Blog

  • Jalandhar-Pathankot Highway पर 2 कारों की टक्कर में 3 की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar-Pathankot Highway पर 2 कारों की टक्कर में 3 की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा उड़मुड़ में चोलांग टोल प्लाज़ा, जालंधर–पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां देर अर्टिगा कार आगे जा रही बोलेरो गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब कार टोल प्लाज़ा पर पर्ची कटवाने के लिए खड़ी थी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी गाड़ी ने खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में घायलों के अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटा एक युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान अर्टिगा कार में सवार केएमएस. कॉलेज दसूहा की प्रबंधक शबनम सैनी पत्नी मानव सैनी और उनका 18 वर्षीय बेटा तुषांत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बोलेरो गाड़ी भी बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें सवार राहुल उर्फ मित्तू निवासी गुरदासपुर की भी मौत हो गई।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਚੋਲਾਂਗ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਨੇੜੇ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: ਮਾਂ-ਪੁੱਤਰ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ

    इस हादसे में बोलेरो में सवार एक अन्य व्यक्ति विलियम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    Punjab News: 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल आ रहे है। हालांकि इन धमकियों भरे ई-मेल से अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हो पाई है। लेकिन आज जिले में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे ई-मेल के जरिए सीबीएसई से संबंधित 3 स्कूलों को धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें स्कूल परिसर में बम होने की बात कही गई।

    धमकी भरा मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा परिसर को खाली करवा दिया गया है। वहीं स्कूल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। जैसे ही खबर फैली, घबराए हुए माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचने लगे। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। साइबर सेल की मदद से ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है, ताकि शरारती तत्वों का पता लगाया जा सके।

    दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्कूल के चारों गेट को सील कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। स्कूल में बच्चों का पेपर चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। धमकी भरे ई-मेल मिलने से स्कूल में छुट्टी नहीं की गई।

     

  • Jalandhar News: नैंसी कत्ल मामले में आया नया मोड़, मां ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नैंसी कत्ल मामले में आया नया मोड़, मां ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नैंसी कत्ल मामले में नया मोड़ आ गया। जहां नैंसी ग्रेवाल की मां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सांझा की। मां ने कहा कि वह इस टाइम सदमे में है। बेटी की मौत के बाद उन्हें इस कदर सदमा लग गया कि वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही। ऐसे में उन्हें कुछ पता नहीं चल रहा कि उन्होंने क्या करना क्या नहीं करना है। मां ने कहा कि मेरे से जिस तरह फोन पर लोग कहते रहे इसका नाम ले लें और मैं उसी तरह से नाम लेती रही। मां ने कहा कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में अगर जिसके भी उन्होंने नाम लिए थे वह उनसे माफी मांगती है। मां ने कहा कि उनका दिमाग अभी भी ठीक नहीं है। बेटी की मौत को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द पुलिस मामले को सुलझा लेंगी। मां ने कहा कि मेरी बच्ची चली गई और उसने वापस आना नहीं है, ऐसे में हमारा परिवार खराब हो गया है। इसी बीच नैन्सी ग्रेवाल के सपोर्ट में आए निहंग हरजीत सिंह रसूलपुर को खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा कि अगर इस मैटर में चुप न हुए तो घर में IED के डिब्बे लगेंगे। उसके बाद ऊपर जाकर कमल कौर भाभी और नैन्सी ग्रेवाल से खूब बातें करते रहना। धमकी देने वाले ने खुद को मनिंदर बिल्ला बताया है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਨੈਨਸੀ ਗਰੇਵਾਲ ਕਤਲ ਮਾਮਲਾ: ਮਾਂ ਨੇ ਲਈ ਯੂ ਟਰਨ ਕਿਹਾ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਲਏ ਨਾਮਾਂ ਲਈ ਹੱਥ ਜੋੜ ਕੇ ਮਾਫ਼ੀ
    धमकी देते हुए बिल्ला ने कहा- हां जी, रसूलपुर जी वाहेगुरु जी का खालसा श्री वाहेगुरु जी की फतेह। मैं मनिंदर बिल्ला बोल रहा हूं। BKI से। मैं तुम्हें मैसेज लगा रहा हूं और इसे अपने दिमाग में बिठा लो और कान खोलकर सुन लो। तुम जो करना है, करो। जिसको जो बोलना है बोलो, जो बयानबाजी करनी है करो। मैं नहीं कहता कि बयानबाजी ना करो। एक हो गया तू और एक वह तेरे साथ वाला जो नया भर्ती किया है सतनाम। अगर मैंने तुम्हारे मुंह से शहीद सिखों के बारे में बयानबाजी सुन ली तो मेरा पता करवा लेना कि मैं कौन हूं। यह मैं कोई पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रहा। मैं तुझे मैसेज लगा रहा हूं। मैं प्यार से समझा रहा हूं। मैंने सरकार के थाने नहीं छोड़े। वहां ग्रेनेड फेंके और लॉन्चर मारे। मैंने कोई ठेका नहीं छोड़ा। मेरे लिए तुम किसी खेत की मूली हो। जिस दिन दिल किया मैं उखाड़कर फेंकूंगा। यह एक बार मैं प्यार से कहता हूं कि कुछ मुझे करना ना पड़े इसलिए मजबूर ना करो। मैं गोलियां नहीं मारूंगा सीधे तुम्हारे घरों में IED वाले डिब्बे ही लगेंगे। फिर ऊपर जाकर भाभी कमल कौर और नैन्सी ग्रेवाल से खूब बातें करना।        
  • आज का राशिफल, 10 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 10 मार्च 2026

    आज का दिन गहन विश्लेषण और कूटनीतिक सूझबूझ का एक नया अध्याय लेकर आया है। आज का दिन महत्वपूर्ण पेशेवर लक्ष्य और आंतरिक सीमाओं के बीच तालमेल बढ़ाने का है। कुंभ राशि में सूर्यदेव, मंगलदेव, राहु और वक्री बुधदेव की उपस्थिति तकनीकी क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव और सामाजिक ढांचे में उथल-पुथल के संकेत दे रही है। वहीं, चंद्रदेव आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो रहस्यों को व्यवस्थित और वित्तीय ऑडिट के कार्यों के लिए एक संवेदनशील लेकिन प्रभावी स्थिति है।

    मेष: आज आपकी दिनचर्या में आकस्मिक गतिविधियों की अधिकता बनी रहेगी, जिससे स्थिति पर नियंत्रण पाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कार्यक्षेत्र में बनते हुए कामों में भी अचानक व्यवधान आ सकते हैं, इसलिए धैर्य न खोएं. अपने विश्वास और संकल्प से आप उचित जगह बनाने में सफल होंगे. व्यवहार में सहजता और सजगता का समावेश करें. व्यवस्था और सिस्टम में विश्वास रखें. स्वास्थ्य के प्रति विशेष गंभीरता दिखाएं, लापरवाही से बचें. कामकाज में सहनशीलता और गंभीरता बनाए रखें. परिजनों और वरिष्ठों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी. किसी भी प्रकार के संकेतों को नजरअंदाज न करें. मित्रों का सहयोग बना रहेगा. धैर्य, धर्म और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें.

    वृष: आज करियर और व्यापार के साझा मामलों में आपकी सक्रियता बहुत प्रभावशाली रहेगी. टीमवर्क में आप बिना किसी संकोच के आगे बढ़ेंगे, जिससे सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त करना आसान होगा. सहकार का भाव रखने से सफलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा. उद्योग-वाणिज्य के क्षेत्र में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें. व्यवस्था और योजना पर अधिक जोर रखें. परिस्थितियां पूरी तरह आपके अनुकूल और सहायक बनी रहेंगी. विनय और विवेक से ही आप कठिन कार्यों को साध पाएंगे. जीवन में शुभता और प्रसन्नता का संचार बढ़ेगा. कार्य विस्तार के जो भी अवसर मिलें, उन्हें हाथ से न जाने दें. चर्चाओं में शामिल रहें. नेतृत्व करने का मौका मिले तो पीछे न हटें.

    मिथुन: आज आपकी कड़ी मेहनत आपको कार्यक्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में मदद करेगी. परिश्रम से आप अपने लिए नए रास्ते बनाएंगे. सफलता का सीधा संबंध आपकी मेहनत पर निर्भर है, इसलिए आलस्य का त्याग करें. महत्वपूर्ण कार्यों को लंबित न छोड़ें, अन्यथा बाद में दबाव बढ़ सकता है. अतिउत्साह में कोई गलत निर्णय न लें, सहज गति से आगे बढ़ना ही हितकर होगा. लेन-देन के मामलों में स्पष्टता रखें और उधार के चक्कर से बचें. सूझबूझ के साथ अनुबंधों का पालन करें. सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष फलदायी है. निवेश पर जोर रखें. आय-व्यय का संतुलन बनाए रखना आज की मुख्य चुनौती है.

    कर्क: आज का दिन मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर लेकर आएगा. आपसी सहयोग और सूझबूझ से आप अपने इच्छित कार्यों को सही दिशा देंगे. आपकी कार्यक्षमता और रचनात्मक प्रयासों में वृद्धि होगी. रिश्तों में शुभता, आत्मीयता और सम्मान का भाव रखें. पेंडिंग पड़े महत्वपूर्ण कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करें. सफलता आपकी उम्मीदों से बेहतर रहेगी. समय का उचित प्रबंधन आपको दूसरों से आगे रखेगा. आपको कुछ आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. निजी संबंधों में सुधार आएगा. आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं. अपने उत्साह को कम न होने दें, पेशेवर रूप से आप आज प्रभावी रहेंगे.

    सिंह: आज आप घर और परिवार को पर्याप्त समय देने के मूड में रहेंगे. परिवार के लोगों के साथ आपका सानिध्य बढ़ेगा. घरेलू प्रबंधन का लाभ उठाएं और सहजता से अपनी जिम्मेदारियां निभाएं. शासकीय मामलों में सफलता मिलेगी और सुधार बना रहेगा. पैतृक विषयों को प्राथमिकता दें. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपको संबल प्रदान करेगा. व्यक्तिगत विषयों पर आपका फोकस अधिक रहेगा, कोई महत्वपूर्ण बात परिवार से साझा कर सकते हैं. सबके प्रति स्नेह का भाव रखें, तर्क-वितर्क और बहस से बचें. बड़ी सोच ही आपको बड़ी उपलब्धियां दिलाएगी. धैर्य और संयम आज आपके सबसे बड़े हथियार हैं.

    कन्या: आज आप आर्थिक एवं वाणिज्यिक कार्यों को विशेष गति देंगे. पेशेवरों के साथ सहकार की भावना से जुड़ें. विविध मामलों में आपका पराक्रम और पहल देखने लायक होगी. भाईचारा और आपसी तालमेल बल पाएगा. साहस और स्पष्टता से आप अपनी राह बनाएंगे. साझे के मामले आपके पक्ष में बनेंगे. टीम वर्क में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे काम आसान होंगे. संबंधियों के साथ सहजता बढ़ेगी. करीबियों का भरपूर समर्थन मिलेगा. शैक्षिक प्रयासों में सफलता मिलेगी. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दीर्घकालिक योजनाएं आज गति पकड़ेंगी. अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. संवाद में शालीनता रखें.

    तुला:आज का दिन सुख और सौख्य में वृद्धि करने वाला है. घर में परिजनों के साथ प्रसन्नता का माहौल रहेगा. विवाह आदि से जुड़े शुभ और आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी. अतिथि का आगमन मन को प्रसन्न करेगा. परिजनों की सलाह और सहयोग से आप किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं. सभी का सहयोग और विश्वास बना रहेगा. आपसी तालमेल से काम बनेंगे. व्यर्थ की बातों में ऊर्जा नष्ट न करें. प्रबंधन और प्रशासन के कार्यों में आपकी पकड़ मजबूत होगी. जीवन आनंदमय रहेगा. स्वास्थ्य और अपने व्यक्तित्व पर ध्यान देना आज फायदेमंद रहेगा.

    वृश्चिक: आज आपके रचनात्मक प्रयासों को एक बेहतर दिशा मिलेगी, जिससे आप काफी सफल महसूस करेंगे. करियर और कारोबार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में तेजी आएगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचेंगे. पद, प्रतिष्ठा और साख में वृद्धि होने से लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ेगा. आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा. सबको साथ लेकर चलने की नीति अपनाएं. प्रशासनिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा. भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी. साझेदारी में काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा. स्वयं पर फोकस बनाए रखें. विविध प्रयासों में आज आपको तेजी देखने को मिलेगी.

    धनु: आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए अनिवार्य है, बजट से अधिक खर्च होने की आशंका है. किसी भी निवेश के प्रयास में जल्दबाजी या उतावली न दिखाएं. सूझबूझ के साथ ही कार्य-व्यापार में आगे बढ़ें. लेन-देन के मामलों में अत्यधिक संवेदनशीलता रखें. योजनाबद्ध तरीके से निवेश करें, अनावश्यक खर्च न बढ़ाएं. पेशेवरता से काम लें. नीति-नियमों और निरंतरता का पालन करें. दान-धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. विभिन्न कार्यों में सजगता बरतें. घर-परिवार में सामंजस्य बनाए रखने के लिए समय निकालें. उधार देने से बचें. बजट बनाकर ही आगे बढ़ना हितकर रहेगा.

    मकर: आपकी आर्थिक स्थिति आज बहुत मजबूत बनी रहेगी. व्यावसायिक उन्नति की राह पर आप मजबूती से आगे बढ़ेंगे. लेन-देन में सहजता बनी रहेगी, जिससे मन शांत रहेगा. पेशेवर मामलों में शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं. प्रियजनों के साथ आज सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा. आकर्षक व्यावसायिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सूझबूझ और समन्वय से काम लेने पर ही सफलता मिलेगी. दूरदर्शिता बनाए रखें. प्रबंधकीय सकारात्मकता आपके काम आएगी. परीक्षा-प्रतिस्पर्धा में आप प्रभावी रहेंगे. विस्तार की जो भी योजनाएं हैं, उन्हें आज गति दें. शुभ सूचना प्राप्त होने से उत्साह बढ़ेगा.

    कुंभ: आज का दिन पेशेवर प्रबंधन पर फोकस बनाए रखने का है. पैतृक पक्ष की मदद से आपका साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. आपकी कार्ययोजनाएं संवरेंगी और आप समय पर लक्ष्य पूरा कर पाएंगे. वाणिज्यिक मामलों में करीबियों से बेहतर संबंध बनेंगे. सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाने में आप सबसे आगे रहेंगे. लाभ और सम्मान में वृद्धि होगी. वरिष्ठ सहयोगियों का साथ मिलेगा. निजी विषयों में तेजी लाएं. आर्थिक मामलों में गति आएगी. कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ-साथ आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी.

    मीन: आज भाग्य का भरपूर सहयोग आपको मिल रहा है, बने हुए मौकों को भुनाने की कोशिश करें. लक्ष्य पूरा करने में सभी का सहयोग मिलेगा. साहस और बड़प्पन बनाए रखें. संपर्क और संवाद पर आज विशेष जोर रहेगा. अधिकतर मामले बेहतर ढंग से सुलझेंगे. आशंकाओं को मन से निकाल दें, आप पूरी तरह सुरक्षित हैं. प्रबंधन की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार रहें. आपकी कार्ययोजनाएं बेहतर रूप से संवरेंगी. अनुभवी लोगों की सलाह को अनदेखा न करें. महत्वपूर्ण कार्यों को गति दें. सबसे मेलजोल बढ़ाएं. आस्था और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी. अवसरों का पूरा लाभ उठाएं और मनोरंजन के लिए भी समय निकालें.

  • Punjab News: पतंग उड़ाते हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से छात्र की मौत

    Punjab News: पतंग उड़ाते हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से छात्र की मौत

    लुधियाना: जिले की नूर वाला रोड पर स्थित काली सड़क के पास घर में पतंग उड़ाते समय हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से 19 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतक की पहचान पदम गोयल निवासी नेपाल के रूप में हुई है। मृतक 2 महीने पहले छुट्टियां मनाने के लिए आया हुआ था।

    इस दौरान आज दोपहर घर की छत पर पतंग उड़ाते समय पदम अचानक हाइ टेंशन तारों की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से 19 वर्षीय छात्र की मौके पर मौत हो गई। मृतक का शव सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया दिया है।

    घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। परिजनों के अनुसार मृतक आठवीं कक्षा का छात्र था और अपने चाचा के पास घूमने के लिए आया हुआ था। घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गई है। पुलिस का कहना है कि हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से युवक के मौत की सूचना मिली थी। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: सभी रेस्टोरेंट और क्लबों के लिए आ गया नया फरमान, अब टाइमिंग बस ये रहेगी

    Jalandhar News: सभी रेस्टोरेंट और क्लबों के लिए आ गया नया फरमान, अब टाइमिंग बस ये रहेगी

    जालंधरः पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के अधिकार क्षेत्र में अमन-कानून की व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सभी रेस्तरां, क्लब और अन्य लाइसेंस प्राप्त खाने-पीने वाली जगहों को आधी रात 12 बजे तक पूरी तरह बंद करने के आदेश जारी किए गए है।

    आदेशों में कहा गया है कि पुलिस कमिश्नरेट की सीमा के अंदर किसी भी रेस्तरां, क्लब या अन्य खाने-पीने वाली जगह पर रात 11:30 बजे के बाद भोजन, पेय पदार्थ आदि का कोई ऑर्डर नहीं लिया जाएगा और न ही किसी भी नए ग्राहक को रात 11:30 बजे के बाद रेस्तरां, क्लब या अन्य खाने-पीने वाली जगह में प्रवेश करने की अनुमति होगी। शराब की दुकानों से लगे अहाते रात 12 बजे या लाइसेंस की शर्तों के अनुसार पूरी तरह बंद हो जाने चाहिए।

    आदेशों में सभी संस्थानों को आवाज का स्तर 10 डेसीबल (ए) का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों में यह भी कहा गया है कि डी.जे., लाइव ऑर्केस्ट्रा/सिंगर समेत आवाज पैदा करने वाले सभी स्रोत रात 10 बजे बंद हो जाने चाहिए या उनकी आवाज कम हो जानी चाहिए। रात 10 बजे के बाद किसी भी इमारत या कैंपस के अंदर पैदा होने वाली आवाज उसकी चारदीवारी से बाहर नहीं सुनाई देनी चाहिए। म्यूजिक सिस्टम वाले वाहनों के मामले में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि म्यूजिक सिस्टम से पैदा होने वाली आवाज दिन के किसी भी समय वाहन के बाहर सुनाई न दे।

    पुलिस कमिश्नर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 और आर्म्स रूल्स 2016 के रूल नंबर 32 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक और धार्मिक स्थानों, शादियों/पार्टियों के मौके पर मैरिज पैलेस/होटल/हॉल आदि में और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर हथियार लेकर जाना और हथियारों का प्रदर्शन करने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है।

    आदेशों में यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति हथियारों को प्रमोट करने वाले और हिंसा/लड़ाई-झगड़ों की प्रशंसा करने वाले गीतों और हथियार लेकर फोटो खिंचवाकर या वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, स्नैपचैट और इंस्टाग्राम आदि पर अपलोड नहीं करेगा। ऐसा करने पर भी पूर्ण पाबंदी है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी समुदाय के विरुद्ध नफरत भरा भाषण नहीं देगा।

    इसी प्रकार एक अन्य आदेश के माध्यम से कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीमा के अंदर बुलेट मोटरसाइकिल चलाते समय साइलेंसर में तकनीकी बदलाव करवाकर पटाखे आदि चलाने वाले वाहन चालकों पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही यह भी आदेश जारी किए गए हैं कि कोई भी दुकानदार या ऑटो कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के विरुद्ध तैयार किए गए साइलेंसर नहीं बेचेगा और न ही किसी मैकेनिक द्वारा साइलेंसर में तकनीकी बदलाव किए जाएंगे।

    पुलिस कमिश्नर ने एक और आदेश जारी किया है कि पुलिस कमिश्नरेट जालंधर की सीमा के अंदर पड़ने वाली वाहन खड़े करने की जगहें जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल, अस्पताल, भीड़भाड़ वाले बाजार और अन्य पार्किंग स्थल आदि के मालिक/प्रबंधक (कॉम्प्लेक्स के अंदर या बाहर) सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए बिना वाहन पार्किंग नहीं चलाएंगे।

    जारी आदेशों में कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सी.सी.टी.वी. कैमरे इस तरीके से लगाए जाएं कि पार्किंग के अंदर/बाहर आने-जाने वाले वाहन की नंबर प्लेट और वाहन चलाने वाले व्यक्ति का चेहरा साफ नजर आए। इन सी.सी.टी.वी. कैमरों की 45 दिनों तक की रिकॉर्डिंग की सी.डी. तैयार करके हर 15 दिन बाद सिक्योरिटी ब्रांच दफ्तर पुलिस कमिश्नर जालंधर में जमा करवाई जाए।

    इसी प्रकार वाहन पार्क करने वाले वाहन मालिकों का रिकॉर्ड अगर वाहन एक दिन के लिए खड़ा करना हो तो रजिस्टर में व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, आई.डी., वाहन की किस्म, रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसी नंबर, इंजन नंबर, वाहन पार्क करने की तिथि और वाहन वापस लेने की तिथि दर्ज करने के अलावा वाहन मालिक से रजिस्टर पर दस्तखत करवाए जाएं। उपरोक्त सभी आदेश 7 मई 2026 तक लागू रहेंगे।

     

  • आप सरकार पंजाब में ‘ड्रग मनी’ से बड़ी संपत्तियां नहीं बनने देगी: हरपाल सिंह चीमा

    आप सरकार पंजाब में ‘ड्रग मनी’ से बड़ी संपत्तियां नहीं बनने देगी: हरपाल सिंह चीमा


    चंडीगढ़:
    पंजाब विधानसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से बयान देते हुए पंजाब सरकार की नशा तस्करी के खिलाफ की गई व्यापक और सख्त कार्रवाई की जानकारी दी। पायल के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा द्वारा उठाए गए एक प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पिछले एक वर्ष से चल रहे ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ मुहिम की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया।

    वित्त मंत्री ने बताया कि 1 मार्च 2025 से 28 फरवरी 2026 तक ‘आप’ सरकार ने सख्त कानून लागू करने, सामुदायिक भागीदारी और रोकथाम संबंधी गतिविधियों के माध्यम से नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। इस अवधि के दौरान पंजाब पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत 36,178 एफआईआर दर्ज कीं और 47,902 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    आप सरकार द्वारा नशों की पूरी सप्लाई चेन तोड़ने के प्रयासों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि कुल 3,173 ड्रग सप्लायर और डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ-साथ 429 बड़े तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने इस अवधि में 2,276 किलोग्राम हेरोइन, 29 टन भुक्की, 686 किलोग्राम अफीम और 786 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा 68 किलोग्राम चरस, 4 किलोग्राम कोकीन, 36 किलोग्राम आईसीई और 49 लाख से अधिक नशीली गोलियां व कैप्सूल भी जब्त किए गए हैं।

    उन्होंने आगे बताया कि पंजाब पुलिस ने 285 ड्रोन भी बरामद किए हैं, जिनके माध्यम से तस्करी की जा रही 338 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। इस कार्रवाई से सीमा पार से होने वाली नशों की सप्लाई के एक बड़े स्रोत पर प्रभावी रोक लगी है। ड्रग नेटवर्क के खिलाफ वित्तीय कार्रवाई के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने इन कार्टेल की आर्थिक जड़ों पर भी प्रहार किया है। पंजाब पुलिस ने अब तक 17 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा 65 बड़े ड्रग ऑपरेटरों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में सक्रिय अवैध हवाला नेटवर्क को भी प्रभावी रूप से ध्वस्त किया गया है।

    उन्होंने बताया कि लंबे समय तक प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों को सख्त सजा दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। सुनवाई किए गए 6,822 मामलों में से 6,083 मामलों में दोषियों को सजा हुई है, जिससे राज्य में सजा दर 89 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह दर पूरे देश में सबसे अधिक मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सफलता डिजिटल साक्ष्यों के संग्रह और मजबूत वित्तीय ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से संभव हुई है।

    इसके अलावा पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 47 घोषित अपराधियों, 636 भगोड़ों, 83 जमानत पर और 8 पैरोल पर बाहर आए अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
    वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नशे से अर्जित धन के जरिए राज्य में बड़ी-बड़ी संपत्तियां खड़ी करने की अनुमति नहीं देगी। इस दिशा में सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक नशा तस्करों से जुड़ी 323 अवैध रूप से निर्मित संपत्तियों को ध्वस्त किया जा चुका है। इसके साथ ही 569 नशा तस्करों से संबंधित 241 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को भी जब्त कर लिया गया है।

    नशों के खात्मे के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम केवल पुलिस की कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पंजाब के परिवारों को नशे के खतरे से बचाने और राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

  • प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों के कारण पंजाब फिर से उद्योग और नवाचार के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा: संजीव अरोड़ा

    प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों के कारण पंजाब फिर से उद्योग और नवाचार के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा: संजीव अरोड़ा

    चंडीगढ़: पंजाब के उद्योग, वाणिज्य एवं निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय से संबंधित कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने घोषणा की कि जेएल ओसवाल समूह अगले तीन वर्षों में पंजाब में लगभग ₹1,550 करोड़ का निवेश करेगा। यह निवेश पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई पंजाब औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति 2026 के बाद राज्य में तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक वातावरण में निवेशकों के मजबूत विश्वास को दर्शाता है। संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह निवेश पंजाब में लगातार बेहतर हो रहे कारोबारी माहौल और राज्य सरकार द्वारा लागू की गई निवेशक-अनुकूल नीतियों में उद्योग जगत के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। जेएल ओसवाल समूह का ₹1,550 करोड़ का निवेश राज्य की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों और उद्योग-अनुकूल माहौल बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर मजबूत मुहर लगाता है। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति देश के सबसे व्यापक प्रोत्साहन ढांचे में से एक प्रदान करती है, जिससे निवेशक अपनी विकास योजनाओं के अनुरूप प्रोत्साहनों का चयन कर सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप पंजाब एक बार फिर उद्योग और नवाचार के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है। मंत्री ने बताया कि प्रस्तावित निवेश डिजिटल बुनियादी ढांचे, टेक्सटाइल, औद्योगिक पार्क, आतिथ्य क्षेत्र, वस्त्र निर्माण और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे राज्य के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस निवेश से आने वाले वर्षों में लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार और विनिर्माण क्षमता के विस्तार के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 4,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। क्षेत्रवार निवेश योजना का उल्लेख करते हुए संजीव अरोड़ा ने बताया कि एस्सार रुइया समूह की तकनीकी कंपनी ब्लैक बॉक्स के सहयोग से डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगभग ₹500 करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा टेक्सटाइल उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए स्पिनिंग और टेक्सटाइल विनिर्माण सुविधाओं के उन्नयन तथा विस्तार पर ₹450 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जिससे उत्पादकता बढ़ेगी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब के विनिर्माण और सप्लाई-चेन इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए लॉजिस्टिक पार्कों, औद्योगिक पार्कों और सहायक बुनियादी ढांचे के विकास पर ₹400 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीं बढ़ती व्यावसायिक यात्रा और पर्यटन को समर्थन देने के लिए एक नए होटल प्रोजेक्ट के माध्यम से आतिथ्य क्षेत्र में ₹100 करोड़ का निवेश किया जाएगा। संजीव अरोड़ा ने कहा कि आधुनिक वस्त्र निर्माण सुविधाओं की स्थापना के लिए ₹50 करोड़ और पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सौर एवं टिकाऊ ऊर्जा परियोजनाओं में भी ₹50 करोड़ का निवेश किया जाएगा। उन्होंने जेएल ओसवाल समूह के चेयरमैन कमल ओसवाल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब में निवेश बढ़ाने का यह निर्णय राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। मंत्री ने बताया कि कमल ओसवाल के नेतृत्व में जेएल ओसवाल समूह की पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और असम में मजबूत औद्योगिक और अवसंरचनात्मक उपस्थिति है। समूह टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक पार्क, औद्योगिक अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा और आतिथ्य क्षेत्र में सक्रिय है। वर्तमान में समूह का संयुक्त वार्षिक कारोबार लगभग ₹8,000 करोड़ है, जो विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय आर्थिक विकास, औद्योगिक प्रगति और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, जेएल ओसवाल समूह के प्रबंध निदेशक कमल ओसवाल तथा कार्यकारी निदेशक अभिनव ओसवाल भी उपस्थित।
  • हम सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज रहे हैं ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े: Cm Mann

    हम सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज रहे हैं ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े: Cm Mann

    गुरदासपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब दशकों से चले आ रहे राजनीतिक शोषण से विकास, शिक्षा सुधार और लोक कल्याण आधारित शासन के युग की ओर निर्णायक बदलाव का गवाह बन रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य के लोग एक बार फिर कांग्रेस और अकाली दल-बीजेपी का सफाया के लिए ‘झाड़ू’ का इस्तेमाल करेंगे, जिन्होंने लोक कल्याण को नजरअंदाज करके बारी-बारी पंजाब पर राज किया। सीमावर्ती जिला गुरदासपुर के कादियां में 168.44 करोड़ रुपये की 237 ग्रामीण लिंक सड़कों के नवीनीकरण के लिए नींव पत्थर रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है, रोजगार के अवसर पैदा कर रही है और सरकारी स्कूलों की कायाकल्प कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पिछली सरकारों ने आम लोगों की जरूरतों से ज्यादा कमीशन और सत्ता भोगने की राजनीति को तरजीह दी थी।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने सरकारी स्कूल बंद कर दिए थे और सीमावर्ती क्षेत्रों को अनदेखा किया था, लेकिन पंजाब सरकार नए आधुनिक स्कूल बना रही है, शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज रही है ताकि पंजाब के बच्चों को शिक्षा के लिए विदेश न जाना पड़े। 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को आकर्षित किया जा रहा है जिससे 5.20 लाख नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है और पंजाब के हर कोने में विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काहनूँवां को सब-डिवीजन बनाने का फैसला किया है ताकि सभी मुख्य सरकारी दफ्तरों को एक छत के नीचे लाया जा सके।

    एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पार्टियों ने सत्ता की लालसा में हमेशा लोगों को मूर्ख बनाया है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के पास राज्य की पूंजी लूटने और आम आदमी का शोषण करने के अलावा कोई अन्य एजेंडा नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके लिए राज्य के लोग सबसे ऊपर हैं और राज्य सरकार ने लोगों की भलाई के लिए अभूतपूर्व पहल की हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि माझा क्षेत्र की लंबे समय से प्रतिनिधित्व करने वाले तस्करों ने हमारी पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया, जिसके लिए ऐसे लोगों को आने वाली विधानसभा चुनावों में सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लोग बेकरी के बने बिस्कुट खाते हैं जबकि पहाड़ों के कन्वेंट स्कूलों से पढ़े हुए इन नेताओं ने हमेशा अपने पिता के तस्करी किए सोने के बिस्कुट इस्तेमाल किए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं के पास आम आदमी की सेवा करने का कोई एजेंडा नहीं है और सिर्फ सत्ता हासिल करने की अंधी दौड़ में हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शाही ठाठ वाले नेताओं का आम लोगों से कोई मेल नहीं है और उनकी कारें, ओवरकोट, अलमारी या कुछ भी हमारे साथ मेल नहीं खाता। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने विधानसभा, राज्यसभा और लोकसभा में इस इलाके का प्रतिनिधित्व किया, उन्होंने कभी भी इसके विकास पर ध्यान नहीं दिया और इसके उलट सड़कों पर टोल स्थापित किए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन दिग्गज नेताओं का घर भी दो पार्टियों में बंटा हुआ है क्योंकि इन नेताओं के घर पर दो पार्टियों के झंडे लगे हुए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में हर नेता राज्य का मुखिया बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि उनके पास चुनाव में काम करने के लिए आम कार्यकर्ताओं से ज्यादा मुख्यमंत्री के चेहरे ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण उनके चोटी के नेता ने राज्य में हाल ही में समाप्त हुई एक रैली के दौरान इन नेताओं को खुलेआम नजरअंदाज किया। कांग्रेस नेता द्वारा राज्य में सत्ता संभालने के सपने देखने पर चुटकी लेते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बंटा हुआ घर है जो आंतरिक लड़ाई के कारण ही ढह-ढेर हो जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि सत्ता के लिए झगड़े करने वाले इन नेताओं को एकजुट करने के लिए आने वाले चोटी के कांग्रेसी नेता को उनका नाम भी उच्चारण नहीं आता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन कांग्रेसी नेताओं के पास राज्य के विकास के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है और उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता संभालकर पंजाब की दौलत लूटना है लेकिन उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पहले ये पारंपरिक पार्टियां सत्ता हड़पने के लिए सिर्फ अपनी बारी की प्रतीक्षा करती थीं लेकिन अब झाड़ू इन पार्टियों द्वारा पैदा की गई गंदगी को साफ कर रहा है।

    अकाली नेतृत्व पर वार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को अपनी पार्टी की कमेटी बनाने के लिए 11 सदस्य भी नहीं मिल रहे, वे राज्य में 117 सीटें जीतने के सपने देख रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने लोगों को याद दिलाया कि इन नेताओं ने राज्य में गैंगस्टरों को संरक्षण दिया है और नशा तस्करों को बचाकर नौजवानों को नशों की दलदल में धकेल दिया। उन्होंने कहा कि अकाली दल चले हुए कारतूसों की पार्टी है जिन्हें लोगों ने बार-बार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि अकाली धर्म का दुरुपयोग कर सकते हैं लेकिन लोग अब इनके झांसे में नहीं आएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली नेतृत्व राज्य के लोगों को गुमराह करने के लिए हवा में महल बना रहा है, लेकिन पंजाबी इनके झांसे में नहीं आएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोग अकालियों को उनके पापों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे और उन्हें फिर सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल दावा करते हैं कि राज्य का पूरा विकास उनके कार्यकाल में हुआ है लेकिन वे राज्य में उनके कार्यकाल के दौरान हुई बेअदबी की घटनाओं का जिक्र नहीं करते।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने अपने संकीर्ण स्वार्थों के लिए धर्म का इस्तेमाल करके आम लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जो कि माफ़ी योग्य नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली उन ताकतों के साथ मिले हुए हैं जो सिख पंथ और पंजाब विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता सबसे बड़े मौकापरस्त हैं, जो राज्य की चिंता करने की बजाय केवल अपने संकीर्ण हितों की पूर्ति के लिए काम करते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की है, जो देश की अपनी तरह की पहली योजना है और राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब ऐसा व्यापक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने वाला पहला भारतीय राज्य है, जिसने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करते हुए जनता पर आर्थिक बोझ को काफी हद तक कम किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

    मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि काहनूवान को एक सब-डिवीजन बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक अत्याधुनिक स्टेडियम भी स्थापित किया जाएगा और बंद पड़ी आईटीआई को भी फिर से शुरू किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कादियां और धालीवाल में सीवरेज बिछाने का काम भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि माझा क्षेत्र में महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी अकादमी की तर्ज पर एक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि धालीवाल वूलन मिल को दोबारा खोलने का मुद्दा भी केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में निवेश और औद्योगिक ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने प्रयासों से अब तक 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए हैं, जिनसे युवाओं के लिए 5.20 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।

  • Punjab News: चोरी की 58 दोपहिया वाहन बरामद, पुलिस कमिश्नर ने कहा- सभी असली मालिकों को लौटाई जाएंगी, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी की 58 दोपहिया वाहन बरामद, पुलिस कमिश्नर ने कहा- सभी असली मालिकों को लौटाई जाएंगी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में चोरी हुए दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री ने संगठित अपराध और स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई है और उसी के तहत कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर अपराध को बहुत गंभीरता से लेती है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं जहां किसी की मोटरसाइकिल या कोई दूसरा दोपहिया वाहन चोरी हो जाता है, उसका सबसे ज्यादा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमृतसर पुलिस ने एक खास अभियान चलाया, जिसके तहत कुल 58 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। इनमें 49 मोटरसाइकिल और 9 एक्टिवा शामिल हैं।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद बरामद वाहनों को उनके असली मालिकों को लौटा दिया जाएगा। ये गाड़ियां शहर के अलग-अलग पुलिस स्टेशन एरिया से बरामद की गई हैं, जिनमें वेरका, बल्ला, रंजीत एवेन्यू, मजीठा रोड, सिविल लाइंस, इस्लामाबाद और किसान विंड जैसे एरिया शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने शहर के मुख्य भागने के रास्तों पर बड़ी संख्या में CCTV कैमरे लगाए हैं, जिससे अपराधियों की पहचान करने में काफी मदद मिल रही है।

    इसके अलावा, पुलिस की फ्लाइंग स्क्वायड टीमें और सिविल कपड़ों में तैनात कर्मचारी भी शहर पर नज़र रख रहे हैं, जिससे कई मामलों में अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अमृतसर के लोगों से अपील की कि अगर किसी की गाड़ी चोरी हो जाए, तो वे बिना झिझक पुलिस को बताएं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर मामले को गंभीरता से लेती है और आम लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है।