Blog

  • Punjab News: विवादों में घिरे गलाडा अधिकारी, रिश्वत लेने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरे गलाडा अधिकारी, रिश्वत लेने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के 32 सेक्टर में कमर्शियल ग्रीन बेल्ट पर गलाडा टीम द्वारा कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान भारी सुरक्षा फोर्स के साथ टीम मौके पर पहुंची। लेकिन लोगों ने गलाडा के अधिकारियो पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए है। लोगों ने कहा कि गलाडा वहां कार्रवाई करने पहुंचती है जहां पैसे नहीं मिलते। जब पैसे गलाडा को समय पर मिल जाते है तो अवैध काम भी हो जाते है। इस दौरान लोगों ने ऋषि ढाबे को लेकर आरोप लगाए है कि यह अवैध इमारत है, लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन रेहड़ी चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।  अवैध इमारते बिना अफसरों को पैसे देकर नहीं बनती। जब लोगों से अफसरों से सरकारी फीस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सरकारी नहीं दो नंबर की फीस ली जा रही है।

     

    लोगों ने सीएम भगवंत मान से करपट अफसरों पर कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रमेश जैन ने बताया कि वह 32 सेक्टर के निवासी है।  गलाडा ने उन्हें प्लाट देते हुए कहा था कि यह कर्मिशयल नहीं है।

    आरोप है कि प्रशासन द्वारा ऋषि ढाबे से 3 करोड़ रुपए लेकर एक नया रास्ता बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि हमारी कोठियों के सामने रास्ते को खोलकर दूसरी ओर से रोड़ को बंद करने की कोशिश की जा रही है। जिसे रोकने के लिए लोग घटना स्थल पर बैठ गए है और विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर रास्ता खुलता है तो उनकी गाड़ियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    लोगों का आरोप है कि गलाडा अफसर पैसे लेकर अवैध काम करवा रहे है। आरोप है कि गलाडा के पीछे अवैध इमारते बन रही है, लेकिन गलाडा को वह नहीं दिख रही। उन्होंने कहा चंडीगढ़ रोड़ पर काफी अवैध इमारते बन रही है, लेकिन गलाडा को वह भी नहीं दिखाई दे रही। लोगों ने कहा कि गलाडा अधिकारियों ने दीवार बनाने का जिक्र किया था, लेकिन वह भी नहीं हुआ। ऐसे में लोगों ने इस मामले की उच्च अधिकारियों से गलाडा अधिकारियों के खिलाफ जांच करने और कार्रवाई करने की अपील की है।

  • Jalandhar News: मेन चौक पर CAR और AUTO में हुई टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर CAR और AUTO में हुई टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सविधान चौक (बीएमसी चौक) पर कार और ऑटो की टक्कर हो गई। इस दौरान कार चालक द्वारा मौके पर भारी हंगामा किया गया। दूसरी ओर ऑटो चालक ने कार चालक बिंद्रा पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाए है। मौके पर मौजूद पुलिस ने एल्कोमीटर से चैक करने की कोशिश की तो कार चालक फूक मारकर चैकिंग करवाने लग गया।

    इस दौरान व्यक्ति ने पुलिस कर्मियों से कहा कि वह कितनी बार जोर-जोर से फूंक मार रहा है। जब पुलिस कर्मियों ने बिना फूंक के एल्कोमीटर में शराब की चैकिंग करनी चाही तो वह ड्रामे करने लगा और कुछ मिनट का समय मानने लगा। पुलिस कर्मियों की चैकिंग में कार चालक द्वारा की हुई ड्रिंक एल्कोमीटर में पाई गई।

    काफी देर तक चले ड्रामें के बाद कार चालक ने माना की उसने सुबह एक पैग शराब का लगाया था। काफी देर बाद बिंद्रा ने कहा कि वह ऑटो के साथ उसकी कार की टक्कर हो गई। काफी हंगामे के बाद कार चालक ऑटो रिपेयर करवाने की बात कहने लगा। जिसके बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की।

  • Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    अमृतसर: घनपुर इलाके में निहंगों के डेरे में रहने वाले प्रवासी युवक मुन्ना लाल द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसकी दो छोटी-छोटी बच्चियां हैं और वह काफी समय से निहंगों के डेरे में रह रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मौके पर पीड़ित परिवार और इलाके के लोगों ने बातचीत करते हुए बताया कि मुन्ना लाल की पत्नी और उसकी दो बेटियां काफी समय से यहां रह रहे है।

    उन्होंने बताया कि मुन्ना लाल की पत्नी बब्बू नाम की महिला के घर काम करती थी और उसे 5 हजार रुपए प्रति माह देती थी और उसके साथ मारपीट करती थी। बीते दिनों उसने मुन्ना लाल और उसकी पत्नी पर चोरी का आरोप लगाया। जिसके बाद उसने मुन्ना लाल को अपने घर बुलाया और उसे बुरी तरह पीटा। जिसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी उसके साथ पिटाई की।

    मुन्ना ने अपमानित महसूस करते हुए देर रात उसने अपने घर में आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मुन्ना लाल ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। पुलिस अधिकारियों ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मौके पर इलाके के लोगों और पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है और बब्बू नाम की महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाए।

  • PM Cabinet Meeting हुए अहम फैसले, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, 28,602 करोड़ रुपये करेंगी सरकार निवेश

    PM Cabinet Meeting हुए अहम फैसले, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, 28,602 करोड़ रुपये करेंगी सरकार निवेश

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी तैयार करने की मंजूरी दी गई। बैठक में फैसला लिया गया है कि सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए 28,602 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सरकार की ओर से कहा गया कि इस प्रोजेक्ट से 10 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

    केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसले के बारे में बताया कि घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 राज्यों में 12 नए इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी को बनाने मंजूरी दी है। इस पर 28,602 करोड़ रुपये का निवेश होगा। प्रस्तावित 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के जरिए 1.52 लाख करोड़ रुपये की निवेश संभावनाएं पैदा होंगी। 10 राज्यों में फैले और 6 प्रमुख गलियारों के साथ रणनीतिक रूप से नियोजित ये प्रोजेक्ट देश की विनिर्माण क्षमताओं और आर्थिक विकास को बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

    ये औद्योगिक क्षेत्र उत्तराखंड के खुरपिया, पंजाब के राजपुरा-पटियाला, महाराष्ट्र के दिघी, केरल के पलक्कड़, उत्तर प्रदेश के आगरा और प्रयागराज, बिहार के गया, तेलंगाना के जहीराबाद, आंध्र प्रदेश के ओरवाकल और कोप्पर्थी तथा राजस्थान के जोधपुर-पाली में स्थित होंगे। कैबिनेट की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले 3 महीने में 2 लाख करोड़ के इंफ्रा प्रोजेक्ट को कैबिनेट ने मंज़ूरी दी थी। आज कैबिनेट ने 12 नए इंडस्ट्रियल स्मार्ट कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इससे 10 राज्यों में करीब 10 लाख रोजगार पैदा होगा। स्मार्ट कॉरिडोर को तैयार करने में 28,602 करोड़ की लागत आएगी।

    इससे पहले पीएम मोदी की अगुवाई में आज बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच अलग से भी एक बैठक हुई। इससे पहले बताया गया कि कैबिनेट बैठक में 12 इंडस्ट्रियल पार्क को मंजूरी मिल सकती है। करीब 29 हजार करोड़ रुपये की लागत से ये इंडस्ट्रियल पार्क बनाने का प्रस्ताव है। ये इंडस्ट्रियल पार्क उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों में बनाए जाएंगे।

  • Jalandhar News: लूट की वारदातों को अंजाम देता आरोपी गिरफ्तार, 2 मामलों में आरोपी PO, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लूट की वारदातों को अंजाम देता आरोपी गिरफ्तार, 2 मामलों में आरोपी PO, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने शहर में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि हंसराज स्टेडियम के पास मोटरसाइकिल सवार 3 लोग व्यक्ति से मोबाइल फोन और कुछ नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपियों की मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। आरोपी की पहचान जेम्स मसीह पुत्र बब्लू मसीह निवासी बूटा मंडी जालंधर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने जेम्स को गिरफ्तार कर 450 रुपये की नकदी सहित मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर नंबर पीबी08-एआर-8294 और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 91, दिनांक 28-08-2024, धारा 304, 3(5) बीएनएस, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 4, जालंधर के तहत दर्ज की गई। पुलिस कमिश्नर की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी के खिलाफ दर्ज 2 एफआईआर में पीओ करार है।

  • खेड़ां वतन पंजाब दियां -3 के मद्देनजर मशाल पहुंची बठिंडा, देखें वीडियो

    खेड़ां वतन पंजाब दियां -3 के मद्देनजर मशाल पहुंची बठिंडा, देखें वीडियो

    बठिंडा – पंजाब सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे खेड़ां वतन पंजाब दियां को देखते हुए मशाल आज बठिंडा पहुंची। जिसका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। मशाल को बठिंडा के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में रखा गया है।

    खेड़ां वतन पंजाब दियां के सीजन 3 के मद्देनजर आने वाली टार्च रिले भाई कनिया चौक से होती हुई स्थानीय शहीद भगत सिंह बहू मंतवी खेल स्टेडियम में रुकेगी। कल यानी अगले दिन यह मानसा जिले को रवाना होगी, जिसके बाद यह संगरूर जिले में पहुंचेगी।

    पंजाब सरकार की ओर से खेड़ां वतन पंजाब दियां करवाई जा रही है। जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों से जोड़ना है। यह जानकारी बठिंडा के जिला खेल अधिकारी ने दी।

  • Punjab News: ‘AAP’ में शामिल हुए Dimpy Dhillon

    Punjab News: ‘AAP’ में शामिल हुए Dimpy Dhillon

    बठिंडा: विधानसभा उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई। हाल ही में अकाली दल सुप्रीमों सुखबीर बादल के करीबी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने पार्टी को अलविदा कहा था। जिसके बाद आज डिंपी ढिल्लों सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हो गए। आप पार्टी में शामिल होने के बाद हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने कहा है कि सबसे पहले मैं पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा है कि मेरे सभी कार्यकर्ता शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। डिंपी ढिल्लों ने कहा कि मैंने बिना किसी लालच के पंथ की सेवा की और न ही मेरी सियासत करने की कोई इच्छा थी।

    उन्होंने कहा है कि अकाली दल ने मेरे ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए। डिंपी ढिल्लों ने कहा है कि मैंने मनप्रीत बादल की वजह से पार्टी छोड़ी है। उनका कहना है कि मुझे तो सिर्फ 3 नाम आते थे। सीएम मान से ढिल्लों ने कहा कि मान साहिब मेरे वर्करों का ख्याल रखना। बता दें कि डिंपी ढिल्लों ने अकाली दल छोड़ते वक्त साफ कर दिया था कि वह मनप्रीत बादल की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनप्रीत बादल भले ही बीजेपी में शामिल हो गए हैं, लेकिन जब भी वह इलाके का दौरा करते हैं तो कहते हैं कि सुखबीर बादल और उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं।

    उन्होंने सुखबीर बादल से भी इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा था, लेकिन वह कुछ नहीं बता रहे थे। डिंपी ढिल्लों ने कहा कि ना तो वह वहां से चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे और ना ही उन्हें उम्मीदवार घोषित किया गया था। भाई-भतीजावाद उनकी दोस्ती पर भारी पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल अभी 2 साल बाकी है। ऐसे में वे अपने क्षेत्र का विकास कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

  • 2 गुटों में हुई झड़प में युवक की मौत, 11 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    2 गुटों में हुई झड़प में युवक की मौत, 11 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला/नालागढ़: बद्दी में 2 गुटों में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे और डंडे चले। इस घटना में घायल में पंचकूला के युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक नाबालिक समेत 2 लोग घायल हो गए। एक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ और दूसरे को पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान पंचकूला के सेक्टर 12 के गांव रैली निवासी राहुल राय के रूप में हुई है। वहीं बद्दी में मारपीट के दौरान हुई एक युवक की हत्या के बाद बद्दी पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी अनुसार रविवार की शाम को पंचकूला निवासी राहुल राय अपने तीन अन्य साथियों के साथ ट्रक यूनियन में गांजा की सप्लाई करने आया था। जिस पर दूसरे गुट के लोगों ने लेनदेन को लेकर मारपीट की। जिससे राहुल राय की मौके पर मौत हो गई है। तीन अन्य युवा घायल अवस्था में उपचाराधीन है। सूत्र बताते हैं कि एसपी बद्दी इल्मा अफरोज दोनों घायलों को हालचाल पूछने के लिए पीजीआई और पंचकुला के अस्पताल में मिली और उनके परिजनों से भी मुलाकात की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी सोमवार देर सांय व 8 आरोपियों को मंगलवार को दबोचा लिया है। इन सभी का मेडिकल कराया जा रहा है। बद्दी पुलिस ने खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें हरियाणा के नवांनगर के करण कुमार ऊर्फ सोनी (24), हरियाणा के कालका तहसील के खड़कुंआ निवासी चेतन (20) पुत्र हरनेक, रामकरण पुत्र दीनानाथ यादव जिला देवरिया के गांव महराज पुर, बद्दी के स्वराजमाजरा निवासी निति कश्यप (22), समस्तीपुर जिले के मोदी गांव का सोनू कुमार(24), बिहार के कटिहार जिले के प्रेमनगर निवासी छोटू पुत्र बनारसी मंडल, मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के भवानीपुर के बबलू अहिरवार (18), हरियाणा के कैथल जिले के शिलसिस्मर निवासी शांतुनस (19), बिहार के सम्मतीपुर जिले के सुल्तानपुर गांव के प्रवीण (21) समेत दो नाबालिग सरकाघाट मंडी के अनमोल शर्मा (16) व हरियाणा के कालका तहसील के खडकुआं गांव के पंकज को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार इन सभी आरोपियों सभी का आरोपियों का पुलिस मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया करेगी।  
  • Punjab News: BJP को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री दोबारा कांग्रेस में हुए शामिल

    Punjab News: BJP को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री दोबारा कांग्रेस में हुए शामिल

    होशियारपुरः पंजाब में विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने भाजपा को अलविदा कहते हुए दोबारा पार्टी कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। उन्हें कांग्रेस महासचिव व पंजाब मामलों के इंचार्ज दविंदर यादव ने कांग्रेस में शामिल करवाया। इसके बाद उन्होंने राजा वड़िंग व प्रताप सिंह बाजवा से मुलाकात की तथा उन्होंने अरोड़ा की घर वापसी का स्वागत किया।

    अरोड़ा के घर वापसी करते ही होशियारपुर में कांग्रेसी वर्करों में उत्साह पाया गया। इस दौरान हर कोई उन्हें घर वापसी की बधाई के फोन कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से पता चला है कि अरोड़ा के घर वापसी करने से कई नेताओं में विरोध दर्ज करवाने की कवायद भी शुरु हो गई है।

    बता दें कि सुंदर शाम अरोड़ा ने पहला विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2002 में लड़ा था। उस समय वह कांग्रेस की टिकट पाना चाहते थे। ऐसा करने में सफल नहीं रहे तो आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    सुंदर शाम अरोड़ा काे पहली सफलता वर्ष 2012 में मिली जब उन्होंने भाजपा नेता और लगातार तीन बार से होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले तीक्ष्ण सूद को शिकस्त दी। इसके बाद वह वर्ष 2017 में भी कांग्रेस की टिकट पर जीते और उद्योग मंत्री बने। हालांकि वर्ष 2022 के विस चुनाव में उन्हें आप प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

  • Punjab: फास्ट फूड की शॉप में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab: फास्ट फूड की शॉप में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना – खन्ना के दोराहा में देर रात आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे आगजनी की घटना हुई। वहां हंगरी प्वाइंट नामक दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका।

    गनीमत रही कि इस आगजनी से शहर के मेन बाजार में बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात को बारिश की वजह से बिजली फॉल्ट था। जिसके चलते बिजली विभाग के कर्मचारी इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने भीषण आग देखी। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

    इसके बाद आग पर काबू पाया गया। फास्ट फूड शॉप के अंदर ही गैस सिलेंडर पड़े थे। आगजनी की घटना में इनमें धमाका हो सकता था। गनीमत रही कि रसोई में पड़े इन सिलेंडरों तक आग नहीं पहुंची। इससे पहले आग पर काबू पा लिया गया।