Blog

  • खेतों में लगाई तार के करंट की चपेट में आई भैंस व जंगली नीलगाय की मौत

    खेतों में लगाई तार के करंट की चपेट में आई भैंस व जंगली नीलगाय की मौत

    ऊना /सुशील पंडितछ कोटला खुर्द गांव के खेतों में जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाई गई करंट वाली तार की चपेट में आने से घुमंतू गुज्जरों की एक भैंस व जंगली नीलगाय की मौत हो गई।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में सकीना पत्नी स्व0 वशीर निवासी सकसली तहसील माहिलपुर जिला होशियारपुर पंजाब ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि वह अपनी भैंसे कोटला खुर्द में खड्ड के नजदीक से लेकर जा रही थी तो वहां किसी ने अपने खेत में करंट वाली तार लगा रखी थी जिसमें फंस कर इसकी भैंस की मौत हो गई और इसकी बेटी को भी करंट लगा।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने विनय कुमार निवासी कोटला खुर्द के विरुद्ध धारा 325,125a भा0न0स0 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छाए वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र

    खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छाए वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र

    ऊना/सुशील पंडित: शिक्षा विभाग के द्वारा तीन दिवसीय लड़कों की खंड स्तरीय अंडर -19 खेलकूद प्रतियोगिता 7 सितंबर से 9 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के लगभग 350 बच्चों ने भाग लिया। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।

    बैडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं के रूद्रा सहोर ,आरव कटोच, कार्तिक ठाकुर ,पीयूष कुमार व कक्षा आठवीं के शौर्य मांडला ने गोल्ड मेडल जीता।चेस प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा के आयुष कुमार ,शाश्वत जसवाल ,कक्षा दसवीं के सार्थक शर्मा, आयुष रायजादा तथा कक्षा 9वीं के कृष्णव शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता ।रेसलिंग प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के योगाश कुमार ने 79 किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीता। इसके अतिरिक्त संयम और आशुतोष का जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बैडमिंटन प्रतियोगिता में रुद्रा सहोर, आरव कटोच, कार्तिक ठाकुर ,पीयूष कुमार , शौर्य मांडला , चेस प्रतियोगिता में

    आयुष कुमार, शाश्वत जसवाल, सार्थक शर्मा ,आयुष रायजादा, कृष्णव शर्मा तथा रेसलिंग  प्रतियोगिता में योगाश कुमार आगामी दिनों में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ऊना ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना  तथा स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने इस उपलब्धि के लिए विजेता रहे छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।

  • Jalandhar News: Model Town में पुलिस ने उठाई Nagni, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Model Town में पुलिस ने उठाई Nagni, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले के पॉश एरिया से नगर निगम की टीम एक्शन मोड में नजर आ रही है। मॉडल टाउन में जालंधर नगर निगम और सिटी पुलिस के ट्रैफिक विंग ने कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने शहर की सबसे प्रमुख मॉडल टाउन मार्केट में फुटपाथ खाली करवाए और काले शीशे, बिना नंबर और गलत नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवकों के वाहनों को जब्त किया।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सड़क पर लगे कंपनियों और शोरूमों के बड़े-बड़े बोर्ड जमीन पर पक्के तौर पर लगे हुए थे। जिन्हें ट्रैफिक पुलिस ने बोर्ड उखाड़ दिए। इस दौरान शोरूम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने नगर निगम और पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध भी किया और बहसबाजी भी हुई। ट्रैफिक पुलिस टीम ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर भी शिकंजा कसा।

    पॉश एरिया मॉडल टाउन में कई वाहनों के चालान काटे और कई वाहन जब्त किए। कारों में लगी काली फिल्में उतरवाईं। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक थार भी जब्त की है जिस पर नंबर की नागनी लिखा हुआ था। वहीं आपको बता दें कि नागनी शब्द अफीम के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

  • Punjab : भारी मात्रा में चूरा-पोस्त सहित 2 तस्कर काबू, देखें वीडियो

    Punjab : भारी मात्रा में चूरा-पोस्त सहित 2 तस्कर काबू, देखें वीडियो

    बठिंडा- सीआईए स्टाफ वन की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जरनैल सिंह पुत्र मोहना सिंह और नरदेव सिंह पुत्र हरपाल सिंह के तौर पर हुई है। डीएसपी इन्वेस्टिगेशन ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दो नशा तस्कर गाड़ी में सवार होकर तस्करी करने जा रहे है।

    थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि गांव मंडी कलां में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस पार्टी ने दो नशा तस्करों को काबू किया। उन्होंने बताया कि आरोपी जरनैल सिंह स्विफ्ट गाड़ी में था और नरदेव सिंह डस्टर गाड़ी में था।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाड़ियों की तलाशी ली तो गाड़ियों में से चूरा पोस्त बरामद हुआ, जो कि 80 किलो के करीब था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज है।

  • Punjab : हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया व्यक्ति, मौत, देखें वीडियो

    Punjab : हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया व्यक्ति, मौत, देखें वीडियो

    मोगा – कई बार ऐसा सपना लेकर मजदूर घर से सुबह दिहाड़ी करने के लिए निकलता है कि आज उसकी दिहाड़ी अच्छी लगेगी और अच्छी मजदूरी मिलेगी। जिससे वह शाम को अपने घर पर जरूरत का सामान लेकर जायेगा और कई बार यह सपना, सपना बनकर ही रह जाता है। जब उसके साथ कोई हादसा हो जाता है।

    मामला मोगा का है, जहां मजदूर जो कि एक बिल्डिंग में दिहाड़ी पर काम कर रहा था। इस दौरान जब वह लोहे का बोर्ड उतारने लगा, तो उसके हाथ में लोहे का बोर्ड पकड़ा हुआ था, जो कि बिजली की हाई वोल्टेज तारों से टकरा गया, जिससे वह करंट लगने के कारण नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

    बिल्डिंग मालिक जतिन बजाज ने बताया कि बुट्टा सिंह फ्रेम को उतार रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और फ्रेम तारों की चपेट में आ गया। जिससे बुट्टा सिंह को करंट लग गया। जिसके बाद वह उसे अपनी कार से सरकारी अस्पताल लेकर आए है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके साथ एक और मजदूर को भी करंट लगा है, उसकी हालत स्थिर है।

  • Punjab : गैस एजेंसी मालिक के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab : गैस एजेंसी मालिक के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    गुरदासपुर – गैस एजेंसी मालिक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 8 सितंबर की रात डेरा बाबा नानक थाने के अधीन पड़ते गांव शाहपुर जाजन में गैस एजेंसी के मालिक से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और फिरौती न देने की सूरत में परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके चलते एजेंसी मालिक जसपाल सिंह द्वारा थाना डेरा बाबा नानक में लिखित आवेदन दिया गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन बीती रात दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एजेंसी के मालिक के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। घटना की सारी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    एजेंसी के मालिक जसपाल सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 8 सितंबर की रात को उनके पास व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से हैरी चट्ठा नाम के व्यक्ति ने 1 कराेड़ रुपए की मांग की। जिसके बाद डेरा बाबा नानक थाने में लिखित आवेदन दिया, लेकिन अपराधियों का हौसला इतना बुलंद था कि बीती रात 11 बजे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने मेरे घर के गेट पर करीब 6 राउंड फायरिंग की।

    उन्होंने बताया कि इस बारे में तुरंत थाना डेरा बाबा नानक को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी डेरा बाबा नानक पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस को जांच के दौरान 6 चले हुए खोल और एक जिंदा रोंद बरामद किया।  इस संबंध में जब पत्रकारों ने डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन के SHO कुलविंदर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि डेरा बाबा नानक पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस कि गिरफ्त में होंगे।

  • Jammu-Kashmir के Udhampur में Encounter, सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को घेरा

    Jammu-Kashmir के Udhampur में Encounter, सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को घेरा

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के कठुआ ज़िले पर आतंकियों से मुठभेड़ होने की खबर है। सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को घेर लिया है। बता दे कि जब से जम्मू कश्मीर मे विधान सभा चुनावो का ऐलान हुआ है। आतंकियों की घुसपैठ में बढ़ोतरी हो गई है।

    दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया था । टेररिस्ट रविवार की देर रात सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।

  • Punjab: लड़की की मौत के बाद परिजनों ने किया रोड़ जाम, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: लड़की की मौत के बाद परिजनों ने किया रोड़ जाम, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के सराभा नगर इलाके में एक लड़की की मौत के बाद उस समय बड़ा हंगामा हुआ जब जब पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाप कार्रवाई ना करने के आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी। सड़को जाम करने से रोकने पहुंची पुलिस टीम के साथ पिड़ित पक्ष में धक्का-मुक्की भी हुई जिसमें परिवार के सदस्य और एक महिला SHO गिर गईं।

    मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 2 साल से एक घर में नोकरानी का काम करती थी। अचानक लड़की ने वहीं फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जब इस घटना की जानकारी मृतक लड़की के परिजनों को दी गई तो उन्होंने घर के बाहर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाए कि उन्की लड़की का रेप हुआ है। पीड़ित परिवार ने कहा कि पुलिस ने पहले उन पर लाठीचार्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हमारी बेटी की मौत के मामले की पूरी जांच नहीं कर रही है।

    इस बीच मौके पर पहुंचे एसीपी जतिन बंसल ने जानकारी देते हुए कहा कि हम इस मामले में जांच कर रहै हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar : इस मशहूर सिंगर का हुआ निधन

    Jalandhar : इस मशहूर सिंगर का हुआ निधन

    जालंधर,ENS : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में पिछले 4 दशकों से अपनी गायकी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर प्रिंस सुखदेव का गत दिवस निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कलाकारों और प्रशंसकों की मौजूदगी में जालंधर में किया गया।

    इस दुख की घड़ी में गायक दलविंदर दयालपुरी, पेजी शाहकोटी, कुलविंदर किंदा, ताज नगीना, बलविंदर दिलदार, दलजीत हंस, राजू शाह मस्ताना, मंजीत शायरा, जग्गी सिंह, जस्सी निहालुवाल, जीत पंजाबी, कुमार जतिन, भोटू शाह, हरमन साह, लकी मेनका आदि पहुंचे।

  • Jalandhar: घर के बाहर बैठे व्यक्ति से मोबाइल छीन लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar: घर के बाहर बैठे व्यक्ति से मोबाइल छीन लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS) : बस्ती बावा खेल के तारा सिंह एवेन्यू में घर के दरवाजे में बैठे एक व्यक्ति से बाइक सवार लुटेरे फोन छीनकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें बाइक सवार लुटेरे लूट करते नजर आ रहे हैं। वारदात से पहले आरोपियों ने रेकी की थी।

    बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति से फोन लूटा गया है उसकी टांग टूटी हुई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद व्यक्ति ने शोर मचाया तो मौके पर एक बच्चा आरोपियों के पीछे भागा लेकिन वह फरार हो चुके थे। फिलहाल परिवार ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी है।