Blog

  • यमुनानगर में लोगों पर गिरा रावण का जलता पुतला, फतेहाबाद में दहन से पहले ही बीच से टूटा पुतला

    यमुनानगर में लोगों पर गिरा रावण का जलता पुतला, फतेहाबाद में दहन से पहले ही बीच से टूटा पुतला

    यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान लोगों पर रावण का पुतला गिर गया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में कई स्थानों पर बुधवार देर शाम को बुराई के प्रतीक रावण के पुतले जलाए गए। रावण का सबसे ऊंचा 70 फुट का पुतला गांव भिरड़ाना में महर्षि दयानंद स्कूल के पास मैदान में जलाया गया।

    इसके अलावा फतेहाबाद के हुडा सेक्टर की खाली जगह पर श्रीराम सेवा समिति की ओर से पुतला दहन किया गया। यहां पुतला क्रेन से ऊंचा उठाते समय बीच में से टूटकर लटक गया। इससे पुतला दहन कार्यक्रम में विलंब हो गया। बड़ी मुश्किल से पुतले को जेसीबी के सहारे उठाकर दहन करवाया गया। विधायक दुड़ाराम ने पुतला दहन किया।

  • आंधी से गिरा रावण का पुतला, कलाकार गंभीर घायल

    आंधी से गिरा रावण का पुतला, कलाकार गंभीर घायल

    कन्नौद। देवास जिले के कन्नौद नगर में रावण दहन से पहले ही हादसा हो गया। अचानक शुरू हुई हवा आंधी में रावण का पुतला जमीन पर गिर गया। जिसमें एक कलाकार गंभीर घायल हो गया। जिसे इंदौर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर परिषद कन्नौद द्वारा यात्रा मैदान पर रावण दहन की तैयारी की जा रही थी। सतवास के कलाकार 40 वर्षीय मुबारिक खान द्वारा व अन्य कर्मचारियों द्वारा 31 फीट रावण के पुतले को तैयार कर खड़ा किया जा रहा था। उसी वक्त मौसम ने अचानक रुख बदला और देखते देखते आंधी तूफान शुरू हो गया। वर्षा व बिजली की चमक का दौर शुरू हो गया। तेज आंधी से रावण का पुतला जमीन पर गिरा गया। जिसकी चपेट में आने से कलाकार मुबारिक खान घायल हो गए।

    बताया जा रहा है कि उन्हें लोहे के एंगल से चोट लगी है। इससे कलाकार गंभीर घायल हो गया। उन्‍हें तुरंत कन्नौद के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर कर दिया गया है। वहीं यात्रा मैदान पर नगर पंचायत कर्मचारी ने रावण के पुतले को वर्षा से बचाने के लिए प्लास्टिक से ढंका। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम जाट, नगर पंचायत इंजीनियर शिवम गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी फिर से रावण के पुतले को खड़ा करने में लगे हैं। हालांकि पुतला क्षतिग्रस्त भी हुआ है।

  • अज्ञात  कॉलर ने उड़ाए अंबानी परिवार के होश, दी जान से मारने की धमकी 

    अज्ञात कॉलर ने उड़ाए अंबानी परिवार के होश, दी जान से मारने की धमकी 

    मुंबई: अंबानी परिवार को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। एक अंजान कॉलर ने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में फोन कर पूरे अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बुधवार को एक अंजान नंबर से यह धमकी भरी कॉल आई. फोन करने वाले ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और बच्चों आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को जान से मारने की धमकी दी। धमकी भरी कॉल की शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस ने धमकी भरी कॉल का सोर्स पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही फोन करने वाले का पता लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर 1257 पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी. कॉल करने वाले ने अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें कॉलर ने मुकेश अंबानी, नीता, आकाश और अनंत को जान से मारने की धमकी दी थी।

    फोन करने वाले ने अस्पताल को उड़ाने की धमकी भी दी। इस साल 15 अगस्त को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी इसी तरह की कॉल की गई थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यक्ति ने अस्पताल के डिस्प्ले नंबर पर आठ धमकी भरे कॉल किए थे, जिससे मुकेश अंबानी की जान को खतरा था. गौरतलब है कि पिछले साल मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर ‘एंटीलिया’ के बाहर एक स्कॉर्पियो सेडान के साथ 20 विस्फोटक जिलेटिन की छड़ें और एक धमकी भरा पत्र मिला था. एंटीलिया की सुरक्षा टीम ने संदिग्ध स्कॉर्पियो के बारे में पुलिस को सूचित किया था. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड के साथ एक पुलिस टीम तुरंत जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची थी।

  • ट्रेन में सफर के साथ मिलेगी अब ‘सेक्स की सुविधा’! वायरल टिकट से मचा हड़कंप

    ट्रेन में सफर के साथ मिलेगी अब ‘सेक्स की सुविधा’! वायरल टिकट से मचा हड़कंप

    नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी दुर्गति कराने में तो सबसे आगे रहता ही है। चाहे वहां के नेता हों या नागरिक। खुद की छीछालेदर कराने में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं पकड़ सकता है। अब इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि पाकिस्तानी रेलवे की भी सोशल मीडिया पर थू-थू होने लगी। कहीं मजाक तो कहीं गुस्सा देखने को मिल रहा है। अब माजरा भी कुछ ऐसा था कि पाकिस्तानी रेलवे को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था कि खुद के बचाव में क्या दलीलें दी जाए।

    पाकिस्तान रेलवे का एक ऐसा टिकट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लिखा था कि टिकट के साथ सेक्स की सर्विस भी उपलब्ध करवाई जा रही है। जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस टिकट पर लोगों की नजरें गईं तो उनके होश ही फाख्ता हो गए। एक पल के लिए तो टिकट पर लिखे शब्दों पर विश्वास ही नहीं हुआ कि आखिर यह लिखा क्या हुआ है और अगर लिखा हुआ है, तो ऐसा क्यों लिखा गया है। जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पाकिस्तानी रेलव को दर्ज कराई। इस दौरान कई लोगों इस बेहुदगी पर आक्रोश भी जताया, लेकिन एकाएक इस पूरे मामले में एक ऐसा तथ्य सामने आया, जिसने सभी के होश उड़ा दिए।

    दरअसल, उक्त प्रकरण की तफ्तीश के बाद पता चला कि बीते दिनों पाकिस्तान के कई नेताओं के यहां एक हैकर ने कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन दस्तावेज हैक कर लिए थे। इसी बीच पाकिस्तानी रेलवे का टिकट भी हैक कर लिया, जिसमें लिखित कुछ शब्दों में उलटफेर करते हुए उसके अर्थ का अनर्थ कर दिया गया। टिकट में लिख दिया गया कि ट्रेन के सफर के साथ सेक्स की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके बाद टिकट वायरल हुआ तो लोगों के होश फाख्ता हो गए।

    लेकिन, इससे पहले पाकिस्तानी रेलवे की ओर से इस दिशा में कुछ कदम उठाए जाते कि ये टिकट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे एक बार फिर से पाकिस्तान की दुर्गति अपने चरम पर पहुंच गई।

  • ऊना में स्कूटी सवार दंपति से स्नेचिंग

    ऊना में स्कूटी सवार दंपति से स्नेचिंग

    ऊना/सुशील पंडित: बीती शाम नंगल रोड पर मंगलवार देर शाम अज्ञात बाइक सवारों ने एक महिला का पर्स छीन लिया। घटना में अनियंत्रित होकर स्कूटी से गिरी महिला घायल भी हुई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के लिए आस-पास के तमाम सीसीटीवी की फुटेज को खंगालने का काम शुरू कर दिया है। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ आईएसबीटी से अपने घर जा रही थी जव रेलवे ब्रिज के पास अज्ञात लुटेरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास के सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला के पति ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी मंगलवार शाम आईएसबीटी पहुंची थी और वो आईएसबीटी से उन्हें घर ले जाने के लिए स्कूटी पर गए थे घर लौटते समय जब वह शनि मंदिर के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार युवकों ने उनकी पत्नी के पर्स को छीनने का प्रयास किया। जिस में वह अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे भी गिर गई, जिसके चलते वह घायल हो गई।परंतु जब तक वह अपनी पत्नी को संभाल पाते तब तक आरोपी उनकी पत्नी का पर्स लेकर मौके से फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने ऊना नंगल रोड़ पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों भी खंगाला ताकि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान हो सके।
  • एन.यू.जे इंडिया व प्रेस क्लब ने मीडीया प्रभारी पुलिस जिला बददी को  दी विदाई

    एन.यू.जे इंडिया व प्रेस क्लब ने मीडीया प्रभारी पुलिस जिला बददी को  दी विदाई

    बददी/सचिन बैंसल:  पुलिस जिला बददी के मीडीया प्रभारी डी.एस.पी नवदीप सिंह जो कि अब प्रोमोट होकर एएसपी बने हैं को एक सादे व गरिमामय समारोह में प्रेस क्लब बददी ने विदाई देकर सम्मानित किया। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के प्रांत कार्यालय मोतिया प्लाजा बददी में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रेस क्लब के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने की जबकि प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। डीएसपी बददी नवदीप सिंह लगभग दो वर्ष तक पुलिस जिला बददी के मीडीया प्रभारी रहे। हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर ने बताया कि पत्रकारों के साथ उनका संवाद व व्यवहार बहुत ही अच्छा रहे जिसके कारण से हमने उनके सम्मान में यह छोटी सी विदाई पार्टी रखी। डीएसपी नवदीप अब प्रोमोट होकर कांगडा के साईबर क्राईम थाने के प्रभारी के रुप में गए हैं। नवनियुक्त एएसपी नवदीप सिंह ने प्रेस क्लब बददी द्वारा रखे गए विदाई समारोह में कहा कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मीडीया की पैनी नजर से उनको बहुत कई अहम जानकारियां मिलती है और इससे चैक और बैलेंस का दबाव भी बढ़ता है। पुलिस हर जगह नहीं हो सकती है लेकिन एक पत्रकार पूरे शहर का हाल चंद मिनंटो में बता सकता है।

    उन्होने कहा कि बददी बरोटीवाला नालागढ़ पंजाब व हरियाणा से सटा एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां पर इतना कुछ पता चलता है कि जो कि हमारी पूर्व की डयूटी में पता नहीं होता। चाहे प्रवासियों के मसले हो या अंतरराज्जीय मुददे या उद्योग जगत अथवा क्राईम यहां पर हर समय पुलिस को चौकस रहने पड़ता है।

    जब घटनाएं होती है तो मीडीया के साथ भी जुडा रहना पड़ता है ताकि लोगों को सही व सटीक जानकारियां मिल सके। उन्होने कहा कि बददी का कार्यकाल उनकी यादों पर अमिट छाप छोड गया है और उनको यहां की तमाम औद्योगिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के अलावा मीडीया जगत से भी भरपूर सकारात्मक सहयोग मिला है। इसके बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने उनको शॉल देकर सम्मानित किया वहीं प्रांतीय पत्रकार संघ हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट (पंजी) के अध्यक्ष रणेश राणा, महामंत्री किशोर ठाकुर व सचिन बैंसल ने स्मृति चिन्ह देकर नवाजा। उनके कार्यकाल के दौरान उन्होने विभिन्न घटनाओं व यादों को ताजा किया। इस अवसर पत्रकार राजेंद्र चौधरी, जितेंद्र शर्मा, शांति गौतम, सुरेंद्र अत्री, अंकुश नेगी, सचिन बैंसल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

  • बीबीएन में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

    बीबीएन में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

    बददी/सचिन बैंसल :  बद्दी के  हाउसिंग बोर्ड दशहरा मैदान और बद्दी के वार्ड नबर एक के पार्क में दशहरा पर्व मनाया गया। यहां पर दोनों स्थानों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले  जलाए गए। नगर परिषद की ओर से हाऊसिंग बोर्ड कालोनी  के फेस तीन में दशहरा पर्व मनाया गया। यहा पर कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दूनके विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पुतलों को आग लगाई। यहां पर भव्य झाकियां भी निकाली गई। वहीं बद्दी के वार्ड एक और दो के लोगो  ने बद्दी के पार्क में दशहरा पर्व मनाया। यहां पर राम,लक्षमण, सीता और हनुमान की सुंदर झांकी निकाली गई। 
    पार्क के बाहर मुख्य मार्ग पर खाने पीने के स्टाल और खिलौनों की दुकाने सजी। छोटे बच्चों ने जम कर खिलौनों की खरीददारी की। समारोह में ऊंट की सवारी, शूटिंग और मिक्की और माऊस का छोटे बच्चों ने लुत्फ उठाया। देर सांय यहां पर समारोह के मुख्य अतिथि  कांग्रेस के प्रदेश सचिव मदन लाल चौधरी और अग्रवाल सभा के प्रधान राजेश जिंदल ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए।  नालागढ़ में रामलीला कमेटी की ओर से रावण का दहन किया जाएगा। यहां पर रामलीला शुरु हुई थी जिसमें रावण बध पुराने स्कूल मैदान में किया जाएगा।  उधर, हरिपुर स्थित सर्वधर्म मंदिर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां पर पंजाब और हरियाणा से अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुचे और  गुरूद्वारा में मत्था टेक कर आर्शिवाद प्राप्त किया। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बरोटीवाला थाने से टीम तैनात रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए ट्रैफिक वनवे किया गया। 
  • संघ व्यक्तित्व एवं चारित्रिक निर्माण करने का कार्य करता है: सौरभ 

    संघ व्यक्तित्व एवं चारित्रिक निर्माण करने का कार्य करता है: सौरभ 

    रोटीवाला में मनाया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक का 98 वां स्थापना दिवस

    बददी/सचिन बैंसल: विजय दशमी के अवसर पर बरोटीवाला में आर.एस.एस द्वारा शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें बरोटीवाला खण्ड के पट्टा महलोग मण्डल, साई मण्डल, मानपूरा मण्डल, भुड मण्डल के सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन दून पब्लिक स्कूल में शस्त्र पूजन से किया गया ।
    नालागढ जिला संघचालक महेश कौशल तथा जिला प्रचारक सौरभ कुमार ने शस्त्र पूजन करने के उपरान्त स्वयंसेवकों को विजय दशमी उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विजय दशमी का पर्व पर हमें अपने अंदर की सभी बुराईयों को, सभी कुंठाओं को, सभी प्रकार की निम्रताओं पर विजय पाकर आत्मविजयी बनने का पर्व है। सौरव ने कहा कि आज ही के दिन संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार ने सन 1925 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उन्होने कहा कि संघ देश के स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व एवं चारित्रिक निर्माण करने का कार्य करता है तथा विगत 97 वर्षों से निरंतर देश निर्माण में संघ के कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं । उन्होंने कहा कि 2025 में संघ स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है तथा आने वाले तीन वर्षों में संघ को प्रत्येक पंचायत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है ।
    -3 किलोमीटर पैदल मार्च कर नगर में निकाला रूट मार्च–
    स्वयंसेवकों द्वारा दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला से पैदल मार्च शुरू किया गया तथा बरोटीवाला रोड, हरिपुर गेट से होकर बाजार से होते हुए वापिस पटवार घर से निकलकर इसी स्कूल में संपन्न हुआ। रूट मार्च के दौरान जगह जगह लोगों द्वारा स्वयंसेवकों का स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पवर्षा करके अभिवादन भी किया गया ।
    इस अवसर पर जिला संघचालक महेश कुमार, नालागढ जिला प्रचारक सौरभ कुमार, बददी नगर प्रचारक अंकुर कुमार, बरोटीवाला खण्ड कार्यवाह राजन नेगी, सह खण्ड कार्यवाह संजीव कुमार, जिला शरीरिक प्रमुख विवेक कुमार, राजीव कुमार, शाखा कार्यवाह शिवालिक नगर डा. साहिल ठाकुर, पंकज ठाकुर, यश शास्त्री, दुष्यंत, अतुल, विक्रम, निर्जल जसरोटिया, चैन सिंह, पवन ठाकुर, रुप किशोर ठाकुर, कर्म सिंह, शुभम गुप्ता, महेश वर्मा, नरेश शास्त्री आदि अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
  • All Out बनाने वाली कंपनी का क्रमिक अनशन नौवें दिन में प्रवेश

    All Out बनाने वाली कंपनी का क्रमिक अनशन नौवें दिन में प्रवेश

    कामगार पंकज मिश्रा की हालत बिगड़ी

    बददी/सचिन बैंसल: ऑल आउट बनाने वाली ब्रिलेन कंपनी के कामगारों की क्रमिक भूख हड़ताल नौवें दिन में प्रवेश कर गई है। बुधवार को अमित कुमार, सुलोचना देवी और राजेंद्र कुमार अनशन पर बैठे। उधर, हड़ताल में शामिल कामगार पंकज मिश्रा पिछले चार दिन से अस्पातल में भर्ती है। उसे तीन यूनिट खून चढा दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि अधिक तनाव में होने के कारण उसकी तबियत बिगड़ती जा रही है। कामगार संदीप, पंकज, नरेश कुमार, शिव ओमकार, संतोष, शेलेंद्र, प्रेमपाल और रामपाल ठाकुर ने बताया कि कामगार एक माह से अधिक दिनों से हड़ताल पर है लेकिन उनकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार प्रतिकूल मौसम में कामगारों कंपनी के आगे बैठने  से उनकी हालत बिगड़ रही है और श्रम कार्यालय और कंपनी संचालक उनकी मांग को नहीं मान रहे है। उन्होंने बताया कि जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
  • पंजाब: 2 किलो अफीम, 20 किलो पोस्त, और 70 हजार रुपए ड्रग मनी सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    पंजाब: 2 किलो अफीम, 20 किलो पोस्त, और 70 हजार रुपए ड्रग मनी सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। एसएसपी सवरणदीप सिंह के दिशानिर्देशों पर थाना फिलौर की पुलिस ने 3 नशा तस्करों को नशीले पदार्थ और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत बाहिया ने बताया कि थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार की टीम ने गांव अकलपुर से सुरजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र जसविंदर सिंह को 2 किलो अफीम, 20 किलो चूरा पोस्त और 2 ग्राम हैरोईन सहित काबू किया है।

    पूछताछ के दौरान आरोपी जीता ने बताया कि वह अफीम की सप्लाई राजास्थान के तस्करों से मंगवाता है, जो उसे आज ही सप्लाई देकर गए हैं। आरोपी जीता की सूचना पर देहात पुलिस ने अतर्राजीय अफीम सप्लायर बीरू लाल पुत्र लालू राम वासी सिंहपुर चितौड़गढ़, पंकज पुत्र गोपाल वासी तहराड़ी मध्यप्रदेश को 70 हजार रुपए की ड्रग मनी सहित काबू कर लिया। पुलिस ने तोनों आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।