ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 14 ਵਿਚ ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੋਏ ਹੌਂਸਲੇ ਬੁਲੰਦ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ 40 ਇੰਚੀ ਐਲ ਸੀ ਡੀ ਲੈ ਹੋਇਆ ਫੁਰ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ ਸਤਪਾਲ ਗਰਗ ਨੇ ਦਸਿਆ ਮੈਂ ਹਰੀ ਨੋ ਰੋਡ ਟੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਮੇਰਾ ਦਫਤਰ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 14 ਵਿਚ ਹੈ ਸੁਬਹ ਆ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਇਕ ਐਲ ਸੀ ਡੀ ਗਯਾਬ ਹੈ ਕੈਮਰਾ ਵਗੈਰਾ ਚੈਕ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਇਕ ਚੋਰ ਕੈਮਰਾ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੈ ਜਿਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿਤੀ ਹੈ ।
Blog
-

कुटलैहड़ की जनता बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में दिल खोलकर दे रही अंशदान: देवेन्द्र भुट्टो
चताड़ा पंचायत में 1 लाख 71 हजार तो भरत भूषण ने 11 हजार का सौंपा चैक
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता विधायक भुट्टो के आग्रह पर राज्य में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए दिल खोलकर अंशदान दे रही है। उसी कड़ी में ऋषि मेडिकल स्टोर के प्रवन्धक व वरिष्ठ पत्रकार भरत भूषण ने अपनी निजी आय से कुटलैहड़ के विधायक भुट्टो को सीएम राहत कोष में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए 11 हजार का चैक प्रदान किया।बहीं चताड़ा पंचायत प्रधान भूपेंद्र सिंह ने भी पंचायत की तरफ से 2 लाख 71 हजार का चैक सीएम राहत कोष के लिए विधायक भुट्टो को प्रदान किया। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में समाजिक संस्थाएं आम आदमी, पंचायत प्रतिनिधि सीएम राहत कोष के लिए बढ़ चढ़ कर अंशदान दे रहे है। बहीं विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सभी दानी सज्जनों समाजिक संस्थाओं पंचायत प्रतिनिधियों व आम जन मानस का अंशदान देने पर दिल से आभार प्रकट किया है। -

मुख्यमंत्री राहत कोष में इन्नर व्हील क्लब ऊना ने 11 हजार रूपए की राशि उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के माध्यम से भेजी
ऊना/सुशील पंडित : इन्नर व्हील क्लब ऊना ने प्रदेश में आई प्रलयंकारी बाढ़ की विभिषिका से जूझ रहे पीडि़तों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इन्नरव्हील क्लब सदस्यों ने बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (बाढ़) में आर्थिक सहयोग करते हुए 11 हजार रूपए की राशि उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु को भेजी है। इन्नरव्हील क्लब की प्रधान सीमा वशिष्ठ के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को 11 हजार रूपए की नगद आर्थिक सहायता सौंपी। उपायुक्त राघव शर्मा ने इसके लिए क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई प्रलयंकारी बाढ़ से हजारो लोग प्रभावित हुए है। विशेषकर मंडी,कुल्लु व किन्नौर जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही है तथा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जुटी है। इसमें प्रदेश की जनता भी अपना सहयोग कर रही है तथा बाढ़ प्रभावित के लिए सीएम राहत कोष में खुले दिल से अपना सहयोग कर रही है। क्लब प्रधान सीमा वशिष्ठ ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए क्लब ने अपनी तरफ से सहयोग राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई है। इस अवसर पर क्लब की सचिव रमा कंवर,पूर्व प्रधान सुमन पुरी,किरण भयाना,आईएसओ अमरजीत बबली,कैशियर रेखा शर्मा,सदस्य रंजना जसवाल,कमला कंवर,रमा कालिया,प्रियंका,सुदेश धीमान,रजिता कसाना,नीलम साही,नीरूपमा,रंजना बख्शी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। -

घर में घुसकर प्रेमी ने किया प्रेमिका का कत्ल
झुंझुनूं: जिले में एक प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। प्रेमिका के गले पर एक के बाद एक चार वार किए। इसके बाद प्रेमी ने अपने मामा के घर जाकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी ने आत्महत्या से पहले वॉट्सऐप के स्टेटस पर प्रेमिका के साथ खुद की फोटो भी लगाई। साथ में लिखा- माई लाइफ। जो मेरा है, बस मेरा है। किसी का नहीं हो सकता। मैं किसी से समझौता नहीं कर सकता। मामला झुंझुनूं के गढगौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलर गांव का है। घटना देर रात 1 बजे की है। युवक और युवती दोनों एक ही गांव के थे। युवक शादीशुदा है। तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद युवक की पत्नी छोड़कर चली गई थी। वहीं, मृतका प्रियंका ( 20 ) अविवाहित थी। बीएड की तैयारी कर रही थी। मृतक युवक सुरेश पुत्र धर्मपाल (32) शराब का ठेका चलता है। गांव में ही धर्मपाल के दो ठेके हैं। युवक के खिलाफ अवैध शराब की तस्करी के चार-पांच मामले दर्ज हैं।
-

जालंधरः हेरोइन और अवैध रिवाल्वर सहित 3 गिरफ़्तार, देखें वीडियो
जालंधरः देहात क्राइम ब्रांच की टीम ने अलग अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन और प्वाइंट 32 बोर रिवाल्वर और दो रौंद बरामद किए है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ विशाल निवासी निजरपुरा थाना जडिआंला, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श और भूपिंदर सिंह निवासी गांव सरीह थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। देहांत क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई पिपल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान किशनगढ़ से अलावलपुर की तरफ जा रहे थे, जहा उन्हें किशनगढ़ बस अड्डा पर खड़े दोनो नौजवान पुलिस को देखकर अपनी जेबों से लिफाफे फेंक कर वहां से भागने की कोशिश करने लगे तो वहां मौजूद एसआई पिपल सिंह ने दोनों आरोपितों गगनदीप सिंह और अर्शदीप सिंह को रोककर उनके फेंके हुए लिफाफों की तलाशी ली तो उसमें से एक सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसी तरह देहात क्राइम ब्रांच के एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान अड्डा धालीवाल से काला सिंघियां रोड पर मौजूद थे जहां उन्होंने भूपिंदर सिंह निवासी गांव सरीह थाना सदर नकोदर को अवैध रिवाल्वर प्वाइंट 32 बोर और दो रौंद बरामद कर आरोपित के ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि अरोपित यह हथियार थे कहां से लेकर आया था। -

नवविवाहिता ने पति सहित छः लोगों पर लगाए बांधकर मारपीट करने के आरोप
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना मुख्यालय के समीपवर्ती एक गांव की रहने वाली नवविवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के छः लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही अदालत के माध्यम से महिला पुलिस थाना के पास केस दर्ज कराया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे रस्सी से बांधकर मारपीट करते थे। इसी दौरान वह उन सभी से नजर बचाते हुए घर से भाग कर अपने किसी रिश्तेदार के पास पहुंची, यहां से उसे उसके मायके पहुंचाया गया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के छः लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 22 में गांव पेखूबेला के नूर मोहम्मद के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक पति और ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार उसके साथ ठीक रहा, लेकिन जल्द ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। यहां तक कि उसके पति और जेठ उसे रस्सी से बांधकर मारपीट करते रहे। महिला ने आरोप लगाया कि उसे दिन भर में केवल मात्र एक ही बार खाना दिया जाता था, जबकि खाना मांगने पर भी उसके साथ मारपीट की जाती थी।पीड़िता ने शिकायत में बताया कि गर्भवती होने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों की यातनाएं और भी ज्यादा बढ़ गई। हालांकि महिला ने पुलिस के खिलाफ भी आरोप लगाया और कहा कि इस घटना को लेकर उसने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस को सूचित किया था, लेकिन किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेशानुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला के पति नूर मोहम्मद पुत्र निक्का, सास शबनम, ननद रूबी, ससुर निक्का और जेठ जायद के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। -

जालंधरः हेरोइन सहित एक गिरफ्तार
जालंधरः थाना लाबडां की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से चार ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ जोगी निवासी थाना सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान लाबडां से रामपुर की तरफ दा रहे थे, जहा मोटरसाइकिल सवार युवक उनकी टीम को देख कर पीछे भागने की कोशिश करने लगा, जिसे एएसआई मनजिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित आरोपित अमनदीप को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से उन्हें चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज और मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

पंजाबः 20 वर्षीय बेटे की मौत के बाद विदेश में पिता का हुआ निधन
कपूरथलाः जिले के पास गांव के हंसते-खेलते घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 20 साल के युवक की मौत के बाद विदेश में बैठे उसके पिता का भी निधन हो गया। इस घर में एक महीने में दो बार लोगों की मौत होने से परिवार भी टूट गया है। पिछले 22 जून को कपूरथला जिले के गांव लंबी के 20 वर्षीय कमलजीत सिंह को गांव का ही राजा नामक युवक घर से बुलाकर ले गया था। उसने कहा था कि उसे बाबा मुराद शाह नकोदर के पास जाना है। फिर रात 9 बजे मां कमलेश ने बेटे को फोन किया तो वह ठीक था। मां कमलेश ने बताया था कि सीसीटीवी फुटेज में रात 10 बजे तक उनका बेटा ठीक था लेकिन उसके बाद उनके बेटे का फोन बंद आ रहा था।23 जून की सुबह गांव खोजापुर के अनीस नाम के युवक ने कमलजीत की मां को फोन कर बताया कि गांव खोजापुर के श्मशान घाट में एक युवक गिरा पड़ा है और जब मां कमलेश और पड़ोस के अन्य लोग गांव खोजापुर के श्मशान घाट पर पहुंचे। उन्हें तुरंत टांडे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उन्होंने मौत का कारण नशे की ओवरडोज़ बताया था।
युवक की मां कमलेश ने बताया कि गांव के मौजूदा सरपंच और पंचायत सदस्य ने अस्पताल में उससे यह कहकर हस्ताक्षर करा लिए कि शव का पोस्टमार्टम कराना है। इसके बाद पिछले कुछ सालों से दुबई में रह रहे मृतक लड़के के पिता जगतार सिंह सोनी को जब अपने बेटे कमलजीत की मौत की खबर मिली तो वह सदमे में आ गए और 26 जून को जब वह दुबई में काम पर गए तो ड्यूटी दौरान उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिवार वालों के काफी संघर्ष के बाद 1 महीने बाद शव कल 28 जुलाई को वह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। मृतक जगतार सिंह सोनी का जिला कपूरथला के गांव लंबी के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मृतक कमलजीत सिंह की मां कमलेश ने पंजाब सरकार से न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और दुबई में मरे उनके परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। मृतक लड़के कमलजीत के बारे में जब सरपंच नशीब चंद से बात की तो उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ हैं, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा उनके पास कोई कार्रवाई को लेकर कोई दस्तावेज नहीं पहुंचा है और न ही अभी तक कोई पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की जाएगी और परिवार को पूरा न्याय दिलवाया जाएगा।
-

पंजाबः बारिश के कारण गिरी मकान की छत, महिला घायल, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब में पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी के चलते लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं जिले में तेज बारिश के कारण कई गरीब परिवारों के मकान गिर गए, जिनसे वह अपने घरों से बेघर हो गए हैं। वहीं आज हुई तेज बारिश के चलते गांव बारेके में एक गरीब परिवार की मकान का छत गिर गई। इस दौरान परिवारिक सदस्य अपने मकान के अंदर ही बैठे हुए थे। जिसके कारण एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। हालांकि उसी छत के नीचे बैठी एक गर्भवती महिला बाल-बाल बच गई। इस घटना के बारे में जब आसपास के गांव के लोगों को पता चला तो उन्होंने भागकर परिवारिक सदस्यों को घर के बाहर निकाला। वहीं हादसे में घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहीं मकान गिरने से घायल हुई महिला ने बताया कि आज सुबह से तेज बारिश हो रही थी। जिसके कारण उनके घर की छत गिर गई। उन्होंने कहा सभी लोग घर के अंदर बैठे हुए थे। जिसके कारण उसको चोटें लगी हैं और दूसरी महिला गर्भवती है जो बाल-बाल बच गई। वहीं घटना के बारे में आसपास के लोगों को जैसे ही पता चला तो उन्होंने कड़ी मशक्कत कर हमें घर की छत के मलबे से निकाला।
-

कारगिल विजय दिवस पर शहीद मनोहर की धर्मपत्नि भागो देवी को महिला संगठनों ने किया सम्मानित
बददी/सचिन बैंसल: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह के दौरान किशोर योग एकेडमी की महिला योग समिति की सदस्यों ने भटोलीकलाँ पंचायत के बौणी गांव से संबंध रखने वाले भारतीय सैनिक शहीद मनोहर लाल की धर्मपत्नि भागो देवी को सम्मानित किया । गौरतलब है कि मनोहर लाल 30 नवंबर 2003 को जम्मू के सतवारी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे । उनके दो बेटे हैं जिनमें बडा बेटा भी भारतीय सेना में पिछले चार वर्षों से अपनी सेवायें दे रहा है ।
सर्वप्रथम महिला योग समिति की सदस्यों ने पर्यावरण शुद्वि, मानसिक शांति एवं हिमाचल में दैविक आपदा के कारण हाल ही में हुए जान माल के नुकसान और अपनी जान गवां चुके लोगों की आत्मिक शांति के लिए हवन/यज्ञ का आयोजन किया । मुख्य आयोजक डाक्टर किशोर ठाकुर ने यज्ञ की महिमा पर बोलते हुए कहा कि यज्ञ करने से हमारे विचारों में ओजस्विता आती है, नकारात्मकता में उमंग और उत्साह का प्रकाश पैदा होता है, चेतना में प्राण शक्ति का उजाला होता है । उन्होंने कहा कि शोध में यह पाया गया है कि यज्ञ में 15 किलो मीटर के दायरे तक वातावरण को शुद्विकरण करने की क्षमता होती है । यज्ञ प्रदूषण को हटाने का काम करता है । अनुसंधान में पाया गया है कि औषधीय जड़ी बुटियों के साथ यज्ञ करने से आयुर्वैदिक दवाईयों के सेवन के मुकाबले श्वास के माध्यम से ग्रहण करने से 10 गुणा ज्यादा लाभ होता है ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर द्धचा राणा ने अपने संबोधन में बताया कि 1999 में कारगिल युद्व के दौरान हिमाचल के 52 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए जिनमें पालमपूर निवासी लेफिटिनेंट सौरभ कालिया ने अपने अदम्य साहस और शूरवीरता के दम पर आतंकवादियों को मार गिराया तथा पाकिस्तानी मिलिटेंटस द्वारा दोखे से पकड़े जाने के बाद 22 दिनों तक यातनाएं सहन करते रहे लेकिन अपनी मातृ भूमि पर आंच नहीं आने दी । मिलिटेंटस द्वारा मानवीय क्रूरता की हदें पार करते हुए सौरभ कालिया की आखें फोड़ दी गई, कान में लोहे की राॅड डाली गई, गुप्तांगों को काट दिया गया ।अंत में शरीर को क्षत विक्षत कर दिया गया जिससे उन्हें वीरगति प्राप्त हुई । उन्होंने बताया कि सौरभ कालिया उनका क्लासमेट था जोकि बचपन से तेज दिमाग, प्रतिभाशाली छात्रा था । सौरभ कालिया का जन्म 29 जून 1976 को अमृतसर में हुआ था । उनकी प्रारंभिक शिक्षा डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल पालमपुर से हुई । उन्होंने स्नातक उपाधि (बी॰एस0सी॰ मेडिकल) एच.पी कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, हिमाचल प्रदेश से सन् 1997 में प्राप्त की । वे अत्यंत उर्जावान व्यक्तित्व के धनी विद्यार्थी थे, और अपने विद्यालयीन वर्षों में कई छात्रावृत्तियाँ प्राप्त कर चुके थे ।कार्यक्रम में ज्योति जिंदल, रंजना शर्मा, गीता शर्मा, द्धचा राणा, कमलेश कौर, सोनिया गुप्ता, जशोदा देवी, पूजा बंसल, पूनम भंडारी, नितू पाल, सुनीता देवी, अरूणा शर्मा, मंदीप कौर, अल्का, वरिन्द्र जैन, सुनिल शर्मा, सोनू बंसल, ज्योति जैन, सुनीता देवी, स्वास्तिका सहित अनेक मातृशक्ति मौजूद रही ।
