Blog
-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भटोली ने अयोजित किया ब्लड डोनेशन कैंप
ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भटोली जिला ऊना में सेवार्थ विद्यार्थी द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का श्री विष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली में आयोजन किया गया। जिसमें 36 लोगो ने ब्लड डोनेट किया। सभी रक्त दाताओं को फल वितरण किए गया। रक्त दान को महादान माना जाता है एवम किसी की जान बचाने में आपका सबसे बड़ा सहयोग हो सकता है। रेड ब्लड सेल्स 120 दिनों में नए सिरे से बनते रहते है इसलिए एक स्वस्थ शरीर को रक्त दान करते रहना चाहिए। ब्लड डॉनर की न्युनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए एवम न्युनतम बजन 45 किलोग्राम होना चाहिए। इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से ” ब्लड डॉनर डायरेक्ट्री” बना रही है जिसमें सभी महाविद्यालयों के छात्रों से इस अभियान के तहत पंजीकरण करवाए जा रहा हैं। इस डायरेक्ट्री बनाने के उद्देश्य यह है की ब्लड बैंक और राजकीय अस्पतालों में आस पास के लोगों की ब्लड ग्रुप की जानकारी हो और आपातकालीन स्थिति में जल्दी से जल्दी मरीजों को ब्लड डॉनर उपलब्ध करवाया जा सके। जिला भर में इस अभियान के अन्तर्गत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों के बीच जाकर इस अभियान की जानकारी दी एवम छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर पंजीकरण करवाया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ऊना अपील करती है आप भी रक्त दान शिविरों में भाग लें एवम समाज कल्याण के भागीदार बने। -

जालंधरः अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का हुआ विरोध, अभिनेता पर की मामला दर्ज करने की मांग
जालंधर/वरुणः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज स्टारर एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘राम सेतु’ सिनेमाघरों में लग चुकी है। वहीं इस फिल्म के विरोध में आज डाक्टर अशोक कैंथ ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने हिंदी फिल्म राम सेतु पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए अभिनेता अक्षय कुमार समेत लेखक व निर्देशक पर मामला दर्ज करने की मांग रखी है।
डाक्टर अशोक कैंथ ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से भारत और श्रीलंका सरकार के सहयोग से रामायण से संबंधित कई ऐतिहासिक स्थलों की रिसर्च की, जिसे उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया हुआ है। डाक्टर अशोक ने दावा किया है कि उनकी खोज का फिल्म राम सेतु में फिल्मांकन किया गया है। इस खोज को भी फिल्म निर्माता ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया है।
इससे कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करने के साथ ही उनकी धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया गया है। डाक्टर अशोक ने मामले को लेकर एसएसपी स्वर्णदीप सिंह जालंधर को शिकायत भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय को भी इस संबंध में शिकायत भेजी जाएगी। बता दें कि ओपनिंग डे पर फिल्म राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
-

Punjabi University के सीनेट सदस्य नियुक्त किए गए आप पार्टी के ये 3 MLA, देखें लिस्ट
पटियाला: पंजाब सरकार ने तीन विधायकों को पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला का सीनेट सदस्य नियुक्त किया है। इन सदस्यों में पटियाला शहर के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, पटियाला देहाती के विधायक डॉ. बलबीर सिंह और संगरूर की विधायका नरिंदर कौर भराज शामिल हैं। इन तीनों को पंजाबी यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंधी पंजाब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है।

-

10 वर्षीय बच्ची की कब्र से छेड़छाड़
चेंगलपट्टू :- तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के कब्रिस्तान में दफनाई गई दस साल की बच्ची की कब्र के साथ छेड़छाड़ की गई और शव से उसका सिर काट दिया गया। कब्र के पास इमली का पाउडर और फूल बिखरे मिले हैं।बच्ची 5 अक्टूबर को घर के बाहर खेल रही थी जब एक बिजली का खंभा गिरने से वह घायल हो गई। उसके सिर में गहरी चोट आई थी। 14 अक्टूबर बच्ची ने दम तोड़ दिया था।
शव को अगले दिन तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के चित्रवाड़ी कब्रिस्तान में दफनाया गया। दो दिन पहले, स्थानीय लोगों ने देखा कि बच्ची को जिस जगह पर दफनाया गया था, उस स्थान को जोत दिया गया था। जिसके बाद बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कब्र पर कुछ संदिग्ध गतिविधि हो सकती है।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव से सिर गायब होने पर कब्र खोदी गई। चेंगलपट्टू पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह एक भयानक दृश्य था और शरीर बिना सिर के था। ऐसा लगता है कि जादू टोना करने वाले कुछ लोगों ने छोटी बच्ची का सिर काट दिया होगा। फिलहाल, जांच जारी है. सुराग जुटाकर जल्द ही दोषियों तक पहुंचेंगे।
-

पंजाबः बंबिहा गैंग के 4 शूटर्स हथियार सहित गिरफ्तार
चंडीगढ़ः गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर बंबिहा गैंग के 4 शूटर्स को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने एजीटीएफ, काउंटर-इंटेल, उधम सिंह नगर और दिल्ली की स्पेशल सेल के साथ मिलकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन में इन शूटरों को गिरफ्तार किया है। इस बात की पुष्टि डीजीपी गौरव यादव ने की है।
डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन चारों शूटरों को जीरकपुर-मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 2 विदेशी पिस्टल के साथ 1 तुर्की निर्मित स्वचालित मशीन पिस्टल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी उत्तराखंड के काशीपुर में एक 70 वर्षीय व्यक्ति की सनसनीखेज हत्या में शामिल थे।
-

बीजेपी ने प्रेम सिंह के खिलाफ लिया एक्शन, 6 साल के लिए किया पार्टी से Suspended
हिमाचलः प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रेम सिंह द्रैक को 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। प्रेम पर आरोप है कि वे लंबे समय से पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे। ऐसे में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने उन्हें 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।असल में प्रेम सिंह पर आरोप है कि वे बीजेपी प्रत्याशी का जमीन पर लगातार विरोध कर रहे हैं।
इस बार पार्टी ने रामपुर सीट से कौल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन प्रेम सिंह जोर देकर कह रहे हैं कि ये सीट अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है, ऐसे में किसी दूसरे प्रत्याशी को यहां से टिकट देना दूसरे समुदाय के अधिकारों का हनन है। इसी वजह से कई कार्यक्रम कर प्रेम सिंह बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ ही जमीन पर माहौल बनाने का काम कर रहे हैं।
लेकिन अब प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रेम सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। कहा गया है कि लंबे समय से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि प्रेम सिंह पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, वे उन गतिविधियों में शामिल हैं जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा है, ऐसे में उन्हें तुरंत ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।
-

इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार
हिमाचलः प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 30 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि 31 अक्तूबर व 1 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। 2 व 3 नवंबर को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.1, सुंदरनगर 8.4, भुंतर 7.4, कल्पा 3.0, धर्मशाला 13.2, ऊना 12.2, नाहन 16.7, केलांग 0.2, पालमपुर 10.0, सोलन 7.5, मनाली 4.5, कांगड़ा 12.5, मंडी 10.1, बिलासपुर 13.5, हमीरपुर 11.3, चंबा 9.8, डलहौजी 13.1, जुब्बड़हट्टी 13.0, कुफरी 9.5, नारकंडा 6.1, रिकांगपिओ 6.5 और पांवटा साहिब में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
-

आर्मस लाईसेंस धारक 29 अक्तूबर तक जमा करवाएं हथियार: डीसी
ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत कानून व्यवस्था और निष्पक्ष व सुचारू रूप से चुनावों के संचालन हेतू जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जिला के समस्त आर्मस लाईसेंस धारकों को 29 अक्तूबर तक अपने हथियार नजदीकी पुलिस थाने व एम्यूनिशन डीलर के पास जमा करवाने को कहा। राघव शर्मा ने बताया कि हथियार जमा नहीं करवानें पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध आर्मस एक्ट के तहत मुक्द्दमा दर्ज किया जाएगा।
-

कन्या स्कूल के छात्रा तनविंद्र कौर का जुडो और कु श्ती में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
छात्रा नंदिता का 44 किलो वर्ग में हुआ चयन
नालागढ़ की बेटी ने चम्बा में बजाया अपने दम खम का डंका
नालागढ़/सचिन बैंसल: चंबा जिले में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ की छात्राओं का दबदबा रहा। स्कूल के शारीरिक प्रवक्ता महेंद्र मेहता ने बताया कि छात्रा तनविंदर कौर ने 36 किलो भार भार वर्ग में जूडो में प्रथम स्थान और अंडर-17 मे 40 किलो भार वर्ग के कुशती में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। वहीं अंडर 14 आयु वर्ग की मंडी के सरकाघाट में आयोजित प्रतियोगिता में कन्या स्कूल नालागढ़ की दो छात्राओं कुश्ती में भाग लिया। छात्रा नंदिता ने कुश्ती के 44 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान तथा प्रिया ने 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने दोनो छात्राओं का स्वागत किया।
-

28 हजार मोबाइल नंबर होंगे ब्लॉक, 9 जिलों में सबसे अधिक नंबर होंगे ब्लॉक
नई दिल्लीः हरियाणा में लगभग 28 हजार मोबाइल नंबर ऐसे मिले हैं, जिन्हे जल्द ही ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि यह मोबाइल नुबेर संदिग्ध बताये जा रहे हैं। इन नंबरों में सबसे ज्यादा नंबर फरीदाबाद और गुरुग्राम के हैं। 9 जिलों में सबसे अधिक नंबर बताये जा रहे हैं। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेटर सेंटर ने इन नंबरों को साइबर सेफ पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से सूबे के सभी जिलों के एसएसपी, डीआईजी, सभी रेंजों के एडीजीपी-आईजी के साथ ही गुरुग्राम, पंचकूला और फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नरों को लेटर लिखा गया है। जिसमें इन नंबरों को ब्लॉक कराने को कहा गया है।
पुलिस अधिकारियों को लिखे एक पत्र में दूरसंचार विभाग (DTO) के जरिए मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। कहा गया है कि इन नंबरों को साइबर क्राइम करने के लिए दुरुपयोग किए जाने के रूप में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर सूचित किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिकारियों को इन नंबरों का प्रयोग करने के लिए उपयोग किए जा रहे मोबाइल हैंडसेट के आईएमईआई लिंकेज जांच का भी निर्देश दिया गया है। लिंकेज विश्लेषण के माध्यम से पहचाने गए मोबाइल नंबरों के विवरण के साथ राज्य नोडल अधिकारी और स्टेट क्राइम ब्रांच को कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी गई है।
इस साल सितंबर तक राज्य भर के क्षेत्रीय पुलिस स्टेशनों में 29 साइबर पुलिस थानों और 309 साइबर डेस्क पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर 47,000 से अधिक साइबर अपराध की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। पुलिस ने धोखाधड़ी के 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को जब्त कर पीड़ित को लौटा दिया है। इन संदिग्ध 27,824 मोबाइल नंबरों में सबसे अधिक गुरुग्राम (7,142), इसके बाद फरीदाबाद (3,896), पंचकूला (1,420), सोनीपत (1,408), हिसार (1,228), अंबाला (1,101), रोहतक (1,045), पानीपत (1,034) और झज्जर में (1,024) के शामिल हैं।