Blog

  • पंजाबः सिद्धू मूसेवाला की मां अपने जन्मदिन पर हुई भावुक, लिखी ये पोस्ट

    पंजाबः सिद्धू मूसेवाला की मां अपने जन्मदिन पर हुई भावुक, लिखी ये पोस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 29 मई को हुई थी। इस महीने के अंत में एक साल हो पाएगा। लेकिन मूसेवाला के माता-पिता आज भी इंसाफ के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे है। वहीं आज मूसेवाला की मां चरण कौर अपने जन्मदिन पर भावुक हो गईं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर भावुक संदेश अपने बेटे के नाम पर लिखा है। जिसमें उन्होंने मां बनने के बाद खुद को संपूर्ण औरत बनने तक की बात कही है। पोस्ट में क्या लिखा:- चरण कौर ने लिखा कि मैं पहले बेटी बन तुम्हारे नानके घर जन्म लिया, फिर आपके बापू जी के साथ विवाद बंधन में बंध मैं कितने रिश्ते किसी की चाची, ताई, भाभी और बहू बन अन अपनी झोली में डाले। पर मेरी मौजूदगी का असल आधार मैं आपकी मां बन कर पाया और आपने मुझे असल में एक संपूर्ण औरत का दर्ज दिलवाया।

    मुझे ममता के प्यार का असल अर्थ आपको अपनी बुक्कल (बाजुओं में लेकर) में लेकर महसूस हुआ था। पर कल का वही प्यार वही ममता की तपिश मुझे आती जाती सांसों के साथ कितनी रेखाओं के साथ लेकर आ रहा। आज भी मैं कमरे में बैठ आपका इंतजार कर रही थी, क्योंकि हमेशा मैं पहले आपको और अपने जन्मदिन की बधाई कबूलती थी। पर आज आपकी तस्वीर को अपनी बुक्कल (बाजुओं) में लेकर आपको एहसास कर रही हूं मेरे बच्चे। वापस आ जाओ (रोते हुए इमोजी) पुत्र मेरे से आपके बिना नहीं रहा जा रहा।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 40 बंदरो की मौत, मचा हड़कंप

    संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 40 बंदरो की मौत, मचा हड़कंप

    हापुड़ : यूपी में संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 40 बंदरो की मौत हो गई है। यह मामला गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी का है। बंदरो की मौत की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि बंदरों को गुड़ में जहर देकर मारा गया है। वहीं बंदरों की मौत की खबर सुनते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    हापुड़ में हर गली और मोहल्ले में बंदरों का उत्पात देखने को मिल जाता है। वहीं गांवों में भी अब बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस कारण बंदर के द्वारा काटे जाने के मामले भी तेजी से आ रहे हैं। हर दिन जिला अस्पताल में कई लोग रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचते हैं। बंदरों के उत्पात से बचने के लिए लोगों ने घरों की छतों पर लोहे के जाल तक लगवा रखे हैं, लेकिन बंदरों का आतंक कम नहीं हुआ। बंदर अब सड़क पर भी उत्पात मचाते नजर आ जाते हैं।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 माह के बच्चे की मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 माह के बच्चे की मौत

    बठिंडाः बरनाला रोड़ पर देर रात दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 3 माह की बच्ची की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह कार में सवार होकर थाना कैंट बठिंडा की ओर रहे थे कि उनकी को दूसरी कार ने ओवरटेकट किया। जिसके दौरान कार चालक ने टक्कर से बचने के लिए अपनी गाड़ी को घूमा दिया। इस दौरान उनकी कार बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 माह की बच्ची सहित चार व्यक्ति घायल हो गए।

    इस हादसे की सूचना मिलते ही जिले की समाज सेवी संस्था यूथ वेल्फेयर सोसायटी के वालंटियर यादविंदर कंग अपने साथियों सहित एंबुलेंस लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल व्यक्तियों पहचान 35 वर्षीय गुरविंदर सिंह पुत्र राम सिंह निवासी वाड़ा बाइका, नजदीक बाजाखन्ना, 27 वर्षीय अमनदीप कौर पत्नी लवप्रीत सिंह, 3 माह की बच्ची जसकीरत कौर पुत्री लवप्रीत सिंह, 32 वर्षीय लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इस हादसे में बच्ची हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उसे ऐमज अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां बच्ची की मौत हो गई। 

  • पंजाबः पुलिस ने घर में हुई डकैती का रहस्य सुलझाया, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस ने घर में हुई डकैती का रहस्य सुलझाया, देखें वीडियो

    पठानकोटः ज़िला पठानकोट पुलिस ने गांव बलसुहा में कथित डकैती के पेचीदा मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है और सभी संदेहों को दूर करते हुए चौंकाने वाली घटना के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया है। बता दें कि पुलिस को गांव बलसुहा के एक परिवार ने शिकायत दी थी कि कुछ नकाबपोश उनके घर आकर उनके बेटे को बांधकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की और 24 घंटे के अंदर अंदर पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जिसमें घर का बेटा जोकि उस समय घर में अकेला था पूरी वारदात के बारे में बता रहा था, पुलिस को उस पर ही शक हुआ और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया और पुलिस को घर से ही ₹55000 बरामद हो गए।

    इस बारे में बात करते हुए डीएसपी ने कहा कि जब उन्हें इस लूट की वारदात का पता चला तो उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू की जिसमें खुलासा हुआ कि जिस नौजवान की ओर से कहा जा रहा है कि वह घर में अकेला था और 5 लोग आए और लूट कर चले गए पुलिस को शक हुआ और जब उससे पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जिसके चलते पुलिस को घर से ही कुछ वीजा और रुपए बरामद हो गए हैं। 

  • हिंसा के बाद धारा 144 लागू, हाई अलर्ट जारी

    हिंसा के बाद धारा 144 लागू, हाई अलर्ट जारी

    महाराष्ट्रः महाराष्ट्र के अकोला जिले में हिंसा होने के बाद नागपुर जिले में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नागपुर जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस पैनी नजर रख रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के साथ बैठक के बाद कमिश्नर ने इलाके की शांति बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी कर दिए हैं।

    महाराष्ट्र के अकोला शहर में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को हुई झड़प के संबंध में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे शहर में इंटरनेट सेवा को निलंबित करने के साथ ही विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं।

  • कांग्रेस अध्यक्ष की बड़ी मुश्किलें, इस मामले में को कोर्ट ने जारी किया समन

    कांग्रेस अध्यक्ष की बड़ी मुश्किलें, इस मामले में को कोर्ट ने जारी किया समन

    नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बजरंग दल पर बयान देकर अब फंसते दिख रहे हैं। खरगे को बजरंग दल के मानहानि मामले में समन जारी हुआ है। संगरूर की जिला अदालत के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रमनदीप कौर ने सौ करोड़ रुपये के मानहानि केस में खरगे को समन जारी किया है। हिंदु सुरक्षा परिषद बजरंग दल हिंद के संस्थापक हितेश भारद्वाज ने संगरूर कोर्ट में मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ सौ करोड़ रुपये मानहानि की याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बजरंग दल की तुलना देश विरोधी संगठनों से करते हुए मानहानि की है।

    हितेश ने कहा कि खरगे ने एक रैली में कहा था कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने पर बजरंग दल या अन्य देश विरोधी संगठन जो समाज में नफरत फैलने का काम करते हैं पर पाबंदी लगाई जाएगी। इसके विरोध में हितेश भारद्वाज ने संगरूर अदालत में मानहानि का केस दायर किया है। केस पर सीनियर डिवीजन जज रमनदीप कौर ने मल्लिकार्जुन खरगे को समन जारी करते हुए दस जुलाई 2023 को संगरूर अदालत में तलब किया है। यह जानकारी हितेश भारद्वाज द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को माननीय अदालत ने समन जारी किया है।

  • जालंधरः भाजपा नेता और पूर्व मेयर सुरेंदर महे का हुआ निधन

    जालंधरः भाजपा नेता और पूर्व मेयर सुरेंदर महे का हुआ निधन

    जालंधर/वरुणः भाजपा नेता और पूर्व मेयर सुरेंदर महे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के पूर्व मेयर सुरेंदर महे का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। पू्र्व मेयर का अंतिम संस्कार कल दोपहर 2 बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा। बता दें कि सुरेंद्र महे ने 2019 में भाजपा के शामिल हुए थे। जालंधर के पूर्व मेयर सुरेंद्र महे पार्टी को श्वेत मलिक ने भाजपा में शामिल करवाया था।

    सुरिंदर महे कांग्रेस की ओर से वर्ष 2002 से 2007 तक जालंधर नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान उन्होंने टिकट का दावा किया था पर पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर सुशील रिंकू को टिकट दी थी। इसके बाद महे आजाद उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए थे लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

  • पंजाबः इस मामले में AAP नेता गिरफ्तार

    पंजाबः इस मामले में AAP नेता गिरफ्तार

    तरनतारनः पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता को गिरफ्तार किया है। आप नेता पर NRI की पत्नी को वॉट्सऐप ग्रुप में गलत मैसेज भेजने का आरोप है। आरोपी हरप्रीत सिंह पार्टी के पूर्व सैनिक विंग के जिला प्रधान रह चुका है। आरोपी के खिलाफ श्री गोइंदवाल साहिब थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति विदेश रहता है और वह एक घरेलू महिला है। उसके मोबाइल नंबर पर 28 अप्रैल की रात करीब सवा 8 बजे अलग-अलग नंबरों पर वॉट्सऐप मैसेज और फोन कॉल उसे आनी शुरू हो गई।

    मैसेज में गंदी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया था। फिर किसी अन्य मोबाइल फोन नंबर से उसे वॉट्सऐप मैसेज आए। महिला ने बताया कि एक वॉट्सऐप ग्रुप में उसके खिलाफ गलत मैसेज भी डाले गए थे, जिसका स्क्रीन शॉट देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब आरोपी का नंबर सर्च किया तो पता चला कि यह नंबर हरप्रीत सिंह निवासी छापड़ी साहिब का है। ग्रुप में कई तरह के गलत संदेश डालने के कारण महिला को अलग-अलग नंबरों से कॉल आनी शुरू हो गई। महिला ने पहले तो बात दबा दी, लेकिन आखिर अपनी सास और मामा को साथ ले थाना में शिकायत दर्ज करवाई। थाना श्री गोइंदवाल साहिब के इंस्पेक्टर रजिन्द्र सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 509 IPC, 67-ए IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

  • जालंधर : फैन भगत सिंह क्लब के मुखी मनीष राजपूत पर FIR दर्ज, देखें वीडियो 

    जालंधर : फैन भगत सिंह क्लब के मुखी मनीष राजपूत पर FIR दर्ज, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्ष: थाना नंबर 3 के अंतर्गत आते खिंगरा गेट में बीते दिन रुद्र सेना संगठन के अध्यक्ष दिनेश कुमार की दुकान पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान हमलावरों द्वारा उनकी दुकान पर जमकर तोडफ़ोड़ की। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमलावार उनकी दुकान से कैश व सोने की चेन लूट ले गए। इस मामले को लेकर थाना नंबर 3 पहुंचे दिनेश कुमार ने बताया कि एक छोटा बच्चा मोहल्ले से गुजर रहा था और तेल खत्म होने के कारण उसने एक्टिवा को किक मारनी शुरू कर दी।

    वह गली के किनारे पर एक्टिवा खड़ी करके किक मार ही रहा था कि वहां पर फैन भगत सिंह क्लब के प्रधान मनीष राजपूत व उसके साथी बच्चे को वहां से जाने को लेकर डराने धमकाने लगे। जिसके बाद बच्चे ने घर जाकर अपने पिता को घटना संबंधी जानकारी दी। दिनेश कुमार ने बताया कि बच्चे के पिता और वह थाने में शिकायत देने आए तो पीछे से फैन भगत सिंह क्लब के मुखी मनीष राजपूत व उसके साथियों ने तेजधार हथियारों से दिनेश की खिंगरा गेट स्थित दुकान पर जमकर तोडफ़ोड़ की।

    दिनेश का आरो है कि हमलावारों ने दुकान के एक कर्मचारी की सोने की चेन और वहां से नगदी छीनकर ले गए। थाना 3 की पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके बाद थाना 3 की पुलिस ने मनीष राजपूत के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर में आईपीसी धारा 379 बी, 323, 427, 506, 336, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • जालंधर : गौरव लूथरा और चीनू विवाद मामले में पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर

    जालंधर : गौरव लूथरा और चीनू विवाद मामले में पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर

    जालंधर वरुण : तहसील परिसर में भाजपा नेता गौरव लूथरा के साथ कुछ दिन पहले कुछ युवकों ने मारपीट की थी और लूथरा की शिकायत पर चीनू और उसके साथियों के खिलाफ थाना बारादरी पुलिस ने fir दर्ज कर ली थी । इस मामले में बीते दिन चीनू की शिकायत पर पुलिस ने  गौरव लूथरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पर्चा क्रॉस कर दिया गया । जिसका पता चलते ही आज पुलिस कमिश्नर कुलदीप यादव ने कार्रवाई करते हुए एसआई सुखचैन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें कि सुखचैन सिंह मोगा से इलेक्शन के दौरान यहां पर आए थे। पुलिस कमिश्नर ने थाना बारादरी के एसआई सुखचैन सिंह पर गौरव लूथरा विवाद में  उच्च अधिकारियों जानकारी ने देकर  क्रॉस पर्चा करने पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है की कमिशनरेट पुलिस द्वारा एसआई सुखचैन सिंह की सस्पेंशन रिपोर्ट की तैयारी भी की जा रही है ।

    बता दें कि गौरव लूथरा तहसील परिसर में एजेंट का काम करता है और उसने वहां पर बूथ ले रखा है। वहां पर गौरव लूथरा का युवकों के साथ पासपोर्ट को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद युवकों ने गौरव लूथरा की जमकर छित्तर परेड की गई। इस विवाद को लेकर गौरव लूथरा ने थाना बारादरी में उसके साथ मारपीट मामले में FIR दर्ज करवाई थी।

    इस मामले को लेकर उक्त युवकों की शिकायत पर बीते दिन गौरव लूथरा के खिलाफ क्रॉस पर्चा दर्ज हुआ था। शिकायत में अमृतपाल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने बताया कि विकास शर्मा उर्फ चीनू ने अपने बच्चों के पासपोर्ट और 30 हजार रुपए गौरव लूथरा को दिए थे। इस सिलसिले में वह तहसील में गौरव लूथरा के पास गया था। पीड़ित ने कहा कि गौरव लूथरा ने पासपोर्ट तो वापस कर दिए थे लेकिन पैसे वापस करने के लिए टालमटोल करता रहा। शिकायतकर्ता ने शिकायत में कहा कि गौरव लूथरा ने उन्हें कहा था कि वह पैसे वापस नहीं करेगा जो करना है वह कर ले। इतना कहने के बाद उनके साथ बैठे गुरचरण और हरीश को कहने लगा कि इनको पकड़ लो। पीड़ित ने कहा की गौरव लूथरा ने दोनों को कहा कि इनको आज पैसे मांगने का सबक सिखाते हैं।

    इतना कहने के बाद गौरव लूथरा ने उनसे हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद गौरव लूथरा ने ललकारते हुए अपने काउंटर के दराज में से दातर निकाला और जान से मारने की नियत से उसके मुंह पर मारने की कोशिश की। इस दौरान उसने अपने बचाव के लिए बाया हाथ आगे किया, तो दातर उसके हाथ की उंगली पर लग गया। इसके बाद गौरव लूथरा ने मौके से फरार होते समय उसे जान से मारने की धमकी दी।

    जिसके बाद विकास शर्मा ने वाहन का प्रबंध करके उसे गुरु नानक मिशन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां पर उसने अपनी एमएलआर भी कटवाई है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उस समय उसने रिपोर्ट इसलिए दर्ज नहीं करवाई थी क्योंकि उसके खिलाफ गौरव लूथरा ने पर्चा दर्ज करवा दिया था और उसे गिरफ्तारी का डर था। कोर्ट से जमानत करवा कर अमृत पाल द्वारा दी गई शिकायत पर एसआई पलविंदर कुमार ने गौरव लूथरा के खिलाफ इस मामले में क्रॉस पर्चा दर्ज कर दिया।