Blog

  • पंजाब : चोरों ने लैब में दिया वारदात को अंजाम, जाने मामला

    बठिंडा : चोरी और लूट की वारदातों की खबरें आए दिन सामने आती रहती है। चोरों द्वारा आए दिन किसी न किसी को निशाना बनाया जाता है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां चोरों ने देर रात ग्रीन सिटी रोड पर स्थित एक टेस्टिंग लैब में वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही फारेंसिक टीम और थाना कैंट पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक कर रही है। ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। जानकारी अनुसार ग्रीन सिटी रोड पर स्थित उम्मीद टेस्टिंग लैब के मालिक सन्नी कुमार ने बताया कि हररोज की तरह गत रात को वह अपनी लैब बंद कर घर गए थे। देर रात करीब साढ़े 3 बजे उन्हें इलाके के सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया कि उनकी लैब के अंदर से पानी आ रहा है।

    उन्हें लगा कि कोई टूटी खुली रहेगी होगी। जिसके बाद वह लैब पर पहुंचे, तो देखा कि दुकान का एक ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने शटर उठाकर चैक किया, तो लैब के अंदर से सारा सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने 2 टेस्टिंग मशीनें, एक फ्रीज, कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी कर ले गए है। जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • नगर निगम का बड़ा फैसलाः आज से सभी के लिए पार्किंग Free

    लोगों को हर महीने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी

    चंडीगढ़ः शहर में लोगों को हर महीने 20 हजार रुपये प्रति लीटर पानी मुफ्त दिया जाएगा। यह फैसला चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में लिया गया। इसके लिए नगर निगम में एक टेबल एजेंडा लाया गया। यह एजेंडा कांग्रेस पार्षद तरुणा मेहता लेकर आईं। इसके साथ ही चंडीगढ़ में सभी पार्किंग स्थल सभी के लिए मुफ्त कर दिए गए हैं। इसके तहत किसी भी राज्य के वाहनों से कोई पार्किंग चार्ज नहीं वसूला जाएगा। इसका टेबल एजेंडा निगम बैठक में पारित भी हो चुका है। बैठक में बीजेपी ने 20 हजार लीटर की जगह 40 हजार लीटर पानी मुफ्त करने का सुझाव दिया था। लेकिन बहुमत नहीं होने के कारण निगम ने मंजूरी नहीं दी। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए चंडीगढ़ के स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाएगा।

    चंडीगढ़ नगर निगम में बीते दिन फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट्स कमेटी (F&CC) के 5 सदस्य चुने गए। आप पार्षद जसविंदर कौर, आप पार्षद रामचंद्र यादव, कांग्रेस पार्षद तरूणा मेहता, भाजपा पार्षद महेशिंदर और भाजपा पार्षद लखबीर सिंह सदस्य चुने गए। इससे पहले निगम हाउस की बैठक के दौरान आप-कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पार्षदों को अलग करने के लिए मार्शलों को बुलाना पड़ा। निगम में इंडिया गठबंधन के पास कुल 19 वोट हैं, जबकि बीजेपी के पास सिर्फ 17 वोट बचे हैं। शनिवार को समीकरण बदल गया जब दो पार्षद, पूनम और नेहा, भारतीय जनता पार्टी से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। पहले बीजेपी के पास बहुमत था।

  • हमलावरों ने 2 युवकों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ : मोहाली के होमलैंड सोसाइटी के बाहर देर रात 2 युवकों पर फायरिंग की गई है। इसमें पांच राउंड गोलियां चलाई गई है। यह फायरिंग 2 युवकों सुखविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह पर की है। यह दोनों सोसाइटी के गेट नंबर 2 पर खड़े हुए थे। वहां पर 3-4 गाड़ियों में आए हुए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

    फायरिंग करने वाले भी इसी सोसाइटी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में 4 लोगों की पहचान हुई है। उसमें जसप्रीत सेठी, चरण सोही, परमवीर धारीवाल और पीता का नाम सामने आ रहा है इस फायरिंग में सुखविंदर और गुरविंदर दोनों भाइयों में से किसी को गोली नहीं लगी है। यह सभी गोलियां दीवार पर लगी थी।

    इसमें से पुलिस ने तीन खोल बरामद कर लिए हैं। दोनों युवकों को पुलिस ने 7 फेस स्थित SOC के दफ्तर में बिठा लिया था ताकि दोबारा से इनके साथ कोई वारदात न हो सके। वहीं फायरिंग करने वाले मौके से फरार हैं। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी अपने कब्जे में ले लिए हैं।  पुलिस उनकी गिरफ्तारी में लगी हुई है।

  • पंजाब, राजस्थान सहित इन राज्यों में NIA की रेड

    30 लोकेशंस पर चल रही छापेमारी

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवादी और गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने मंगलवार सुबह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में छापा मारा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम इन राज्यों में 30 स्थानों पर तलाशी ले रही है। पंजाब के फरीदकोट के कोटकपुरा में NIA की टीम एक व्यवसायी के आवास पर तलाशी ले रही है।

    वहीं पंजाब में मोगा के निहाल सिंह वाला के विलास पुर में रविंद्र सिंह नाम के नौजवान के घर में एनआईए की टीम ने रेड की। बताया जा रहा है कि रविंद्र के नाम पर चल रहे मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी लेने के लिए एनआईए की टीम पहुंची है। वहीं मोगा के चुगावा में भी एनआईए की टीम ने एक घर में रेड की है। इसी तरह फिरोजपुर छावनी की कुम्हार मंडी में एक घर में एनआईए की टीम ने सुबह रेड की है। दूसरी ओर कोटकपूरा में एनआईए की टीम ने कारोबारी नरेश कुमार उर्फ गोल्डी के घर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि नरेश आटे की चक्की चलाता है। उक्त व्यक्ति किसी रिश्तेदार की वजह से NIA की टीम ने छापेमारी की है।

    वहीं फिरोजपुर छावनी की कुम्हार मंडी में घर एनआईए की टीमन ने रेड की। इस दौरान महिला ने कहा की उसकी सिम गिर गई थी। महिला का कहना है कि इस मामले को लेकर 2 साल हो गए है। उस सिम से किसी ने पकिस्तान या और देशों में फोन कर उसका गलत इस्तेमाल किया है। जिसके चलते एनआईए की उनके घर आई थी। बता दें कि NIA ने देश में आतंकवादी और गैंगस्टर के खिलाफ गठजोड़ को खत्म करने के लिए ये कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि NIA ने आतंकवादी और गैंगस्टर के सांठगांठ से संबंधित मामले में 27 फरवरी को भी छापा मारा था। एनआईए ने 16 ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जिसमें पंजाब के 14 और राजस्थान के दो ठिकानें शामिल थे। इसके अलावा एनआईए ने छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

  • आज का राशिफल, 12 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 12 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल तृतीया तिथि चल रही है। आज पूरा दिन पार कर कल भोर 4 बजकर 8 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 29 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आपको याद दिला दूं कि बीते 8 मार्च की रात 9 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ पंचक आज समाप्त हो जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज तरक्की के नए रास्ते खुले नजर आएंगे। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाए रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

    वृष राशि-

    आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। बिजनेसमैन को काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज मिलेगी। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे। आपको अपने सगे-संबंधियों से भी पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही ऑफिस में भी स्थिति आपके फेवर में रहेगी। दोस्तों के साथ आज कहीं बाहर घुमने जाएंगे जहां आप कुछ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे।

    मिथुन राशि-

    आज दांपत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होंगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। किसी काम से आपको अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। माता-पिता आज किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं।

    कर्क राशि-

    आज आपको अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। इससे आज आपका काफी समय खराब हो सकता है। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। एक साथ बैठकर किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। आज आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। फिर वह राजनीति घर में भी हो सकती है और कार्यस्थल पर भी। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे।

    सिंह राशि-

    आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन आपको प्रसन्नता देगा। आज आपको कोई खास बात पता चल सकती है।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी जरूरी काम में थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जाएगी। लवमेट के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। इससे आपको फायदा होगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

    तुला राशि-

    आज मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक आप बेहतर महसूस करेंगे। आज कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस होगी। दोस्तों के साथ अनबन होने की भी संभावना है। आपको दोस्त से बिना वजह की बात करने से बचना चाहिए। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर आप एकमत दिखाई नहीं देंगे। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी काम में कोशिश थोड़ी कम होने से काम अधूरे रह सकते हैं। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान पहचान होगी।

    वृश्चिक राशि-

    आज अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। टीचर्स का आपको पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपनी बात को साफ ढंग से रखने में सफल होंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी।

    धनु राशि-

    आज पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जाएगा। आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस रहेगा। आपको कुछ नई चीजों से जुड़ाव महसूस होगा। आपके स्वभाव में धीरज बना रहेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आज के दिन आपके कार्य सफल जरूर होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बिताएंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

    मकर राशि-

    आज आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिए अच्छा है। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आज आपको घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती है।

    कुंभ राशि-

    आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होगा। आपके रुके हुए काम आज जरूर पूरे होंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नए काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आज आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा।

    मीन राशि-

    आज करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति चिंता हो सकती है। उनको अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। परिवार में आपका सबका सहयोग मिलता रहेगा। आज आप कोई काम बहुत जल्दबाजी में कर सकते हैं। किसी दोस्त से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। आज के दिन पक्षियों को दाना खिलाएं, परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਿਸਾਨਾ ਨੇ ਥਾਣੇ ਦਾ ਕੀਤਾ ਕੇਰਾਵ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਠਾਣੇ ਦਾ ਘੇਰਾਵ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੰਦਗੜ੍ਹ ਥਾਣਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀਆਂ ਮੋਟਰਾਂ ਦੀਆ ਤਾਰਾਂ ਅਤੇ ਸੋਲਰ ਪਲੇਟਾਂ ਦੀਆ ਚੋਰੀਆਂ ਹੋ ਰਹੀ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜਮ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਛੱਡ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਚੋਰ ਜਿਸ ਕਬਾੜੀਏ ਨੂੰ ਵੇਚਦੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਕਬਾੜੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਫੜਦੀ। 

    ਇਸ ਤੋਂ ਤੰਗ  ਹੋ ਕੇ ਹੀ ਕਿਸਾਨਾ ਨੇ ਥਾਣੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਦਿਤਾ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕੀ ਚੋਰੀਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਜਾਵੇ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ  ਚੋਰਾਂ ਅਤੇ ਕਬਾੜਿਆਂ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।  ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੇ ਉਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਜਲਦ ਹੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाब: GSSS KHALRA BOYS के कर्मचारी ने पिया जहरीला पदार्थ, वीडियो वायरल 

    स्कूल के प्रिंसिपल पर लगाए लगे आरोप 

    तरनतारन (ENS): सरहदी इलाके मे स्थित खालड़ा बॉयज स्कूल के एक कर्मचारी की वीडियो वायरल हो रहे है। जिसमे उक्त कर्मचारी स्कूल के प्रिंसिपल हरजीत सिंह पर आरोप लगते हुए बता रहा है कि उसने जहरीली दवाई पी ली है। यदि उसको कुछ होता है, तो उसका जिम्मेवार हरजीत सिंह और सोर सिंह के आदमी होंगे। 

    स्कूल के कर्मचारी ने आगे बताया कि प्रिंसिपल हरजीत सिंह उस पर झुठे आरोप लगा कर स्कूल मे काम नहीं करने दे रहा है। आज जब वह स्कूल आया, प्रिंसिपल ने उसे स्टाफ के सामने जलील किया। बाहर से सोर सिंह के लोगो को बुला कर उसे तंग किया गया। जिससे परेशान होकर कर्मचारी ने जहरीली दवाई पी है। इस मामले मे स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करना चाहा , लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

  • बटाला: विधायक अमनशेर सिंह ने पार्क का किया उद्घाटन, देखे वीडियो 

    100 फुट ऊंचे ध्वज सहित शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की प्रतिमाएं स्थापित

    बटाला : विधायक अमनशेर सिंह दवारा कंडियाल इलाके मे पार्क का उद्घाटन किया गया। इस पार्क में शहीदों की प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं। जिनमे  शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु की प्रतिमाएं शामिल हैं। इसके साथ ही  करीब 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लगाया गया है।

    विधायक ने बताया कि शहर में लोगो को अच्छा वातावरण देने के लिए चारो तरफ विकास कार्य चल रहे है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर-जम्मू नेशनल हाईवे पर कंडियाल बायपास पर 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज और शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। 

    राष्ट्रीय ध्वज करीब 2 किलोमीटर दूर से दिखाई देगा, जो लोगो में देश-भक्ति की भावना पैदा करेगा। इस मौके पर विधायक कलसी की ओर से शहीद परिवार समिति के महासचिव कुंवर रविंदर विक्की व फ़ौजी शहीद जवानों के परिवारों को भी निमंत्रण दिया गया था।

  • रायपुर सहोडा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित 

    डिप्टी कमिश्नर जतिन लाल ने कि बतौर मुख्यतिथि शिरकत

    ऊना/ सुशील पंडित : रायपुर सहोडा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर ऊना जतिन लाल ने की। इस दौरान उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति की प्रतीक है, हमारी संस्कृति में नारी पूजनीय है, वंदनीय है आवश्यकता है कि बदलते दौर में हम महिलाओं के प्रति सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना का प्रसार करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आधी आबादी कहा गया है और इस दुनिया में मौजूद हर एक महिला की ताकत का जशन मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  मनाया जाता है।

    डीसी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं। अपने घर परिवार के दायित्वों, कार्यों को निभाने  के साथ ही अन्य कार्यों की जिम्मेवारियां बखूबी निभा रही हैं। समाज, दुनिया के प्रति महिलाओं के योगदान की सराहना जितनी भी की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि 1908 में न्यू यॉर्क में 12-15 हज़ार महिलाओं ने एक रैली निकाली थी इन महिलाओं की मांग थी कि नौकरी के कुछ घंटे काम करने के साथ ही सैलरी उनके काम के अनुसार दी जाए। इस मज़दूर आंदोलन का ध्यान रखते हुए ठीक एक साल बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने प्रथम नेशनल वोमेन डे National घोषित किया।

    उन्होंने कहा कि 8 मार्च 1975 को महिला दिवस को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गयी। वह भी तब जब यूनाइटेड नेशंस ने इसे वार्षिक तौर पर एक स्पेशल थीम के तहत शुरू किया। उपायुक्त के कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम इन्स्पायर इनक्लूज़न है। यह थीम हमारे समुदायों को महिलाओं के समावेशन को महत्व देना सिखाने पर केंद्रित है। क्योंकि हम सभी के लिए एक बेहतर और अधिक समावेशी दुनिया बनाते हैं। इस अवसर पर महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनामिया व शुगर टेस्ट किये गए।

    इसके अतिरिक्त महिलाओं ने खेल प्रतिगयोगताओं में भाग लिया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी ऊना द्वारा ईवीएम के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त स्वीप के अंतर्गत महिलाओं को वोट के अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पोषण अभियान के तहत 3 महिलाओं की गोद भराई भी की गई इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 9 से 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा 2024 में पारंपरिक और स्थानीय आहार प्रथाओं के तहत पोषण के प्रति संवेदनशीलता पर ध्यान केंद्रित करना और गर्भवती महिलाओ व शिशु और छोटे बच्चों को दूध पिलाने की व इष्टम आहार प्रथाओं को बढ़ावा देना भी इस वर्ष की मुख्य थीम है।

    पोषण पखवाडे के दौरान अनीमिया, वाश और डायरिया प्रबंधन की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इस मौक़े पर डीपीओ आईसीडीएस नरेंद्र कुमार, सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਦੀ ਬੱਸ ਤੇ ਟਰੱਕ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ। ਪਿੰਡ ਘੱਲ ਖੁਰਦ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਦੀ ਬੱਸ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ ਬੱਸ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਚਕਨਾਚੂਰ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਬੱਸ ਚ ਸਵਾਰ 5 ਤੋਂ ਵਧੇਰੇ ਲੋਕ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫਿਰੋਜਸਾਹ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਲਈ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਦੀ ਬੱਸ ਮੋਗਾ ਸਾਈਡ ਤੋਂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਆ ਰਹੀ ਸੀ। ਅਤੇ ਜਦ ਬੱਸ ਘੱਲ ਖੁਰਦ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਰਾਸਤੇ ਵਿੱਚ ਖੜੇ ਟਰੱਕ ਨਾਲ ਟਕਰਾਅ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ 5 ਤੋਂ ਵਧੇਰੇ ਸਵਾਰੀਆਂ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਈਆ। ਡਰਾਈਵਰ, ਕਡੰਕਟਰ ਵੀ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਅਲੱਗ-ਅਲੱਗ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ ਬੱਸ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨੁਕਸਾਨੀ ਗਈ ਹੈ।