Blog

  • मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि, 10 अगस्त को गगरेट व कांगड़ में होंगे कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि, 10 अगस्त को गगरेट व कांगड़ में होंगे कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जिला ऊना के गगरेट व हरोली विस क्षेत्र में 10 सितंबर को आयोजित किए जा रहे प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में मुख्यतिथि होंगे। मुख्यमंत्री 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे गगरेट के रामलीला ग्राउंड तथा दोपहर 2 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ में समारोह में शामिल होंगे। यह जानकारी आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक में दी। 

    डीसी ने इस दोनों समारोह के लिए सभी विभागों को तैयारियां समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभाग दोनों समारोह स्थलों पर प्रदर्शनियां भी लगाएंगे। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, संबंधित एसडीएम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • वीरेंद्र कंवर ने लठियाणी व बीहड़ू में किए एंगलिंग हट के लोकार्पण

    वीरेंद्र कंवर ने लठियाणी व बीहड़ू में किए एंगलिंग हट के लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में गत पौने पांच वर्षों के दौरान 1525 मछुआरों को मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 1.60 करोड़ रुपए के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए हैं। यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत लठियाणी में 70 लाख रुपए की लागत से निर्मित एंगलिंग हट तथा ग्राम पंचायत मंदली के बीहड़ू में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित मत्स्य आवतरण केंद्र के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मछुआरा आवास योजना के अंतर्गत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के 58 मछुआरों को आवास निर्माण के लिए 74.54 लाख की अनुदान राशि प्रदान की गई है। इसके साथ साथ मछुआरों की सुरक्षा के लिए किश्ती निर्माण, गिल जाल तथा अन्य सुरक्षा उपकरण प्रदान करने के लिए 36 मछुआरों को 17.60 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।

    इसी योजना के तहत अनुसूचित जाति के 22 मछुआरों को 26.40 लाख रुपए की अनुदान राशि दी गई है। इसके अतिरिक्त गिल जाल खरीदने के लिए 303 मछुआरों को 9.15 लाख रुपए अनुदान के रूप में आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में कोविड-19 से प्रभावित 320 मछुआरों को 6.30 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। मत्स्य आखेट के बंद सीजन के दौरान गत 5 वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के 783 मछुआरों को 21.86 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है। वर्ष 2020-21 में 8 मछुआरों को मोटरसाइकिल आइस बॉक्स सहित खरीदने के लिए 3.15 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि गोविंद सागर झील में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक करोड चार लाख रुपए की लागत से उत्तम किस्म का एक करोड़ मत्स्य बीज डाला जा रहा है।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 230 करोड़ रुपए सड़क निर्माण कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं। जबकि 150 करोड़ रुपए की धनराशि विभिन्न सड़कों पर व्यय की जा रही है। इसके अतिरिक्त गत 5 वर्षों के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 150 करोड़ रुपए पेयजल योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं।

    इन पेयजल योजनाओं के पूर्ण होने के पश्चात प्रतिदिन एक करोड़ लीटर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। 
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा भविष्य में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में किसान के खेत तक सिंचाई की सुविधा हो इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत किराए में छूट दी है। इसके अलावा 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा प्रदान कर रही है। 

    उन्होंने कहा कि लठियाणी-मंदली पुल का डीपीआर संबंधी कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिसके पूरा होने के पश्चात ही इस का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गोविंद सागर झील में राष्ट्रीय स्तर की एंगलर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर के रूप में तैयार किया जा रहा है तथा इस क्षेत्र में कृषि, बागवानी सहित पर्यटन क्षेत्र को भी विशेष महता दी जा रही है।

    कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक श्याम लाल शर्मा ने सभी का स्वागत किया तथा विभाग के निदेशक सतपाल मेहता ने विभाग की विभिन्न योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी दी। 

    इस अवसर पर जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, संयुक्त निदेशक विशाल शर्मा कुटलैहड़ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष कैप्टन प्रीतम सिंह डडवाल, हिमफैड के निदेशक चरणजीत शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकुंतला देवी, ग्राम पंचायत लठियानी के प्रधान जोगेंद्र पौनू, उपप्रधान निर्मल सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत मंदली की प्रधान सुनीता कुमारी, बीडीओ बंगाणा रमेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

  • विद्यार्थी परिषद ने दौलतपुर चौक कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों को व सफ़ाई को लेकर की नारेबाज़ी

    विद्यार्थी परिषद ने दौलतपुर चौक कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों को व सफ़ाई को लेकर की नारेबाज़ी

    ऊना/सुशील पंडित: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना द्वारा स्थानीय माँगो को लेकर कॉलेज प्रशासन के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की गई और प्राचार्य का घेराव किया।विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलते हुए कहा कि  जिन विषयों के शिक्षक पद ख़ाली है इस को लेकर कोई रणनीति नहीं बनाई गई। वहीं इसके साथ ही सफ़ाई करवाने हेतु दिए गए प्राचार्य को ज्ञापन के बाद भी हालत बदलते नहीं नज़र आ रहे। ज़मीनी हक़ीक़त यह है कि कॉलेज मे न वॉटर कूलर साफ़ हुए न ही शौचालयों की स्थिति बदली। इस पर अभाविप कार्यकर्ता शिवंक ने अपने संबोधन में कहा कि दौलतपुर चौक महाविद्यालय में जिन विषयों के अध्यापक के पद ख़ाली हैं वो जल्द से जल्द भरे जाए। विषयों के पद ख़ाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई में नुक़सान उठाना पड़ रहा है। इस को लेकर जल्द से जल्द कदम उठाए नहीं तो विद्यार्थी परिषद आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।
    इस मौक़े पर अभिषेक, अभि, सौरभ , साक्षी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • वार्षिक समारोह वर्ष भर की उपब्धियों का उत्सव है: सत्ती

    वार्षिक समारोह वर्ष भर की उपब्धियों का उत्सव है: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित : वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह पूरे वर्ष बच्चों की उपलब्धियों का उत्सव है। इस दिन उत्कृष्ट छात्रों, अकादमिक विषयों के साथ-साथ खेल, विद्यालयों में होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेताओं और हाउस गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर और सासन में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही। उन्होंने शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षा, खेल सहित सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
    सतपाल सत्ती ने कहा कि बडैहर स्कूल को साढ़े तीन लाख रुपए के कबड्डी के मेट्स भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सासन स्कूल में 50 लाख रूपए से 4 बड़े हॉल भी  बनाए गए है। इसी के साथ बेडमिंटन का कोर्ट भी बनाया गया है, जिस पर लगभग 1.50 लाख की राशि खर्च की गई है तथा बास्केटबाल कोर्ट के लिए जल्द राशि उपलब्ध हो जायेगी।

    उन्होंने कहा की 1.50 लाख रूपए से बडैहर स्कूल में ड्रैनेज का कार्य शुरू हो चूका है और 10 लाख रूपए से स्कूल की चारदीवारी की गई है। इसके अलावा 1 लाख रुपए से स्कूल में बैडमिंटन का कोर्ट बनाया गया है।

    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, प्रधान सासन अर्पणा देवी, प्रधान बडैहर अवतार, उप प्रधान बडैहर ओमकार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन जनक सिंह, डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन देवेंद्र चंदेल, खादी बोर्ड के डॉयरेक्टर सागर दत्त भारद्वाज, डाइट के प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान, प्रधानाचार्य जीएसएस सासन वजिंदर सिंह, प्रधानाचार्य बडैहर रामजी दास, पूर्व बीडीसी बडैहर पिशौरी लाल, सभी वार्ड सदस्य सहित स्कूल का समस्त स्टाफ व अन्य उपस्थित रहे।

  • फिर छिड़ा एसवाईएल विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट

    फिर छिड़ा एसवाईएल विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट

    नई दिल्लीः सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच हुए विवाद ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। इस मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि पंजाब इसमें सहयोग नहीं कर रहा है। 

    इस संबंध में अप्रैल माह में पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को एक महीने के भीतर इस मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के साथ बैठक करने को कहा है। जिसमें समस्या के समाधान पर विचार किया जाएगा। इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर सुप्रीम कोर्ट में जमा की करवाई जाए। इसकी अगली सुनवाई 19 जनवरी 2023 को होगी।

  • गोदाम में लगी भीषण आग, 3 बसें जलकर राख

    गोदाम में लगी भीषण आग, 3 बसें जलकर राख

    गुरुग्रामः देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, इसमें तीन बसों को भी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के शीतला माता रोड स्थित सीआरपीएफ चौक के समीप खाली जगह पर बने पानी की टंकी के गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई।

    कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और इसके बगल में वर्कशॉप में खड़ी तीन बसें भी इस आग चपेट में आ गईं, जो कुछ ही देर में पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों को नुकसान हो गया। 

    उधर, गोदाम मालिक राजकुमार सैनी का कहना है कि तकरीबन 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग इतनी विकराल हो गई कि नजदीक बने वर्कशॉप में खड़ी तीन बसें भी आग की चपेट में आ गईं। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंचीं दमकल की तीन गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

    वहीं, इससे पहले सोमवार को दिल्ली चांदनी चौक के कपड़ों के प्रसिद्ध बाजार कूचा नटवा में बीती रात भीषण आग लग गईं। आग के कारण अब तक 60 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो चुकी है। इसके साथ ही एक इमारत पूरी तरह से ढह गई है, जबकि दो इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है।

  • राजस्व अधिकारी प्राथमिकता पर कोर्ट लगाकर करें मामलों का निपटारा: डीसी

    राजस्व अधिकारी प्राथमिकता पर कोर्ट लगाकर करें मामलों का निपटारा: डीसी

    उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की 

    ऊना/सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को प्राथमिकता के आधार पर कोर्ट लगाकर मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। आज जिला परिषद सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में राघव शर्मा ने कहा कि निशानदेही, इंतकाल, तकसीम, दुरुस्ती तथा ऑडिट पैरा, इंतकाल सत्यापन के अलावा राजस्व से संबंधित अन्य मामलों का त्वरित निपटारा किया जाना चाहिए तथा लंबित केसों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार नियमित रूप से पटवार सर्किल का निरीक्षण करें। डीसी ने कहा कि इलेक्शन अपील का भी एसडीएम समय पर निपटारा करें। इसके अलावा उन्होंने ई-केवाईसी तथा रिकवरी के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में राजस्व अधिकारियों के साथ-साथ बीडीओ तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्रों बनाने का कार्य भी विशेष ध्यान दें, ताकि लोगों को अपने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बेवजह दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े।

    बैठक में एसडीएम गगरेट मदन कुमार, एसडीएम बंगाना योग राज धीमान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, ई-जिला प्रबंधक साहिल शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जोगिंदर पटियाल सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • पंजाबः पुलिस ने दो माह में 562 बड़े तस्करों को किया काबू, भारी मात्रा में नशा बरामद

    पंजाबः पुलिस ने दो माह में 562 बड़े तस्करों को किया काबू, भारी मात्रा में नशा बरामद

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रदेश में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान के दो महीने पूरे होते ही पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई, 2022 से अब तक का पूरा विवरण जनता के सामने प्रस्तुत किया है। इसमें 4223 नशा तस्करों की गिरफ्तारी सहित 3236 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

    आईजी सुखचैन सिंह गिल ने आज साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बताया कि पुलिस टीमों ने राज्य भर में बीते सप्ताह 175 किलो हेरोइन बरामद की है। पंजाब पुलिस ने गुजरात और महाराष्ट्र की बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिससे केवल दो महीनों में हेरोइन की कुल प्रभावी वसूली 322.5 किलोग्राम हो गई। पुलिस ने 2 माह में 562 बड़े नशा तस्करों को काबू किया है।

    तस्करों से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

    इसके साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में राज्य भर से 167 किलो अफीम, 145 किलो गांजा, 222 क्विंटल चूरा पोस्त और 16.90 लाख टैबलेट/कैप्सूल/इंजेक्शन/फार्मा ओपिओइड की शीशियां भी बरामद की हैं। जिनकी कीमत करीब 2.73 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    एक सप्ताह में 418 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

    आईजी ने बताया कि बीते सप्ताह पुलिस ने 418 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही 13.78 लाख रुपए ड्रग मनी भी वसूली गई है। वहीं इस सप्ताह एनडीपीएस मामलों में 16 और पीओ की गिरफ्तारी सहित कुल गिरफ्तारियां 263 तक पहुंच गई हैं।

  • पंजाबः 30 साल के हवालाती ने थाने में की आत्महत्या

    पंजाबः 30 साल के हवालाती ने थाने में की आत्महत्या

    पटियालाः नाभा के सदर थाने में रिमांड पर चल रहे 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान बूटा सिंह के रूप में हुई है। बूटा सिंह को नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सदर थाना पुलिस ने 376 का मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया था। युवक को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया था। हवालात में युवक ने अपने ही पर्ने से खुदकुशी कर ली।

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत युवक को नाभा के सरकारी अस्पताल ले गई। लेकिन वह पहले ही मर चुका था। इस संबंध में डीएसपी नाभा देविंदर अत्री ने बताया कि इस युवक के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज गया था। मृतक नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। आज मृतक द्वारा यह कदम उठाया गया है। मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

  • 1200 करोड़ की ड्रग के साथ 2 अफगानी नागरिक गिरफ्तार

    1200 करोड़ की ड्रग के साथ 2 अफगानी नागरिक गिरफ्तार

    नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलत मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो अफगान नागरिकों को 1200 करोड़ रुपए से अधिक का ड्रग्स दो अफगानी नागरिकों से जब्त की है। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1200 करोड़ रुपए से अधिक है।

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 312.5 किलोग्राम मेथामफेटामाइन दवा और 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। जब्त की गई कुल दवा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1200 करोड़ रुपए से अधिक है।