Blog

  • पंजाब: कल सरकारी दफ्तर, बोर्डों व कार्पोरेशन और सरकारी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

    पंजाब: कल सरकारी दफ्तर, बोर्डों व कार्पोरेशन और सरकारी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

    अमृतसर: 16 सितंबर 2023 को जिला कमिश्नर की तरफ से छुट्टी का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 16 सितंबर को  ‘प्रथम प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी’ मनाया जा रहा है। जिसके चलते 16 सितंबर दिन शनिवार को स्थानीय छुट्टी घोषित की गई है।

    जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार ने बताया कि अमृतसर के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/कार्पोरेशनों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानो में छुट्टी रहेगी। इस अवसर डिप्टी कमिश्नर द्वारा सभी शहरवासियों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश गुरुपर्व साहिब की बधाई दी।

  • पंजाब  : शिरोमणि अकाली दल यूथ को मजबूत करने के लिए एसओआई का किया गठन, देखें वीडियो

    पंजाब : शिरोमणि अकाली दल यूथ को मजबूत करने के लिए एसओआई का किया गठन, देखें वीडियो

    मोगा : शिरोमणि अकाली दल यूथ को मजबूत करने के लिए शिरोमणि अकाली की और से यूथ को लामबंद किया जा रहा है। जिला स्तर पर यूथ अकाली दल का एसओआई विंग मजबूत किया जा रहा है।इसी कड़ी के तहत मोगा हल्का में डींएम कालेज की ग्राउंड स्टूडेंट का पूरा इकट्ठ हुआ। वही इस मौके पर सैंकड़ों की गिनती में स्टूडेंट इक्कठे हुए और संजीत सिंह सन्नी गिल की अगुवाई में एसओआई का गठन किया गया।

    जिसमें सर्व समिति से इन्दर जीत सिंह को एसओआई का जिला परधान नियुक्त किया गया है। इस मौके पर संजीत सिंह सन्नी गिल ने कहा की आने वाले समय में यूथ ने ही देश की बाग़ डोर को संभालना है। शिरोमणि अकाली दल जो यूथ को आगे लेकर जाती है। वही उन्होंने कहा की आने वाले चुनावों में यूथ अपनी अच्छी भूमिका निभाएगा। एस ओ आई के बने जिला प्रधान ने सभी साथियों और संजीत सिंह सन्नी गिल का धन्यवाद किया और कहा की वह पार्टी के लिए तन देहि से यूथ की तरफ से काम करेंगे।

  • ग्राम पंचायत बाथू में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ग्राम पंचायत बाथू में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित :  बाल विकास परियोजना हरोली के अंतर्गत गांव बाथू में ग्राम पंचायत प्रधान सुरेखा राणा की अध्यक्षता में पोषण माह का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक नीलम सैनी ने पोषक तत्व भरपूर मात्रा लेने हेतु गर्भवती, धात्री व किशोरियों में आने वाली खून की कमी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनबाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
    आरती कौशल व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएस देहल ने भी संतुलित आहार के बारे में विस्तार से बताया। आंगनवाड़ी वर्कर रंजू ने विभागीय स्कीमों पर चर्चा की व कुपोषण के दुष्परिणामों को लेकर लोगों को सचेत किया। आंगनवाड़ी वर्कर उर्मिला ने नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जिसमें आशा कार्यकर्ताएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं प्रोमिला, कमलेश, दीपिका, अनीता, वंदना, शकुंतला, नीना, प्रविता व संतोष तथा वार्ड पंच ममता देवी, सुमन लता व अन्य लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया।
  • कृषि विकास खंड ऊना के बटूही में तहसीलदार हुसन चंद ने मेरी पॉलोसी मेरे हाथ का किया शुभारंभ

    कृषि विकास खंड ऊना के बटूही में तहसीलदार हुसन चंद ने मेरी पॉलोसी मेरे हाथ का किया शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित : कृषि विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत बटूही में तहसीलदार हुसन चंद ने मेरी पॉलोसी मेरे हाथ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2023 के लिए मेरी पॉलिसी मेरे हाथ के चौथे सत्र का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि बीमा पॉलिसी का वितरण अभियान ग्रामीण स्तर तक पूरे जिला में चलाया जाएगा जिसमें बीमित किसानों को अपनी खरीफ फसलों जैसे, मक्की, दाल व आलू की बीमा पॉलिसियों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार खरीफ सीज़न में मक्की एवं धान की फसलों के 16,118 एवं आलू की फसल के लिए 599 किसानों का बीमा किया गया। जबकि पिछले वर्ष मक्की एवं धान की फसल में 15,816 और आलू की फसल में 436 किसानों का बीमा किया गया था। उन्होंने बताया कि मक्की एवं धान की फसलों के लिए किसान द्वारा देय प्रीमियम की राशि 48 रूपये प्रति कनाल है जबकि बीमित राशि 1200 रूपये कनाल है। आलू की प्रीमियम राशि 300 रूपये कनाल जबकि बीमित राशि 6 हज़ार रूपये कनाल है। 
    उन्होंने बताया कि रबी सीज़न मंे गेहूं का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित की गई है जिसकी प्रीमियम राशि 36 रूपये कनाल जबकि बीमित राशि 1200 रूपये कनाल है। उन्होंने बताया कि रबी सीज़न में आलू की पक्की फसल के लिए ऊना व हरोली ब्लॉक के किसान 31 दिसम्बर से पहले-पहले बीमा करवा सकते हैं जिसकी प्रीमियम राशि 250 रूपये कनाल है जबकि बीमित राशि 5 हज़ार रूपये कनाल है। उन्होंने बताया कि पिछले खरीफ सीज़न मंे आलू का बीमा करवाने वाले 436 किसानों को 1.60 करोड़ रूपये का क्लेम दिया गया था। जबकि धान की फसल के लिए 232 किसानों को 7.36 लाख रूपये का क्लेम दिया गया। इस अवसर पर कृषि विषयवाद विशेषज्ञ विकास खंड ऊना डॉ प्यारो देवी ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक डॉ कुलभूषण धीमान, जिला कृषि अधिकारी डॉ रमेश लाल, कृषि विकास अधिकारी राजाराम व सुनीता शर्मा, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी से मोहन व पंकज सैणी सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • डंगोली पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित

    डंगोली पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित :  समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत ग्राम पंचायत डंगोली में पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है | उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जन प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने लोगो को बेटी बचायो बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जागरूक किया | इसके अतिरिक्त नशे के दुष्प्रभावों बारे भी विस्तृत जानकारी दी। 
    स्वास्थ्य विभाग से सी. एच. ओ. रीना ने कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है। आयुर्वैदिक चिकित्सक संजीव पठानिया ने कहा कि गर्भवती, धात्री एवं नवजात  शिशुओं  को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर व डाइटिशियन से परामर्श करके  उचित उपचार करवाने के साथ-साथ पौष्टिक आहार देकर उसके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने सभी को निरोग रहने के लिए योग के महत्व के बारे में  अवगत करवाया।  इस अवसर पर नरेश एंड टीम ने नशा मुक्ति अभियान पर लघु नाटिका द्वारा लोगो को जागरूक किया | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोमा देवी ने गाना सुना कर नशे के दुष्परिणाम के बारे में लोगो को जागरूक किया | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला ने आंगनवाड़ी की सेवायों के बारे में गाना सुना कर लोगो को जागरूक किया| इस अवसर पर गर्भवती महिला चंचला की गोदभराई की गयी  तथा बच्चे आरव ठाकुर का अन्प्राशन करवाया गया ताकि लोगो को जागरूक किया जा सके|
  • मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

    मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

    ऊना/सुशील पंडित : नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा महाविद्यालय भटोली के संयुक्त तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह ने बताया कि अभियान केे तहत युवक मंडलों के प्रतिनिधियों, महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों द्वारा मिलकर रैली का आयोजन भी किया गया। इसके अतिरिक्त वहां के आसपास के इलाके से मिट्टी इकट्ठी की गई तथा अन्य लोगों को भी इस कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न इलाकों से मिट्टी एकत्रित करके दिल्ली में वाटिका का निर्माण किया जाएग। उन्होंने बताया कि अपने आसपास के पर्यावरण का संरक्षण करना आवश्यक है। इस अवसर पर महाविद्यालय भटौली के प्राचार्य अरविंद डॉक्टर, महाविद्यालय भटौली से प्रोफेसर अरविंद राणा, प्रोफेसर लिली ठाकुर,  प्रोफेसर कमल किशोर एवं आकाश भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
  • उपायुक्त ने ऊना के स्थानीय शिक्षण संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

    उपायुक्त ने ऊना के स्थानीय शिक्षण संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा ने स्थानीय शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कन्याओं के लिए बनाए जाने वाले शौचालयों की व्यवस्थायों का जायजा तथा नव निर्माणाधीन भवन हेतू अनुमानित धनराशि के फंड व्यवस्था को भी जांचा। इसके अलावा उन्हांेने जिला सदर थाना ऊना एवं ट्रेज़री भवन की जर्जर अवस्था का भी ज़ायज़ा लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को कन्यायों के निर्माणाधीन शौचालयों को दो माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान शिक्षा कमेटी हिमाचल प्रदेश के सलाहकार सदस्य बाबा अमरजोत सिंह बेदी, शिक्षा उपनिदेशक ऊना देवेंद्र चंदेल, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा, डॉ देशराज शर्मा, पीडब्ल्यूडी अधिकारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
  • पंजाब : राजा वडिंग ने आप सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : राजा वडिंग ने आप सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में बढ़े नशे को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई थी। लेकिन सरकार बनने के डेढ़ साल बाद भी नशों के कारण पंजाब में मौतों का सिलसिला है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इन शब्दों का प्रगटावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वडिंग ने मोगा में कांग्रेस पार्टी द्वारा नशों के खिलाफ आयोजित एक राज्य स्तरीय महा रैली को संबोधित करते हुए किया। इस रैली में राजा वडिंग के इलावा सुखपाल सिंह खैरा, मोहम्मद सदीक, प्रताप सिंह बाजवा, मालविका सूद सच्चर के इलावा राज्य की समूची सीनियर लीडरशिप ने शिरकत की।

    अपने संबोधन व मीडिया के रूबरू कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं ने राज्य की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखे शब्दी प्रहार करते हुए आप सरकार को पंजाब की सत्ता में आने से पहले राज्य की जनता से किए वायदे याद दिलाते हुए उन्हें शीघ्र अति शीघ्र पंजाब से नशा खत्म करने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर जल्दी सरकार की ओर से नशों के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में संघर्ष को और तीखा किया जाएगा।

  • जालंधरः किशनपुरा में वाल्मीकि जंज घर के पास दो पक्षों में हुई हाथापाई, देखें Live

    जालंधरः किशनपुरा में वाल्मीकि जंज घर के पास दो पक्षों में हुई हाथापाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: किशनपुरा में वाल्मीकि जंज घर के पास दो पक्षों में हाथापाई होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पीड़ित पक्ष में करण ने बताया कि वह नगर निगम में काम करता है। उसने अपने रिश्तेदार मुस्कान उसकी बेटी जन्नत और पति पर हाथापाई करने के आरोप लगाए है। करण के साथ महिला ने कहा कि जब से उसकी शादी हुई है, तब से उसकी चाची उसे तंग परेशान कर रही है। पीड़ित का कहना है उस पर कई गंभीर आरोप उसकी चाची ने लगाए है। इस दौरान उन्होंने उसके साथ हाथापाई की।

    महिला का कहना है कि उसकी चाची ने उसके पीछे कुत्ते को भी डाल दिया था। उनका कहना है कि उसने इस मामले संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। उन्होंने कहा इस दौरान उसने जोर-जोर से आवाजे लगाई। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने उसे मुश्किल से छुड़वाया है। महिला का कहना है कि उसने पहले भी शिकायत दी थी, लेकिन उसके बाद उसकी चाची ने राजीनामा कर लिया था। महिला और उसके पति ने आरोप लगाए है कि उसकी चाची द्वारा मीडिया की धमकियां दी जाती है। उनका कहना है कि वह उनके पति को जान से मारने की धमकियां भी दे चुके है। महिला का कहना है कि उसने महिला मंडल को भी मामले संबंधी शिकायत दी है।

  • पंजाबी मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    पंजाबी मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    चंडीगढ़ः पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से इस वक्त बड़ी और बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर एक्ट्रेस आरती गौरी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि आरती गौरी पिछले कई सालों से बीमार चल रही थी। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया था, जिसमें  ‘लंबड़दार’, ‘जाली पासपोर्ट’, ‘प्यार नसीबां दा’, ‘जख्मी’, ‘खून शरीकां दा’ सहित कई पंजाबी फिल्मों में काम किया था। आपको बता दें कि जब आरती गौरी फिल्मों में काम करती थीं, उस वक्त पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजर रही थी। इसीलिए उनकी ज्यादातर फिल्में रिलीज नहीं हो पाईं। बता दें कि आरती गौरी की शादी इंदरजीत नामक शख्स से हुई थी। 

    इंदरजीत फिल्मों में भी सक्रिय थे। शादी के कुछ साल तो ठीक चले लेकिन एक हादसा हुआ जिसने आरती की जिंदगी बदल दी। इस हादसे में इंदरजीत की आंखें खराब हो गईं और एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। कुछ समय बाद इंद्रजीत की मौत हो गई और अभिनेत्री आरती गौरी ने फिल्मी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।