दहेज में नहीं मिली सोने की चेन, दूल्हे ने मंडप से लौटाई बारात

गरियाबंदः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दहेज में सोने की चेन मांगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद लड़के वाले दुल्हन के दरवाजे से बिना शादी किए ही बारात वापस ले गए। आरोप है कि दहेज में सोने की चेन न मिलने से नाराज दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन परिवार ने गरियाबंद थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपना आवेदन सौंपा है। मामला सिटी कोतवाली थाना गरियाबंद के रावण भाटा डागबंगला का है। दुल्हन और उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

दुल्हन के परिजनों ने बताया कि नगर के डाक बंगला में कुलदीप के परिवार में 2 दिन पहले शादी का आयोजन था। बारात छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा के रहने वाले दूल्हा अनिल गंधर्व के परिजन बारात लेकर पहुंचे थे। लेकिन शादी से पहले बारात के स्वागत को लेकर विवाद हो गया इसके बाद सोने की चेन व अन्य दहेज का सामान मांगने की बात पर विवाद बढ़ गया और अंततः बारात देर रात वापस चली गई। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने भी कार्रावई के आदेश दे दिए है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर से ने बताया कि जांच जारी है इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *