हमलावरों ने 2 युवकों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ : मोहाली के होमलैंड सोसाइटी के बाहर देर रात 2 युवकों पर फायरिंग की गई है। इसमें पांच राउंड गोलियां चलाई गई है। यह फायरिंग 2 युवकों सुखविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह पर की है। यह दोनों सोसाइटी के गेट नंबर 2 पर खड़े हुए थे। वहां पर 3-4 गाड़ियों में आए हुए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

फायरिंग करने वाले भी इसी सोसाइटी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में 4 लोगों की पहचान हुई है। उसमें जसप्रीत सेठी, चरण सोही, परमवीर धारीवाल और पीता का नाम सामने आ रहा है इस फायरिंग में सुखविंदर और गुरविंदर दोनों भाइयों में से किसी को गोली नहीं लगी है। यह सभी गोलियां दीवार पर लगी थी।

इसमें से पुलिस ने तीन खोल बरामद कर लिए हैं। दोनों युवकों को पुलिस ने 7 फेस स्थित SOC के दफ्तर में बिठा लिया था ताकि दोबारा से इनके साथ कोई वारदात न हो सके। वहीं फायरिंग करने वाले मौके से फरार हैं। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी अपने कब्जे में ले लिए हैं।  पुलिस उनकी गिरफ्तारी में लगी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *