Punjab : फिर विवादों में घिरे भजन गायक Kanhaiya Mittal, FIR दर्ज

पटियाला : भजन गायक कन्हैया मित्तल का विवादों से नाता छूटने का नाम नही ले रहा है। कन्हैया मित्तल के ऊपर पटियाला के वीर हकीकत राय ग्राउंड में  “जो राम को लाए है, हम उनको लाएंगे” भजन गाने पर एफआईआर दर्ज हो गई है।

 यह मामला आप पार्टी के त्रिपड़ी ब्लॉक प्रधान की दी शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने कन्हैया पर आरोप लगाया था कि बीजेपी का प्रचार करने के लिए इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजापा उम्मीदवार परनीत कौर को बुलाकर राजनीतिक फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई थी। यह धार्मिक आयोजन 22 मई को करवाया गया था। जिसकी वीडियो फुटेज चुनाव आयोग को शिकायत के साथ भेजी गई थी।

 हाल ही में मुक्तसर साहिब की नई अनाज मंडी में 30 मई की शाम को आयोजित जागरण में भजन जो राम को लाए है, हम उनको लाएंगे गाने के मामले ने भी तूल पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम के आयोजक भारत भूषण बिंटा और राज कुमार भटेजा मेलू पर भी केस दर्ज हो गया है।

 इस कार्रवाही के खिलाफ अश्वनी सेखड़ी ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर पुलिस पर आरोप लगाया है कि मुक्तसर साहिब में आयोजक पर वेजह आयोजको पर पर्चा दर्ज किया हुआ है। विभिन्न धार्मिक और समाजिक संस्थाओं ने इसके विरोध में गिरफ्तारी देने की घोषणा की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *