Blog

  • उप मुख्यमंत्री ने हरोली में लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय का शुभारंभ किया

    क्षेत्र विकास में पंडोगा-त्यूड़ी पुल मील का पत्थर साबित होगा – मुकेश अग्निहोत्री

    हरोली विस में सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर करवाई जा रही उपलब्ध – उप मुख्यमंत्री

    उप मुख्यमंत्री ने लगभग 57 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों के किए शिलान्यास व  उद्धघाटन 

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए नए पंचायत सामुदायिक भवनों का निर्माण जा रहा ताकि हरोली हल्के की पंचायतों के लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए एक छत के नीचे सभी अच्छी पंचायत सुविधा मिल सके। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विस क्षेत्र में लगभग 57 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किए जिसमें करोड पंचायत घर बाथू, कुंगड़त, पंचायत घर समनाल, पंचायत घर लोअर खड्ड व पंचायत घर बढ़ेड़ा शामिल हैं।

    इन सभी पंचायत सामुदायिक केंद्र भवनों पर प्रति भवन 1.14 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने लगभग 51 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पंडोगा-त्युडी ब्रिज का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने हरोली में नये पीडब्ल्यूडी डिवीज़न ऑफिस का शुभारंभ भी किया और लगभग 25 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित राजकीय प्राइमरी स्कूल केलुआ भवन का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में विकास के रथ को लगातार गति प्रदान की जा रही है।


    ताकि लोगों को अपने घरद्वार पर ही हर प्रकार की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र वर्तमान समय में एक विकसित क्षेत्र के रूप में उभर रहा है जिसमें लोगों की हर प्रकार की सहुलियत को मध्यनज़र रखते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए भरसक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का नया डिवीज़न खोला गया है जिसका आज शुभारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी का डिवीजन खुलने से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि इससे पहले लोगों की सुविधा के लिए जल शक्ति विभाग का भी डिवीज़न भी खोला गया है। इसके अतिरिक्त बाथू में पुलिस थाना भी खोला गया है ताकि अवैध खनन व नशा माफिया सहित अन्य गैर कानूनी कार्यों पर लगाम लगाई जा सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सबसे लम्बा पुल हरोली विस क्षेत्र में है। इसी कड़ी में दूसरा पुल जोकि लगभग 51 करोड़ रूपये की लागत से पंडोगा से त्यूड़ी तक बनाया जाएगा जिसका विधिवत रूप से भूमिपूजन कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्मित होने से हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र विकास के लिए यह पुल मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि यह पुल लगभग 1.5 से दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा तथा लगभग आसपास की 15 पंचायतों को लाभ मिलेगा और लोगों के समय में बचत के साथ-साथ दूरी भी कम होगी। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़।ंमुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली शिक्षा का हब बन चुका है। हरोली के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए क्षेत्र में ही तीन राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं।

    हरोली कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। क्षेत्र में ट्रिपल आईटी, केंद्रीय विद्यायल तथा दो आईटीआई भी खोली गई हैं। यहां बच्चों को बेहतरीन गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा इन संस्थानों से शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चें प्रदेश व देश के बड़े-बड़े संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरोली में बस अडडा व सर्किट हाऊस बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पशुओं की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक बड़ा संस्थान बनाने की प्रक्रिया भी जारी है।


    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके लिए अस्पताल की 50 बैड की क्षमता को बढ़ाकर 100 बैड कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव को भी राज्य स्तरीय उत्सव का दर्जा भी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि बालीवाल में पीएचसी भी खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने की ओर कदम उठाए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, कांग्रेस प्रदेश कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, पवन ठाकुर, ओबीसी सैल के प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद विट्टू, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर, एसडीएम राजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान सुरेखा राणा, मेहताब ठाकुर सहित अमित ठाकुर, अश्वनी सैणी, एसई लोक निर्माण विभाग जीएस राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • बड़ी खबर : लोकसभा चुनाव से पहले लागू हुआ CAA

    देश भर में गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले केंद्र सरकार की ओर से आज सोमवार (11 मार्च) से देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (CAA) को लागू करने संबंधी अध‍िसूचना को जारी कर द‍िया गया है।

    नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में बसे बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों सहित प्रताड़ना झेल चुके गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता देना है। यह दिसंबर 2019 में संसद से पारित हो गया था। इसे राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल गई थी। विधेयक भारत में किसी भी अल्पसंख्यक के खिलाफ नहीं है और प्रत्येक भारतीय नागरिक के अधिकारों को समान रूप से संरक्षित किया जाएगा।

  • पंजाब: पावर ग्रिड में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोहाली: जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार एक पावर ग्रिड में भीषण आग लगी है। इस  घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि आग लगने के कारण ग्रिड को काफी नुकसान पहुंचा है।

  • जिला परिषद् की त्रैमासिक बैठक आयोजित

    आगामी वित्त वर्ष के लिए 11.93 करोड़ रूपये का बजट अनुमोदित

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विकास मुद्दों पर सार्थक चर्चा के साथ-साथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 11 करोड़ 92 लाख 89 हजार रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया। जिसे पंचायत भवनों के सुधार, बिजली, पानी, लाइटों के सुधारीकरण तथा अन्य विकास कार्यों पर आवश्यकतानुसार व्यय किया जाएगा। बैठक में ज़िला की सभी पंचायतों के शैल्फ को अनुमोदित किया गया।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने आगामी वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रस्तावित बजट में जिला परिषद के अन्तर्गत संयुक्त कार्यों के लिए 72.49 लाख रूपये, विभिन्न प्रायोजनों हेतु 50 लाख, शिक्षा कार्यक्रमों के लिए 30 लाख, पंचायत भवनों के रेनोवेशन हेतु 20 लाख, मनरेगा के अन्तर्गत 50 लाख रूपये की राशि व्यय की जाएगी जबकि 26.47 लाख रूपये की राशि आरक्षित निधि के तौर पर रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही ।

    विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं बारे जिला परिषद को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाए ताकि लोगों को उनका लाभ मिल सके। बैठक में जिप उपाध्यक्ष कृष्णपाल, ज़िला पंचायत अधिकारी नीलम कुमारी, जिला परिषद के समस्त सदस्य, जिला के समस्त विकास खंड अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • लाठियानी मंदली पुल का सपना हुआ साकार- चरणजीत शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने सांसद अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करते हुए बयान जारी किया है कि उन्होंने कुटलैहड़ का सबसे बड़ा सपना साकार करने में अहम भूमिका निभाई है। सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा और महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा ने सांसद अनुराग ठाकुर, सड़क मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व विधायक वीरेंद्र कंवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके परिश्रम से ही अब मंदली से लठियानी तक 871 करोड़ रूपए का पुल बनने जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब नितिन गडकरी हिमाचल आए थे उन्होंने औपचारिक रूप से इस पुल का शिलान्यास कर दिया है। इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इस पुल के बनने से दो क्षेत्र आपस में सदा सदा के लिए मिल जाएंगे।
  • बंगाणा कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित : बंगाणा के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को सड़क सुरक्षा के ऊपर एक कार्यक्रम कराया गया। कॉलेज के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा आयोजित इस जागरुकता अभियान में छात्रों को सड़क सुरक्षा अपनाने की शपथ भी दिलवाई गई। क्लब के नोडल अफसर प्रो. सिकंदर नेगी ने बताया कि छात्रों को वाहन चलाते समय हैलमेट डालने, सीट बेल्ट पहनने और ट्रैफिक नियमों के पालन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रो नन्द लाल, प्रो कमलेश महाजन, परीक्षा, अनिता राणा, वंशिका, एनएसएस कैप्टन विशाल सोनी, सपना, हैड बॉय तीक्ष्ण आर्य और हैड गर्ल सबिता भी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः Gun Point पर व्यक्ति ने बनाए शारीरिक संबंध, महिला का आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर : सुल्तान विंड रोड का यह मामला थाना बी डिवीजन में पहुंचा। जिसमें एक लड़की का कहना है कि उसने कालू नाम के लड़के से 30 हजार रुपये उधार लिए थे और उसे लौटा दिए। लेकिन कालू उसे पिस्तौल के बल पर होटल ले जाता था और शारीरिक संबंध बनाता था। पिछले 3 साल से लगातार ऐसा कर रहा है। लड़की ने बताया कि ऐसा न करने पर वह उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था।

    लड़की थाना बी डिवीजन में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की मांग कर रही है। दूसरी ओर कालू के परिवार वाले सामने आया। कालू की पत्नी ने बताया कि यह लड़की उसके पति पर गलत आरोप लगा रही है। उसने बताया कि यह लड़की उसे ब्लैकमेल करती थी और उससे सारे पैसे ले लेती थी। उसने बताया कि वह कई बार मेरे पति के साथ ताश खेलती थी।

    वह हमारे घर आई थी और मैंने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। यह लड़की मेरे पति कालू पर जो आरोप लगा रही है, वह पूरी तरह झूठ है। वह खुद उसे ब्लैकमेल करती थी। इस मामले में थाना बी डिवीजन के SHO सुखबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है और इसकी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ऊनाः पुलिस ने 114 वाहनों के चालान काटे

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने रविवार को जिला की विभिन्न जगहों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 114 वाहनों के चालान काटे। इस कार्रवाई में पुलिस को जुर्माने के रूप में 24300 रूपए भी प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर से भी 4700 रूपए जुर्माना वसूला है। इसके अलावा 8 लोगों से 800 रूपए वसूले गए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे।
  • पंजावरः जमीनी विवाद के चलते मारपीट

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना में जमीनी विवाद हिंसक रूप लेते जा रहे हैं। रविवार को पंजावर में भी दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर हिंसक झड़प हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजावर निवासी नितेश पुत्र सत प्रकाश कतनौरिया ने हरोली थाने में दी शिकायत में कहा है कि जमीनी विवाद के चलते अप्पर पंजावर निवासी राजीव कतनौरिया और उसके साथियों ने पहले उसका रास्ता रोका, फिर गाली गलौच व मारपीट करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने राजीव और अन्य के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 42, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ कर दी है।
  • कुछ देर में Live होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते है बड़ी घोषणा 

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में बड़ी घोषणा करने वाले हैं। आधे घंटे में कुछ बड़ा ऐलान करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी। यह ऐलान ना‍गरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर हो सकता है। दरअसल, भारत सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 के न‍ियम आज रात लागू करने जा रही है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, आज यानी सोमवार रात से CAA के न‍ियम लागू क‍िए जाने की संभावना है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केन्‍द्र सरकार की ओर से यह बड़ा ऐलान होगा। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू किए जाने कसे किसी भी वक्‍त पहले सीएए के नियमों को अधिसूचित किया जा सकता है। इन नियमों के तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से भारत में अल्पसंख्यकों की भारतीय नागरिकता आवेदनों को सुनिश्चित करेंगे।