Punjab : रेलवे लाइन के पास व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

लुधियाना – इंडस्ट्रियल एरिया-ए नजदीक झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान राजू निवासी उत्तर प्रदेश के मुज्जफर नगर के तौर पर हुई है। राहगीरों ने सुबह शव देखकर शोर मचाया। लोगों ने रेलवे पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। घटना स्थल की सूचना जीआरपी की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची तुरंत जीआरपी के मुलाजिम घटना की जांच की।

जानकारी के अनुसार मृतक की जेब से पुलिस एक फोन बरामद हुआ। उस फोन पर लगातार उसके परिजनों का फोन आ रहा था। परिजनों से बातचीत कर मृतक की पहचान हो पाई। मरने वाले का नाम राजू है। ASI तजिंदर सिंह ने कहा कि मृतक राजू के परिजनों को सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिस तरह उसके सिर और कंधे पर चोट लगी है उससे यही लग रहा है कि रेल हादसे दौरान उसकी मौत हुई है।

राजू किन हालातों में घर से लुधियाना के निकलता था इस बारे भी अभी पता नहीं है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार के बयानों पर अगली कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *