जालंधरः अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का हुआ विरोध, अभिनेता पर की मामला दर्ज करने की मांग

जालंधर/वरुणः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज स्टारर एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘राम सेतु’ सिनेमाघरों में लग चुकी है। वहीं इस फिल्म के विरोध में आज डाक्टर अशोक कैंथ ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने हिंदी फिल्म राम सेतु पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए अभिनेता अक्षय कुमार समेत लेखक व निर्देशक पर मामला दर्ज करने की मांग रखी है।

डाक्टर अशोक कैंथ ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से भारत और श्रीलंका सरकार के सहयोग से रामायण से संबंधित कई ऐतिहासिक स्थलों की रिसर्च की, जिसे उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया हुआ है। डाक्टर अशोक ने दावा किया है कि उनकी खोज का फिल्म राम सेतु में फिल्मांकन किया गया है। इस खोज को भी फिल्म निर्माता ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया है।

इससे कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करने के साथ ही उनकी धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया गया है। डाक्टर अशोक ने मामले को लेकर एसएसपी स्वर्णदीप सिंह जालंधर को शिकायत भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय को भी इस संबंध में शिकायत भेजी जाएगी। बता दें कि ओपनिंग डे पर फिल्म राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *