Blog

  • लाइव कमेंट्री दौरान Ricky Ponting की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती 

    लाइव कमेंट्री दौरान Ricky Ponting की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती 

    नई दिल्लीः पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। बता दें कि इस समय वेस्टइंडीज टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर से पर्थ में खेला जा रहा है। इसी मैच में रिकी पोंटिंग कमेंट्री कर रहे हैं।

    पोंटिंग के साथ यह घटना तीसरे दिन (2 नवंबर) को हुई। इसी दौरान रिकी पोंटिंग की अचानक तबीतय खराब हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद तुरंत ही पोंटिंग को पर्थ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच टाइम के बाद रिकी पोंटिंग तीसरे सेशन में कमेंट्री के लिए नहीं आ सके थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आने की शिकायत हुई और कुछ बैचेनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ऑस्ट्रेलियाई अखबार डेली टेलीग्राफ ने पोंटिंग के सहयोगियों के हवाले से बताया है कि पूर्व चैम्पियन और कमेंटेटर पोंटिंग की हालत स्थिर है।

  • पंजाबः भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें पत्र

    पंजाबः भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें पत्र

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के पूर्व प्रधान रह चुके सुनील जाखड़ को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त किया है। वहीं विशेष आमंत्रित कार्यसमिति में उत्तराखंड के मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय, पंजाब के एस गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को सदस्य बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिहं ने पत्र कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त करते हुए पत्र जारी किया है।

  • दर्दनाक हादसा: गर्दन में घुसी लोहे की रॉड, हुई मौत

    दर्दनाक हादसा: गर्दन में घुसी लोहे की रॉड, हुई मौत

    नई दिल्ली: दिल्ली से आ रही नीलांचल एक्सप्रेस रेल में एक दर्दनाक हादसा हुआ, यात्री की गर्दन में लोहे की रॉड घुस जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन में खलबली मच गई। रेलवे स्टेशन पर यात्री के शव को उतार लिया गया। यात्री की पहचान सुल्तानपुर के हरिकेश दुबे पुत्र संतराम निवासी गोपीनाथपुर सुल्तानपुर के रूप में हुई है।

    दिल्ली से आ रही रेल गाडी में सुल्तानपुर के एक यात्री की सोमना और डांबर रेलवे स्टेशन के बीच लोहे की रॉड गर्दन में घुस जाने से मौत हो गई। वे दिल्ली से सफर कर रहे थे। घटना के बाद रेलवे अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर रेलवे के स्तर से निर्माण कार्य हो रहा था। इसी दौरान लोहे की रॉड ट्रेन के कोच के शीशे को तोड़ते हुए सीट पर सवार यात्री की गर्दन में जा घुसी। जिससे युवक की मौत हो गई।

  • कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल बीजेपी में हुए शामिल

    कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल बीजेपी में हुए शामिल

    नई दिल्लीः कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने 24 अगस्त को ही कांग्रेस को झटका देकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब नेता जयवीर शेरगिल ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी ज्वाइन करते ही पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है।

    बता दें कि वह कांग्रेस मेें भी राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। अगस्त में पार्टी छोड़ने दौरान शेरगिल ने सोनिया गांधी को लिखे अपने त्याग पत्र में कहा था कि मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है, जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं।

  • पंजाबः शिरोमणि अकाली दल ने इस मामले में जगमीत बराड़ को पत्र जारी कर किया तलब

    पंजाबः शिरोमणि अकाली दल ने इस मामले में जगमीत बराड़ को पत्र जारी कर किया तलब

    चंडीगढ़ : शिरोमणी अकाली दल की अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष सरदार सिकंदर सिंह मलूका ने पूर्व सांसद जगमीत बराड़ को 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय में पार्टी विरोधी बयानों को कमेटी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। इस संबंध में आज अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष ने जगमीत बराड़ को एक पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।

    इसमें कहा गया है कि पूर्व सांसद को पहले जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब में दिए गए जवाब पर कमेटी पहले ही असंतोष व्यक्त कर चुकी है। कमेटी ने नोट किया है कि बराड़ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के अलावा अपनी कमेटी के गठन की प्रक्रिया जारी रखे हुए हैं। सरदार मलूका ने पूर्व सांसद को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के अलावा छह दिसंबर को लिखित जवाब देने को कहा है।

  • AIIMS के सर्वर हैक में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कहां से हुई थी हैकिंग

    AIIMS के सर्वर हैक में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कहां से हुई थी हैकिंग

    नई दिल्लीः एम्स सर्वर हैकिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एम्स के 5 प्रमुख सर्वर हैक किए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि ये हैकिंग चीन से हुई। आईएफएसओ सूत्रों के मुताबिक, हैकिंग के दौरान पर्सनल डेटा भी लीक हुआ है। एम्स से लीक हुआ ये डेटा डार्कवेब (DARKWEB) के मैन डोमेन पर भी होने की संभावना है।

    डार्कवेब वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का एक हिस्सा है, जहां हैक हुआ या अवैध डेटा उपलब्ध होता है। डार्क वेब पर हैक किए गए डेटा को अवैध रूप से बेचा और खरीदा भी जाता है। बताया जा रहा है कि डार्क वेब पर एम्स के डेटा को लेकर चर्चा और डील चल रही थी। इतना ही नहीं डार्क वेब पर एम्स का डेटा 1600 से ज्यादा बार सर्च किया गया। इनमें से कई यूजर्स नेताओं और सेलिब्रिटीज के डेटा को खरीदने का इंतजार भी कर रहे थे।

    एम्स का सर्वर हुआ था डाउन 

    एम्स का सर्वर 23 नवंबर की सुबह 7 बजे से डाउन हुआ था। 24 घंटे बाद भी सर्वर ठीक नहीं हो पाने के बाद एम्स के अफसरों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था। एम्स की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इस मामले को दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन (IFSO) यूनिट को सौंप दिया गया था। आशंका जताई जा रही थी कि एम्स का सर्वर हैक हुआ है।

    आईएफएसओ सूत्रों ने बताया कि एम्स के 5 सर्वर हैक हुए थे। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि कोई डेटा लीक नहीं हुआ है। वहीं, जो 5 सर्वर हैक हुए थे, एफएसएल उनकी जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि भारत के बाहर से हैकिंग हुई है। हैकर्स कुछ सबूत भी छोड़ गए हैं। ये सबूत आगे की जांच के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हैकर्स का मुख्य उद्देश्य पैसों की वसूली था।

  • बॉलीवुड के इस पॉपुलर सिंगर का हुआ एक्सीडेंट

    बॉलीवुड के इस पॉपुलर सिंगर का हुआ एक्सीडेंट

    मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये हादसा गुरुवार की सुबह हुआ था। उन्हें मुंबई स्थित एक अस्पताल ले जाया गया है. हादसे में सिंगर की कोहनी और रिब्स में फ्रैक्चर आया है, हालांकि बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरते वक्त गिरने से उनके सिर में भी चोट आई है। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल होने के बाद जुबिन के दायीं बांह का ऑपरेशन किया जाएगा. डॉक्टरों ने उन्हें दायीं बांह का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।

    जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के फेमस और यूथ के बीच सबसे पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं। उनके साथ हुए हादसे की खबर के बाद उनके फैंस भी निराश हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। जुबिन नौटियाल के गाने फैंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। अपने गानों के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान कायम की है. लुट गए से लेकर हमनवा मेरे, रातां लंबिया तक जैसे जुबिन के कई गाने हैं, जो यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं। इस हादसे ने उनके फैंस को निराश कर दिया है।

    जुबिन अपने गानों के साथ ही अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहे हैं, जबरदस्त गानों और उनके क्यूट लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की भारी संख्या है। ऐसे में अब फैंस ने उनके ठीक होने के लिए दुआ करना शुरू कर दिया है.

  • पंजाबः तहबाजारी टीम ने घुमार मंडी से हटवाई रेहड़ियां, कईयों को लगाया जुर्माना

    पंजाबः तहबाजारी टीम ने घुमार मंडी से हटवाई रेहड़ियां, कईयों को लगाया जुर्माना

    लुधियानाः नगर निगम-डी जोन ने घुमार मंडी में कार्रवाई करते हुए चौपाटियां बनाकर लगी रेहड़ियों को हटा दिया और उन्हें कब्जे में ले लिया है। दरअसल, घुमार मंडी में रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। कई बार निगम अधिकारियों के पास इसकी शिकायतें भी आ चुकी थी। इस कारण विभाग ने देर रात इन अतिक्रमण करने वाले पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की। तहबाजारी विभागी को आता देख कई अतिक्रमणकारी तो रेहड़ियां भगा कर ले गए। निगम अधिकारियों के मुताबिक, इस रोड़ पर कई बार कार्रवाई कर चुके हैं, लेकिन इसका को पक्का हल नहीं निकल रहा। इन रेहड़ी चालकों को विभाग जुर्माना करता है, लेकिन ये फिर से यहीं अतिक्रमण कर लेते हैं। इस वजह से अब सड़कें खाली करवाने की ड्राइव लगातार जारी रखी जाएगी।

    दबी ज़ुबान में कुछ निगम के ही अधिकारियों ने कहा कि शहर में कई तो ऐसी जगह हैं, जहां राजनीतिक लोगों की शह से कब्जे हुए हैं। जब भी वह कार्रवाई करने जाते है तो कोई न कोई राजनीतिक शह का व्यक्ति ही मिलता है। इस कारण उन्हें बेरंग लौटना पड़ता है। बता दें शहर के कुछ ऐसे ही इलाके है जहां बड़ी संख्या में अतिक्रमण हुए है, लेकिन तहबाजारी उन इलाकों में कार्रवाई करने से कतराती है। इन इलाकों में जनकपुरी, फील्डगंज, चौड़ा बाजार, केसरगंज मंडी, अकालगढ़ मार्केट, गौशाला रोड़, गोल मार्केट, माडल टाउन आदि शामिल है। इन इलाकों में रोजाना जाम की हालत बनी रहती है। वाहन चालकों को करीब आधा से एक घंटा तक भीड़ में फंसे रहना पड़ता है।

  • अलग वेशभूषा में उमराह करने मक्का पहुंचे शाहरुख ख़ान, देखें वीडियो

    अलग वेशभूषा में उमराह करने मक्का पहुंचे शाहरुख ख़ान, देखें वीडियो

    सऊदी अरब: शाहरुख खान का उमराह करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि ये वीडियो मक्का का है। लोग सोशल मीडिया पर शाहरुख की इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। जिसमें वह सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं और मुंह पर मास्क है। शाहरुख खान का वीडियो इस कैप्शन के साथ वायरल हो रहा है कि ‘बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान उमराह करने मक्का-मदीना पहुंचे हैं’. अपनी इस विजिट को लेकर शाहरुख खान ने ट्वीट बी किया है।

    आपको जानकारी के लिए बता दें शाहरुख खान ने यूएई में अपनी फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी की है। कतर में शूटिंग पूरी होने के बाद शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था और सऊदी सरकार का शुक्रिया अदा किया था। इस वीडियो के कमेंटबॉक्स में लोगों ने उनसे गुजारिश की थी कि वह अगर सऊदी अरब आए हैं तो उमराह करके जरूर जाएं.

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने एहराम (एक खास पोशाक जो हज और उमराह के दौरान पहनी जाती है) बांधा हुआ है। उनके आसपास कुछ गार्ड्स खड़े हैं और उन्होंने मास्क लगाया हुआ है। लोग शाहरुख के कायल हो रहे हैं. लोग दुआ कर रहे हैं कि अल्लाह आपके इबादत को कुबूल करें।

  • दुल्हन की इस हरकत ने सभी लोगो को चौंका दिया, देखें वीडियो

    दुल्हन की इस हरकत ने सभी लोगो को चौंका दिया, देखें वीडियो

    गाज़िआबाद: यह हैरान करन वाली खबर गाज़िआबाद की है जहां राजेंद्र नगर सेक्टर सेक्टर-3 निवासी प्रमेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी की ख्वाहिश को पूरा करते हुए उसकी घुड़चढ़ी कराई। पिता प्रमेंद्र शर्मा का कहना है कि उनके परिवार में पहले भी महिला ने घुड़चढ़ी की हुई है इसलिए खुशी की ख्वाहिश कोई नई नहीं है। सदियों पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए राजेंद्र नगर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने घुड़चढ़ी कर अपने रिश्तेदार से लेकर शहर के लोगों को भी चौंका दिया। बैंड बाजे के साथ खुशी की घुड़चढ़ी में घराती जमकर नाचे।

    गाजियाबाद का यह पहला मामला है जब किसी लड़की की घुड़चढ़ी हुई हो, जिसे देखने को आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई खुशी ने बताया कि उन्होंने जब मामी की घुड़चढ़ी देखी थी तब उन्हें काफी अच्छा लगा था। वह भी यह मिथक तोड़ना चाहती थी कि दुल्हा ही घुड़चढ़ी करता है। खुशी कहती है कि वह इस बात से काफी खुश हैं कि उनके इस ख्वाहिश को परिवार वालों ने एक बार में मान लिया और सारा इंतजाम किया। बता दें कि दो दिनों पहले ही मुजफ्फरनगर के खतौली में भी एक दुल्हन की घुड़चढ़ी का वीडियो वायरल हुआ था।

    खुशी के बुआ के बेटे अमित शर्मा ने बताया कि घुड़चढ़ी के बारे में सबको अचानक से मालूम हुआ। खुशी की मामी ने भले घुड़चढ़ी की हो लेकिन उन लोगों ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। आस-पड़ोस के लोग भी खुशी की घुड़चढ़ी देख ताज्जुब कर रहे थे लेकिन सबने इसका जमकर स्वागत किया और खुशी के घर से पार्क तक की दूरी में हुई घुड़चढ़ी में सभी लोग उत्साह पूर्वक शामिल हुए।