Blog

  • Punjab News: नशे में धुत युवक ने श्रद्धालुओं पर चढ़ाया ट्रैक्टर, लोगों ने की पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे में धुत युवक ने श्रद्धालुओं पर चढ़ाया ट्रैक्टर, लोगों ने की पिटाई, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दशहरे के मौके पर होशियारपुर जिले के कस्बा माहिलपुर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक नशे में धुत युवक ने ट्रैक्टर से हनुमान स्वरूप देखने आए श्रद्धालुओं को कुचलने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई जब कस्बे के मुख्य चौक में रावण दहन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने बिना आगे-पीछे देखे ट्रैक्टर भीड़ में घुसा दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने तुरंत घटना स्थल पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि हर साल दशहरे पर पुलिस की मौजूदगी रहती है, लेकिन इस बार सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती करवाया गया है।

    थाना माहिलपुर के प्रभारी जैपाल ने जानकारी दी कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जैपाल ने आश्वासन दिया कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रह सकें और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें।

  • Jalandhar News: Tvisva Jewels पहुंचे DC Himanshu Agarwal, Actor Binu Dhillon और Dev Kharoud, देखें Live

    Jalandhar News: Tvisva Jewels पहुंचे DC Himanshu Agarwal, Actor Binu Dhillon और Dev Kharoud, देखें Live

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में स्थित Tvisva Jewels में उद्घाटन समारोह में डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, अभिनेता Binu Dhillon और Actor Dev Kharod पहुंचे। इस अवसर पर ग्लैमर का तड़का लगाते हुए टीवीस्वा ज्वेल्स की आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर जैसमीन बाजवा, करमजीत अनमोल, एम्मी विर्क सहित पंजाबी मनोरंजन जगत के कई अन्य सितारे भी उपस्थित हुए। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

  • Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर पलटा सेबों से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर पलटा सेबों से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर-लुधियाना हाईवे पर ट्रक पलट गया। दरअसल, जम्मू से हरियाणा के रोहतक जा रहा सेबों से भरा ट्रक जब रामगढ़ ढाबों के पास पहुंचा तो अचानक ट्रक का टायर फटने के कारण बेकाबू होकर पलट गया। बताया जा रहा कि ट्रक का पिछला टायर फटने से फिल्लौर हाईवे के बीचों-बीच ट्रक पलट गया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि घटना के दौरान वाहन में 3 लोग सवार थे। हालांकि जान-माल का बड़ा नुकसान होते-होते बच गया, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गई।

    सड़क सुरक्षा फोर्स के थाना इंचार्ज जसविंदर सिंह और थाना इंचार्ज सरबजीत सिंह ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे करवाया। जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से चलवाया गया। ट्रक चालक हरीश ने बताया कि टायर फटने के कारण ट्रक पलट गया और जान-माल का बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि इस घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि सवार तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं।

  • Punjab News: पत्नी के साथ Momos खाने आए पति से मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: पत्नी के साथ Momos खाने आए पति से मारपीट, देखें वीडियो

    अमृतसरः ढाब इलाके में देर रात एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। पीड़ित पत्नी ने बताया कि वह अपने पति के साथ मोमोज खाने गई थी। इस दौरान कुछ अज्ञात नौजवान आए और उसके साथ गलत टिप्पणियां करने लग पड़े।

    इस पर पति ने विरोध किया और उनकी वीडियो बनाना शुरू कर दी, मामला और उलझा गया। जब पति उन लोगों के साथ मामला सुलझाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया तो अज्ञात व्यक्तियों ने पति को घेर लिया और मारपीट कर दी। जिससे उसका पति घायल हो गया। वहीं घायल की दादी ने कहा कि पूरे शहर में डर का माहौल है। उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल 7-8 नौजवानों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

    थाना डी डिवीजन के पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। जांच के बाद ही इस घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जोर दिया कि इस तरह के हिंसक विवादों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

  • Jalandhar News: इलैक्ट्रिकल दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    Jalandhar News: इलैक्ट्रिकल दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    जालंधर, ENS: चोरों का आतंक लगातार जारी है। वहीं थाना भोगपुर के अधीन आते गांव काला बकरा में चोरी की घटना सामने आई। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऑटो इलैक्ट्रिकल की दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए नारिंदर ऑटो इलैक्ट्रिकल मालिक राकेश कुमार ने बताया कि देर रात 3 बजे उसे किसी का फोन आया था। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने फोन पर बताया कि उसकी दुकान में चोर घुस गए है और घटना को अंजाम दे रहे है।

    जिसके बाद जब वह पहुंचा तो चोर दुकान से करीब 35 बैटरियां, लगभग 40 नए और पुराने एलटीनेटर (सैल्फ), करीब 60 आर्मेचर और मोबाइल के 4 कैनियां चोरी लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार उसका 3 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    पीड़ित ने घटना की सूचना भोगपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं चोरी की घटना को अंजाम देने आए चोरों का मोबाइल भी दुकान के अंदर से बरामद हुआ। पुलिस ने फोन को कब्जे में ले लिया है। फोन पर कई नंबरों से मिस्ड कॉल आई हुई थी। लाहदढ़ा पुलिस चौकी अधिकारी हरमिंदर सिंह संधू ने फोन कब्जे में लेकर और पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर में 3 युवक गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर में 3 युवक गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के एलीवेटेड पुल पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार 3 युवकों को KIA कार चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं गाड़ी चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ तीनों युवकों को लोगों ने एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। घायल युवकों की पहचान सुभाष नगर निवासी कमल, रोहित और और बलराम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवकों के सिर, बाजू और टांग पर गंभीर चोटे आई है।

    सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। जानकारी देते हुए एम्बुलेंस के ड्राइवर जुगराज सिंह ने कहा कि उन्हें कंट्रोल से फोन आया था। पुल पर तीनों युवक घायल अवस्था में पड़े थे। उन्हें सिविल अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। तीनों युवकों के चोट काफी लगी है। घायल के दोस्त शिव कुमार ने कहा कि मेरे तीनों दोस्त मेरे घर बैठे थे। यहां से वह मेले पर जा रहे थे। लोग बता रहे है कि किसी कार ने टक्कर मारी। इनके बाइक सप्लेंडर की ब्रेक नहीं लगी, जिस कारण तीनों डिवाइडर से टकरा गए। तीनों अभी बोलने की हालत में नहीं है।

    घायल कमल की मां सुनीता ने कहा कि बेटे ने कहा था कि मैं दोस्तों के साथ मेले पर जा रहा हूं। कुछ देर तक आया। कुछ समय बाद मुझे फोन आया और किसी ने बताया कि आपके बेटे और उसके दोस्तों का एक्सीडेंट हो गया है। कमल शादीशुदा है। कमल के दोस्त निर्मल सिंह ने कहा कि तेजरफ्तार कार ड्राइवर ने साइड मारी। बाइक का संतुलन बिगड़ा तो बाइक गिर गया। दो युवक जमीन पर गिर गए जबकि कमल पुल से लटक गया। किसी तरह वह पुल पर ऊपर चढ़ा तो उसने देखा कि उसके दोस्त घायल अवस्था में पड़े थे। कमल किसी फैक्ट्री में हेल्पिंग का काम करता है।

  • Punjab News: मूर्ति पूजन समारोह में चली गोली, 20 वर्षीय नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: मूर्ति पूजन समारोह में चली गोली, 20 वर्षीय नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले की शेरपुर फौजी कालोनी में मूर्ति पूजन समारोह में कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। देर रात गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई है। मोनू करियाना की दुकान चलाता था। परिजनों ने कहा कि मृतक के पेट में गोली लगी है। उसके साथ के 2 अन्य साथी भी घायल है, लेकिन वह कहां है इस बारे अभी कुछ पता नहीं है। गोली लगने के बाद तुरंत मोनू को बाइक पर उसका मामा सिविल अस्पताल लेकर आया लेकिन तब तक मोनू दम तोड़ चुका था। अस्पताल के स्टाफ ने मोनू का शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। जानकारी देते हुए मोनू के मामा गुड्‌डू कुमार ने कहा कि मैं जमालपुर मेले में गया हुआ था। मेरे भांजे का फोन आया कि फौजी कालोनी में पिता जी की दुकान के पास ही मूर्ति पूजन किया जा रहा है, आप भी आ जाओ। जब मैं रास्ते में ही था तो मुझे फोन आया कि मूर्ति पूजन दौरान कुछ युवकों ने अटैक कर दिया है। मैं वहां पहुंचा तो मेरा भांजा मोनू जमीन पर खून से लथपथ होकर गिरा हुआ था। मैंने वहां युवकों से पूछा कि क्या मामला हुआ है। इतने में कुछ युवक आए जिन्होंने मेरे भी सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गए। मोनू को मैं सिविल अस्पताल लेकर आया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। मुझे पता चला है कि इलाके में पप्पू कुमार, पवन और सौरव वहीं था। अब गोली किस लड़के ने चलाई है ये पता नहीं चला। करीब 3 से 4 फायर किए है। मोनू के पेट में गोली लगी है जिस कारण उसकी मौत हुई है। गुड्‌डू ने कहा कि मोनू मक्कड़ कालोनी ग्यासपुरा में करियाना की दुकान चलाता है। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई है। बदमाशों के साथ उसकी पुरानी रंजिश है या नहीं इस बारे भी परिवार को पता नहीं है। मोनू का जन्म लुधियाना का ही है। मोनू के परिवार में उसका भाई सोनू और दीपक है। उसकी मां हाउस वाइफ है। पिता साइकिल ठीक करने की दुकान चलाते है। मोनू की मां सीमा देवी ने कहा कि बेटा मोनू मेला देखने गया हुआ था। उसके पिता की फौजी कालोनी में दुकान है। उन्होंने माता की मूर्ति पूजन के लिए रखी थी। उन्होंने मोनू से कहा था कि दुकान पर आ जाना मूर्ति पूजन करना है। तभी पप्पू के लड़कों ने गोली मार दी है। हमारा लुधियाना में अपना मकान है। मूलरुप से हम उत्तर प्रदेश प्रयागराज के रहने वाले है। ये हत्यारे इलाके में खुलकर चिट्‌टा भी बेचते है। जिन युवकों ने गोलियां चलाई है सभी युवक उत्तर प्रदेश और बिहार के है। इन सभी युवकों के पास अवैध हथियार रखे है। पप्पू ज्यादातर बिहार में रहता है। वह वहीं से सारा रैकेट चला रहा है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि हत्यारे को दबोचा जाए।
  • Stock market: Sensex 107 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

    Stock market: Sensex 107 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

    बिजनेसः घरेलू शेयर बाजार में उथल-पुथल जारी है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी के दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बाजार खुलते ही एक समय बीएसई सेंसेक्स 106.64 अंक की गिरावट के साथ 80876.67 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 11.5 अंक की गिरावट के साथ 24,824.80 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बीते एक हफ्ते से उथल-पुथल लगातार जारी है। अमेरिकी टैरिफ और नीतियों का असर भारतीय स्टॉक मार्केट पर भी देखा जा रहा है।

    निफ्टी पर टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और सिप्ला प्रमुख गेनर्स में शामिल हैं, जबकि मैक्स हेल्थकेयर, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फिनसर्व प्रमुख लॉसर्स में शामिल हैं। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स में 0.55% की गिरावट आई है, जबकि मेटल और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5% की वृद्धि देखने को मिली है।

    इन शेयरों पर फोकस
    वी-मार्ट रिटेल, मारुति सुजुकी इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर कंपनी, सम्मान कैपिटल, टीबीओ टेक, टाटा पावर कंपनी, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, केआरबीएल, जॉन कॉकरिल इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया और आरबीएल बैंक जैसे शेयरों पर निवेशकों की खास नजर है।

  • Jalandhar News: Heart Attack Parathe Wala के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Heart Attack Parathe Wala के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में स्थित Heart Attack Parathe Wala के बाहर देर रात जमकर हंगामा हुआ। जहां बीर दविंदर सिंह वडाला ने एसएचओ अजैब सिंह सहित पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, पुलिस की टीम को लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़े वाली जगह के बारे में बीर से पूछने लगी। वहीं बीर ने कहाकि यहां पर कोई झगड़ा नहीं हुआ है।

    इस दौरान पुलिस कर्मी सुरिंदर सिंह बीबी परांठे वाली के बारे में पूछने लगा। पुलिस ने कहा कि एसएचओ अजैब सिंह ने उन्हें भेजा है। इस दौरान बीर ने पूछा कि वह यहां क्यों आए है। जिसके बाद पुलिस कर्मी उसे कहने लगा वह उसे बताता हैं कि वह क्यों आया है। पुलिस कर्मी ने बीर की वीडियो बनानी शुरू कर दी है और उसे परांठे लगाने की परमिशन के बारे में पूछने लगा। जिसके बाद घटना स्थल पर हंगामा होना शुरू हो गया।

    वहीं परांठे खाने आए लोगों द्वारा पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया गया। इस दौरान बीर ने पुलिस कर्मी पर ड्रिंक करके ड्यूटी करने के आरोप लगाए है। हालांकि पुलिस ने आरोपों को निरादार बताया। इस घटना के बार बीर ने कहाकि देर रात फिर से पुलिस कर्मी परांठे को बंद करवाने के लिए आए थे। इस दौरान अन्य अजैब सिंह सहित पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाए है। बीर का आरोप है कि वह आरबीएल बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक करवा सकते है। जहां पुलिस कर्मी द्वारा लगातार उसे परेशान किया जा रहा है।

  • Jalandhar News: दोमोरिया पुल के पास ट्रक पलटने से 3 दुकानें और बिजली का पोल क्षतिग्रस्त

    Jalandhar News: दोमोरिया पुल के पास ट्रक पलटने से 3 दुकानें और बिजली का पोल क्षतिग्रस्त

    जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के पास देर रात ट्रक पलटने की घटना सामने आई। जहां ट्रक पलटने से स्टेशनरी की 3 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं ट्रक के कारण एक बिजली का खंभा भी टूट गया। जिस कारण इलाके की बिजली भी बंद हो गई। इस घटना को लेकर लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। वहीं हादसे में ट्रक क्लीनर को चोट लगी है। स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक क्लीनर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    वहीं, ट्रक चालक की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह बिस्कुट लेकर अड्डा होशियारपुर से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक सामने एक्टिवा चालक आ गया। ऐसे में वह उसे बचा रहा था और यह हादसा हो गया।

    लोग ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे ताकि वह हुए नुकसान की भरपाई करे। हादसे के बाद रोड से कारों और अन्य वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया जिस कारण देर रात तक जाम लगा रहा। काफी देर बाद घटना स्थल पर थाना 3 की पुलिस पहुंची। जहां पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और ट्रक चालक को थाने ले गई।