Blog

  • BJP मंत्री का बेटा सड़क हादसे में हुआ घायल

    BJP मंत्री का बेटा सड़क हादसे में हुआ घायल

    छत्तीसगढ़ः भाजपा के मंत्री और दिवंगत नेता दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। बिलासपुर से रायपुर आने के दौरान एक ट्रक ने बीजेपी नेता की कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रबल प्रताप सिंह को चोट आई हैं। उन्हें घायल अवस्था में रायपुर लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा हादसा मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में हुआ है।

    बताया जा रहा है कि कार के सामने मवेशी आने पर अचानक ब्रेक लगाया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार में गनमैन, ड्राइवर और प्रबल प्रताप मौजूद थे। हादसे के बाद प्रबल प्रताप को रायपुर के बालाजी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर राम गणेश यादव (34) को हिरासत में ले लिया है। वह मध्य प्रदेश के सतना जिले के पहाड़ी पश्मनिया पठार का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    प्रबल प्रताप सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ की राजनीति के दिग्गज नेता रहे दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र हैं। पुत्रों शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव और युद्ध वीर सिंह जूदेव की मौत के बाद दिलीप सिंह जूदेव की राजनीतिक विरासत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के ऊपर है। वह अपने पिता की ही तरह आदिवासी इलाकों में ऑपरेशन घर वापसी चला रहे हैं। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव 2013 से 2018 तक नगर पालिका परिषद जशपुर के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे वर्तमान में प्रदेश भाजपा मंत्री भी है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार प्रबल को कोटा विधानसभा सीट से टिकट दिया था, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी यह सीट कांग्रेस की झोली में चली गई।

     

  • Jalandhar: BJP नेता के खिलाफ परिजनों ने लगाया धरना, देखें Live

    Jalandhar: BJP नेता के खिलाफ परिजनों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: कैंट में भाजपा नेता की पत्नी ने बीते दिन फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयानों पर पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर ली है। लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसके चलते आज पीड़ित परिजनों ने वाल्मीकि चौक पर अर्थी रखकर धरना लगा दिया है। इस दौरान परिजनों ने प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि जालंधर कैंट में रहने वाले भाजपा नेता भरत अटवाल उर्फ़ जौली जिसकी शादी 8 माह पहले हुई थी। मृतका की पहचान सुनयना के रूप में हुई है।

    मृतक की माता के बयानों पर पुलिस ने मृतका के पति जौली, शोभा राम,सोनिया,मोनिका,मनीषा,जपजी सुख के खिलाफ थाना कैंट में धारा BNS 80,3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाए है कि उनके दामाद ने दूसरी लड़की को रखने के चलते उसकी हत्या की है। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी को अस्पताल में छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए।

    इस दौरान परिजनों ने मांग की है कि उक्त दामाद को भी फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहाकि वह रात से इंसाफ की गुहार लगा रहे है, लेकिन पुलिस द्वारा सिर्फ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन किसी भी व्यक्ति की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि दामाद ने जिस लड़की को रखा है वह भी उसी मोहल्ले की है और उसका नाम जप है। परिजनों ने कहा कि वह भी घटना के बाद से फरार चल रही है।

  • Punjab: सरकारी Hospital में Doctors ने लगाया धरना, OPD सेवा की बंद, देखें वीडियो

    Punjab: सरकारी Hospital में Doctors ने लगाया धरना, OPD सेवा की बंद, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर धरने पर बैठ गए है। इस दौरान डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दी है। हड़ताल में नर्स के साथ अन्य स्टाफ के कर्मी धरने पर बैठ गए है। डॉक्टरों का कहना है कि मोहाली विजिलेंस ने सरकारी अस्पताल में तैनात कर्मचारी को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया, जिसका विरोध किया जा रहा है। डॉक्टरों द्वारा लगातार दूसरे दिंग ओपीडी सेवा बंद की हुई है। हालांकि इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी। ऐसे में कल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    उन्होंने बताया कि बठिंडा की ओर से लिंग परीक्षण के लिए 7 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था, जोकि टीम कल बठिंडा से लिंग परीक्षण मोबाइल में छापेमारी करने के लिए गई थी। इस टीम में सरकारी अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल थे। आरोप है कि विजिलेंस द्वारा कर्मी पर ही मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसका किसी भी तरह का कोई दोष नहीं था।

    जिसके संबंध में सरकारी अस्पताल में सीएमओ और लिंग जांच टीम के प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया और न ही कर्मचारी का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि बेकसूर कर्मी को गिरफ्तार करने के चलते वह उसके समर्थन में उतरे है और सरकारी अस्पताल में धरना लगाकर हड़ताल की गई है। उनका कहना है कि जब तक कर्मचारी को रिहा नहीं किया जाएगा, हमारी हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।

  • Jalandhar: 3 माह पहले विदेश से लौटे युवक का कत्ल

    Jalandhar: 3 माह पहले विदेश से लौटे युवक का कत्ल

    जालंधर, ENS: फिल्लौर अपरा रोड पर युवक का बेहरमी से कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जैसमीन, निवासी भट्टिया चिट्टी कालोनी, लुधियाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि युवक 3 माह पहले ही अरमानिया से भारत लौटा था। युवक के सिर पर रॉड और तेजधार हथियारों से वार किए गए है। अरमानिया में वह कारें ठीक करने का काम करता था। जैसमीन परिवार का इकलौता बेटा था। मिली जानकारी के अनुसार जैसमीन को उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था।

    अगले दिन सुबह किसी राहगीर का फोन आया कि जैसमीन अपरा रोड पर घायल अवस्था में पड़ा है। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण परिवार प्राइवेट अस्पताल ले गया, लेकिन देर रात जैसमीन की मौत हो गई। जानकारी देते हुए जैसमीन के पिता सोमलाल ने कहा कि 3 दिन पहले उनके बेटे को दोस्त हर्ष घर से बुलाकर ले गया। बेटा जैसमीन यह कहकर घर से गया कि बस्ती तक जाना है। पूरी रात जैसमीन घर से बाहर रहा। अगले दिन जैसमीन के दोस्त दीपू को किसी राहगीर का फोन आया उसने बताया कि जैसमीन बेहद गंभीर हालात में सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए लेकिन हालत गंभीर देख जालंधर के प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया लेकिन बीते रात उसकी मौत हो गई।

    पिता सोमलाल मुताबिक उनके बेटे की हत्या कर आरोपियों ने उसे एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने बेटे के सिर का एक्सरे करवाया तो पता चला कि सिर की हड्डियां तक टूट गई है। माथे में छेद निकला हुआ है। घटना स्थल वाली जगह पर एक पेड़ पर तेजधार हथियार के निशान है। जैसमीन परिवार का इकलौता सहारा था। थाना फिल्लौर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम करवा शव का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। उधर, थाना फिल्लौर के SHO सुखदेव सिंह ने कहा कि फिलहाल 103 BNS के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

  • आज से 3 दिन बंद रहेंगा National Highway, जानें मामला

    आज से 3 दिन बंद रहेंगा National Highway, जानें मामला

    रायगढ़ः मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर पुल का निर्माण कार्य जोरों पर है। इसके चलते मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे को 11 जुलाई से 13 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि कोलाड के पास पुई मैसदारा में पुल के गार्डरों को स्थापित करने का काम चल रहा है, जिसके चलते नेशनल हाईवे बंद रहेगा।

    जानकारी के अनुसार, मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे को 11 जुलाई से 13 जुलाई के बीच सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही वाहनों के मार्ग के लिए मुंबई-गोवा के बीच अलग रूटों को तय किया गया है। यात्रियों को मुंबई से गोवा जाने के लिए पहला मार्ग वाकन फाटा, भिसे खिंड, रोहा कोलाड के बीच तय किया गया है। वहीं, मुंबई से गोवा जाने के लिए दूसरा वैकल्पिक मार्ग वाकन फाटा, पाली, रवालजे निजामपुर माणगांव है।

    इसके अलावा यात्री खोपोली पाली वाकन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 548ए से आते हैं तो वह पाली से मुंबई-गोवा राजमार्ग तक पहुंच सकते हैं। अगर कोई यात्री गोवा से मुंबई आ रहा है तो उसे कोलाड, रोहा, भिसे पास वाकन फाटा या नागोठाणे से मुंबई गोवा राजमार्ग से होकर गुजरना होगा। गोवा से मुंबई आने के लिए एक अन्य वैकल्पिक मार्ग को भी तय किया गया है। यात्री कोलाड, रावलजे, पाली से होते हुए खोपोली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 548ए के माध्यम से मुंबई आ सकते हैं। वहीं, गोवा से मुंबई आने के लिए तीसरा मार्ग कोलाड, रवालजे पाली-वाकन फाटा के बीच तय किया गया है।

  • Punjab: Highway पर दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत

    Punjab: Highway पर दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत

    फाजिल्काः फाजिल्का में फिरोजपुर हाईवे पर गांव झुग्गे लाल सिंह के पास एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार पूर्व सरपंच की मौत हो गई है और सरपंच व पंच गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गांव मुहार जमशेर के पूर्व सरपंच, मौजूदा सरपंच व एक पंच दो बाइकों पर सवार होकर अमीरखास पुलिस चौकी जा रहे थे कि गांव झुग्गे लाल सिंह के नजदीक एक ट्राले ने टक्कर मार दी। गांव मुहार जमशेर के पूर्व पंच सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह गांव के पूर्व सरपंच हरबंस सिंह और मौजूदा सरपंच हंसा सिंह के साथ वह दो बाइक पर सवार होकर अमीरखास पुलिस चौकी जा रहे थे।

    जहां किसी के मामले को लेकर बुलाई पंचायत के लिए उन्हें बुलाया गया था कि रास्ते में गांव झुग्गे लाल सिंह के नजदीक ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार पूर्व सरपंच हरबंस सिंह ट्राले के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठे मौजूदा सरपंच हंसा सिंह और वह घायल हो गए। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

     

  • दहेज में नहीं मिली सोने की चेन, दूल्हे ने मंडप से लौटाई बारात

    दहेज में नहीं मिली सोने की चेन, दूल्हे ने मंडप से लौटाई बारात

    गरियाबंदः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दहेज में सोने की चेन मांगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद लड़के वाले दुल्हन के दरवाजे से बिना शादी किए ही बारात वापस ले गए। आरोप है कि दहेज में सोने की चेन न मिलने से नाराज दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन परिवार ने गरियाबंद थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपना आवेदन सौंपा है। मामला सिटी कोतवाली थाना गरियाबंद के रावण भाटा डागबंगला का है। दुल्हन और उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

    दुल्हन के परिजनों ने बताया कि नगर के डाक बंगला में कुलदीप के परिवार में 2 दिन पहले शादी का आयोजन था। बारात छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा के रहने वाले दूल्हा अनिल गंधर्व के परिजन बारात लेकर पहुंचे थे। लेकिन शादी से पहले बारात के स्वागत को लेकर विवाद हो गया इसके बाद सोने की चेन व अन्य दहेज का सामान मांगने की बात पर विवाद बढ़ गया और अंततः बारात देर रात वापस चली गई। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने भी कार्रावई के आदेश दे दिए है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर से ने बताया कि जांच जारी है इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: नशा-लूटपाट और हथियारों सहित 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: नशा-लूटपाट और हथियारों सहित 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ कारवाई करते हुए तीन अलग मामलों में 7 आरोपीयों को काबू किया है। इस मामले में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें थाना वेरका की पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है और थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने लूटपाट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और थाना सिविल लाइन की पुलिस ने वारदात में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

    इस संबंध में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंधेर ने बताया कि मकबूलपुरा थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे और गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजपाल सिंह उर्फ ​​है राजा रॉबिन सिंह उर्फ ​​रॉबिन सुमित शर्मा उर्फ ​​सुमित और लकी ते तोर पर हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना वेरका की पुलिस ने इमरान खान नाम के शख्स को 01 किलो 595 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 01 किलो 595 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि संगठित अपराध सिंडिकेट की जांच के दौरान पुलिस ने पिछले दिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब पुलिस ने इसी मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान गोविंद और संजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक अवैध पिस्टल 32 बोर 01 मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। फिलहाल पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इन्हें माननीय अदालत में पेश किया जाएगा. और उनसे और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

     

  • Principal-Teacher का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश जारी

    Principal-Teacher का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश जारी

    जौनपुर: स्कूल में प्रिंसीपल और टीचरके बीच हुए रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। हैरानी की बात है कि शिक्षा के मंदिर में ही एक प्रिंसिपल, शिक्षिकाओं के साथ अश्लीलता करता दिखाई दिया। किसी ने हिडन कैमरे से प्रिंसिपल और टीचर की हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है। वीडियो उत्तर प्रदेश के जौनपुर के एक कान्वेंट स्कूल का बताया जा रहा है, जिसमें स्कूल संचालक एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि महिला स्कूल की ही एक टीचर है। स्कूल संचालक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद अब तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

    लोगों के मन में सवाल है कि क्या आरोपी स्कूल संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं!   वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रशासन के निर्देश पर बीएसए ने आरोपी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इतना ही नहीं, चर्चा इस बात की भी हो रही है कि स्कूल की मान्यता रद्द हो सकती है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या महिला टीचर के साथ स्कूल में आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे प्रधानाचार्य के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी? वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि शिक्षा के मंदिर को तार-तार करते हुए प्रिंसिपल ने इसे अय्याशी का अड्डा बना दिया है। ऐसे शिक्षक और शिक्षिकाओं से बच्चे कैसी शिक्षा की उम्मीद रख सकते हैं? एक ने लिखा कि सारी गलती प्रिंसिपल की ही नहीं हैं, वो महिला भी अपनी मर्जी से उसके पास खड़ी है और सहयोग कर रही है। एक अन्य ने लिखा कि इसमें गलती किसकी है? दोनों अपनी मर्जी कर रहे हैं लेकिन स्कूल में नहीं करना चाहिए था।

    एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऑफिस में तमाम महापुरुषों की तस्वीरें लगी हुई हैं, कम से कम उनके सम्मान का ख्याल रख लेते। एक अन्य ने लिखा कि बाकी सब तो ठीक है लेकिन सवाल ये है कि वीडियो किसने रिकॉर्ड किया है। क्योंकि महिला और प्रिंसिपल दोनों खुश लग रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये बच्चों को क्या पढ़ाते होंगे? इन्हें तो खुद शिष्टाचार सीखने की जरूरत है।

     

  • 56 ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में Raid, 100 अधिकारी शामिल

    56 ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में Raid, 100 अधिकारी शामिल

    कलबुर्गीः कर्नाटक में वीरवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने कई अधिकारियों और इंजीनियरों के ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त टीम कर रही है। कर्नाटक लोकायुक्त की छापेमारी कर्नाटक के 9 जिलों में चल रही है, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के 11 मामले शामिल हैं। ये कार्रवाई कर्नाटक के कुल 56 स्थानों पर चल रही है। रेड में करीब 100 अधिकारियों के शामिल होने की खबर है।

    जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त के अधिकारियों ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के केंगेरी डिवीजन में तैनात राजस्व अधिकारी बसवराज मागी के कलबुर्गी और बेंगलुरु स्थित घरों पर वीरवार सुबह छापा मारा। इसके अलावा कलबुर्गी शहर में स्थित वीरेंद्र पाटिल बरंगाय के घर पर रेड मारी गई है। सूत्रों के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर लोकायुक्त अधिकारियों की सुबह से छापेमारी जारी है। लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा संपत्ति हस्तांतरण से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद आरोपी अधिकारियों के घर पर लोकायुक्त की कार्रवाई चल रही है।

    इसके अलावा लोकायुक्त अधिकारियों ने मांड्या में ग्रामीण पेयजल और स्वच्छता प्रभाग के रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर भी छापा मारा। साथ ही असिसटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और एक तहसीलदार के आवास पर कार्रवाई जारी है। रेड को लेकर अभी तक लोकायुक्त अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं है।