Blog

  • अब 15 दिन में मिलेगा जल और सीवरेज कनेक्शन, HSIIDC की 5 सेवाएं राइट टू सर्विस एक्ट में शामिल

    अब 15 दिन में मिलेगा जल और सीवरेज कनेक्शन, HSIIDC की 5 सेवाएं राइट टू सर्विस एक्ट में शामिल

    चंडीगढ़: हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) को अब जल और सीवरेज कनेक्शन 15 दिनों के भीतर देना होगा। इसके अलावा, संशोधित जोनिंग प्लान की स्वीकृति की प्रक्रिया भी 45 दिनों के अन्दर पूरी करनी होगी।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा सरकार ने एचएसआईआईडीसी की पांच सेवाओं को हरियाणा राइट टू सर्विस अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए इन सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित की है।

    साथ ही, एचएसआईआईडीसी सार्वजनिक शौचालयों की दैनिक सफाई सुनिश्चित करेगा और इन सुविधाओं की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा करेगा। इससे औद्योगिक एवं सार्वजनिक अवसंरचना की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

    जल और सीवरेज कनेक्शन सार्वजनिक शौचालयों की सफाई तथा मरम्मत व रखरखाव के लिए इंजीनियरिंग डिवीजन के क्षेत्रीय प्रभारी को पदनामित अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभागाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और निगम के प्रबंध निदेशक को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है।

    इसी तरह, संशोधित जोनिंग प्लान के सम्बन्ध में मुख्यालय पर तैनात डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर/सीनियर टाउन प्लानर को पदनामित अधिकारी नामित किया गया है। चीफ टाउन प्लानर प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और निगम के प्रबंध निदेशक द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी होंगे।

  • रक्कड़–बसोली सड़क एक माह के लिए रहेगी बंद, यातायात रहेगा वैकल्पिक मार्गों से संचालित

    रक्कड़–बसोली सड़क एक माह के लिए रहेगी बंद, यातायात रहेगा वैकल्पिक मार्गों से संचालित

    ऊना/सुशील पंडित: रक्कड़–बसोली सड़क (किलोमीटर 0/000 से 2/000 तक) पर वाहनों की आवाजाही 1 से 30 नवम्बर तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए वाहनों की आवाजाही मलाहत–बसोली और चताड़ा–बसोली मार्गों पर डायवर्ट रहेगी।

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क अपग्रेडेशन कार्य और अन्य निर्माण संबंधित गतिविधियों को बिना किसी अवरोध के शीघ्र एवं सुचारू रूप से पूर्ण करने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं।

    उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सड़क बंद होने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी आम जनता को समय रहते देने के लिए अग्रिम सूचना बोर्ड लगाए जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’, CM Nayab Singh Saini होंगे मुख्य अतिथि

    सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’, CM Nayab Singh Saini होंगे मुख्य अतिथि

    चंडीगढ़: भारत के लौह पुरुष व राष्ट्रीय एकता के मुख्य वास्तुकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को प्रदेश में 31 अक्तूबर, 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला फतेहाबाद में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में बतौर मुख्य अतिथि शिकरत करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, जिला गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत तथा जिला जींद में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    इसी प्रकार जिला अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज, जिला झज्जर में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, जिला यमुनानगर में कृषि एवं कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, जिला हिसार में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, जिला भिवानी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी तथा जिला पंचकूला में स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

    इसी तरह जिला चरखी दादरी में सांसद धर्मबीर सिंह, जिला कैथल में सांसद कार्तिकेय शर्मा, जिला कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल, जिला फरीदाबाद में विधायक मूलचंद शर्मा, जिला महेंद्रगढ़ में विधायक कंवर सिंह, जिला नूंह में विधायक ओमप्रकाश यादव, जिला पलवल में विधायक हरिंद्र सिंह, जिला पानीपत में विधायक प्रमोद कुमार विज, जिला रेवाड़ी में विधायक लक्षमण सिंह यादव, जिला रोहतक में विधायक कृष्णा गहलावत, जिला सिरसा में विधायक निखिल मदान तथा जिला सोनीपत विधायक पवन खरखौदा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में शिरकत करेंगे।

  • डेढ़ साल की मासूम की श्वसन नली में फंसी LED Light, डॉक्टरों ने मुश्किल से निकाली

    डेढ़ साल की मासूम की श्वसन नली में फंसी LED Light, डॉक्टरों ने मुश्किल से निकाली

    जबलपुरः नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के डॉक्टरों ने दमोह जिले की डेढ़ साल की मासूम गरिमा की जान बचा ली। बच्ची के फेफड़े की मुख्य श्वसन नली में करीब डेढ़ इंच लंबी एलईडी लाइट फंसी हुई थी, जिससे उसकी सांसें रुक सकती थीं। डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कॉपी ऑपरेशन के जरिए एलईडी को सुरक्षित निकालते हुए उसे नया जीवन दिया। 3 दिन तक आईसीयू में रहने के बाद अब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।

    जानकारी मुताबिक, दमोह जिले के हीरा सिंह की बेटी गरिमा को एक सप्ताह से लगातार खांसी हो रही थी। हालत बिगड़ने पर परिवार ने पहले उसे निजी अस्पताल में दिखाया, जहां प्राथमिक इलाज के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। जब एक्सरे किया गया, तो डॉक्टरों को उसके फेफड़े में किसी अजीब वस्तु के फंसे होने की आशंका हुई। गरिमा को तुरंत जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 26 अक्टूबर की रात को बच्ची को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती किया गया।

    ईएनटी विभाग की टीम ने तुरंत जांच कर पाया कि दाहिने फेफड़े की मुख्य श्वसन नली में एलईडी लाइट फंसी है। इतनी छोटी बच्ची के फेफड़े से ऐसी वस्तु निकालना बेहद जटिल और जोखिमपूर्ण था। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल ब्रोंकोस्कॉपी की और एलईडी लाइट को सफलतापूर्वक निकाल लिया। डॉक्टरों के अनुसार, थोड़ी सी देरी भी घातक साबित हो सकती थी। गरिमा के माता-पिता ने भावुक होते हुए कहा- “डॉक्टरों ने हमारी बच्ची को नया जीवन दिया है, यह हमारे परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं।”

  • Punjab News: चुनाव आयोग ने लॉन्च किया “Book a Call with BLO” मॉड्यूल, लोगों को मिलेगी घर बैठे सुविधा

    Punjab News: चुनाव आयोग ने लॉन्च किया “Book a Call with BLO” मॉड्यूल, लोगों को मिलेगी घर बैठे सुविधा

    मोहालीः भारत निर्वाचन आयोग ने आम लोगों और मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सेवा पोर्टल पर एक नया मॉड्यूल “बुक ए कॉल विद बीएलओ” मॉड्यूल लॉन्च किया है। इस सुविधा के माध्यम से, आम नागरिक या मतदाता अब बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से सीधे संपर्क कर सकेंगे और मतदाता सूची, मतदाता पहचान पत्र, मतदाता पर्ची और चुनाव से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

    जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त कोमल मित्तल, आईएएस ने बताया कि जब कोई नागरिक मतदाता सेवा पोर्टल पर “बीएलओ के साथ कॉल बुक करें” विकल्प का उपयोग करके कॉल बुक करता है, तो संबंधित बीएलओ को एक टेक्स्ट संदेश भी प्राप्त होगा। बूथ लेवल अधिकारी आवेदक को कॉल करके उसकी समस्या या प्रश्न का समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि कॉल पूरी होने के बाद बूथ लेवल अधिकारी अपने ऐप में “कॉल रिक्वेस्ट” विकल्प के अंतर्गत “संपर्कित” बटन पर क्लिक करके स्टेटस अपडेट करेंगे। यह प्रणाली पारदर्शी और त्वरित गति से मतदाता संबंधी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त कोमल मित्तल ने जिले के मतदाताओं से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सेवा पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की ताकि उन्हें समय-समय पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों और गतिविधियों की नवीनतम जानकारी मिलती रहे।

  • जनकल्याण के एजेंडे पर CM Sukhu सक्रिय, केंद्र से मांगी स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग की प्रतिबद्धता

    जनकल्याण के एजेंडे पर CM Sukhu सक्रिय, केंद्र से मांगी स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग की प्रतिबद्धता

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गत सायं नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके आवास पर भेंट की।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसरंचना को सुदृढ़ करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतगर्त अगले वित्त वर्ष में आवंटन में वृद्धि, प्रदेश के लिए 3 गहन चिकित्सा खंड स्थापित करने की स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अनुपात बनाए रखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि प्रदेश के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अगले वित्त वर्ष में आवंटन में 200 करोड़ की वृद्धि की जाए।

    उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की हिस्सेदारी बढ़ाने का आग्रह भी किया ताकि 90:10 का अनुपात बना रहे। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आग्रह किया कि प्रदेश के लिए तीन गहन चिकित्सा खंड स्थापित करने की अनुमति शीघ्र प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि यह खंड प्रदेश में गंभीर रोगों से पीड़ित रोगियों के बेहतर उपचार के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं।

    इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को हिमाचल में इस वर्ष आपदा से हुए नुकसान तथा प्रदेश सरकार द्वारा अधोसरंचना विकास एवं आपदा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने प्रदेश हित में राज्य की ऋण सीमा में 2 प्रतिशत की वृद्धि का मामला केंद्रीय वित्त मंत्री से उठाने का आग्रह भी किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

  • Punjab News: तेज रफ्तार थार ने पहले गाय और फिर साइकिल सवार को कुचला, गाड़ी के खुले Airbag, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार थार ने पहले गाय और फिर साइकिल सवार को कुचला, गाड़ी के खुले Airbag, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां, बीती रात एक तेज रफ्तार थार ने 35 वर्षीय साहिब लाल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, थार ने पहले एक गाय को और फिर बाद में साइकिल चला रहे साहिब लाल को टक्कर मार दी और उनकी साइकिल भी थार के अगले पहिये में फंस गई।

    जानकारी देते मृतक के परिजनों ने बताया कि साहिब लाल यूपी का रहने वाला था और 6 साल पहले चंडीगढ़ काम के सिलसिले में आया था। पूरा परिवार देर रात काम से घर लौट रहा था कि पीछे से एक व्यक्ति अपनी तेज रफ्तार थार को लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसने पहले सड़क पर गाय को कुचला और उसके बाद साइकिल पर जा रहे साहिब लाल को टक्कर मार दी। परिवार ने बताया कि साहिब लाल काफी देर तक थार में फंसे रहे और थार चालक उन्हें कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया, लेकिन जब लोग चिल्लाए तो थार को रोका गया।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि साहिब लाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान गाड़ी के अगले हिस्से में साइकिल बुरी तरह फंस गई और टक्कर से गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए। लोगों ने तुरंत आनन-फानन में कार सवार को काबू किया और पुलिस को मामले की सूचना दी। वहीं बताया जा रहा है कि घटना में एक अन्य भी घायल हुआ है। पुलिस ने गाड़ी और युवक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Australia Concert से पहले Diljit को लोगों ने कहा कैब ड्राइवर, सिंगर बोले- ‘मुझे कोई आपत्ति नहीं’ देखें वीडियो

    Australia Concert से पहले Diljit को लोगों ने कहा कैब ड्राइवर, सिंगर बोले- ‘मुझे कोई आपत्ति नहीं’ देखें वीडियो

    मनोरंजन:पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गानों के दीवानों की लिस्ट इतनी लंबी है कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे। दिलजीत के गाने अब इंटरनेशनल हो चुके हैं या फिर या कहे सकते हैं कि दिलजीत को पसंद करने वालों की फैन फॉलोइंग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है। दिलजीत इन दिनों अपने ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में दिलजीत ने सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल पर अपना एक बिहाइंड द सीन्स का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिलजीत ने बताया कि, ‘जब हमने यहां फ्लाइट से लैंड किया तो पैपराजी ने उन्हें क्लिक करना शुरु किया। उन्होंने एक न्यूज डाली थी कि दिलजीत दोसांझ भारत (पंजाब) से लैंड किया है। मुझे किसी ने वो पोस्ट भेजी, मैंने जाकर चैक की। मुझे पहले पता नहीं था कि उन्होंने वो अपलोड की है। उसके नीचे बहुत सारे कमेंट्स थे, जैसे कि, ‘नया ऊबर ड्राइवर आ गया’, कैब चलाने वाला आ गया, ट्रक ड्राइवर आ गया।

    ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे दिलजीत

    दिलजीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इस समय पंजाबी से लेकर हिंदी मूवीज तक छाए हुए हऐं। हाल ही में वो पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ और हिंदी फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में दिखे थे। उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर काफी बवाल भी हुआ था। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग पर लोगों ने आपत्ति भी जताई थी जिसके कारण मूवी को भारत में रिलीज नहीं किया गया। अभी तक फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई है। ओवरसीज में इसको रिलीज किया जा चुका है। दिलजीत की अपकमिंग फिल्मों की अगर बात करें तो उसमें ‘बॉर्डर 2 शामिल है। इसमें वह सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी के साथ नजर आएंगे। इससे पहले 15 अक्टूबर को दिलजीत ने अपनी AURA एलबम को रिलीज किया था। सोशल मीडिया पर भी एक्टर अपने टूर से जुड़ी वीडियो शेयर करते रहते हैं।

    दिलजीत को नहीं कोई आपत्ति

    दिलजीत के अनुसार, कैब ड्राइवर से उनकी तुलना होने पर उन्हें कोई भी आपत्ति नहीं है क्योंकि ये लोग देश के कामकाज को आगे बढ़ाने में एक अहम किरदार निभाते हैं। उन्होंने कहा कि – ‘मुझे कैब या ट्रक ड्राइवर से तुलना होने पर कोई भी ऑब्जेक्शन नहीं है। अगर ट्रक ड्राइवर न हो तो घर तक रोटी नहीं पहुंचेगी मैं गुस्सा नहीं हूं और जो लोग ऐसी बातें करते हैं उनके लिए भी मेरे मन में प्यार है’। दिलजीत का ये वीडियो देखकर फैंस भावुक भी हो गए हैं और उन्होंने एक्टर को सपोर्ट किया है।  
  • Punjab News: कूड़े को लेकर विवाद, हमलावरों ने घर में घुसकर की मारपीट, महिला सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: कूड़े को लेकर विवाद, हमलावरों ने घर में घुसकर की मारपीट, महिला सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के काले घनुपुर गांव स्थित भाई जैतो सिंह कॉलोनी में घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ज्ञान सिंह और उसके बेटे करण ने कूड़े को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते करीब 20-25 अज्ञात युवकों के साथ कवलजीत सिंह के घर में घुसकर हमला कर दिया।

    परिवार की महिला सलोनी, कुलविंदर कौर ने बताया कि उनका खाली प्लॉट जैता सिंह कॉलोनी में है, जहां ज्ञान सिंह और उसका बेटा करण जानबूझकर कूड़ा फेंकते थे। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने बदला लेने के इरादे से हमला किया। हमलावरों ने घर में घुसकर कवलजीत सिंह और उनके बेटे रमनदीप सिंह की बेरहमी से पिटाई की। जब परिवार की महिलाओं ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो उनके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई।

    परिवार ने बताया कि हमलावरों ने ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों से घर पर हमला कर दिया, जिससे काफी नुकसान हुआ। हमले में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपियों ने घर के सामान की भी तोड़-फोड़ की। इस दौरान आरोपियों ने खूब ईंट-पत्थर भी चलाए जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। घायलों का इलाज चल रहा है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: अकाली दल को झटका, BJP में शामिल हुआ पूर्व OSD

    Punjab News: अकाली दल को झटका, BJP में शामिल हुआ पूर्व OSD

    मोगाः मोगा के बाद फरीदकोट में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे। जहां दोबारा लोगों के बीच आते ही उन्होंने शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका दिया। दरअसल, उन्होंने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के ओएसडी रहे संदीप सिंह सनी बराड़ आज भाजपा में शामिल करवाया। पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मेरी रीड की हड्डी का आप्रेशन हुआ है, इस वजह से सक्रिय नहीं था अब ठीक हूं और मैदान में उतरा हूं, मैदान फतेह करने के बाद ही वापिस लौटूंगा।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान कि वह वोट के लिए स्टेज पर डांस भी कर सकते हैं, पर कैप्टन ने कहा कि पता नहीं राहुल जी क्या बोलते हैं, डांस कौन करता है, देखा है कभी मोदी जी को डांस करते, वो तो ट्रंप करता है, देखा होगा वो किसी मुल्क में गया था और डांस कर रहा था। यह छोटी बातें हैं करने वाली। आज मोदी साहिब का नाम पूरी दुनिया में है। यहां जाते हैं उन्हें सपोर्ट मिलती है। देश आगे बढ़ रहा है, पहले हम डिफेंस इम्पोर्ट करते थे और डिफेंस एक्सपोर्ट कर रहे हैं।

    इस दौरान वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर आक्रामक होते दिखाई दिए। यही नहीं उनकी तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की है औैर कहा है कि देश की तरक्की इसी तरह होती देखनी है तो देश में भाजपा की सरकार जरूरी है। अगर पंजाब में नशा, गैंगस्टर आदि को समाप्त करना है तब यहां भी भाजपा की जरूरत है।