Jalandhar News: बर्ल्टन पार्क स्टेडियम में बारिश से गीले हुए पुतले, फिर लिटाए, देखें Live

जालंधर, ENS: दशहरे के दिन आज सुबह हुई जोरदार बारिश ने पर्व के माहौल को ठंडा कर दिया। कई जगह पंडालों के अंदर तक पानी जमा हो गया। बारिश ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी। वहीं बर्ल्टन पार्क स्टेडियम में आज 147 वां दशहरा पर्व मनाया जा रहा है, लेकिन बारिश ने पर्व का माहौल फीका कर दिया। बीते दिन पुतलों को खड़े कर दिया गया था, लेकिन बारिश के कारण तीनों पुतले गीले हो गए और पुतलों को फिर से लिटा दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए कमेटी के व्यक्ति ने बताया कि बारिश के कारण पुतलों पर लगा कागज फट गया, जिसे अब दोबारा से तैयार किया जा रहा है। ऐसे में अब दोबारा से पुतलों पर कागज लगाने का काम शुरू किया जा रहा है। वहीं कारीगर ने कहा कि पुतलों का अब दोबारा से मेकअप किया जा रहा है। कारीगर ने कहा कि एक से 2 घंटे में दोबारा से तैयार किया जाएगा।

गनीमत यह रही कि पुतलों में पटाखे नहीं लगे हुए थे, ऐसे में अब पुतलों का मेकअप करने के बाद पटाखे लगाने का काम किया जाएगा। व्यक्ति ने कहाकि इस ग्राउंड में सबसे पुराना दशहरा पर्व मनाया जाता है। व्यक्ति ने कहा कि बारिश होने के बाद पुतलों को लिटाकर उन पर वाटर प्रूफ शीट डाल दी गई। जिसके चलते एक पुतले को ही कुछ नुकसान हुआ है। हालांकि बाकी पुतलों का बचाव रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *