Blog

  • मंदिर से लौट रही महिला से गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

    मंदिर से लौट रही महिला से गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

    जांजगीर-चांपाः जिले में महिला से 7 युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह ले गए और वहां उन्होंने बारी-बारी से रेप किया और फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी मुताबिक, पीड़ित महिला (30) मंदिर परिसर में रहती है। उसका कोई नहीं है। दूसरों के यहां घरेलू काम करके वह अपना गुजारा करती है। 28-29 सितंबर की रात 1:30 से 2 बजे के बीच वह मंदिर परिसर से लौट रही थी। इस बीच 3 बाइकों में सवार 7 युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा दिया और फिर महिला को बाइक में बैठाकर गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले गए, जहां सभी ने महिला से रेप किया। दरअसल, वारदात वाली रात युवक सांस्कृतिक प्रोग्राम से अपने-अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिला को अकेला देखा और उनकी नीयत बिगड़ गई और वह उसे बाइक में बैठाकर बाजार के चबूतरा के पास सुनसान जगह ले गए थे। गैंगरेप के बाद आरोपी महिला को छोड़कर भाग निकले। किसी तरह महिला चांपा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

    आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
    आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

    पीड़िता के बताए अनुसार पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें 3 बाइक पर 7 युवक नजर आए। पुलिस ने इसकी पहचान कर हिरासत में लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। सभी आरोपी चांपा के वार्ड नंबर- 13-14 और घोघरा गांव के रहने वाले हैं, जिसमें प्रदीप मनहर (19), शिवम बंजारे (19), कृष्ण खूंटे (19), अनिल महिलांगे (19), सूरज टंडन (19), दीपेश कुमार कुर्रे (19) और शानू मीरझा (19) शामिल है। सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

  • Jalandhar News: BJP-Congress ने मनाया पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री का दिवस और Mahatma Gandhi Jayanti, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BJP-Congress ने मनाया पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री का दिवस और Mahatma Gandhi Jayanti, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भारतीय नागरिकों के लिए आज का दिन यानी 2 अक्टूबर बेहद खास है। यह दिन भारतीय इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए अमर है। दरअसल, आज के दिन देश के पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है और वहीं देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती है। यह वही दिन है, जब भारत की आजादी के सपने को सच करने वाले महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। वहीं आज राम चौंक के पास कंपनी बाग के अंदर भाजपा और कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी
    की ओर से महात्मा गांधी जयंती मनाई गई। दूसरी ओर शास्त्री चौक पर पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का दिवस धूमधाम से मनाया गया।

    इस दौरान भाजपा के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शात्री को याद किया गया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री को भारत की राजनीति में संयम और सादगी से परिपूर्ण नेता के तौर पर याद किया जाता है। उनका जन्मदिन भी महात्मा गांधी की तरह 2 अक्टूबर को ही मनाया जाता है। वह देश के दूसरे पीएम थे। पंडित नेहरू के बाद उन्होंने देश की कमान संभाली थी और अपनी ईमानदारी और देश के प्रति प्रेम की वजह से भारत को एक नई पहचान दिलाई।

    जय जवान, जय किसान उन्हीं का दिया हुआ नारा है, जिसे उन्होंने सैनिकों और किसानों को समर्पित किया था। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में एक कस्बे में हुआ था। जब वह छोटे थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उन्होंने मां के सानिध्य में अपने जीवन को बहुत साधारण तरीके से शुरू किया और तमाम कठिनाइयों को पार करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।

    वह 16 साल की उम्र में असहयोग आंदोलन में कूद पड़े। वह कई सालों तक जेल में रहे लेकिन भारत माता के प्रति उनका प्रेम कम नहीं हुआ। 1965 की भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे। उनके नेतृत्व में ही भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। उन्होंने 1966 में ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसका उद्देश्य 1965 के युद्ध के बाद शांति बहाल करना था। ये उनके जीवन से जुड़ा एक ऐसा फैसला है, जिसे हमेशा याद किया जाता है।

    वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को लेकर कहा कि महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ और ‘बापू’ के नाम से भी पुकारा जाता है। सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलकर उन्होंने न केवल भारत को आज़ादी दिलाई बल्कि पूरे विश्व में शांति और एकता का संदेश भी दिया। गांधी जयंती का यह अवसर हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सादगी, सत्य और प्रेम का मार्ग अपनाने की सीख देता है।

    इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्होंने अहिंसा के बल पर भारत को आजाद कराने में एक अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन भेदभाव को हटाने और देश को आजाद कराने में लगा दिया।

  • दशहरा पर्व से पहले ही शरारती तत्वों ने किया रावण दहन, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    दशहरा पर्व से पहले ही शरारती तत्वों ने किया रावण दहन, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः दशहरे से ठीक एक दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-30 स्थित दशहरा ग्राउंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, अज्ञात शरारती तत्वों ने बीती शाम रावण के पुतले को आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह पुतला दशहरे के मुख्य कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया था और आज इसे पूरे धूमधाम के साथ जलाया जाना था।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में रावण का विशालकाय पुतला पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। सौभाग्यवश, घटना में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई, लेकिन आयोजकों को भारी नुकसान जरूर हुआ है। दशहरा समिति के आयोजकों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

    पुतले को बनाने में करीब दो सप्ताह से अधिक का समय और लाखों रुपये की लागत लगी थी।इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्रीय निवासी और दशहरा समिति के सदस्य इस बात से आहत हैं कि किसी ने धार्मिक और सांस्कृतिक भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: जिंदा जलने से महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: जिंदा जलने से महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव रुकना मुगलों में महिला की जिंदा जलने के बाद ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं महिला की मौत का आरोप परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया है। मृतक महिला की पहचान काजल के रूप में हुई है। काजल का 4 साल पहले नूरपुर सेठां के निवासी मनप्रीत से विवाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद अक्सर काजल को उसके ससुराल वाले परेशान करते रहे। लेकिन अब उस पर जो अत्याचार हुआ वह वाकई दिल दहला देने वाला है। मृतक काजल के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे बार-बार तंग करते थे और उन्हीं ने उसे जिंदा जला दिया।

    परिजनों का कहना है कि काजल को ससुराल वालों द्वारा बार-बार परेशान किया जाता था और करीब 5 दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जब वे पहुंचे तो देखा कि काजल बुरी तरह झुलसी हुई थी और वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी कि उनकी बेटी के साथ क्या हादसा हुआ।

    जब वे अपनी बेटी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे तो ससुराली परिवार वहां से भाग गया। कुछ दिन इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि काजल की एक दो साल की बच्ची भी है। परिजन मांग कर रहे हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसी संबंध में एसपी इनवेस्टिगेशन मनजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: बर्ल्टन पार्क स्टेडियम में बारिश से गीले हुए पुतले, फिर लिटाए, देखें Live

    Jalandhar News: बर्ल्टन पार्क स्टेडियम में बारिश से गीले हुए पुतले, फिर लिटाए, देखें Live

    जालंधर, ENS: दशहरे के दिन आज सुबह हुई जोरदार बारिश ने पर्व के माहौल को ठंडा कर दिया। कई जगह पंडालों के अंदर तक पानी जमा हो गया। बारिश ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी। वहीं बर्ल्टन पार्क स्टेडियम में आज 147 वां दशहरा पर्व मनाया जा रहा है, लेकिन बारिश ने पर्व का माहौल फीका कर दिया। बीते दिन पुतलों को खड़े कर दिया गया था, लेकिन बारिश के कारण तीनों पुतले गीले हो गए और पुतलों को फिर से लिटा दिया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए कमेटी के व्यक्ति ने बताया कि बारिश के कारण पुतलों पर लगा कागज फट गया, जिसे अब दोबारा से तैयार किया जा रहा है। ऐसे में अब दोबारा से पुतलों पर कागज लगाने का काम शुरू किया जा रहा है। वहीं कारीगर ने कहा कि पुतलों का अब दोबारा से मेकअप किया जा रहा है। कारीगर ने कहा कि एक से 2 घंटे में दोबारा से तैयार किया जाएगा।

    गनीमत यह रही कि पुतलों में पटाखे नहीं लगे हुए थे, ऐसे में अब पुतलों का मेकअप करने के बाद पटाखे लगाने का काम किया जाएगा। व्यक्ति ने कहाकि इस ग्राउंड में सबसे पुराना दशहरा पर्व मनाया जाता है। व्यक्ति ने कहा कि बारिश होने के बाद पुतलों को लिटाकर उन पर वाटर प्रूफ शीट डाल दी गई। जिसके चलते एक पुतले को ही कुछ नुकसान हुआ है। हालांकि बाकी पुतलों का बचाव रहा है।

  • Jalandhar News: दहन से पहले ही गिर गया रावण, बारिश ने बिगाड़ा पर्व, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दहन से पहले ही गिर गया रावण, बारिश ने बिगाड़ा पर्व, देखें वीडियो

    इस जगह दहन से पहले पूजा करते दिखे लोग

    जालंधर, ENS: दशहरे के दिन आज सुबह हुई जोरदार बारिश ने पर्व के माहौल को ठंडा कर दिया। कई जगह पंडालों के अंदर तक पानी जमा हो गया। बारिश ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी। वहीं मॉडल हाउस की ग्राउंड में एक पुतला बारिश के कारण गिर गया। दरअसल, कई जगहों पर रावण के पुतले बारिश के पानी में भीगकर गलने लगे। मुख्य मैदानों में रावण दहन के लिए तैयार किए गए विशाल पुतले बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं किशनपुरा में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। ऐसे में लोग ग्राउंड में रावण की पूजा करने पहुंच रहे है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि लोग अभी रावण की पूजा करके पैसे चढ़ा रहे है। दूसरी ओर बस्तीयाद इलाके की दहशरा ग्राउंड में पुतलों को नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि तेज हवा और उसके बाद हुई बारिश से एक पुतले की गर्दन टूट गई। ऐसे में कई जगहों पर बारिश के कारण नुकसान होने की घटना सामने आई है। इन पुतलों को बनाने में मुख्य रूप से बांस, कागज और पुआल का इस्तेमाल किया जाता है, जो पानी पड़ते ही गलने लगते हैं। वहीं मॉडल हाउस ग्राउंड की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि रावण का पुतला तेज बारिश के कारण गिर गया। इस दौरान आयोजकों द्वारा पुतलों को उठाने का काम किया जा रहा है। वहीं ग्राउंड में साइड पर पड़ा छोटा पुतला भी गिर गया। ग्राउंड में पानी भरने से किए गए पुख्ता प्रबंध धरे के धरे रह गए।
  • Punjab News: बरसात से फीका पड़ा दहशहरा पर्व, गीले हुए पुतले, ग्राउंड में भरा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: बरसात से फीका पड़ा दहशहरा पर्व, गीले हुए पुतले, ग्राउंड में भरा पानी, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले में आज सुबह से हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है, वहीं अगर दशहरा ग्राउंड की बात करें तो दशहरा ग्राउंड को लाखों रुपए खर्च करके तैयार किए गए रावण, कुंभकरण और मेघनाथ तीनों पुतलों का आज शाम को दहन होना था, लेकिन सुबह हुई तेज बारिश के कारण इन पुतलों में लगे पटाखे बरसात के पानी की वजह से गीले हो गए हैं।


    इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ग्राउंड में तीनों के पुतले बरसात में भीग गए। वहीं ग्राउंड में भी पानी जमा हो गया। ऐसे में दहशरा पर्व पर कमेटी द्वारा की गई मेहनत पर पानी फिर गया। वहीं अन्य वीडियो में देखा सकता है कि सड़कों पर पानी भरा हुआ है। दरअसल, आज सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। इस दौरान किसी को पुतलों के बचाव करने का समय नहीं मिला।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से LPU Student की मौत, साथी गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से LPU Student की मौत, साथी गंभीर घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रामामंडी फ्लाईओवर से आगे मैरिटन होटल के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे बाइक सवार 2 छात्रों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दिव्यांश के रूप में हुई है, जबकि घायल छात्र की पहचान सौरव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सौरव का इलाज जोहल अस्पताल में चल रहा है।

    हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन बीच सड़क में खड़ा कर मौके से फरार हो गया, लेकिन लोगों ने उसके साथ मौजूद कंडक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अस्पताल में मौजूद छात्रों के दोस्तों ने बताया कि सौरव और दिव्यांश बाइक पर सवार होकर देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए।

    इलाज के दौरान दिव्यांश ने दम तोड़ दिया, जबकि सौरव के सिर और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 9 बजे कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को साइड करवाया गया और ट्रैफिक को बहाल करवाया। वहीं थाना कैंट के जांच अधिकारी एएसआई रजिंदर पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

     

  • Sapna Chaudhary के घर छाई शोक की लहर

    Sapna Chaudhary के घर छाई शोक की लहर

    अंबालाः ‘तेरी आंख्यां का यो काजल’ से फेमस हुई हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के लिए ये साल बड़ा दुख लेकर आया है। उनकी मां नीलम चौधरी ने 55 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली है। वो कई दिनों से पीलिया की बीमारी से जंग लड़ रही थीं। उन्हें लीवर से जुड़ी गंभीर समस्या थी। डॉक्टर्स उनके लीवर ट्रांसप्लांट की प्लानिंग कर रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान सपना, उनके पति वीर साहू, परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। Read in english:
    Haryana’s Sapna Choudhary Mourns Loss of Her Mother, Neelam Choudhary
    सपना ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो हटाकर ब्लैक फोटो लगाई है। बताया जा रहा है कि वो अपनी मां के बहुत करीब थीं। उनकी मौत से उन्हें सदमा पहुंचा है। सपना की मां को लीवर से संबधित दिक्कतें थीं। डॉक्टर्स भविष्य में लीवर ट्रांसप्लांट कर सकते थे। लेकिन इंफेक्शन बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, सपना चौधरी की मां नीलम की इलाज के दौरान हालत बिगड़ गई और मंगलवार रात 11 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बुधवार को नजफगढ़ के श्मशान घाट पर किया गया। सपना ने मदर्स डे पर अपनी संग फोटोज शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी मां, मैं बहुत किस्मत वाली हूं कि भगवान ने मुझे एक नहीं दो मां दी हैं। वैसे हर दिन हर वक्त हर मिनट मेरे जीवन का आप दोनों का ही है मेरे लिए हर दिन ‘mothers day’ है। आप दोनों ने मुझे हर जगह मजबूती दी है मेरे हर फैसले में आप दोनों की सोच मुझे बहुत प्रभावित करती है। मेरे जीवन को इतना सुंदर और आसान बनाने के लिए आपका धन्यवाद। आई लव यू मां।’ सपना ने अपनी सास के साथ भी फोटो शेयर की थी।
  • आज का राशिफल, 2 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 2 अक्टूबर 2025

    आज अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 29 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जायेगा। आज जीत का प्रतीक ‘विजयदशमी’ का त्योहार मनाया जायेगा।

    मेष राशिःआज का दिन आपके लिये शानदार रहने वाला है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें तथा उनका मान-सम्मान व आदर करें। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से मेल जोल बढेगा। सुख – सुविधाओं पर खर्च करने से बचें।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कोई नयी जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। आज काम जिस तरह चल रहे हैं, अभी उनमें किसी तरह का भी बदलाव लाने की कोशिश ना करें। अगर व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। आज आपके सम्पत्ति को लेकर चल रहे मामले में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे।

    मिथुन राशिःआज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात होगी और विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। आज नकारात्मक सोच से बचने की कोशिश करें। बेहतर होगा ज्ञानवर्धक और उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं। आज आपके कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा।

    कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस करेंगे। कोई खास कार्य सिद्धि भी संभव है। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें। आज सहज तरीके से अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें। आप किसी जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे जहाँ

    सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें। आज आपका परिवार जनों के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स आज किसी खेल – कूद से जुड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें आप अच्छा प्रदशर्न करेंगे।

    कन्या राशिःआज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको किसी अनुभवी से सलाह लेनी चाहिए। अपने अहम् पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे, तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशिःआज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज किसी से अनबन की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

    वृश्चिक राशिःआज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें । कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है।

    धनु राशिःआज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज दोस्तों और रिश्तेदारों से पूरी मदद मिलेगी। खास काम के सिलसिले में बातचीत भी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज कोई सुखद समाचार मिलने से भावनात्मक रूप से आप अपने आपको बढ़िया महसूस करेंगे। आज कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर बिताएंगे।

    मकर राशिः आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है। आज कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। टूर-एंड-ट्रेवल्स तथा मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। आज अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे।

    कुम्भ राशिः आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रह सकता है। आज जीवनसाथी का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। लवमेट के साथ घूमने का भी प्रोग्राम बनेगा। आज आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेगा, इससे घरवाले आपसे प्रसन्न रहेंगे।

    मीन राशिःआज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आज पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना कर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। स्टूडेंट को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसरभी मिल सकते हैं।