Blog

  • पंजाब लाया जाएगा यह गैंगस्टर, पुलिस को मिला ट्राजिंट रिमांड

    पंजाब लाया जाएगा यह गैंगस्टर, पुलिस को मिला ट्राजिंट रिमांड

    मुक्तसर : पंजाब पुलिस गैंगस्टर लारैंस बिश्नोई दोबारा वापिस ला रही है। मुक्तसर पुलिस को गैंगस्टर लारैंस बिश्नोई का ट्राजिंट रिमांड मिला है। दरअसल, आज लारैंस की पटियाला हाऊस कोर्ट में पेशी थी, जहां पर मुक्तसर पुलिस भी पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट में लारैंस का ट्रांजिट रिमांड मांगा। जिसके बाद पटियाला हाऊस कोर्ट ने पंजाब पुलिस को लारैंस का ट्रांजिट रिमांड दे दिया है।

    मुक्तसर पुलिस 2021 के एक कत्ल मामले में पूछताछ के लिए लारैंस को पंजाब ला रही है। वहीं खबर मिली है कि मुक्तसर पुलिस पटियाला हाऊस कोर्ट से लारैंस को लेकर निकल चुकी है और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि लारैंस को इससे पहले भी पंजाब लाया गया था और उससे सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस के साथ-साथ कई अन्य केसों में भी पूछताछ की गई थी, जिसके बाद एनआईए की टीम लारैंस को दिल्ली लेकर चली गई थी। वहीं अब एक बार फिर पंजाब पुलिस लारैंस को पंजाब लेकर आ रही है, जहां पर उससे एक कत्ल मामले में पूछताछ की जाएगी। 

  • भाजपा ने समाज के टुकड़े किए, राहुल गांधी उन्हें जोड़ने निकले हैं

    भाजपा ने समाज के टुकड़े किए, राहुल गांधी उन्हें जोड़ने निकले हैं

    जयराम विपक्षी दीर्घा में अपनी कुर्सी तलाश लें

    ऊना/ सुशील पंडित: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगातार भाजपा नेताओं के निशाने पर है। भाजपा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि भारत क्या टूटा हुआ है कि राहुल गांधी उसे जोड़ने चले हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने पलटवार करते हुए क्या कहा पढ़िए इस लेख में।

    कन्याकुमारी से मात्र 170 लोगों के साथ राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। आज तक उसमें लाखों लोग शामिल हो चुके हैं। इस यात्रा में मिल रहे अथाह जनसमर्थन से विरोधियों की नींद उड़ना लाजमी था। जहां तक उन पर हो रही धार्मिक टिप्पणियों की बात है हम सब जानते हैं कि धर्म की राजनीति कौन करता है। भाजपा के पिछले साढ़े आठ सालों में अलग अलग समुदायों में कई तरह की दरारें पैदा करने की कोशिश की है। राहुल गांधी उन्हीं दरारों को भरने निकले हैं। भाजपा ने अखंड भारत को बांटने के लिए समाज के जो टुकड़े किए हैं राहुल गांधी उन टुकड़ों को चुन चुन कर एक माला में पिरोने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ही तो थी जिसने 1947 के बाद से आज तक भारत को अखंड रखा है। इसे संभाल कर रखा है। भाजपा नफरत फैलाकर टुकड़े करती है और राहुल गांधी उन टुकड़ों को जोड़ने निकले हैं। यही है भारत जोड़ो यात्रा का सार।

    जयराम ठाकुर की बेचैनी हम समझते हैं

    चुनाव परिणाम आठ दिसंबर को आएगा। रिजल्ट को लेकर जिस तरह की अफवाहें चल रही हैं उससे हमें लगता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी सीट ही न कहीं हार जाएं। उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। धरातल के हालात ऐसे हैं कि बीजेपी के कई मंत्री चुनाव हार रहे हैं। कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। बार बार हमारे भावी विधायकों पर ध्यान केंद्रित करके बैठी भाजपा का चेहरा कई राज्यों में पहले से बेनकाब हो चुका है। ये चाहते हैं कि खरीद फरोख्त करें और अपनी सरकार बना ली जाए। मगर हमारे हिमाचल में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और नॉर्थ ईस्ट जैसा विधायक व्यापार नहीं चलता।

    जयराम को सपने में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनता दिख रहा है

    जयराम ठाकुर समेत भाजपा का सारा नेतृत्व बार बार यही कह रहा है कि कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री के एक से अधिक चेहरे हैं। राजनीतिक तौर पर यह कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत है। मुख्यमंत्री भयभीत हैं। सोते जागते वह हमारे मुख्यमंत्री को शपथ लेते देख रहे हैं। जयराम ठाकुर बार बार बोल रहे हैं कि कांग्रेस का कुनबा बिखर रहा है। तो मैं सीएम ठाकुर से कहना चाहता हूं कि वह अपना कुनबा संभाल कर रखें। कांग्रेस का कुनबा एकजुट है। हमारा राष्ट्रीय और राज्य का नेतृत्व 8 दिसंबर के बाद तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। हमें किसी का डर नहीं है। मगर रिजल्ट से पहले कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है यह तो कोई प्रकांड ज्योतिषी ही बता सकता है। जयराम ठाकुर इतने बड़े ज्योतिषी हैं तो घबरा क्यों रहे हैं। वह घबराए इसलिए हैं कि उनकी कुर्सी जा रही है।

    चुनाव से पहले जयराम ने माना था कि कांग्रेस की सरकार बनेगी

    जयराम ठाकुर ने जिस दिन यह बयान दिया था कि कांग्रेस की सरकार बन भी गई तो वह राज्य नहीं चला पाएगी, स्पष्ट तौर पर साबित करता है कि भाजपा भी जानती है कि वह चुनाव हार रही है। विरोधी दल हार भी रहे हों तो वह खुद को जीता हुआ बताते हैं। मगर जयराम ऐसे पहले राजनेता हैं जिन्होंने चुनावी सभा में यह कबूल लिया था कि कांग्रेस जीत रही है। यह उनकी भावी हार का पहला सबूत है।

    घोटालों पर जयराम ठाकुर की चुप्पी

    अब मुद्दों की बात करते हैं। प्रदेश में पुलिस भर्ती घोटाला हुआ। उससे पहले कोरोना में दवा, मास्क और मेडिकल साजो सामान का घोटाला हुआ। फर्जी डिग्री घोटाला। एचपीयू भर्ती और प्राइवेट यूनिवर्सिटी घोटाला। बार बार तमाम पेपर लीक हुए। ऐसे असंख्य घोटाले हैं जिनपर न मुख्यमंत्री कुछ बोल पाए और न ही प्रधानमंत्री जवाब दे पाए। चुनाव हिमाचल का था और भाजपा नेता कभी राम मंदिर की बात करते तो कभी समान आचार संहिता की बात करते। उन्होंने पूरे चुनाव में हिमाचल का एक भी मुद्दा नहीं उठाया।

    जयराम के चेहरे पर चुनाव क्यों नहीं लड़ा

    भाजपा की ऐसी कौन सी ऐसी मजबूरियां थीं कि मुख्यमंत्री का चेहरा छोड़ माननीय प्रधानमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया। वो हमारे गांधी परिवार पर ही बार बार प्रहार क्यों करते हैं। हमारी तो एक ही नेता थीं जिन्होंने हिमाचल का दौरा किया। इनके तो केंद्र से 12-12 मंत्री पधारे हुए थे जिन्होंने हिमाचल में असंख्य चुनावी रैलियां की। उनकी पूरी फौज के मुकाबले हमारी अकेली राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी ने हिमाचल में मोर्चा संभाला हुआ था। जिस पार्टी ने एक के बाद एक अपने नेताओं के बच्चों और रिश्तेदारों को आगे किया। मंत्रियों के बच्चों को टिकट दिए। वह किस अधिकार से परिवारवाद की बात करती है। अगर एक अंगुली हमपर उठेगी तो चार उनकी तरफ भी मुड़ती हैं।

    हमारे नेता दिल्ली जाएं या चेन्नई जयराम क्यों घबराए हैं

    माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि कांग्रेस के नेता बार बार दिल्ली जा रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव हैं और हमारी टीमें वहां ग्राउंड पर काम कर रही हैं। उन्हें इन दौरों से बेचैनी क्यों हो रही है। जयराम हम सबके मुख्यमंत्री हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। मगर यह पक्का है कि 8 दिसंबर को कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। वह विपक्षी दीर्घा में अच्छी सी जगह अपनी कुर्सी को तलाश लें।
  • जालंधरः फ्लाई ओवर पर पलटा रेत से भरा टिप्पर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    जालंधरः फ्लाई ओवर पर पलटा रेत से भरा टिप्पर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर में जालंधर से दिल्ली हाईवे स्थित सूर्य एनक्लेव के पास फ्लाई ओवर पर रेत से भरा टिप्पर पलटने का मामला सामने आया है। जिससे फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। गनीमत रही इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन इस हादसे में वहां से निकल रही गाड़ी टिप्पर की चपेट में आ गई। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गयाय़ घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस जेसीबी की मदद के साथ टिपर को उठाने की कोशिश कर रही है और जाम को खुलवाने में जुट गए हैं।

  • पंजाबः मार्कफेड ब्रांच का सीनियर अधिकारी गिरफ्तार

    पंजाबः मार्कफेड ब्रांच का सीनियर अधिकारी गिरफ्तार

    चंडीगढ़: विजीलैंस ब्यूरो ने मार्कफैड के एक वरिष्ठ शाखा अधिकारी राजबीर सिंह बैंस को 6,097 क्विंटल वजन के 12,194 गेहूं के बोरों का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में राजबीर सिंह बैंस समेत चार आरोपी अधिकारियों ने सरकारी खजाने को 1,24,61,658 रुपये की भारी क्षति पहुंचाई है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

    मार्कफेड के सीनियर शाखा अधिकारी राजबीर सिंह बैंस, एमआरएम कॉम्प्लेक्स संरक्षक फरीद खान और सेल्समैन दलेर सिंह को इस गबन के लिए जिम्मेदार पाया गया था। इस मामले में फील्ड ऑफिसर अश्विनी कुमार को भी जांच के दौरान नामजद किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि एमआरएम कॉम्प्लेक्स, राजपुरा और ढींडसा में खुले प्लिंथ में खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मार्कफेड के भंडारण गोदामों की औचक जांच के बाद यह मामला दर्ज किया गया है।

    इस चेकिंग के दौरान विजिलेंस की टीम ने पाया है कि जांच वर्ष 2013-14, 2014-2015 और 2015-2016 के दौरान 6097 क्विंटल वजन की 12194 गेहूं की बोरियों की हेराफेरी के लिए मार्कफेड के उक्त अधिकारी जिम्मेदार थे। इस प्रकार उपरोक्त अभियुक्तों ने इस गेंहू भण्डार का गबन कर राजकोष को 1,24,61,658 रुपये की हानि पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे की जांच चल रही है।

     

  • जालंधरः लंबा पिंड चौक में लगा भारी जाम, ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस, देखें वीडियो

    जालंधरः लंबा पिंड चौक में लगा भारी जाम, ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः अगर आप भी किसी काम से लंबा पिंड चौक की ओर जा रहे है तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। मिली जानकारी के अनुसार रामा मंडी के नजदीक रेत से भरा टिप्पर पलटने के कारण भारी हाईवे पर भारी जाम लगा हुआ है। इस हादसे में एक गाड़ी के टिप्पर की चपेट में आने की सूचना मिली है। जिसके कारण लंबा पिंड चौक में राहगीर ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे है।

    वहीं इस भारी जाम में काफी समय से एंबुलेंस मरीज को लेकर फंसी हुई है। पुलिस की सूचना के बाद भी कोई कर्मचारी ट्रैफिक से निजात पाने के लिए नहीं पहुंचा, जिसके बाद मरीज के परिजन खुद ही ट्रैफिक में से एंबुलेंस को निकालने के लिए कड़ी मशक्त कर रहे है। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे मरीज के परिजन लोगो से एंबुलेंस निकालने के लिए रास्ता मांग रहे है।

  • पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस में SIT कर रही गायक बब्बू मान से पूछताछ, देखें वीडियो

    पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस में SIT कर रही गायक बब्बू मान से पूछताछ, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में कई बड़े-बड़े गायकों के नाम सामने आ रहे है। वहीं आज सिंगर बब्बू मान एसआईटी के आगे पेश हुए है। मूसेवाला मर्डर केस को लेकर मानसा सीआईए स्टाफ में एसआईटी द्वारा पूछताछ की जा रही है। 
    बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कई बार भाषणों के जरिए होमलैंड का जिक्र किया है और विक्की मिड्दू खेड़ा के भाई पर भी आरोप लगा चुके है, जिनसे में जल्द ही पूछताछ होने की संभावना है। मूसेवाला मर्डर केस में अभी तक अफसाना खान, दिलप्रीत ढिल्लों सहित कई गायकों से पूछताछ की जा चुकी है। 

  • जालंधरः संदिग्ध हालत में स्कूल छात्रा की हुई मौत

    जालंधरः संदिग्ध हालत में स्कूल छात्रा की हुई मौत

    जालंधर/वरुणः महानगर के जेपी नगर से दुखःद खबर सामने आई है। जहां स्कूल की छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई है। हालांकि मौत के असल कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जा रहा हैकि स्कूल के पेरेंट्स ग्रुप में एक मैसेज वायरल  किया गया जिसमें बताया गया कि बच्ची की मौत क्लास में लड़कों की मारपीट से हुई है। वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी गगनदीप शेखों ने बताया कि उन्हें भी फोन पर किसी ने सूचना दी है कि बच्ची की किसी छात्र के साथ विवाद के कारण मौत हुई है।

    मगर किसी भी तरह की शिकायत लिखित में नही आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के अभिभावक स्कूल प्रबंधन से मिले है और मौत के कारणों की अपने स्तर पर जांच कर रहे है। क्योंकि बच्ची को मौत स्कूल से जाने के बाद हुई है इसलिए सही तथ्य सामने नहीं आए है। मगर अभिभावकों के ग्रुप में लोग स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे है मगर अभी तक स्कूल की लापरवाही आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

  • पंजाबः गन कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, 5 हजार लाइसेंस किए रद्द

    पंजाबः गन कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, 5 हजार लाइसेंस किए रद्द

    चंडीगढ़ः गन कल्चर पर नकेल कसते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य में 5 हजार असलहा लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि रद्द लाइसेंस को नियमों को ताक पर रखकर बनाया गया था। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रद्द लाइसेंस में कुछ लोगों ने फर्जी आवास का पता दिया था तो कुछ ने खुद पर दर्ज आपराधिक मामलों को भी छिपाया था। सभी जिलों में असलहा लाइसेंस का सत्यापन चल रहा है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने साफ किया है कि इसके बाद अगर कोई जानकारी छिपाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिवसेना नेता सुधीर सूरी और 10 नवंबर को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की हत्या हुई थी। इसके बाद असलहा लाइसेंस की समीक्षा करने का फैसला लिया गया था। 

    पूरे पंजाब में इस समय कुल 369191 गन लाइसेंस हैं। इनमें से 4850 लाइसेंस सीधे रद्द किए गए हैं। राज्य सरकार ने तीन माह में समीक्षा करने का फैसला लिया है। 23 जिलों में इसके लिए डीसी व एसएसपी स्तर की कमेटियां गठित की गई हैं, जो इस काम को पूरा कर रही हैं। अब तक पूरे पंजाब में 30 फीसदी लाइसेंस का सत्यापन हो चुका है। इसके अलावा अब असलहा गोदामों की भी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। इसके अलावा जिन लोगों के लाइसेंस में खामियां मिली हैं उन्हें नोटिस दिया गया है। साथ ही जिला स्तर पर अपने जवाब देने का कहा गया है।

    इसके अलावा जिन लोगों ने पुलिस सुरक्षा ली हुई, उनकी सुरक्षा की समीक्षा भी की जा रही है। साथ ही पुलिस मुलाजिमों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। पंजाब में पिछले कुछ वर्षों में गन कल्चर तेजी से बढ़ा है। पंजाब में देश की दो फीसदी आबादी रहती है लेकिन यहां देश की 10 फीसदी बंदूकें हैं। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 तक पंजाब में 3.90 लाख से ज्यादा लाइसेंसी बंदूकें हैं। पंजाब में करीब 55 लाख परिवार हैं और 3 लाख 90 हजार से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस हैं। वहीं पंजाब में 70 से ज्यादा एक्टिव गैंग हैं और यहां 500 से ज्यादा गैंगस्टर हैं। अधिकतर गैंग लीडर विदेश या जेल में है। दोनों जगह से ये अपना अपराध का नेटवर्क चलाते हैं।

  • दूसरे वनडे में रोहित शर्मा लगी चोट, स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया

    दूसरे वनडे में रोहित शर्मा लगी चोट, स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया

    IND vs BAN: दूसरे वनडे में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल हो गए। दरअसल, बांग्लादेश की पारी के दूसरे ओवर में सिराज की गेंद पर अनामुल हक का कैच स्लिप में रोहित ने छोड़ दिया, इस दौरान उनके हाथ में चोट भी लग गई , जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था ।बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के चोट को लेकर अपडेट दिया और ट्वीट किया. बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत के कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लग गई. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया। वह अब स्कैन के लिए गए हैं।

    बता दें कि बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने दो बदलाव करते हुए कुलदीप सेन और शाहबाज अहमद की जगह क्रमश: उमरान मलिक और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है. कुलदीप पीठ में जकड़न के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बांग्लादेश ने भी एक बदलाव करते हुए हसन महमूद की जगह नासुम अहमद को टीम में शामिल किया है।

    भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (सी), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

    बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।

  • पंजाबः विरोध करने पर किसानों ने एसएचओ पर चढ़ाई गाड़ी, माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात

    पंजाबः विरोध करने पर किसानों ने एसएचओ पर चढ़ाई गाड़ी, माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात

    मोगा: जिले में किसानों द्वारा एसएचओ पर गाड़ी का टायर चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार आज किसान मजदूर संघर्ष द्वारा अपनी मांगों को लेकर डीसी दफ्तर का घेराव करने पहुंचे थे।

    इसी बीच एसएचओ दलजीत सिंह द्वारा किसानों का विरोध किया जाने लगा, इतने में गुस्साएं किसानों ने उनके पैर पर गाड़ी का टायर चढ़ा दिया और एसएचओ जमीन पर गिर गए। फिलहाल एसएचओ की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।