Blog

  • उपायुक्त ने 2 नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का किया लोकार्पण

    उपायुक्त ने 2 नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का किया लोकार्पण

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को हरोली उपमंडल के तहत पंडोगा-1 और पंडोगा-3 में स्थापित नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन किया। इससे पूर्व, उन्होंने घालूवाल में संचालित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    दिल तो बच्चा है जी….
    बच्चों संग बच्चा बन गए डीसी

    इस मौके पर उपायुक्त बच्चों के बीच पहुंच कर उनसे अपनत्व के साथ घुल-मिल गए। उन्होंने बच्चों संग खूब हंसी ठिठोली की, गप्पें लड़ाईं और बातों बातों में उन्हें जीवन के कई सबक और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की खिलखिलाहटें हमेशा गूंजती रहनी चाहिए और जिला प्रशासन उनके बेहतर भविष्य के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है।
    उपायुक्त जतिन लाल ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा हरोली उपमंडल में संचालित 10 गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों की सराहना की, जिनमें लगभग 300 प्रवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने समिति द्वारा प्रवासी बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें 21 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।

    यह भी उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऊना जिले में झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले प्रवासियों के बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं।
    शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग ने बताया कि समिति वर्ष 2006 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समिति ने जिले के विभिन्न प्राथमिक और हाई स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों के लिए 42 अध्यापक उपलब्ध करवाए हैं, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके।

    इस अवसर पर उपायुक्त ने पंडोगा-1 प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम के तहत पौधा भी लगाया।
    कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग, बीडीओ हरोली वीरेंद्र कौशल, नायब तहसीलदार ईसपुर शुभ कौशल और पंडोगा पंचायत के प्रधान गुलविंदर सिंह गोल्डी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • खड़े ट्रक में जा टकराई कार

    खड़े ट्रक में जा टकराई कार

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस लाइन झलेडा से कुछ दूर खड़े ट्रक में कार चालक ने टक्कर मार दी जिस से कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना को दी शिकायत में रविन्द्र (35) पुत्र गौरख निवासी पठानकोट ने बताया की बीती रात इसने अपना ट्रक झलेड़ा वर्कशॉप पर सड़क से हटा कर साइड में खड़ा किया था। रात करीब एक बजे राजीव कुमार  पुत्र बलवीर कुमार निवासी संगतपुर, थाना नंगल जिला रोपड (पंजाव) ने पीछे से इसके खडे ट्रक में कार से टक्कर मार दी। कार पांच लोग सवार थे तथा कार में सवार संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

    पुलिस ने कार चालक राजीव के विरुद्ध  धारा 281,125(a) BNS  के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम पहुंची गांव बदोली

    सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम पहुंची गांव बदोली

    63 लोगों की हुई जांच 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना की सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम आज गांव बदोली पहुंची।

    डॉ मनु प्रिया की टीम में फार्मासिस्ट कुसुम लता,लैव टैक्निशियन दिनेश कुमारी व नितिश ने बदोली गांव में 63 लोगों की स्वास्थ्य जांच की, जिसमें 44 लोगों के विभिन्न लैव टैस्ट किए गए व मरीजों को जांच उपरांत दवाईयां भी दी गई।

    ज़िक्र जोग है कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की सफलता की सबसे बड़ी वजह है इसका प्रबंधन। इसकी निगरानी स्वयं सांसद अनुराग ठाकुर करते हैं। जिससे इसे एक बेहद सुनियोजित और लक्ष्य केंद्रित रखने में मदद मिली है। इसके साथ यह मोबाइल स्वास्थ्य सेवा स्वास्थ्य की सभी आधुनिक जांच सुविधाओं, आवश्यक दवाओं, नर्स और डाक्टर से लैस रहती है।

    इन मेडिकल वैन में डायग्नोस्टिक सेंटर और पैथोलाजी लैब की भी व्यवस्था है। इसमें लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी, केएफटी, शुगर, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी जैसे अलग-अलग 40 प्रकार के टेस्ट की सुविधा है और उनकी दवाएं भी मौजूद रहती हैं। कोरोना के दौरान इन मोबाइल वैन से कोविड-19 का टेस्ट भी किया गया। इस मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के 65 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं और बुजुर्ग हैं। इन मेडिकल वैन पर जो कर्मचारी तैनात किए गए हैं उनमें 50 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मचारी महिलाएं हैं।

  • महिला आईटीआई ऊना में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट राउंड 31 अगस्त तक

    महिला आईटीआई ऊना में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट राउंड 31 अगस्त तक

    ऊनासुशील पंडित: राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सिलाई व कढ़ाई व्यवसाय में रिक्त पड़ी सीटों के लिए 31 अगस्त तक स्पॉट राउंड प्रवेश करवाया जा रहा है। स्पॉट राउंड में केवल ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य ई.बी.एस. ढिल्लों ने बताया कि ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी रिक्त पड़ी सीटों में प्रवेश पाने के लिए संस्थान स्तर पर व्यक्तिगत रूप से शैक्षणिक दस्तावेज़ों व पहचान पत्र सहित स्पॉट राउंड में भाग ले सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन पत्र प्रातः 8 बजे से 11.30 बजे तक लिए जाएंगे। इसके उपरांत मैरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और दोपहर 2 बजे मैरिट आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश मिलने की स्थिति में प्रशिक्षणार्थी को सभी प्रकार के शुल्क उसी समय जमा करवाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नम्बर 94634-17955 और 94595-71591 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में हुए शामिल

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में हुए शामिल

    श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के सौंदर्यकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा

    ऊनासुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य में ऊना के श्री राधाकृष्ण मंदिर, कोटला कलां में आयोजित महोत्सव में भाग लिया। मंगलवार देर सायं मंदिर पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद लिया और भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप श्री विग्रह का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा भी उनके साथ थे।

    उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा बाल जी महाराज ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विधायक विवेक शर्मा को पगड़ी और शॉल भेंट कर आशीर्वाद दिया।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बाबा बाल जी महाराज आम जन को भगवान से जोड़ने का महान कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराज श्री का आशीर्वाद उन्हें जनसेवा में और अधिक समर्पण और उत्साह के साथ जुटने का आध्यात्मिक बल प्रदान करता है। उपमुख्यमंत्री ने श्री राधाकृष्ण मंदिर, कोटला कलां के सौंदर्यकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले भी उन्होंने मंदिर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये प्रदान किए थे, साथ ही बिजली की समस्या के समाधान के लिए 250 केवी का ट्रांसफार्मर और मंदिर का भव्य गेट लगवाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी किए थे।

    250 करोड़ से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यकरण
    14 से 16 सितंबर तक माता श्री चिंतपूर्णी  महोत्सव
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि हिमाचल पवित्र स्थलों और मंदिरों की भूमि है, जहां विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ, सिद्धपीठ, शिवालय-देवालय स्थित हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार मंदिरों के संरक्षण और सौंदर्यकरण के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। सरकार प्रदेश में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।

    बता दें, प्रदेश सरकार के धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों केे तहत अंब उपमंडल में इस दफा पहली बार तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी  महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। यह महोत्सव 14 से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा।

    मंदिर कमेटी ने उपमुख्यमंत्री के उदार योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और उनकी इस उदारता की सराहना की। कमेटी ने मंदिर में पधारे सभी गणमान्य व्यक्तियों का भी धन्यवाद किया।

    इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की धर्मपत्नी मृदु शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, डॉ. राकेश अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: थाने से गायब हुए हथियार को लेकर NIA ने मुंशी को जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने से गायब हुए हथियार को लेकर NIA ने मुंशी को जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    बठिंडाः दयालपुर थाने से हथियार गायब होने के मामला लगातार गरमा रहा है। वहीं इस मामले की जांच अब एनआईए कर रही है। एनआईए ने थाने से गायब हुए हथियार को लेकर दयालपुरा थाने के मुंशी तनत संदीप सिंह को नोटिस भेजा है। इसकी पुष्टि आज बठिंडा की एसएसपी अमनीत कौंडल ने प्रेस वार्ता के जरिए की।

    एसएसपी ने कहा कि बठिंडा पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि थाने से गायब हुए हथियारों में 10 में से 6 हथियार बरामद कर लिए गए हैं और 4 हथियार अभी भी गायब हैं। जिनकी पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में 8 से 10 दोषी नामजद किए गए है।

    बता दें कि यह मामला 2 साल पुराना और बड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि दयालपुरा थाने में जो लोग अपने हथियार जमा कराते थे, उनके ही हथियार गायब हुए थे। जब इस मामले की जांच के दौरान थाने के मुंशी संदीप सिंह को डिसमिस कर दिया गया था। वहीं कई अन्य कर्मियों को मामले में नामजद किया गया। एसएसपी ने कहा कि अब पूरे मामले की जांच एनआईए कर रही है।

  • Jalandhar News: फाइनेंस कंपनी में 2 लाख की डकैती की सुलझी गुत्थी, 2 गिरफ्तार

    Jalandhar News: फाइनेंस कंपनी में 2 लाख की डकैती की सुलझी गुत्थी, 2 गिरफ्तार

    जांच मे हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर, ENS: एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख के नेतृत्व देहात पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर एक फर्जी डकैती के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल, नकोदर-मलसियां ​​इलाके में कथित तौर पर 2 लाख रुपए की चोरी की घटना फाइनेंस कंपनी के 2 कर्मचारियों द्वारा कंपनी के फंड का दुरुपयोग करने के प्रयास में रची गई थी, जोकि यह घटना फर्जी पाई गई। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुरजीत सिंह निवासी नकोदर और सैम निवासी आदमपुर जालंधर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से संबंधित प्रावधानों सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। देहात पुलिस के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि उनकी टीम को आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर फोन आया था। जिसमें नकोदर-मलसियां ​​रोड पर डकैती की सूचना दी गई थी। उन्होंने कहा, “हमारी आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद एसएचओ शाहकोट, एसएचओ नकोदर और सीआईए स्टाफ टीम ने डीएसपी नकोदर की देखरेख में जांच शुरू की।” जांच दौरान सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि ऐसी कोई डकैती नहीं हुई थी। जिसके बाद उनकी टीम को सुरजीत सिंह पर संदेह पैदा हुआ, जिसने कंपनी के फंड को डायवर्ट करने के लिए अपराध की झूठी सूचना दी थी। प्रारंभिक जांच के दौरान, दोनों व्यक्तियों ने डकैती की झूठी सूचना देने की बात कबूल की, क्योंकि उन्हें लगा कि वे बिना किसी परिणाम के बच सकते हैं। आगे की जांच में पता चला कि कर्मचारियों ने जानबूझकर अपने कपड़े फाड़कर हिंसक डकैती की नकल की थी, ताकि चोरी की गई रकम को बराबर-बराबर बांट सकें। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साजिश का पर्दाफाश हो गया और गबन की गई रकम की पूरी वसूली हो गई। एसएसपी खख ने ईआरवी टीमों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की, जो अपराधियों को पकड़ने और कंपनी के धन की हेराफेरी को रोकने में सहायक रही।
  • Punjab News: झूलों को लेकर लगाई जा रही बोली में हुआ भारी हंगामा, कर्मियों पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: झूलों को लेकर लगाई जा रही बोली में हुआ भारी हंगामा, कर्मियों पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    बटालाः श्री गुरु नानक देव जी महाराज की 537वीं विवाह पर्व मौके पर आज निगम में झूले और तहबाजार की बोली लगाई गई। जिसकी शुरुआत तो काफी धीमी हुई, लेकिन जैसे-जैसे बोली आगे बढ़ी तो मेयर दफ्तर में हंगामा शुरू हो। जिसके बाद भारी हंगामा होता देख अधिकारियों ने बोली 2 दिन के लिए टाल दी। वहीं पंजाब और पड़ोसी राज्यों से बोली लगाने आए ठेकेदारों का कहना है कि नगर निगम द्वारा प्रत्येक ठेकेदार से 50 हजार रुपये एडवांस लिए गए है।

    ठेकेदारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा उन्हें हमें कच्ची रसीद दी गई है, जो कि अवैध है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा 50 हजार रुपए लेकर नकद लेकर हमें कच्ची रसीदे दी गई है, जिसका कोई सबूत नहीं है। आरोप है कि निगम के कुछ कर्मचारियों द्वारा पहले से तहबाजारी वाली जगहों पर दुकानें लगवाई जा चुकी है। आरोप है कि उन दुकानदारों से कर्मियों द्वारा अवैध रूप से पैसे भी लिए जा चुके है।

    जिसके बाद अब कर्मियों द्वारा बोली महंगी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निगम हमारा समर्थन भी नहीं कर रहा है, जिसको लेकर हम बोली नहीं लगा रहे हैं। ठेकेदारों ने कहा कि निगम के मेयर सुखदीप सिंह तेजा ने भी यह बात मानी है कि झूलों की बोली स्थगित कर दी गई है। निगम के कुछ कर्मियों द्वारा गलत काम किया जा रहा है और कुछ कर्मी नहीं चाहते कि बोली लगाई जाए। जिसके चलते मेयर ने ठेकेदारों को बोली के लिए 2 दिन समय दिया है और 2 दिन के बाद दोबारा से बोली लगाई जाएगी।

     

  • Punjab News: डॉक्टर की आंखों में मिर्ची डालकर नगदी छीनकर नकली मरीज हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: डॉक्टर की आंखों में मिर्ची डालकर नगदी छीनकर नकली मरीज हुए फरार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में लूट की वारदातों के ग्राफ में रोजाना बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला गांधी रोड से सामने आया है, जहां दिन दिहाड़े बीएमएस डॉक्टर के क्लीनिक में मरीज बनकर दवाई लेने के बहाने आए 3 लुटेरों ने डॉक्टर की आंखो मे मिर्ची पाउडर डाल दिया। इस दौरान लुटेरे डॉक्टर की तिजौरी से 10 हजार रुपए फरार हो गए। घटना की शिकायत डॉक्टर ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर बयानों पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर अमनदीप सिंगला ने बताया कि शाम 4 बजे के करीब 3 लोग मेरे क्लिनिक पर आए और कुछ दवाई लेने के लिए उन्होंने कहा। डॉक्टर ने कहा कि जो लुटेरों को दवाई चाहिए थी वह मेरे पास नहीं थी तो ऐसे में मैंने दवाई से मना कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि उसी दौरान लुटेरे ने मेरी आखों पर मिर्ची पाउडर डाल दिया, जिसके कारण मेरे आखों पर जलन होने लगी।

    डॉक्टर ने कहा कि लुटेरों में एक आदमी ने मेरा मोबाइल उठा लिया और तिजौरी से 10 हजार की नगदी पड़ी थी वह भी साथ ले गए। डॉक्टर ने कहाकि लुटेरे जाते समय एक पानी का बोतल रखकर कह गए कि आंख धो लेना मिर्ची का पाउडर है ठीक हो जायेगा। हमने मोबाइल मांगा तो वह लुटेरों ने दे दिया। लेकिन जाते टाइम बाहर से क्लिनिक के केबिन को लॉक करके फरार हो गए। वहीं पुलिस द्वारा मौके पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab : सीवरेज जाम समस्या से परेशान लोगों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : सीवरेज जाम समस्या से परेशान लोगों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फिरोजपुर – शहर में गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर आने से जहां सड़कें टूट रही है। वहीं लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है और गंदे पानी की दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है। गंदे पानी की वजह से बीमारियां भी हो रही हैं। लेकिन सरकार ने आम चुनाव जीतने के लिए फिरोजपुर की सुपर सक्शन मशीनों को गिद्दड़ बाहा हलके में भेज दी है।

    ताकि वहां से गंदे पानी की सफाई की जा सके और चुनाव जीता जा सके। बरसातों के दिन होने के कारण कुछ मिनटों की बारिश के बाद भी सीवेज सिस्टम का बुरा हाल हो जाता है और गलियों और मोहल्लों में सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है।

    जिसके चलते कांग्रेस के 20 से ज्यादा एम.सी और पूर्व विधायकों ने सीवरेज बोर्ड के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर सुपर सक्शन मशीनों को वापिस नही लाई गई और सीवरेज की सफाई नहीं की गई तो वे शहर को अपने साथ लेकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे और शहर बंद कराएंगे।