Blog

  • पंजाबः शिव सेना नेता पर फायरिंग मामले हुआ चौकाने वाला खुलासा, 2 गिरफ्तार

    बठिंडाः फरवरी में शिव सेना (हिंद) के शहरी जिला अध्यक्ष मनिंदर सिंह मणि पर फायरिंग के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक मनिंदर सिंह मणि ने ही पुलिस की सुरक्षा पाने के लिए खुद पर गोलियां चलवाई थी। इस संबंध में झूठी रिपोर्ट दी थी। इस संबंध में थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया था।

    पुलिस ने इस सिलसिले में मास्टरमाइंड मनिंदर सिंह मणि और अविश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है और एक देसी पिस्तौल बरामद की है, जबकि राजकुमार नाम के शख्स की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस ने बताया कि मनिंदर सिंह मणि ने झूठी रिपोर्ट दी थी कि उन पर हमला हुआ है। पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा करेगी।

  • पंजाबः इस इलाके में हुआ हादसा, टैंकर पलटने से बिखरा तेल

    बठिंडाः सरदूलगढ़ के पास झंडा कलां लिंक रोड पर आज सुबह सड़क के दबाव के कारण सिरसा की ओर से आ रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन टैंकर में भरा राइस तेल फैल गया और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में टैंकर के ड्राइवर भंवर लाल और मालिक अनिल कुमार ने बताया कि वह सिरसा से लुधियाना की ओर जा रहे थे।

    इस दौरान हरियाणा के गांव मुसाहबवाला में हरियाणा सरकार द्वारा रास्ता बंद करने के बाद वे लिंक रोड झंडा कलां से होकर जा रहे थे। तभी अचानक सड़क के दबाव के कारण टैंकर पलट गया और खेतों में जा गिरा। इससे टैंकर में भरा 15.50 लाख रुपये का तेल फैल गया, जबकि ट्रक को भी 4-5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री से नुकसान की भरपाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क बंद होने के कारण हमें लिंक रोड से गुजरने के चलते यह भारी नुकसान हो गया है।  

  • PM मोदी ने दिया Jaya Kishori को National अवॉर्ड, देखें वीडियो

     नई दिल्ली: पहले National Creators Award में,  PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में कथा वाचक जया किशोरी को सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार दिया गया.

    जया किशोरी जी एक कथा वाचक और मशहूर भजन गायिका है. जया किशोरी जी का भजन काफी ज्यादा सुना जाता है. ये अपने भजनों से तो कभी कथाओं से लोगों को जगाने का काफी प्रयास करती रहती हैं. जया किशोरी जी (Jaya kishori ji) बहुत कम उम्र में ही आध्यात्म के मार्ग पर चल पड‍़ी और बहुत कम समय के अंदर भारत के अलावा विदेशों में भी उनके लाखो श्रोता हो गए जो उनके कथा वाचन को काफी पसंद करते हैं.

  • पंजाबः देवर और पति ने की मारपीट, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियानाः सुभाष नगर चौंकी के अधीन आते राहो रोड़ इलाके में घरेलू क्लेश का मामला सामने आया है। जहां महिला ने थाने के बाहर मीडिया से बात करते हुए पति और देवर पर मारपीट के आरोप लगाए है। इस दौरान महिला ने बताया कि उसकी दूसरी शादी है। महिला का आरोप है कि परिवार उसका अबॉर्शन करवाना चाहता है। पीड़ित का कहना है कि उसके पहले दो ऑपरेशन हो चुके है। इस दौरान उसका अबॉर्शन भी हो चुका है। ऐसे में अगर वह अबॉर्शन करवाती है तो उसकी जान को खतरा है। जिसके चलते वह अबॉर्शन करवाने से मना कर रही है।

    महिला ने कहा कि परिवार का कहना है कि वह इस बच्चे का पालन-पोषण नहीं कर सकते है, इसके लिए वह अबॉर्शन करवाने को मजबूर कर रहे है और इसी के चलते देवर और उसके पति ने उसे बालों से पकड़कर मारना शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि उसकी शादी को 5 साल हो गए है। महिला का कहना है कि उसने पति की पहली शादी का बच्चा भी रखा हुआ है और उसका अपना बच्चा भी 3 से साढ़े 3 साल है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि उसका पति दीक्षित मल्हौत्रा रोजाना शराब पीता है। पीड़ित ने कहा कि दीक्षित हौजरी का काम करता है। पीड़ित ने कहा कि उसके माता-पिता ने कई बार पति को समझाया।

    आरोप है कि इस दौरान वह उनके साथ भी झगड़ा करने लगा। जिसके बाद वह एक साल तक हमारे घर नहीं आए। महिला ने कहा कि अब परिवार वालों द्वारा प्रताड़ित होने पर उसने अपने माता-पिता को फोन कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने दोबारा पति के घरवालों से बात करनी चाही, लेकिन परिवार ने कोई बात नहीं की। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोनिया नामक महिला की उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने दोनों पार्टियों की शिकायत ले ली है। जिसके बाद दोनों पार्टियों ने 20 मार्च तक का समय उनसे मांगा है। उन्होंने कहा कि अगर 20 मार्च तक मामला सुलझ जाता है तो ठीक है नहीं तो उसके बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः अब रोडवेज मुलाजिमों ने खोला मोर्चा, नहीं चलेगी बसें, हड़ताल का किया ऐलान

    लुधियानाः पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, मांगों को लेकर संघर्षर कर रहे मुलाजिमों ने 13 मार्च को मुकम्मल हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। यूनियन इससे पहले 11 मार्च को सभी परिवहन डिपुओं पर गेट मीटिंग व रैलियां करेगी और 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से सभी डिपुओं में बसों को रोक दिया जाएगा। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने यह फैसला परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा उनकी मान ली गई मांगों को भी लागू करने में अड़ंगा लगाए जाने से तंग आकर लिया है।

    यूनियन के सदस्य 13 मार्च को मोहाली से पंजाब विधानसभा की तरफ मार्च भी निकालेंगे। वहीं लुधियाना में हुई प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल की अध्यक्षता में यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई, जिसमें सभी जिलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में रेशम सिंह गिल ने कहा कि राज्य सरकार बार-बार बैठकें बुलाकर मान ली गई मांगों को तोड़-मरोड़ कर लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में परिवहन मंत्री, परिवहन सचिव, एमडी के साथ हुई बैठकों में लिए गए फैसलों को परिवहन विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा लागू करने में रुकावटें खड़ी की जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि निलंबित कांट्रेक्ट मुलाजिमों को आउटसोर्स के ठेकेदारों के पास भेजा जा रहा है और अब छुट्टी व विश्राम की अनुमति भी ठेकेदार से लेने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में यूनियन की सभी मांगों को पूरा करने पर सहमति जताई गई थी लेकिन जब मांगों को पूरा करने संबंधी पत्र जारी किए गए तो विभाग ने कई मांगों को तोड़-मरोड़ कर लागू किया है, जिसे लेकर मुलाजिमों में भारी रोष है। यूनियन के महासचिव शमशेर सिंह, जगतार सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, बलविंदर सिंह राठ, गुरप्रीत सिंह पननू, बलजिंदर सिंह ने विभाग की धोखाधड़ी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि विभाग जानबूझकर पंजाब सरकार के खिलाफ मुलाजिमों को भड़काने की कोशिश कर रहा है। 

  • पंजाबः डेरे में साउंड की तेज आवाज से व्यक्ति की हुई मौ+त, देखें वीडियो

    मोगाः थाना कोट ईसे खां के अंतर्गत गांव चूड़चक से हैरानजनक मामला सामने आया है। जहां डेरे में तेज आवाज में चल रहे साउंड के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, पड़ोस में डेरे में तेज आवाज में रोजाना चल रहे साउंड से व्यक्ति ने परेशान होकर आज खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने गेहूं में रखने वालीं गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मृतक गुरदीप सिंह पीछे 10 साल का बेटा और पत्नी छोड़ गया।

    मृतक की पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव चूड़चक में पड़ोस में बने डेरे के हॉल में प्लास्टर का काम चल रहा था और डेरे में साउंड की तेज आवाज में भजन चलते थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति उसे तेज़ आवाज़ भजन लगाने से रोकता था। इस बारे में वह कई बार डेरा कमेटी को भी बता चुका था, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि आज उसके पति ने परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल ली। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस आईपीसी 306, 120बी के तहेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक गुरदीप सिंह के पिता और मां की पहले ही मौत हो चुकी है।

  • Amritpal Singh मामले में सेंट्रल जेल का सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

    डिब्रूगढ़ः असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के अधीक्षक को कट्टरपंथी संगठन ‘वारिस पंजाब डे’ के सदस्यों की मदद करने के मामले में शुक्रवार को जेल अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि ‘वारिस पंजाब डे’ से जुड़े कैदियों के कब्जे से स्मार्टफोन सहित इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जब्ती के मामले में गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि जेल अधिकारी को लापरवाही के लिए सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, वह डिब्रूगढ़ सदर पुलिस स्टेशन में हैं। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पिछले महीने जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के बंदियों की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स कोशिकाओं की जब्ती के संबंध में की गई थी।

    खालिस्तानी समर्थक कैदियों के कब्जे से जब्त किए गए उपकरणों में एक सिम कार्ड के साथ एक स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन, कीबोर्ड के साथ एक टीवी रिमोट, एक स्पाई-कैमरा पेन, पेन-ड्राइव, एक ब्लूटूथ हेडफोन और स्पीकर शामिल थे। पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था, “डिब्रूगढ़ जेल, असम में एनएसए बंदियों का संदर्भ – एनएसए सेल में होने वाली अनधिकृत गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने पर, एनएसए ब्लॉक के सार्वजनिक क्षेत्र में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।”

    समाचार एजेंसी के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई और सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। खालिस्तानी समर्थक संगठन के दस सदस्यों में उनका नेता अमृतपाल सिंह और उसके एक चाचा भी शामिल हैं। यह पिछले साल 19 मार्च से डिब्रूगढ़ की जेल में बंद हैं, जब उन्हें संगठन पर कार्रवाई के बाद पंजाब के विभिन्न हिस्सों से एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था।  पंजाब से कट्टरपंथी संगठन के सदस्यों को यहां लाए जाने के बाद जेल में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और सभी खराब कैमरे या तो बदल दिए गए या उनकी मरम्मत कर दी गई। डिब्रूगढ़ जेल पूर्वोत्तर की सबसे पुरानी और सबसे उच्च सुरक्षा वाली जेलों में से एक है। 

  • खूब लड़ी मर्दानी’ और ‘झांसी की रानी’ जैसे शो की मशहूर अभिनेत्री का हुआ नि+धन

    मुबंईः ‘झनक’ फेम डॉली सोही का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने अपनी बहन अमनदीप सोही के निधन के कुछ समय बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमनदीप का लीवर की समस्या के कारण निधन हो गया और कुछ ही मिनटों बाद उनकी बहन और अभिनेत्री डॉली का भी निधन हो गया है। 48 साल की उम्र में डॉली ने आखिरी सांस ली। डॉली सोही सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़ रही थीं। डॉली सोही और अमनदीप सोही दोनों बहनों के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। अभिनेत्रियों की मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉली के निधन की खबर साझा कर परिवार ने कहा, हमारी प्यारी डॉली आज सुबह-सुबह अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई है। हम उसकी मौत से सदमे में हैं। अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा।’ 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री के भाई मनु सोही ने अमनदीप सोही के निधन के बाद बताया था कि उनकी बहन डॉली की हालत फिलहाल गंभीर नहीं है। मगर डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल में आराम करने को कहा गया है। हालांकि आज गुरुवार, 8 मार्च को सुबह डॉली का भी निधन हो गया है। एक्ट्रेस को पिछले साल 2023 में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था। डॉली सोही ने जनवरी में खुलासा किया था कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से उन्हें धारावाहिक ‘झनक’ की शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा था। डॉली अब तक कई धारावाहिकों का हिस्सा रह चुकी थीं। उन्होंने ‘भाभी’, ‘कलश’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘खूब लड़ी मर्दानी’ और ‘झाँसी की रानी’ जैसे शो में अपने काम से लोगों के बीच पहचान बनाई थी। 

  • जालंधरः फाटक पर ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, हुई मौ+त 

    जालंधर, ENS: राम नगर फाटक के पास दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना देर रात करीब 12 बजे हुई। जीआरपी थाने में तैनात एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि उक्त जगह पर हादसा हुआ है। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे। एएसआई दविंदर पाल ने कहा कि मृतक की उम्र करीब 40 साल व्यतीत हो रही है। वहीं, मृतक किस ट्रेन की चपेट में आया, इसका मीमो अभी आना बाकी है।

    जल्द मीमो मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की सुबह तक पहचान नहीं हुई है। वहीं एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि राम नगर के आसपास काफी स्लम एरिया है। पुलिस ने उसकी फोटो और कपड़ों की फोटो पूरे एरिया में सर्कुलेट कर दी है। वहीं, सिटी पुलिस के सभी थानों में भी फोटो भेजा गया। जिससे उसकी पहचान हो सके। अगर 72 घंटे तक मृतक पहचान नहीं होती तो पुलिस पोस्टमॉर्टम करवा कर संस्कार करवाएगी। तब तक शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पड़ा रहेगा। एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि ये सुसाइड है या फिर हादसा। इस पर जांच की जा रही है।

  • कनाडा में परिवार के 6 लोगों की चाकू मारकर ह+त्या 

    नई दिल्लीः कनाडा में चाकूबाजी के जघन्य हत्याकांड का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कनाडा की राजधानी ओटावा में चाकूबाजी की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। ओटावा पुलिस ने श्रीलंका के 19 साला के छात्र को अपने साथ रहने वाले परिवारजनों की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कनाडा की राजधानी ओटावा में श्रीलंका के 19 वर्षीय छात्र को अपने साथ रहने वाले छह लोगों की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

    मृतकों में श्रीलंकाई परिवार के चार बच्चे भी शामिल हैं। इस जघन्य हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। इस संबंध में ओटावा पुलिस के प्रमुख एरिक स्टब्स ने कहा कि आरोपी ने चाकुओं से अपने परिवार के लोगों पर खतरनाक हमला किया। इस शख्स की पहचान फेब्रियो डी जोयसा के रूप में की गई है। उस पर हत्या के 6 मामले और हत्या के प्रयास का एक आरोप लगाया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक लोग श्रीलंकाई नागरिक हैं जो पिछले दिनों कनाडा आए थे। मृतकों में 35 साल की मां, 7 साल का बेटा, चार साल की बेटी, दो साल की बेटी और ढाई महीने की बच्ची शामिल हैं। 

    साथ ही 40 साल के एक शख्स की भी मौत हुई है, जो परिवार का परिचित था। पुलिस प्रमुख ने कहा कि घटना के बाद बच्चों का पिता घर से बाहर आकर लोगों से 911 पर कॉल करने के लिए चिल्ला रहा था। पति को भी गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्दोष लोगों पर हिंसा का संवेदनहीन कृत्य है। ओटावा में श्रीलंकाई उच्चायोग ने कहा कि पीड़ित परिवार श्रीलंका का रहने वाला है। पिता बच गए, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चों की मौत हो गई।