Blog

  • Punjab : दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    गुरदासपुर – अमनव्वारा चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी से दुकान के अंदर का सामान जलकर खाक हो गया और साथ की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसकी में दुकान में आग लगी है। वह प्रवासी है।

    दुकानदार ने बताया कि इस आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरदासपुर में आग लगने के मामले लगातार सामने आ रहे है। उन्होंने बिजली विभाग पर रोष जाहिर किया।

  • Punjab: Cold Sotre में करोड़ों की  चोरी की वारदात को दिया अंजाम, देखे वीडियो

    Punjab: Cold Sotre में करोड़ों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम, देखे वीडियो

    अमृतसरः शहर के चाटीविंड गांव के अंतर्गत गांव इब्न कलां में ए.के. कोल्ड स्टोर में चौरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 30 से 40 लोगों ने इस चौरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसमें से कुछ लुटेरों के पास हथियार भी थे।

    कोल्ड स्टोर के मालिक का कहना है कि हमें सुबह करीब 4:30 बजे फोन आया कि हमारे स्टोर में चौरी हो गई है। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि चौर व्यापारियों के लिए रखा माल लूट कर फरार हो गए थे। वहीं चोरों ने डीवीआर भी अपने साथ लेकर फरार हो गए थे। स्टोर मालिक ने बताया कि कोल्ड स्टोर में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का मुक्सान हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हैं सूचना मिली थी कि गांव इब्न कलां के कोल्ड स्टोर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है, हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab : रेलवे लाइन के पास व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab : रेलवे लाइन के पास व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियाना – इंडस्ट्रियल एरिया-ए नजदीक झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान राजू निवासी उत्तर प्रदेश के मुज्जफर नगर के तौर पर हुई है। राहगीरों ने सुबह शव देखकर शोर मचाया। लोगों ने रेलवे पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। घटना स्थल की सूचना जीआरपी की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची तुरंत जीआरपी के मुलाजिम घटना की जांच की।

    जानकारी के अनुसार मृतक की जेब से पुलिस एक फोन बरामद हुआ। उस फोन पर लगातार उसके परिजनों का फोन आ रहा था। परिजनों से बातचीत कर मृतक की पहचान हो पाई। मरने वाले का नाम राजू है। ASI तजिंदर सिंह ने कहा कि मृतक राजू के परिजनों को सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिस तरह उसके सिर और कंधे पर चोट लगी है उससे यही लग रहा है कि रेल हादसे दौरान उसकी मौत हुई है।

    राजू किन हालातों में घर से लुधियाना के निकलता था इस बारे भी अभी पता नहीं है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार के बयानों पर अगली कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • jalandhar : Social Media पर सूट बेचने का झांसा देकर ठगे 50 हजार

    jalandhar : Social Media पर सूट बेचने का झांसा देकर ठगे 50 हजार

    जालंधरः आए दिन साइबर क्राइम के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साइबर ठगों ने अब नए-नए तरीकों से ठगी करना शुरू कर दिया है। साइबर ठग अब लोगों को फोन के जरिए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर सामान बेचने का झांसा देकर चूना लगा रहे हैं। ताज़ा मामला जालंधर के अबादपुरा से सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने सामान बेचने का झांसा देकर महिला से 50 हजार रुपये ठग लिए।

    पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने दिसंबर के महीने सोशल मीड़िया पर आन लाइन सूट देखे थे, जिसे खरीदने के लिए उसने मैसेज किया। दूसरी तरफ से सामान भेजने से पहले पैसों की पहले मांग की पीड़ित महिला ने पैसे भेज दिए तो बाद में फर्जी कोरियर नंबर आ गया। उसने बताया कि एक सप्ताह बीतने के बाद कोरियर नहीं आया, जिसके बाद उसने काल की तो उसे टाल मटोल किए जाने लगा। एक महीना बीत जाने के बाद सामान नहीं आया तो उसने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने दौरान आरोपित बठिंडा की रहने वाले अवतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

  • Jalandhar: Travel Agents ने आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दिया झांसा, ठगे 4.30 लाख

    Jalandhar: Travel Agents ने आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दिया झांसा, ठगे 4.30 लाख

    जालंधरः आधुनिक समय में नौजवानों द्वारा विदेश जाने का रुझान बढ़ता जा रहा है इसी चक्कर में अधिकतर युवा ट्रैवल एजंटों के शिकंजे में फंसकर ठगी का शिकार हो जातें हैं । एसा ही एक मामला जालंधर से सामने आया है जहां ट्रेवल एजेंट ने आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर व्यक्ति से 4.30 लाख रुपए ठग लिए। ठगी के बारे में पता लगते ही पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी।

    थाना बारादरी की पुलिस ने मामले की जांच के बाद बुधवार को बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान बस्ती गुजां निवासी बलजीत सिंह और उसके बेटे रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बलदेव सिंह ने बताया कि उसने अपने जानकार को विदेश भेजने के लिए आरोपियों के पास फाइल लगवाई थी। इसके लिए 4.60 लाख रुपए फीस दे दी थी, लेकिन फिर भी उन्होंने वीजा नहीं लगवा कर उनसे ठगी मार ली।

  • Jalandhar: मंदिर में पुजारी को लूटने की कोशिश, बाइक छोड़ भागे लुटेरे

    Jalandhar: मंदिर में पुजारी को लूटने की कोशिश, बाइक छोड़ भागे लुटेरे

    जालंधरः खांबडा रोड पर स्थित जालंधर एनक्लेव में बुधवार बीती रात लुटेरे श्री विश्वकर्मा धर्मशाला में घुसकर पंडित को लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले में जब चोर मंदिर में घुसकर पंडित को लूटने लगे तो पंडित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर इलाके के लोग और मंदिर कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे तो लुटेरे अपनी बाइक वहीं छोड़कर कर फरार हो गए।

    पंडित विजय शास्त्री ने बताया कि कुछ युवक मंदिर के बाहर बैठे हुए थे। मंदिर में आरती होने के बाद उन्होंने अंदर आकर प्रसाद भी लिया और मंदिर में कोई न देख उन्होंने धमकाते पैसों की मांग करने लगे, जिसके बाद उसने शोर मचा दिया और वह बाइक छोड़कर भाग गए। मंदिर में इकट्ठे हुए लोगों ने लूट की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बाइक को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab: CM भगवंत मान ने किया Tweet, लोगों को दी बधाई

    Punjab: CM भगवंत मान ने किया Tweet, लोगों को दी बधाई

    जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडियो अकाउंट पर लोगों को अध्यापक दिवस, बाबा जीवन सिंह जी के जन्म दिवस और श्री गुरु अर्जन देव जी का गुरता गद्दी दिवस की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीरट में लिखा कि ” शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं जो भविष्य के प्रतिभाशाली बच्चों को तराशने का काम करते हैं… शिक्षक एक सफल राष्ट्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं… आज शिक्षक दिवस के अवसर पर हम देश के सभी मेहनती शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हैं …सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करता हूं…।

    इस ट्वीट के बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि ,” शांति के प्रतीक सचखंड श्री दरबार साहिब जी की स्थापना का महान कार्य संपन्न करने वाले 5वें पातशाह धन धन श्री गुरु अर्जन देव जी के गुरता गद्दी दिवस पर सभी संगतों को कोटि-कोटि बधाई…

  • Punjab: ED ने कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार

    Punjab: ED ने कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार

    खन्ना: ईडी द्वारा कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राजदीप सिंह नागरा को ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उसका जालंधर में मेडिकल करवाया जाएगा और उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

    राजदीप सिंह नागरा को पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली का करीबी माना जाता हैं।जानकारी के मुताबिक ईडी द्वारा राजदीप सिंह नागरा के घर और कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। देर रात तक छापेमारी जारी रही और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Car और दो बाइकों की टक्कर में 6 की मौत

    Car और दो बाइकों की टक्कर में 6 की मौत

    नई दिल्ली – राजस्थान के अनूपगढ़ जिले के श्रीविजयनगर के पास देर रात 2 बजे 25 पुली के निकट दो बाइकों और एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में 3 बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोगों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

    हादसा इतना भीषण था कि कार और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार सभी बाइक सवार आपस में परिचित थे और रात्रि जागरण से लौट रहे थे। एसएचओ गोविंद बिश्नोई ने बताया कि घटना  देर रात लगभग डेढ़ से 2 बजे के आसपास की है। 6 युवक जागरण से दो बाइकों पर सवार होकर अपने गांव बख्तावरपुर लौट रहे थे।

    इस दौरान 25 की पुली के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद युवक उछल कर दूर जा गिरे और एक युवक का हाथ कटकर अलग हो गया और झाड़ियों में पड़ा मिला।

  • Property Dealer की गोली मारकर हत्या, 2 अन्य घायल

    Property Dealer की गोली मारकर हत्या, 2 अन्य घायल

    नई दिल्लीः दिल्ली के नरेला इलाके से एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकरी के मुताबिक यह झगड़ा पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ। इस हमले में प्रॉपर्टी डीलर के दो कर्मचारीयों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। पीड़ितों की पहचान मनीष और उसके कर्मचारी प्रवीण तथा कुलबीर के रूप में हुई है।

    इस मामले में पुलिस दो लोगों आशीष और दीपक की तलाश कर रही है। ये दोनों भवन निर्माण सामग्री बेचने का काम करते हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, निर्माण सामग्री के भुगतान को लेकर पीड़ितों और आरोपियों के बीच विवाद था। जिसके चलते आरोपियों नें इस घटना को अंजाम दिया। नरेला थाने में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।