायकों को भत्तों को मिलाकर हर महीने 2.50 लाख रुपये सैलरी मिलती है। हालांकि, तेलंगाना में विधायकों की सैलरी बस 20 हजार है, लेकिन भत्तों के तौर पर हर महीने 2,30,000 रुपये मिलते हैं। वहीं, सबसे कम सैलरी त्रिपुरा में विधायकों को मिलती है। यहां हर महीने 48 हजार रुपये सैलरी मिलती है। 

    दिल्ली सरकार की ओर से जारी डेटा के मुताबिक, सबसे ज्यादा सैलरी तेलंगाना में मिलती है। इसके अलावा उत्तराखंड में विधायकों को हर महीने 1.98 लाख रुपये मिलते हैं। इसके अलावा हिमाचल में 1.90 लाख , हरियाणा में 1.55 लाख, बिहार में 1.30 हजार, राजस्थान में 1.42 लाख रुपये, आंध्र में 1,25,000 रुपये, गुजरात में 1,05,000 और उत्तर प्रदेश में 95,000 रुपये प्रति महीने सैलरी मिलती है।

  • इस जगह लगे भूकंप के झटके

    इस जगह लगे भूकंप के झटके

    जम्मूः जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर केंद्र शासित प्रदेश के डोडा जिले में भूकंप के कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था। 

  • मूसेवाला के करीबी शगनप्रीत की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट का आया फैसला

    मूसेवाला के करीबी शगनप्रीत की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का करीबी बताए जाने वाले शगनप्रीत को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। शगनप्रीत ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। जिसको लेकर आज हाईकोर्ट का फैसला आया है। हाईकोर्ट से शगनप्रीत को इस याचिका पर बड़ा झटका लगा है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने शगनप्रीत को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इसके लिए उसे भारत आना पड़ेगा। 

    गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ से है जान का खतराः शगनप्रीत

    बता दें कि खुद को मूसेवाला का मैनेजर बताते हुए शगनप्रीत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत और सुरक्षा मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए शगनप्रीत को अग्रिम जमानत नहीं दी। हाल ही में शगनप्रीत ने गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ से जान का खतरा बताया है। उसने हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी है। गौर हो कि शगनप्रीत विक्की मिड्डूखेड़ा केस में शक के आधार पर आरोपी बताया जा रहा है। हालांकि खबरें हैं कि वह इस समय ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है। लेकिन अब उसे भारत वापिस आना पड़ेगा।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः शार्प शूटर अंकित सेरसा गिरफ्तार, मूसेवाला के पिता ने किए बड़े खुलासे

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः शार्प शूटर अंकित सेरसा गिरफ्तार, मूसेवाला के पिता ने किए बड़े खुलासे

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में तीसरे शार्प शूटर अंकित सेरसा की गिरफ्तारी हो गई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने उसे दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से बीती रात गिरफ्तार किया। उसके एक और साथी सचिन चौधरी को भी पकड़ा गया है। उससे पुलिस ने डोंगल, सिम और 2 मोाबाइल के अलावा पुलिस की 3 वर्दी बरामद की हैं। वहीं, पहले पकड़े गए शामिल शार्प शूटर्स के लीडर प्रियवर्त फौजी और कशिश उर्फ कुलदीप को पुलिस पंजाब लेकर आएगी।

    उनके साथ केशव को भी लाया जाएगा। इसके लिए पंजाब पुलिस दिल्ली पहुंच गई है। तीनों इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। पुलिस उनका प्रोडक्शन वारंट मांग रही है। जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें मानसा लाया जाएगा। वहीं मूसेवाला हत्याकांड के बाकी बचे शार्प शूटर मनप्रीत मनु कुस्सा, जगरूप रूपा और दीपक मुंडी के महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छुपने के इनपुट मिले हैं। दिल्ली और पंजाब पुलिस उक्त राज्यों की पुलिस को साथ लेकर लगातार रेड कर रही है।

    मेरे बेटे पर चुनावों के दौरान 8 बार हुए हमले

    वहीं इस मामले को लेकर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने भावुक होकर एक पहली बार बड़े खुलासे किए है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इस दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला पर चुनावों के दौरान 8 बार हमला करने की कोशिश हुई थी। करीब 50-60 लोग उसे मारने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि सरकार को पता था कि सिद्धू मूसेवाला की जान को खतरा है परंतु इसके बावजूद उसकी सिक्योरिटी वापिस ली गई। सिक्योरिटी वापिस लेने पर उसके सिद्धू मूसेवाला के नाम की मशहूरी की गई। 

    बता दें कि आज सिद्धू मूसेवाला के पिता ने गांव बुर्ज डलवा की सड़क का आज नींव पत्थर रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के सपनों को पूरा किया जाएगा। उनके बेटे के सपनों को पूरा करने के लिए परिवार हमेशा आगे रहेगा। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जिस सड़क का नींव पत्थर रखा है वह सिद्धू मूसेवाला ने चुनावों दौरान पास करवाई थी। 

    हत्या के बाद 9 दिन मानसा में रहे शूटर

    दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार किए प्रियवर्त फौजी से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। मूसेवाला की हत्या के बाद शार्प शूटर 9 दिन तक मानसा में किसी अज्ञात जगह पर छिपे रहे। इसके बाद वह लगातार ठिकाने बदलते रहे। अंत में गुजरात पहुंचे। जहां से फौजी और कशिश पकड़े गए। हालांकि अंकित सेरसा और दीपक मुंडी भाग निकले। सूत्रों की मानें तो जगरूप रूपा और मनु कुस्सा इनसे अलग चले गए।

    अज्ञात व्यक्ति ने की मदद, हर सामान मुहैया कराया

    सूत्रों के मुताबिक मानसा में छिपने के दौरान शार्प शूटर्स को खाने से लेकर जरूरत का हर सामान मुहैया कराया गया। हालांकि वह सामान कौन देकर जाता था, इसके बारे में शार्प शूटर्स को भी पता नहीं है। यह संभावना जताई जा रही है कि कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गे ही उनकी मदद कर रहे थे।

  • पंजाब सरकार को HC ने जारी किया Notice, जाने मामला

    पंजाब सरकार को HC ने जारी किया Notice, जाने मामला

    चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां को लेकर मामला सामने आया है। दरअसल, ट्री गार्ड खरीदे मामले में पंजाब सरकार ने गिलजियां पर केस दर्ज किया था। जिसके बाद अब हाईकोर्ट ने विजीलेंस की तरफ से दर्ज केस में पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। इस संबंध में कोर्ट ने पंजाब सरकार से स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 20 जुलाई को होगी। दरअसल, विजीलेंस ने कोर्ट में इस बात को माना है कि ट्री गार्ड 80 हजार रूपए में नहीं खरीदे गए थे।

    गिलजियां पर रिश्‍वत लेने के लगे थे आरोप

    बता दें कि संगत सिंह गिलजियां पर रिश्‍वत लेने और भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में यह कहा गया था कि 80 हजार ट्री गार्ड खरीद में उन्होंने घोटाला किया है। साथ ही गिलजियां ने ट्री गार्ड खरीदने के लिए सभी डीएफओ से कहा था कि वे एक खास व्‍यक्ति से ट्री गार्ड की सप्‍लाई करें। इसकी कीमत 2800 रुपये रखी गई थी। हालांकि अब इस पर विजीलेंस ने स्टैंड बदलते हुए कोर्ट में कहा कि 80 हजार में ट्री गार्ड नहीं खरीदे गए हैं। जिसके बाद कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है।

    विजिलेंस ब्‍यूरो ने किया था मामला दर्ज

    गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ब्‍यूरो ने पिछले दिनों भ्रष्‍टाचार के मामले में पूर्व मंंत्री साधू सिंह धर्मसोत, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां व अन्‍य आरोपितों के खिलाफ रिश्‍वत के लेन-देन में एफआइआर दर्ज की थी। वहीं साधू सिंह धर्मसोत इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • पंजाबः एसडीएम कार्यालय और बस स्टैंड पर खालिस्तान के लिखे पोस्टर लगे मिले

    पंजाबः एसडीएम कार्यालय और बस स्टैंड पर खालिस्तान के लिखे पोस्टर लगे मिले

    गुरदासपुरः पंजाब में लगातार राज्य का माहौल खराब करने को लेकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खालिस्तान के पोस्टर लगाए जा रहे है। हाल ही में पूर्व सेशन जज की कोठी की दीवार के बाहर भी खालिस्तान लिखा गया था। आज जिला गुरदासपुर में खालिस्तान के पोस्टर लगने का मामला सामने आया है।

    जिला गुरदासपुर के सीमावर्ती वह ऐतिहासिक कस्बा डेरा बाबा नानक में एसडीएम कार्यालय और बस स्टैंड पर खालिस्तान के हाथ लिखित पोस्टर लगे मिले। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच इन पोस्टरों को उतरवाया। पोस्टर किस ने लगाए संबंधी पुलिस जांच कर रही है।

    सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस 

    पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। जहां पोस्टर लगे, वहां सीसीटीवी नहीं हैं। पुलिस वहां से आते-जाते रास्तों के सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि वहां से कोई सुराग हाथ लग सके।

    बॉर्डर एरिया में ऐसे पोस्टर से साजिश का खतरा


    डेरा बाबा नानक के जिस इलाके में यह पोस्टर लगे हैं, वह बॉर्डर एरिया है। जिसकी सीमा पाकिस्तान से सटी हुई है। यहां से पाकिस्तान के लिए कॉरिडोर भी है। ऐसे में पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।

  • जालंधरः मशहूर नगीना पंसारी के 3 सदस्यों की सड़क हादसे में मौत, वैष्णों देवी जा रहा था परिवार

    जालंधरः मशहूर नगीना पंसारी के 3 सदस्यों की सड़क हादसे में मौत, वैष्णों देवी जा रहा था परिवार

    जालंधर, (वरुण): जालंधर से दुःखद घटना सामने आई है। जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर फोकल प्वाइंट से वासिप लौट रहे कार सवार में मशहूर नगीना पंसारी के परिवार के सदस्यों में से 3 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कनव अग्रवाल पुत्र मधूसुधन अग्रवाल निवासी जिला जालंधर अपने परिवार समेत माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे।

    जब वह फोकल प्वाइंट टांडा उड़मुड़ नजदीक पहुंचे तो उनकी कार पुल से टकरा गई। इस दौरान कनव अग्रवाल की पत्नी महक अग्रवाल, बेटी वृंदा और मां रेनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कनव खुद बुरी तरह घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगो की तरफ से कार से बाहर निकाला गया और सरकारी अस्पताल टांडा पहुंचाया गया। वहीं हालत गंभीर देखते उसे आगे रैफर कर दिया गया।

    इसकी जानकारी देते हुए उनके रिश्तेदार अंकित ने बताया कि उनका परिवार माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जा रहा था, इसी दौरान सड़क हादसे में परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कनव का अस्पताल में इलाज चल रहा है।