Punjab News: जिंदा जलने से महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले के गांव रुकना मुगलों में महिला की जिंदा जलने के बाद ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं महिला की मौत का आरोप परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया है। मृतक महिला की पहचान काजल के रूप में हुई है। काजल का 4 साल पहले नूरपुर सेठां के निवासी मनप्रीत से विवाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद अक्सर काजल को उसके ससुराल वाले परेशान करते रहे। लेकिन अब उस पर जो अत्याचार हुआ वह वाकई दिल दहला देने वाला है। मृतक काजल के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे बार-बार तंग करते थे और उन्हीं ने उसे जिंदा जला दिया।

परिजनों का कहना है कि काजल को ससुराल वालों द्वारा बार-बार परेशान किया जाता था और करीब 5 दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जब वे पहुंचे तो देखा कि काजल बुरी तरह झुलसी हुई थी और वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी कि उनकी बेटी के साथ क्या हादसा हुआ।

जब वे अपनी बेटी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे तो ससुराली परिवार वहां से भाग गया। कुछ दिन इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि काजल की एक दो साल की बच्ची भी है। परिजन मांग कर रहे हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसी संबंध में एसपी इनवेस्टिगेशन मनजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *