Blog

  • यात्रियों से भरी बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, एक की मौत, कई घायल

    यात्रियों से भरी बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, एक की मौत, कई घायल

    बरेलीः यूपी के बरेली से एक बड़े हादसे की घटना सामने आई है जिसमें एक यात्री की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। घटना बलिया फ्लाईओवर की बतायी जा रही है, हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि लगभग 24 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लोगों को निकालकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े तीन बजे प्राइवेट बस दिल्ली से बरेली की ओर आ रही थी। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बल्लियां फ्लाईओवर पर बस अचानक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस हादसे मे एक महिता की मौत की खबर मिली है। 

  • इस शख्‍स ने 8 बार मतदान करके वीडियो किया वायरल, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन, दोबारा होगी वोटिंग, देखें वीडियो

    इस शख्‍स ने 8 बार मतदान करके वीडियो किया वायरल, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन, दोबारा होगी वोटिंग, देखें वीडियो

    लखनऊ: यूपी के एटा में एक शख्‍स ने तीसरे चरण में हुए मतदान में एक ही बूथ पर 8 बार मतदान किया। इतना ही नहीं उसने हर बार का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। वीडियो वायरल हुआ, इस पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने वीडियो एक्‍स पर शेयर करते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की। यूपी के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा तुरंत एक्‍शन में आए और उन्‍होंने बताया कि उक्‍त युवक को अरेस्‍ट किया जा चुका है। मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित किया गया है और वहां पुनर्मतदान की सिफारिश की है।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    एटा में 7 मई को तीसरे चरण के तहत मतदान हुआ था। 2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो में इस युवक ने हर बार मतदान को रिकॉर्ड किया है। वह कमल के निशान के आगे बटन दबाता दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा- ‘ 8-8 बार एक ही लड़का वोट डाल रहा है ,सारा वोट इसमें भाजपा को दिया गया है ,एक व्यक्ति एक ही वोट डाल सकता है तो एक ही लड़का 8 वोट कैसे डाल दिया? ये तो सिर्फ एक वीडियो है ,ऐसे तमाम घटनाएं हुई हैं जो सामने नहीं आ पाई हैं। क्या ये निष्पक्ष चुनाव हो रहा है ?’

  • पंजाब : ठेका कर्मियों ने ‘आप’ के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाब : ठेका कर्मियों ने ‘आप’ के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा : ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के बैनर तले जिला मोगा से मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मोगा पहुंचे। तो ठेका मुलाजिमों ने काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश नेता गगनदीप सिंह सुरिंदर सिंह सुखचैन सिंह निशान सिंह कुलदीप सिंह ने प्रेस को बयान जारी करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के बाद आउटसोर्स और इनलिस्ट कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी ठेका कर्मियों को पक्का नहीं किया गया है।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    जिसके कारण ठेका कर्मियों को संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संघर्ष के दौरान मुख्यमंत्री ने 21 बार लिखित बैठक देने के बाद भी बैठक में जाने से इनकार कर दिया और किसी भी ठेका कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया है। जब चुनाव का दौर तेजी से चल रहा है तो ठेका कर्मचारियों का संघर्ष भी जोरों पर है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्रिमंडल जहां भी वोट प्रचार के लिए जांएगे उनका स्वागत काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन करके किया जाएगा। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने जबरन हिरासत में ले लिया है।

    मजदूरों से पूछताछ के लिए थाने पहुंचे कई ठेका मजदूरों को गिरफ्तार कर सिटी 2 पुलिस स्टेशन में रखा गया। सुबह से ही उनको घरों में नजरबंद कर दिया गया और उनके परिवारों को पुलिस थाने में बंद कर दिया गया, फिर भी ठेका मजदूरों का विरोध प्रदर्शन नहीं रुका। मुख्यमंत्री के मोगा पहुंचने पर ठेका कर्मियों ने काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। जब मुख्यमंत्री चले गये तो सभी कर्मियों को छोड़ा गया। नेताओं ने कहा कि जब तक सभी आउटसोर्स व एनलिस्टेड कांट्रेक्ट कर्मियों को पक्का नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

  • पंजाबः आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुआ विवाद, युवती और पड़ोसियों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    पंजाबः आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुआ विवाद, युवती और पड़ोसियों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः श्री गुरु तेगबहादुर नगर इलाके में बीते रात पड़ोसियों का युवती के साथ विवाद होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि पड़ोसियों ने पहले उसे गालियां देकर धमकियां दी, उसके बाद उसके साथ मारपीट की। युवती का कहना है कि वह रोजाना गली के 28 से 30 स्ट्रीट डाग (कुत्तों) को खाना खिलाती है। इलाके में कुत्तों की संख्या बढ़ी हुई देख गुस्साएं पड़ोसी ने युवती को गालियां निकाली। पीड़िता NGO हेल्प फार ऐनिमल और पीपल फार एनिलम संस्था के साथ जुड़ी हुई है। पीड़ित युवती नेहा ने कहा कि वह  NGO  के साथ जुड़ी हुई है। आज उसके NGO के सदस्य उनके घर आए हुए थे। गर्मी अधिक होने के कारण गली के कुछ कुत्ते परेशान है। उनके एलर्जी हो गई है।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    वह उन कुत्तों को खाना खिला रही थी। NGO की एक महिला सदस्य कुत्ते का चैकअप कर रही थी। तभी अचानक से पड़ोसी आकर गालियां देने लगे। वह कहने लगे कि कुत्तों ने गंद डाला हुआ है। कुत्तों को खाना न खिलाओ। उन्हें जब कुत्तों को मारने से रोका तो उन्होंने उससे मारपीट शुरू कर दी। गुस्साए पड़ोसी ने उसका मोबाइल जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। पीड़िता नेहा ने कहा कि कुल 3 से 4 लोगों ने उसके साथ मारपीट की है।

    गली की महिलाओं ने उसे धमकी दी है कि उसे बिना कपड़ों के इलाके में घुमाएंगे। पीड़िता नेहा मुताबिक उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे रहे है। गर्मी का मौसम होने के कारण घर के बाहर कुत्तों के लिए उन्होंने पानी का बर्तन रखा है लेकिन वह बर्तन भी पड़ोसी तोड़ देते है। पड़ोसी कुत्तों को जहर देकर मारने की भी धमकी दे चुके है। NGO की सदस्य इशा और मनी ने कहा कि स्ट्रीट डाग के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार होना गलत है। बेजुबान जानवरों के साथ लोग गलत व्यवहार कर रहे है। इस मामले संबंधी थाना दुगरी में पुलिस को सूचित किया है।

  • पंजाबः इस दिन जालंधर और गुरदासपुर में पीएम मोदी करेंगे रैली 

    पंजाबः इस दिन जालंधर और गुरदासपुर में पीएम मोदी करेंगे रैली 

    मोहालीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 23 व 24 मई को करेंगे रैली। 23 को पटियाला और 24 को गुरदासपुर व जालंधर में रैली को करेंगे संबोधित। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह आज बैठक करके तय करेंगे कि तीनों लोकसभा हलकों में कहा रैली होगी, जिसके बाद ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाएगी।

    सुनील जाखड़ ने बताया कि रैली और जनसभाओं को लेकर अंतिम तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही जगह भी तय कर ली जाएगी। जाखड़ ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में एक बुकलेट भी जारी की। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में भाजपा की ओर से प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों के लिए क्या-क्या काम किए गए हैं। केंद्र की तरफ से चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जाखड़ ने कहा कि भाजपा की कई योजनाओं का श्रेय आम आदमी पार्टी ले रही है।

    एक सवाल के जवाब में जाखड़ ने कहा कि खुद को नान पॉलिटिकल कहने से कोई गैर राजनीतिक नहीं हो जाता। जब दिल किया चुनाव लड़ लिया, उस दिन राजनीतिक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं भी चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मैं भी इन की तरह हूं। जाखड़ ने कहा कि जब मैं कोई बात करता हूं तो दर्द ज्यादा होता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान कह रहे है कि किसान पैसे लेकर विरोध कर रहे हैं, लेकिन इस तरह का बयान किसी ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रदर्शन से रोजाना 70 ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। जालंधर और लुधियाना के उद्योगपति परेशान हैं। किसान नेता अपने फायदे के लिए किसानों को बदनाम न करें।

  • दर्दनाक हादसा : 2 कारों की भीषण टक्कर, 2 की मौ’त, 4 गंभीर घायल

    दर्दनाक हादसा : 2 कारों की भीषण टक्कर, 2 की मौ’त, 4 गंभीर घायल

    नई दिल्ली : राजस्थान के धौलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सदर थाना क्षेत्र में भरतपुर बाईपास के पास दो कारों में हुई जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 7 सात लोग घायल हो गए है। बालाजी जा रहे कार सवारों में से रीवा निवासी लक्ष्मी (52) और मोंटी (32) की मौत हो चुकी हैं वहीं अजय, अभिषेक, किरण देवी और श्‍वेता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है जयपुर से धौलपुर आ रही दूसरी कार में सवार तीन मुसाफिर राकेश, रमा देवी और ममता जख्मी हैं

    इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और सभी घायलों को इलाज के लिए धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल लोगों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर इतनी भयानक थी कि एक कार कई बार पलटी खाकर हाईवे से नीचे गड्ढे में गिर गई वहीं धौलपुर हॉस्पिटल की इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर मनीष मित्तल ने कहा कि एक कार में सवार चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है इसी कार पर सवार दो लोगों की मौत हुई है

    जबकि दूसरी कार में सवार 3 लोग जख्मी हुए हैं कार में सवार घायलों ने बताया कि एक कार में सवार आधा दर्जन लोग मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बालाजी का दर्शन करने जा रहे थे जबकि दूसरी कार में सवार तीनों लोग जयपुर से धौलपुर आ रहे थे सदर एसएचओ रामनरेश मीणा ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है वहीं क्षतिग्रस्त दोनों कार को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच की जांच की जा रही है. साथ ही हादसे की खबर मृतकों के परिवार वालों को दे दी गई है।

  • पंजाबः इस इलाके में दो गैंगस्टरों में हुई झड़प, चली गोली, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में दो गैंगस्टरों में हुई झड़प, चली गोली, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के बंसी गेट पर दो गैंगस्टर गुटों के बीच गोलीबारी हुई। घटना में 2 गैंगस्टर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, इन दोनों गैंगस्टर ग्रुपों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गोली गोली चली। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ग्रुपों के गैंगस्टर कई बार जेल में भी आपस में भिड़ चुके हैं। ताजा घटना की बात करें तो सागर नाम का गैंगस्टर कुछ दिन पहले जमानत पर छूटा था और आज वह अपनी कार से मंदिर जा रहा था। इस दौरान गैंगस्टर के दूसरे गुट के 3 लोगों ने मोटरसाइकिल पर उसका पीछा किया और बसी गेट चौक के पास उस पर गोलियां चला दीं।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    दोनों गुटों के बीच फायरिंग हुई, जिससे सागर के सिर में गोली लगी और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली लगी। सागर नाम के गैंगस्टर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और दूसरे गैंगस्टर को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों पक्ष फिर से एक-दूसरे के सामने न आ जाएं। गैंगस्टरों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, परिवार के सदस्य ने बताया कि वे एक शादी से आ रहे थे, तभी हमलावारों ने सागर को गोली मार दी। घटना में उसके सिर पर चोट लगी। वहीं मौके पर पहुंचे एसपीडी ने बताया कि गोलीबारी की वजह से एक पीड़ित घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधरः पूर्व CM के पक्ष में आए पूर्व आर्मी आफिसर, दिया बड़ा बयान , देखें वीडियो

    जालंधरः पूर्व CM के पक्ष में आए पूर्व आर्मी आफिसर, दिया बड़ा बयान , देखें वीडियो

    जालंधरः जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के विवादित बयान पर पूर्व सैन्य अधिकारियों के संघ ने आज एक बयान जारी किया, जिसमें एसोसिएशन ने कहा कि चन्नी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई है। 

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    चन्नी ने कहा कि पिछले हमले की जांच अभी लंबित है लेकिन चुनाव के दौरान ऐसा हमला केंद्र सरकार की विफलता है। पूर्व कर्नल बलबीर सिंह ने कहा- चन्नी साहब के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इसमें चन्नी की कोई गलती नहीं है। हम इस संबंध में विरोध प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन जब हमने चन्नी से बात की तो उन्होंने हमें पूरी घटना के बारे में बताया और अपनी बात स्पष्ट की। 

    चन्नी ने पुंछ हमले को बीजेपी का स्टंट बताया

    बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि पुंछ हमला बीजेपी का स्टंट है, केंद्र सरकार हर बार ऐसा ड्रामा करती रही है। ये पूर्व नियोजित स्टंट हैं और बीजेपी को जिताने के लिए किए गया हैं।’ लोगों को मारना और उनकी लाशों से खेलना बीजेपी का काम है।

  • अब इस जगह हुआ सड़क हादसाः 2 महिलाओं समेत 3 की मौ+त

    अब इस जगह हुआ सड़क हादसाः 2 महिलाओं समेत 3 की मौ+त

    रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर हुआ। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिए। पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी का रहने वाला नीरज (36), 2 महिलाओं के साथ जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही वो निखरी कट के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

    टक्कर के बाद तीनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने तीनों को हाईवे पर खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फौरन एंबुलेंस से तीनों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति की जेब से आधार कार्ड मिला। उस पर नीरज लिखा हुआ था। एक महिला के पास से पेन कार्ड मिला है। उस पर सुमनलता लिखा हुआ है। पुलिस ने हादसे की सूचना नीरज के परिवार को दे दी है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि नीरज के साथ बाइक पर सवार दोनों महिलाएं कौन हैं और ये तीनों लोग कहा जा रहे थे। मृतकों के परिजनों के रेवाड़ी पहुंचने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः ट्रक की चपेट में आने से स्कूल के छात्र की मौ+त, देखें वीडियो

    जालंधरः ट्रक की चपेट में आने से स्कूल के छात्र की मौ+त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में बढ़ रही गर्मी के मद्देनजर सरकार ने शनिवार को स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए है। जिसके चलते स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक का रखा गया। वहीं आज स्कूल के समय में बदलाव के चलते सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सतनाम धर्म स्कूल के छात्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गांव सदीक अमन एंकलेव के सामने की है। जहां ट्रक ड्राइवर से एक्टिवा सवार स्कूल के छात्र को कुचल दिया। मृतक की पहचान बस्ती शेख के रहने वाले रौनित के रूप में हुई है।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि वह स्कूल के छात्र की मौत को लेकर इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में वह परिवार को इंसाफ दिलवाकर रहेंगे।

    वहीं पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है, पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके है। वहीं लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक को सरकारी मुलाजिम ने हादसे के बाद चाबी देकर मौके से भगा दिया था। लेकिन लोगों ने पीछा करके ट्रक चालक को दोबारा काबू कर लिया। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है, जांच के बाद चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी।