Blog

  • पंजाब: मोती महल पैलेस में चली गोलियां

    पंजाब: मोती महल पैलेस में चली गोलियां

    अमृतसर: गांव भूरा कोहना में खेमकरण अमृतसर रोड स्थित मोती महल पैलेस में फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायलों को पट्टी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    गोली मारने वाले की पहचान सतिंदरपाल सिंह पुत्र रछपाल सिंह है। जोकि आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता सतनाम सिंह मनावां के भाई का बेटा है। गोली लगने के बाद आक्रोशित बरातियों ने जत्थेदार सतनाम सिंह मनवां पर हमला कर दिया। इस संबंध में जब थाना खेमकरण के एसएचओ कवलजीत राय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधर: एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर: एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमार : थाना नकोदर की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ सनी पुत्र राजकुमार वासी गांव शौकिया, सदर नकोदर के रूप में हुई है थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि थाना नकोदर में 12 अगस्त 2019 को थाना नकोदर में मुकदमा नंबर 68 दर्ज किया गया था जिसमें अदालत में आरोपी सुनील कुमार को 22 नवंबर 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे उनकी टीम की के एएसआई रंजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।

  • जालंधरः चोरी और नशा सप्लाई करने वाले 4 गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी और नशा सप्लाई करने वाले 4 गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना 8 की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके के कब्जे से 75 ग्राम हेरोइन व 100 ग्राम अफीम और एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजय कुमार उर्फ अंजू पुत्र मदनलाल वासी होशियारपुर, मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू पुत्र गुरनाम सिंह वासी बस्ती शेख, अनमोल पुत्र विश्वनाथ वासी करतारपुर और सौरव शर्मा पुत्र रमेश चंद वासी अमन नगर के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मनजीत राम पुलिस पार्टी सहित ट्रांसपोर्ट नगर सब्जी मंडी के पास मौजूद थे, तभी उन्हें मोटरसाइकिल सवार दो युवक देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने जब रोककर दोनों की तलाशी ली तो अजय कुमार  40 ग्राम हेरोइन और मनप्रीत सिंह के कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई दोनों के कब्जे से पुलिस को 75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    इसी तरह एफ आई नरेंद्र मोहन चौकी इंचार्ज फोकल प्वाइंट की टीम के एसआई राज्यपाल ने अनमोल निवासी गांव सराय, करतारपुर को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दबोचा है, पुलिस जांच में अनमोल बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल फोकल प्वाइंट सब्जी मंडी से चुराया था। एएसआई राज्यपाल ने बताया कि वह फोकल प्वाइंट के पास मौजूद थे तभी मोटरसाइकिल सवार युवक वहां खड़े पुलिस को देख कर भागते समय नीचे गिर गया, जिसे उनकी टीम  रोकर कर कागज चेक किए तो पता चला कि युवक चोरी का युवक मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है 

    इसी तरह थाना 8 के एसआई सुरेंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित दोआबा चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ आ रहे थे उसी दौरान उन्होंने सौरभ शर्मा निवासी अमर नगर के कब्जे से 100 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और औरतों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और खुलासे हो सके।

  • कपूरथलाः सरेआम गाड़ी से पर्स चुराकर फरार हुआ चोर, देखें CCTV

    कपूरथलाः सरेआम गाड़ी से पर्स चुराकर फरार हुआ चोर, देखें CCTV

    कपूरथलाः भीड़भाड़ वाले क्षेत्र फव्वारा चौक के नजदीक देर शाम एनआरआई महिला की कार से पर्स चोरी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के पर्स  में नगदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड था। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ लुटेरा सरेआम पर्स चुराकर फरार हो गया। घटना की सूचना सिटी थाना में देने के बाद भी सिटी थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    उनका कहना है कि उनके पास जब कोई लिखित शिकायत आएगी तो बनती कार्रवाई की जाएगी। जानकारी अनुसार आज शाम एनआईआर परिवार फव्वारा चौक के नजदीक एक मिठाई की दुकान पर मिठाई लेने के लिए रुका था। कार में बैठे दो युवक महिला सहित मिठाई लेने के लिए दुकान में चले गए और कार खुली हुई थी। जिसका फायदा उठाते हुए एक युवक आया और उनकी कार के पास काफी समय खड़ा रहा। उक्त युवक ने मौका देख कार का पिछला दरवाजा खोला और कार से महिला का पर्स चोरी कर फरार हो गया।

    हैरानी की बात यह है कि फव्वारा चौंक के नजदीक पुलिस के जवान अक्सर तैनात रहते है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद थाना पुलिस पर सवालिया निशान उठने शुरू हो गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत के लिए गई थी, लेकिन वहां का रवैया देखकर वह बिना शिकायत किए वापस लौट आई। दूसरी तरफ सिटी थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि इस घटना का उन्हें मालूम ही नहीं है। अगर कोई शिकायत आएगी तो उचित कार्यवाही कर दी जाएगी।

  • जालंधरः तीसरी बार DSP Sarabjit Singh Rai विशेष सम्मान से किए गए सम्मानित

    जालंधरः तीसरी बार DSP Sarabjit Singh Rai विशेष सम्मान से किए गए सम्मानित

    जालंधर/वरुणः पुलिस उपाधीक्षक सरबजीत राय को ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए पुलिस महानिदेशक के सम्मान और डिस्क से सम्मानित किया गया है। बता दें कि यह तीसरी बार है जब उन्हें समाज के लिए उनकी बहुमूल्य सेवा के लिए यह विशेष सम्मान दिया गया है। वह वर्तमान में डीएसपी आदमपुर के पद पर तैनात हैं। आईजी (जालंधर रेंज) गुरशरण सिंह संधू ने उन्हें इस डिस्क से सम्मानित किया।

    पुरस्कार के लिए राय को बधाई देते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी अपना कर्तव्य बखूबी निभाते रहेंगे। डीएसपी राय पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न आतंकी मॉड्यूल्स का भंडाफोड़ करने और राज्य से गैंगस्टरों को खत्म करने में पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत सक्रिय रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए नशों के खिलाफ चलाए गए अभियान में भी अहम भूमिका निभाई है। डीएसपी राय ने कोविड महामारी के दौरान भी समाज की सराहनीय सेवा की। वह बतौर पुलिस अधिकारी विभिन्न क्षमताओं के तहत विभिन्न जिलों में तैनात रहे हैं। 

  • ट्रक चपेट में आने से बाइक सवार घायल

    ट्रक चपेट में आने से बाइक सवार घायल

    बरोटीवाला/ सचिन बैंसल:  बद्दी- बरोटीवाला मार्ग पर  बटेड बस स्टॉप के  समीप एक ट्रक ने  मोटरसाईकिल चालक को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाईकल चालक छोटन कुमार पुत्र  राज कुमार निवासी गाँव सैहदपुर, दरियापुर, जिला छप्परा, बिहार घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मद्द से स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने धारा 279, 337 और 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • नालागढ़ महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो का हुआ शुभारंभ

    नालागढ़ महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो का हुआ शुभारंभ

    प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 15 महाविद्यालय की कन्याओं ने लिया भाग

    नालागढ़/ सचिन बैंसल: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नालागढ़ में  विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय खो-खो (महिला वर्ग) अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 15 महाविद्यालयों कन्या महाविद्यालय शिमला, सिराज एट लंबाथाच, ठियोग, नालागढ़, सीमा, रामपुर, हमीरपुर,बिलासपुर, करसोग, पोंटा साहिब, जोगिंद्रनगर, रामशहर, मंडी, एमएलएसएम सुंदरनगर, बीबीएन चकमोह की टीमों ने भाग लिया। 
    पहले दिन आरकेएमबी कालेज शिमला ने सिराज, बिलासपुर से बीबीएन चकमो, जोोगिंद्र नगर ने रामसहर और ठियोग ने मेजबान नालागढ को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सलारिया ने शिरकत की।  इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य ने सभी टीमों के प्रभारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
    प्राचार्य ने कहा कि नालागढ़ महाविद्यालय में कबड्डी, रेसलिंग और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं अक्सर होती रहती थी। इस बार महाविद्यालय के विद्यार्थियों की मांग थी कि महाविद्यालय में लड़कियों के खेल से संबंधित, किसी प्रतियोगिता का आयोजन हो। इस महाविद्यालय में अध्ययन करने वालों में लगभग 70 फीसदी संख्या छात्राओं की ही है। छात्राओं की यही मांग इस महाविद्यालय में आयोजित करने का आधार बनी।
    प्राचार्य ने खिलाडिय़ों से कहा किस्वस्थ शरीर और मस्तिष्क को उत्तेजित रखने के लिए खेल बहुत आवश्यक है। खेल अवसाद,तनाव और चिंता जैसी व्याधियों से मुक्ति प्रदान करता है। हमारा समग्र विकास करता है। खेल हमें धैर्य, अनुशासन और समूह में कार्य करना सिखाता है। हमारे भीतर आत्मविश्वास का निर्माण करता है। इस मौके पर डॉ. बीएस राटौर और डॉ. कुलदीप सिंह समेत कालेज कालेज स्टाफ और छात्र संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
  • रुकने का इशारा किया तो एडिशनल एसपी की कार में ठोकी बाइक

    रुकने का इशारा किया तो एडिशनल एसपी की कार में ठोकी बाइक

    बिना नंबर प्लेट और अतिरिक्त हार्न के साथ जा रहा था बाइक

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना में मंगलवार को एक बाइक सवार ने एडिशनल एसपी की गाड़ी को ही ठोक दिया। ऊना कॉलेज के पास एक युवक बिना नंबर प्लेट और अतिरिक्त हॉर्न के साथ बाइक चला रहा था। एडिशनल एसपी परवीन धीमान ने उक्त सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने धीमान की गाड़ी को ही ठोक दिया। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पुलिस पार्टी ने बाइक सवार को डिटेन करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • एक युवक आर्केस्ट्रा में गाने-बजाने के साथ ही कर लेता है शादी,  अभी तक कर चुका है 6 शादियां 

    एक युवक आर्केस्ट्रा में गाने-बजाने के साथ ही कर लेता है शादी, अभी तक कर चुका है 6 शादियां 

    जमुई. बिहार के जमुई जिले की एक महिला ने अपने दामाद पर आरोप लगाया है कि उसकी आधा दर्जन पत्नियां हैं। उसने अपने दामाद को दूसरी महिला के साथ ट्रेन पकड़ते हुए देखा। इसके बाद महिला गुस्से में आ गई और जिले के एक थाने में जमकर हंगामा करते हुए अपने दामाद पर कार्रवाई की मांग की. सास का कहना है कि उसका दामाद आर्केस्ट्रा में गाने-बजाने का काम करता है। वह कार्यक्रम करने जहां जाता है, वहीं शादी कर लेता है।

    यह कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो ऑर्केस्ट्रा में गाने बजाने का काम करता है। वह जहां प्रोग्राम के लिए जाता है, वहीं एक शादी कर लेता है, यह कहना है युवक के दूसरी पत्नी की मां का। कबिया देवी ने यह आरोप लगाया है कि आरोपी युवक अभी तक 6 शादियां कर चुका है। इस बाद महिला ने पूरे मामले की शिकाय थाने में की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया और आपस में मामला शांति से हल करने को कहा है।

    ऑर्केस्ट्रा में काम करता है आरोपी युवक

    जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक छोटू कुमार बरहट थाना के जवातरी गांव का रहने वाला है और देवघर में ऑर्केस्ट्रा में काम करता है। उसने साल 2011 में झारखंड के रांची की लड़की कलावती देवी से शादी की थी, जिससे उसे 4 बच्चे भी हैं। फिर साल 2018 में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर इलाके के मंजू देवी से भी उसने शादी की, जिससे वह डेढ़ साल से नहीं मिला है। मंजू देवी को भी 2 बच्चे हैं. सोमवार रात छोटू अपनी पहली पत्नी कलावती देवी के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए जमुई स्टेशन पहुंचा था, जहां उस पर दूसरी पत्नी के भाई विकास की नजर पड़ गई. जब विकास ने अपने जीजा को किसी महिला के साथ देखा और पूछा कि महिला कौन है तो उसका जीजा भड़क गया। विकास ने जब अपने जीजा को घर चलने को बोला तो वह भागने लगा।

    इसके बाद विकास ने अपनी मां और बहन को भी स्टेशन पर बुला लिया और फिर जमकर हंगामा हुआ. स्थानीय लोगों ने सभी को मलयपुर थाना भेज दिया जहां पर पुलिस ने दोनों लोगों को समझा-बुझाकर उनके घर भेजा. छोटू की दूसरी पत्नी की मां कोबिया देवी ने बताया कि डेढ़ साल से उसने मेरी बेटी को छोड़ दिया है. पहले बच्चे की दवाई लाने के बहाने साइकिल से फरार हो गया था, आज रेलवे स्टेशन पर पकड़ाया है। सास ने आरोप लगाया है कि वह आर्केस्ट्रा में काम करता है। अभी तक झारखंड, बंगाल के अलावा दिल्ली में भी 6 शादियां कर चुका है. इस मामले में मलयपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार का कहना है कि पत्नी को नहीं रखने का आरोप लगाकर परिवार वाले एक युवक को लेकर थाने लेकर पहुंचे थे. बाद में सभी अपनी रजामंदी से चले गए। पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

  • दवा फैक्ट्री में हूआ जोरदार विस्फोट, 3 की मौत

    दवा फैक्ट्री में हूआ जोरदार विस्फोट, 3 की मौत

    अमरावती: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के एक दवा कारखाने में विस्फोट हो गया। इस भयानक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। ज़िला कलेक्टर के माधवी लता ने घटना में मृतकों के परिजनों को 20- 20 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। यह कयास लगाया जा रहे हैं कि विस्फोट प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुआ। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

    पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त कर्मचारी किसी टेक्निकल दिक्कत को सुलझाने में लगे थे। पुलिस सूत्रों ने कहा ‘विजन ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी घटना के समय किसी तकनीकि समस्या को सुलझाने में जुटे थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पाइपलाइन में तकनीकि खराबी थी। जहां से पानी और केमिकल्स का पुन: चक्रण किया जाता है।

    पाइपलाइन में तापमान बढ़ने के कारण पैदा हुए दबाव से उस वक्त विस्फोट हो गया जब उप प्रबंधक, पाली प्रभारी और एक केमिस्ट काम कर रहे थे।” यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कांच और टीन की चादरों के टुकड़े उड़कर तीन लोगों के शरीर में घुस गए। जिसके बाद आनन-फानन में यूनिट के अन्य कर्मचारी तीनों घायलों को अस्पताल लेकर भागे लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे।