Blog

  • Lok Sabha Election Result Live: Jalandhar सीट पर Channi को 28 हजार से अधिक की लीड

    Lok Sabha Election Result Live: Jalandhar सीट पर Channi को 28 हजार से अधिक की लीड

    जालंधर, ENS: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 117 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है। पहले डाक मतपत्र खोले जा रहे हैं। इसके बाद ईवीएम खुलेंगी। सुबह 9:30 बजे से सभी 13 सीटों पर रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। जानें पल-पल के अपडेट…

    • Jalandhar सीट पर पहले राउंड में Channi को 10 हजार से अधिक की लीड।
    • दूसरे राउंड की शुरूआत में चन्नी 86624, रिंकू 58250, पवन टीनू 48689, मोहिंदर केपी 15303 और बलविंदर वोट 9308 से आगे।

  • Stock Market में मचा हाहाकार, Sensex 2000 अंक लुढ़का

    Stock Market में मचा हाहाकार, Sensex 2000 अंक लुढ़का

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों के बीच आज शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। बीते दिन की बढ़त को लगभग खोकर दोनों सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को स्टॉक मार्केट के दोनों मुख्य सूचकांक ऑल-टाइम हाई पर बंद हुए थे।

    सोमवार को निफ्टी बैंक पहली बार 50,000 अंक के पार पहुंच गया था। अपनी बढ़त को गंवाकर आज बैंक निफ्टी 2.17 फीसदी गिर गया। आज सेंसेक्स के कई स्टॉक लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।  4 जून को शेयर मार्केट लाल निशान पर खुला, बीएसई 1640.05 अंक गिरकर 74,828.73 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं एनएसई 84.40 अंक लुढ़क कर 23,179.50 अंक पर पहुंच गया है।

  • Lok Sabha Election Result Live: -Punjab की 13 सीटों के रूझान, दूसरे राउंड में Raja Warring को 2600 और गुरजीत औजला 2900 की बढ़त

    Lok Sabha Election Result Live: -Punjab की 13 सीटों के रूझान, दूसरे राउंड में Raja Warring को 2600 और गुरजीत औजला 2900 की बढ़त

    चंडीगढ़ः पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 117 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है। पहले डाक मतपत्र खोले जा रहे हैं। इसके बाद ईवीएम खुलेंगी। सुबह 9:30 बजे से सभी 13 सीटों पर रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। जानें पल-पल के अपडेट…

    • लुधियाना में पहले राउंड में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को दूसरे राउंड में 2617 की लीड
    • अमृतसर में कांग्रेस गुरजीत औजला को 2900 की बढ़त
    • गुरजीत औजला 21,933, कुलदीप धालीवाल 17610, तरणजीत संधू 18970 और अनिल जोशी 11010 वोटों से आगे
    • शुरूआती रूझानों में पटियाला से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर पीछे चल रही है।
    • बठिंडा सीट से शिअद की हरसिमरत कौर बादल आगे चल रही हैं।
    • संगरूर से AAP उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर आगे चल रहे हैं।3
    • खडूर साहिब से शुरूआती रूझानों में अमृतपाल सिंह आगे चल रहे है।
    • शुरूआती 13 सीटों के रूझानों में कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं AAP 2 सीटों पर आगे है।
  • Lok Sabha Election Result Live: शुरुआती रूझानों में UP में बड़ा उल्टफेर NDA के दिग्गज नेता पिछड़े

    Lok Sabha Election Result Live: शुरुआती रूझानों में UP में बड़ा उल्टफेर NDA के दिग्गज नेता पिछड़े

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से देशभर में विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है, जोकि अंतिम वोट गिने जाने तक निरंतर जारी रहेगी। मतगणना के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद पूरी होगी। करीब 80 दिन तक चले लोकतंत्र के इस महोत्सव में सब की निगाहें कल की मतगणना पर टिकी है, जो यह तय करेगा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता की हैट्रिक लगाता है या फिर विपक्षी इंडिया गठबंधन सत्ता परिवर्तन के अपने प्रयास में सफल होता है।

    • 543 सीटों में से 541 के रूझान आने शुरू हो गए है, जिसमें INDIA गठबंधन 261 और NDA 234 सीटों पर आगे चल रही।
    • उत्तर प्रदेश में शुरूआती रूझानों में उतर प्रदेश में बड़ा उल्टफेर
    • शुरूआती रूझानों में स्मृति ईरानी, अरुण कोविल सहित कई नेता पिछड़े
    • 80 सीटों में से INDIA गठबंधन 45 और NDA में 35 सीटों से आगे चल रही है।

    हरियाणा में बड़ा उल्टफेर

    • हरियाणा की करनाल सीट के रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर पीछे 
    • शुरूआती रूझानों में कांग्रेस के राज बब्बर आगे

    हिमाचल के शुरूआती रूझान

    • कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा के डॉ. राजीव भारद्वाज अब 25,000 मतों से आगे चल रहे हैं। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर 12,730 मतों, मंडी सीट से कंगना रणौत 9733 मतों व शिमला से सुरेश कश्यप 9828 मतों से आगे चल रहे हैं। चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। 
    • धर्मशाला में सुधीर शर्मा आगे 
    • धर्मशाला में विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3271 3 के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी 26362 मतों के साथ पीछे हैं। कुल्लू सदर से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत 1200 मतों से आगे हैं।
    • भारद्वाज को 20,000 मतों की लीड 
    • कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज को 20,000 मतों की लीड मिल गई है।  राजीव भारद्वाज 46669 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के आनंद शर्मा को 26029  मतों के साथ पीछे हैं। बिलासपुर जिले में अनुराग ठाकुर को 2179 की लीड मिली है। कांग्रेस के सतपाल रायजाता पीछे हैं।
  • Punjab : फिर विवादों में घिरे भजन गायक Kanhaiya Mittal, FIR दर्ज

    Punjab : फिर विवादों में घिरे भजन गायक Kanhaiya Mittal, FIR दर्ज

    पटियाला : भजन गायक कन्हैया मित्तल का विवादों से नाता छूटने का नाम नही ले रहा है। कन्हैया मित्तल के ऊपर पटियाला के वीर हकीकत राय ग्राउंड में  “जो राम को लाए है, हम उनको लाएंगे” भजन गाने पर एफआईआर दर्ज हो गई है।

     यह मामला आप पार्टी के त्रिपड़ी ब्लॉक प्रधान की दी शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने कन्हैया पर आरोप लगाया था कि बीजेपी का प्रचार करने के लिए इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजापा उम्मीदवार परनीत कौर को बुलाकर राजनीतिक फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई थी। यह धार्मिक आयोजन 22 मई को करवाया गया था। जिसकी वीडियो फुटेज चुनाव आयोग को शिकायत के साथ भेजी गई थी।

     हाल ही में मुक्तसर साहिब की नई अनाज मंडी में 30 मई की शाम को आयोजित जागरण में भजन जो राम को लाए है, हम उनको लाएंगे गाने के मामले ने भी तूल पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम के आयोजक भारत भूषण बिंटा और राज कुमार भटेजा मेलू पर भी केस दर्ज हो गया है।

     इस कार्रवाही के खिलाफ अश्वनी सेखड़ी ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर पुलिस पर आरोप लगाया है कि मुक्तसर साहिब में आयोजक पर वेजह आयोजको पर पर्चा दर्ज किया हुआ है। विभिन्न धार्मिक और समाजिक संस्थाओं ने इसके विरोध में गिरफ्तारी देने की घोषणा की है।

  • Punjab : इन जिलों में हीटवेव, Orange Alert जारी

    Punjab : इन जिलों में हीटवेव, Orange Alert जारी

    अमृतसर : बीती रात चली तेज हवाओं व हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तेज हवाएं चलने व बारिश के आसार बने हुए हैं। जबकि, 5 जून को पूरे पंजाब में बारिश के असार हैं। जिसके बाद गर्मी से हलकी राहत व तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात पटियाला, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला, जालंधर, एसबीएस नगर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में तेज हवाएं चली व हलकी बारिश भी कहीं-कहीं रिपोर्ट हुई।

    जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अनुमान है कि इससे दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आज रहेगी।  पंजाब के तीन जिलों मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि फाजिल्का में हीटवेव के साथ तेज हवाएं चलने व बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट है।

    इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, रूपनगर, एसएएस नगर, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट में हीटवेव के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी है। इसके अलावा मोगा, मलेरकोटला, संगरूर, बरनाला में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • Lok Sabha Election Result Live: Jalandhar सीट पर पहले राउंड में Channi को 10 हजार से अधिक की लीड

    Lok Sabha Election Result Live: Jalandhar सीट पर पहले राउंड में Channi को 10 हजार से अधिक की लीड

    जालंधर, ENS: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 117 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है। पहले डाक मतपत्र खोले जा रहे हैं। इसके बाद ईवीएम खुलेंगी। सुबह 9:30 बजे से सभी 13 सीटों पर रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। जानें पल-पल के अपडेट…

    • Jalandhar सीट पर पहले राउंड में Channi को 10 हजार से अधिक की लीड।
    • दूसरे राउंड की शुरूआत में चन्नी 53004, रिंकू 36174, पवन टीनू 30572, मोहिंदर केपी 10026 और बलविंदर वोट 5654 से आगे।

  • Lok Sabha Election Result Live: -Punjab की 13 सीटों के रूझानों में कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त

    Lok Sabha Election Result Live: -Punjab की 13 सीटों के रूझानों में कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त

    चंडीगढ़ः पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 117 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है। पहले डाक मतपत्र खोले जा रहे हैं। इसके बाद ईवीएम खुलेंगी। सुबह 9:30 बजे से सभी 13 सीटों पर रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। जानें पल-पल के अपडेट…

    • लुधियाना में पहले राउंड में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग 1808 की लीड
    • अमृतसर में कांग्रेस को गुरजीत औजला आगे, 
    • गुरजीत औजला 12,401, कुलदीप धालीवाल 9717, तरणजीत संधू 9170 और अनिल जोशी 6304 वोटों से आगे
    • शुरूआती रूझानों में पटियाला से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर पीछे चल रही है।
    • बठिंडा सीट से शिअद की हरसिमरत कौर बादल आगे चल रही हैं।
    • संगरूर से AAP उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर आगे चल रहे हैं।3
    • खडूर साहिब से शुरूआती रूझानों में अमृतपाल सिंह आगे चल रहे है।
    • -शुरूआती 13 सीटों के रूझानों में कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं AAP 2 सीटों पर आगे है।

  • आज का राशिफल, 4 जून, 2024

    आज का राशिफल, 4 जून, 2024

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 2 मिनट तक रहेगी।आज रात 10 बजकर 37 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज ही मासिक शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। साथ ही आज ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 

    मेष राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामले पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। धैर्य से आज आपके सारे काम बनते नजर आएंगे। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। अध्यापकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके प्रमोशन होने के योग बने हुये हैं। छात्रों के लिए आज का दिन फेबरेबल रहने वाला है। आज स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

    वृष राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी घर के काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य जल्द पूरा करने में सफलता मिलेगी। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेनें से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें… तो काम आसानी से पूरे होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगी। आज पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग स्त्रोतों से फायदा मिलने की उम्मीद है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि-आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। आज कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है। आज समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। आज कारोबार में सफलता और नौकरी में तरक्की हो सकती है। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आज कार्यों में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी पहले किया वादा आज पूरा करेंगे, इससे आपको प्रसन्नता होगी।

    कर्क राशि-आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई कोई वस्तु आज अचानक मिल जाएगी। आज आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें, इससे आपको लाभ मिलेगा। आज कोई दोस्त आपसे मदद के लिए कह सकता है। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज रोजगार मिलने की संभावना है।

    सिंह राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहराएंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नए वाहन को खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आज आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। पुराने मित्रों से आज आपकी मुलाकात हो सकती हैं। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम नज़र आ रहा है। आज आप परिवार के साथ किसी मंदिर भगवान के दर्शन करने जाएंगे।

    कन्या राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नयी प्रॉपर्टी खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी करने के लिए जीवनसाथी के साथ मार्केट जायेंगे। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। आज सहयोगी कार्य में आपकी मदद करेंगे। ऑफिस के किसी काम की वजह से आज आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। राजनैतिक लोगों से जान-पहचान बनेगी।

    तुला राशि-आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज किसी काम को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए फूंक-फूंक कर कदम रखने वाला होगा। आपके ख़र्चे में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। घर से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज अपने परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत अच्छे विचारों से होगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ होगा। विरोधी पक्ष आज अपासे दूरियाँ बनाकर रहेगा। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। आज आपका ज्यादा समय माता-पिता के साथ बीतेगा। अलग-अलग स्त्रोतों से धन लाभ के अवसर बनेंगे। सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, तो कार्य जरुर पूरे होंगे।

    धनु राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजनेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए भाई के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इलेक्ट्रोनिक का सामान खरीदने के लिए आज का दिन शुभ हैं। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें। आज लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मकर राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे। आज शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा। आज राजनीति में सफलता मिलेगी। पहले किये हुये निवेश का आज लाभ मिलेगा। इस राशि के लोगों को जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा, जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज मेहनत के मुताबिक सफलता हासिल होगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। करियर को बेहतर बनाने के लिए किसी दोस्त से चर्चा करेंगे।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके जीवन में नयी खुशियाँ लेकर आएगा। आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की वजह से मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों से जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर इंटरव्यू के लिए जा रहे है तो अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होने वाली है। आज करियर को लेकर लाभ मिलने वाला है। जरुरी कार्यों को पूरा करने में किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। आज परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होंगे। आज विरोधी आपको नुकसान पहुँचने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, आज अपना काम ध्यानपूर्वक करें।

  • Lok Sabha Election Result Live: शुरुआती रूझानों में INDIA गठबंधन और NDA में कांटे की टक्कर, अमेठी में Smriti Irani पिछड़ी, Haryana में कांग्रेस आगे

    Lok Sabha Election Result Live: शुरुआती रूझानों में INDIA गठबंधन और NDA में कांटे की टक्कर, अमेठी में Smriti Irani पिछड़ी, Haryana में कांग्रेस आगे

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से देशभर में विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है, जोकि अंतिम वोट गिने जाने तक निरंतर जारी रहेगी। मतगणना के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद पूरी होगी। करीब 80 दिन तक चले लोकतंत्र के इस महोत्सव में सब की निगाहें कल की मतगणना पर टिकी है, जो यह तय करेगा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता की हैट्रिक लगाता है या फिर विपक्षी इंडिया गठबंधन सत्ता परिवर्तन के अपने प्रयास में सफल होता है।

    • 543 सीटों में से 541 के रूझान आने शुरू हो गए है, जिसमें INDIA गठबंधन 261 और NDA 234 सीटों पर आगे चल रही है।
    • वाराणसी से PM Narendra Modi पिछड़े
    • उत्तर प्रदेश में शुरूआती रूझानों में 80 सीटों में से INDIA गठबंधन 45 और NDA में 35 सीटों से आगे चल रही है।
    • नार्थ ईस्ट से कैन्हया कुमार पीछे।
    • करनाल से BJP उम्मीदवार मनोहर लाल खट्‌टर, रोहतक से पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा, गुरुग्राम से कांग्रेस कैंडिडेट राज बब्बर पर लगी हुई है। राज्य में भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है।
    • शुरूआती रुझानों में INDIA गठबंधन और NDA में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
    • मैनपुरी से सपा नेता अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव आगे चल रही है।
    • चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं। 
    • माफिया किंग मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी अपनी सीट से आगे चल रहे हैं। 
    • कैसरगंज से बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह आगे चल रहे हैं।
    • कन्नौज से अखिलेश यादव ने भी बढ़त बना ली है। 

    हरियाणा में बड़ा उल्टफेर

    • हरियाणा की करनाल सीट के रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर पीछे 
    • शुरूआती रूझानों में कांग्रेस के राज बब्बर आगे

    हिमाचल के शुरूआती रूझान

    • कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा के डॉ. राजीव भारद्वाज अब 25,000 मतों से आगे चल रहे हैं। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर 12,730 मतों, मंडी सीट से कंगना रणौत 9733 मतों व शिमला से सुरेश कश्यप 9828 मतों से आगे चल रहे हैं। चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। 
    • धर्मशाला में सुधीर शर्मा आगे 
    • धर्मशाला में विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3271 3 के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी 26362 मतों के साथ पीछे हैं। कुल्लू सदर से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत 1200 मतों से आगे हैं।
    • भारद्वाज को 20,000 मतों की लीड 
    • कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज को 20,000 मतों की लीड मिल गई है।  राजीव भारद्वाज 46669 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के आनंद शर्मा को 26029  मतों के साथ पीछे हैं। बिलासपुर जिले में अनुराग ठाकुर को 2179 की लीड मिली है। कांग्रेस के सतपाल रायजाता पीछे हैं।