Blog

  • कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी भुट्टो पर फेक आईडी बनाकर गलत बयान बाजी करने वाले युवक का पर्दाफाश

    कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी भुट्टो पर फेक आईडी बनाकर गलत बयान बाजी करने वाले युवक का पर्दाफाश

    बीते कई माह से फेक आईडी के माध्यम से लिखता था देवेंद्र भुट्टो पर गलत और अभद्र बयानबाजी,

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बीते कई माह से कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो पर सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर अनाप शनाप लिख रहे थे। आखिर कार यह युवक पकड़ा गया और उसने खुद ही अपने फेसबुक आईडी अजय दरोच पर लिखा। कि वह कि वह सोशल मीडिया पर कई फेक आई डी जैसे आयरन पटियाल के अलावा कुछ और फेक आईडी बनाकर कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी भुट्टो पर गलत व्यान बाजी कर रहा था और उनकी इज्जत को धूमिल कर रहा है।

    जानकारी के अनुसार उक्त युवक कुटलैहड़ के एक नामी पैट्रोल पम्प पर बतौर मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत है। अब यह तो जनता भी जानती हैं कि उक्त युवा किस नेता या व्यक्ति के पेट्रोल पंप पर काम करता हैं। और आखिर किसके कहने पर युवक फेक आईडी बनाकर देवेंद्र भुट्टो की इज्जत को मिट्टी में मिला रहा था। ज्ञात रहे कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो एक बड़े स्तर के समाजसेवी और जनता के दिलो की धड़कन बन चुके है।

    14 माह के विधायक के कार्यकाल में देवेंद्र भुट्टो द्वारा कुटलैहड़ के गरीबी रेखा से नीचे परिवारों आर्थिक सहायता बच्चों की सहायता पढ़ाई का खर्च करीब 600 स्कूली छात्रों की फीस उठाकर राहत प्रदान की है। लेकिन उक्त युवक ने फेक आईडी के माध्यम से कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी की ईमानदार छबि और समाज सेवा को धूमिल करके रख दिया है। अब उक्त युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ साथ कुटलैहड़ भाजपा उन शातिरों तक पहुंचेगी जो उक्त व्यक्ति से फेक आईडी बनाकर देवेंद्र भुट्टो के खिलाफ अनाप शनाप ब्यावबाजी करवा कर चुनावी समय में उनकी छबि को धूमिल करने का प्रयास किया गया हैं। 
    उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज ,होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई:,कृष्ण पाल शर्मा
    जिला उना के जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो और मेरे खिलाफ फेक आईडी बनाकर उक्त युवक ने हमारी लोकप्रियता को ठेस पहुंचाई है। और हमारी मान सम्मान को धूमिल करने का प्रयास किया है। उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जा रहा है। और साथ में माननीय हाई कोर्ट में दो करोड़ का मानहानि का केस दर्ज करवाया जायेगा। बही उक्त युवक के साथ और कौन है उन तक पहुंच कर सारी सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी। 
    चुनावी समय में किस हद तक गिर सकते है,अब जनता करेगी हिसाब: भुट्टो
    कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी एवम पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो पर सोशल मीडिया में फेक आईडी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने पर जब देवेंद्र कुमार भुट्टो से बात की गई। तो उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जा सकती है। और उक्त युवक किस पेट्रोल पंप पर काम करता है। यह भी कुटलैहड़ की जनता जानती है। भुट्टो ने कहा कि उक्त फेक आईडी बनाने वाले युवक पर कानूनी कार्यवाई करके पूरे गिरोह तक पहुंचा जायेगा। बही पुलिस थाना में मामला दर्ज करके 5 करोड़ मान हानि का केस भी डाल रहा हूं। जो उन्होंने मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है। 
  • PUNJAB : रंजीश को लेकर पूर्व कौंसलर पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    PUNJAB : रंजीश को लेकर पूर्व कौंसलर पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    मलोट। शहर के मलोट के रविदास नगर से एक पूर्व कौंसलर पर तेज हथियार से हमला करने की खबर सामने आई है। वहीं, बताया जा रहा कि  पुरानी रंजिश के चलते नगर के पूर्व कौंसलर पर पड़ोसी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने उनको सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए बठिंडा रेफर कर दिया। वहीं, इस मामले बारे घायल कौंसलर के बेटे ने बताया कि सुबह जब उसके पिता घर से बाहर निकले तो पहले से इंतजार कर रहे उनके के पड़ोसी ने उन हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद भाग निकला। भागते वक्त बीच में एक महिला को भी घायल कर दिया। इसके बाद बताया कि कई साल पहले उससे किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी लेकर उसने आज उस पिता पर हमला किया है।

    उधर, मलोट थाना थानाध्यक्ष ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि मलोट के पूर्व कौंसलर विजय कुमार और एक अन्य महिला को राधे नाम के व्यक्ति ने घायल कर दिया है, जिनको डॉक्टरों ने उन्हे रेफर कर दिया है। परिवार वालों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • रेल और खेल मेंं अनुराग ठाकुर हुए पूरी तरह से फेल, अब रायजादा की बारी: कमलेश ठाकुर

    रेल और खेल मेंं अनुराग ठाकुर हुए पूरी तरह से फेल, अब रायजादा की बारी: कमलेश ठाकुर

    कहा: अनुराग कहते थे कि फलां बंदे के घर के पास से छुकछुक करती रेल सीधे हमीरपुर पहुंचेगी, कहां गई अब ये रेल

    ऊना/सुशील पंडित: बड़े-बड़े वायदे और दावे करते हुए अनुराग ठाकुर 4 बार सांसद बनते रहे लेकिन कोई भी वायदा और दावा पूरा नहीं किया। रेल और खेल के विषयों में भी अनुराग पूरी तरह से फेल हुए हैं। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ खास, रैल, लाहड़ कोटलु व धनेटा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने कही। इस मौका पर सतपाल सिंह रायजादा सहित कांग्रेस के प्रत्येक विंग के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ताओं सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    अपने संबोधन में कमलेश ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने छोटे भाई सतपाल सिंह रायजादा को उतारा है जिसने कांग्रेस पार्टी का हमेशा ही सिर ऊंचा रखा है और सुक्खू का हरदम साथ दिया है। सब मिलकर रायजादा को जितवाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुराग केंद्र में खेल मंत्री होने के बावजूद भी संसदीय क्षेत्र में खेलों का उत्थान नहीं कर पाए हैं और बड़े स्तर पर स्टेडियमों का निर्माण नहीं कर पाए हैं।

    रेल का रट्टा मारने वाले अनुराग ठाकुर बड़े दावे करते थे कि इस गांव से रेल हमीरपुर के लिए गुजरेगी, फलां बंदे के घर के पास से छुकछुक करती रेल सीधे हमीरपुर पहुंचेगी लेकिन न अनुराग की रेल यहां पहुंची और न ही चुनावों के बाद एवं आपदा के समय खुद अनुराग हिमाचल पहुंचे। कमलेश ठाकुर ने कहा कि सेहत खराब होने के बावजूद सुक्खू आपदा में प्रदेश के लोगों के साथ खड़े रहे लेकिन अनुराग नहीं आए, शायद वह इस डर में रहे कि वह बाढ़ में खुद ही न बह जाएं और इसीलिए वह हिमाचल की बाऊंड्री तक नहीं लांघे।

    उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते देख अनुराग ठाकुर युवाओं को टी-शर्ट और हैल्मेट बांटते फिर रहे थे लेकिन वह यह भूल गए कि उन्हें इनकी नहीं बल्कि रोजगार देने की जरूरत है जिसमें अनुराग फेल हुए हैं। अनुराग चाहते तो कोई बड़ा प्रोजेक्ट लाते जिससे संसदीय हल्के में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता लेकिन वह यह नहीं कर पाए। कमलेश ठाकुर ने कहा कि 4 बार अनुराग को जितवाया है लेकिन इस बार सतपाल सिंह रायजादा पर भरोसा जनता को दिखाना होगा। इसके बाद वह हर बार रायजादा को ही अपना सांसद चुनते जाएंगे ऐसा मेरा दावा है। 

    गरीबों से कर रहे किनारा, तो अमीर व धनासेठों को लगा रहे गले: रायजादा

    इस मौका पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर जनता के सेवक नहीं है बल्कि सेलीब्रिटी नेता है जोकि अपना चश्मा तक नहीं उतार पाते हैं। संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें 4 बार सांसद बनाया है लेकिन वह संसदीय क्षेत्र की बात तक नहीं करते। संसद में भी वह इस क्षेत्र की बात एक बार भी नहीं उठा पाए हैं और न ही अपने चुनावी भाषणों में अपनी कोई उपलब्धि गिनवा पा रहे हैं। दूसरों के कार्यों को अपना बताकर एक बार फिर से अनुराग लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं लेकिन इस बार जनता उनके झांसे में नहीं आएगी।

    रायजादा ने कहा कि मैं भाजपा कार्यकत्र्ताओं से भी अपील करना चाहूंगा कि सबको पता है कि जीत के बाद अनुराग जनता और कार्यकत्र्ताओं की पहुंच से दूर हो जाते हैं। ऐसे में इस बार इन्हें सबक सिखाएं ताकि जनता और कार्यकत्र्ताओं का अपमान दोबारा न हो सके। रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर को अपनी हार दिखाई देने लगी है। केंद्र में प्रदेश की आवाज न उठाने पर संसदीय क्षेत्र की जनता अब तो अनुराग की बैठकों से किनारा करने लगी है। ऐसे में अब अनुराग को भीड़ जुटाने के लिए न केवल पंजाब सहित अन्य राज्यों से अमीर व धनासेठों को बुलाना पड़ रहा है, बल्कि एच.पी.सी.ए. के लोगों का सहारा लेकर बैठकें करनी पड़ी है।

    रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमेशा ही गरीबों से किनारा किया है। मात्र उन्हीं लोगों को गले लगाया है, जो कि अमीर हो या बड़े पद पर आसानी हो। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि गरीबों को अनुराग ठाकुर ने मात्र वोटों के लिए ही रखा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की होने वाली सभी बैठकों में धनासेठों की गाड़ी अनुराग ठाकुर के आगे-पीछे घूमती रहती है, जबकि गरीब मासूम की आवाज को नजरअंदाज किया जाता है। अगर कोई बैठक में सवाल करता हैं, तो उसे चुप करवाकर बैठा दिया जाता है। रायजादा ने कहा कि अनुराग को जनता से कोई लेना देना नहीं है, बस मोदी का नाम लेकर वोट बिटोरने का काम किया जा रहा है।

  • पूर्व वित्त मंत्री ने कहा- PUNJAB में BJP का चल रहा ट्रेलर…, देंखें वीडियो

    पूर्व वित्त मंत्री ने कहा- PUNJAB में BJP का चल रहा ट्रेलर…, देंखें वीडियो

    मोगा। लोकसभा चुनावों के राजस्थान सरकार के वित्त मंत्री कमीशन के चेयर मैन पूर्व आईएएस राजिंदर नायक आज मोगा पहुंचें। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने बीजेपी की उपलब्धियों गिनाया और कहा कि पंजाब में भाजपा का ट्रेलर चल रहा है पूरी पिक्चर 2027 में दिखाई जायेगी जब पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी।

    राजस्थान सरकार के वित्त मंत्री कमीशन के चेयर मैन राजिंदर नायक का जो मोगा में फरीदकोट लोकसभा सीट से उम्मीदवार हंस राज हंस के चुनाव प्रचार करने के लिए मोगा 
    आये हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा की देश में भाजपा चार सौ से पार करने जा रही है। वहीं, उन्होंने किसानों के विरोध के बारे में कहा की पीएम मोदील किसानों बहुत हितैषी हैं। 

  • कांग्रेस का पाकिस्तान से नापाक रिश्ता: अनुराग ठाकुर 

    कांग्रेस का पाकिस्तान से नापाक रिश्ता: अनुराग ठाकुर 

    जल-थल-नभ में कांग्रेस के घोटालों और दलाली की लंबी लिस्ट: अनुराग ठाकुर 
    ऊना /सुशील पंडित : हमीरपुर लोकसभा से भारतीय जनता के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज पूछा कि आखिर कांग्रेस और पाकिस्तान का यह नापाक रिश्ता क्या कहलाता है जो बार-बार अनायास ही कभी कांग्रेसी पाकिस्तान की गोद में बैठ जाते हैं तो कभी पाकिस्तान कांग्रेस की गोद में बैठ जाता है? इन लोगों को भारत में रहते हुए पाकिस्तान का गुणगान करने कि आखिर जरूरत क्यों पड़ती है? यह अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कैसी घिनौनी राजनीति है जो भारत के चुनाव के समय पाकिस्तान का गुणगान करवाती है?

    यह कैसी राजनीति है जो भारत की हजारों एकड़ भूमि को पाकिस्तान को सौंप देती है? अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का बंटवारा हुए 75 वर्ष हो गए परंतु कांग्रेस के तार आज भी पाकिस्तान से परस्पर जुड़े हुए हैं। आख़िर कांग्रेस क्यों सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है। आखिर कांग्रेस क्यों भारत से परमाणु हथियारों को खत्म करना चाहती है। एक ओर ये कांग्रेसी नेता भारतीय परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात करते हैं और दूसरी ओर हमें पाकिस्तान के एटम बम का डर दिखाते हैं। 

    अनुराग ठाकुर ने यह बातें आज झंडूता, भोरंज और हमीरपुर मंडल में आयोजित अपनी जनसभाओं व मीडियाकर्मियों से वार्तालाप के दौरान कहीं। उन्होंने इस दौरान अपनी व मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और लोगों से 1 जून को भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने कि अपील की। इसके साथ-साथ अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों को भी जमकर घेरा।
    अनुराग ठाकुर ने कहा, “आज का भारत आगे बढ़ना चाहता है इसीलिए वो एक सशक्त और मजबूत नेतृत्व को चुनने वाला है। छह चरणों में पूरे देश ने विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए और आदरणीय नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए बढ़-चढ़कर वोट किया है। हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश भी 1 जून को सातवें और अंतिम चरण में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने वाला है।”
    अनुराग ठाकुर ने कहा, “जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर भय और भ्रम फैलाकर वोट मांगने वाली कांग्रेस और उसकी सहयोगी दलों को जनता आगामी 4 जून को जबरदस्त पटकनी देने वाली है। यह लोग अभी से मातम मानने और अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की प्लानिंग शुरू कर चुके होंगे क्योंकि इनकी 40 से कम सीटें आ रहीं हैं। इन्होंने इन चुनावों में एससी, एसटी, ओबीसी और संविधान के नाम पर झूठ, भय और भ्रम फैलाने के सारे हथकंडे अपना लिए पर एक भी काम नहीं आया।”
    अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि “इतिहास गवाह है कि आज़ादी के बाद से अब तक कांग्रेस पार्टी ने हर डिफ़ेंस डील में अपनी डील को तरह दी है।हमेशा से कांग्रेस का एजेंडा देश के पैसे को अपनी जेबों में भरने का रहा है।आज़ादी के तुरंत बाद चाहे इंग्लैंड से 3 हज़ार पों ख़रीदने का मामला हो या फिर बोफ़ोर्स से लेकर स्कॉर्पियन सबमरीन और वीवीआईपी हेलीकॉप्टर अगस्तावेस्टलैंड घोटाले की बात हो,हर मामले में कांग्रेस पार्टी के हाथ दलाली से रंगे हैं।सेना की मज़बूती के लिए ख़र्च होने वाले पैसों को कांग्रेसी नेताओं ने अपनी अय्याशीयों पर ख़र्च करती रही और आभाव में सीमा पर हमारा सैनिक मरता रहा”
    अनुराग ठाकुर ने कहा, “श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के समय कारगिल में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के पार्थिव शरीर को पहली बार वापस घर लाया गया। उनके परिवारों को वन यापन के लिए पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और पैसे दिए गए। परमाणु बम परीक्षण कर अटल बिहारी वाजपेई ने दुनिया भर में भारत का कद बढ़ाया। मोदी सरकार में हमारे सैनिकों को राफेल विमान मिला, भारत आज स्वयं ब्रह्मोस मिसाइल, आईएनएस विक्रांत युद्ध पोत, तेजस विमान और बुलेट प्रूफ जैकेट बना रहा है। हमने सिर्फ बॉर्डर पर 6800 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनाई हैं। पिछले वर्ष देश में 1 लाख करोड़ से ज्यादा रक्षा उत्पादन किया गया है। हमने नॉर्थ ईस्ट में भी लगभग 11 शांति समझौते किए हैं। आज पूरे देश में नक्सली हथियार डाल रहे हैं। मोदी सरकार ने सेना की 40 वर्षों पुरानी मांग, ‘वन रैंक, वन पेंशन’ को लागू कर अब तक अपने सैनिकों को ₹1 लाख 20 हजार करोड़ से ज्यादा दिया है।”
  • Jalandhar पहुंचे CM Kejriwal, Pawan Tinu के हक में निकाल रहे रोड शो, देखें Live

    Jalandhar पहुंचे CM Kejriwal, Pawan Tinu के हक में निकाल रहे रोड शो, देखें Live

    जालंधर, ENS: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार से पंजाब दौरे पर आ आये हुए हैं। केजरीवाल 30 मई तक पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम केजरीवाल शनिवार अमृतसर पहुंचें। इसके बाद रविवार को वे फिरोजपुर में टाउन हॉल मीटिंग किया। साथ ही शाम को वे होशियारपुर और बठिंडा में आप उम्मीदवारों के समर्थन में रोड किया। वहीं आज जालंधर में आप प्रत्याशी पवन कुमार टीनू के पक्ष में रोड शो निकाल रहे हैं। 

    शहर के रैनक बाजार में रोड शो निकाल रहें हैं। इस दौरान उन्होंने रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी भारी संख्या में आप लोग शामिल हुए हैं। इसके लिए दिल से थैंक्यू…आई लव यू…। इसके बाद सीएम ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान मुझसे जेल में मिलने आते थे तब मैं इनसे पंजाब के बारे में पूछता था तो बतां थे कि सब ठिक है। मुझे आप सबकी बहुत य़ाद आती थी। आपको लोगों को मेरी याद आती थी। इसके बाद कहा कि किसकी-किसकी बिजली बिल माफ हो गई है। जरा हाथ उठाकर बाताओ। दवाइयां फ्री मिलती है। डाक्टर इलाज करते हैं। 

    इसके बाद कहा कि पिछले चुनाव में 117 में से 92 में सीटें आप लोगों ने मेरी झोली में डाली। इसके लिए पूरी जिंदगी मैं अभारी रहूंगा।  साथ ही कहा कि इस बार भी आप लोगों से वोट मांगने आया हूं। इस बार भी आप लोग मुझे चुनाव जिताएंगे। भाजपा पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा चुनाव का एेलान होते ही मुझे गिरफ्तार कर लिया। 

    मोदी जी को लगा कि केजरीवाल यदि पूरे देश में घूम लिया तो मेरी सीट कम हो जाएगी। इस लिए मुझे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि लुधियाना में कल अमित शाह आये थे। उन्होंने कहा कि 04 जून के बाद आप की सरकार खत्म कर देंगे। क्या उनकी इतनी हिम्मत। पंजाब के तीन करोड़ के लोगों ने आप की सरकार चुनी है। क्या इतनी तानाशाही हो गई देश के अंदर में। क्या आप लोग यह बर्दाश्त करोगे क्या। इसके बाद कहा कि आप लोगों से लोकसभा की 13 की 13 सीटें मुझे दे दो लोकसभा के अंदर पूरा पंजाब ही पंजाब गूंजेगा। जिससे पंजाब विकास हो। 

    इसके बाद कहा कि ये टीनू जी आपके बीच में आये हैं इनको भारी मतों से जिताएंगे। आप लोगों से यही गुजारिश है।

  • Anant-Radhika Pre-Wedding: अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में जानें इस बार कितने करोड़ होंगे खर्चे, देखें तस्वीरें

    Anant-Radhika Pre-Wedding: अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में जानें इस बार कितने करोड़ होंगे खर्चे, देखें तस्वीरें

    Anant-Radhika Pre-Wedding: भारत के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर में एक बार फिर ग्रैंड फंक्शन शुरू होने जा रहा है। इस बार अंबानी परिवार यह प्रीवेडिंग फंक्शन अपने देश में नहीं करेंगे। यह फंक्शन अंबानी परिवार इटली में करेगा।

    जो इसमें शामिल होने के लिए रवाना हो चुका है। इस बार अंबानी परिवार क्रूज पर इस फंक्शन को होस्ट करने जा रहा, जो 28 मई से 30 मई तक चलेगा। ग्रैंड प्री-वेडिंग बैश में नेशनल-इंटरनेशनल कई हस्तियां शामिल होंगी। जानकारी के अनुसार यह भी खबर है कि इस फंक्शन में इंटरनेशनल स्टार शकीरा भी आ सकती हैं। पिछले प्रिवेडिंग में कितना पैसा खर्चा हुआ था ये तो सब ने देखा ही था। अब बात रही कि इस बार कितना पैसा खर्च होगा ये तो जानना लाजमी होगा की इस बार कितना पैसे खर्चा होगा ये तो जानना लाजमी होगा। आइए जानते है कि कितना पैसा इस बार खर्चा होगा…

    राधिका और अनंत 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे, लेकिन उससे पहले होने वाले उनके प्री-वेडिंग खूब सुर्खियां बटोरेंगी। एक रिपोर्ट के अनुसार अंबानी परिवार ने जामनगर में हुए तीन दिन के प्री-वेडिंग फंक्शन में 1,259 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं, अब क्रूज पर होने वाली पार्टी में भी करोड़ों रुपये खर्च होंगे। प्री-वेडिंग फंक्शन जिस क्रूज पर होने जा रहे हैं उसका नाम सेलिब्रिटी एसेंट है, जो माल्टा में बना है।

  • 26 से 30 जून तक स्वर्णकार ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे: प्रिंस राजपूत 

    26 से 30 जून तक स्वर्णकार ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे: प्रिंस राजपूत 

    ऊना/ सुशील पंडित: अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ जिला ऊना की बैठक रविवार को ऊना के एक निजी होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने की। बैठक में ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर चर्चा की गई। सभी की सहमति से गर्मियों के चलते जून माह के अंतिम सप्ताह में पांच दिन के लिए जिले के सभी स्वर्णकारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। जिला अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने बताया कि 26 से 30 जून तक संघ से जुड़े सभी स्वर्णकार अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी स्वर्णकार पांच दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते अपनी दुकानें बंद रखेंगे। इस अवसर पर रजत कोहली, श्याम हांडा, अनुज ब्रहमी, अशोक, अनिल, विजय, मूलचंद सोनी, विजय हांडा, संजय सोनी व संजीव सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • कुटलैहड़ का बिकास भाजपा की देन: भुट्टो 

    कुटलैहड़ का बिकास भाजपा की देन: भुट्टो 

    सुक्खू सरकार ने कुटलैहड़ में केवल तालाबंदी की, 22 सरकारी संस्थान पर लटकाए ताले: देवेंद्र भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य में जब भी भाजपा की सरकार बनी है, कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बिकास की रफ्तार सौ गुणा बढ़ी है और जब भी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है कुटलैहड़ विस क्षेत्र को तालाबंदी के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ, जैसे सुक्खू सरकार ने पूर्व जयराम सरकार द्वारा कुटलैहड़ में खोले गए 22 सरकारी कार्यलय पर ताले लटकाए हैं। देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ जन संपर्क अभियान में कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ की जनता की सेवा करना है, लेकिन जो सरकार के नुमाइंदे सत्ता के नशे में गहरी नींद सोए हों और जिन्हे जीते हुए विधायकों से ज्यादा हारे नकारे मित्र मंडली ज्यादा प्यारी हो उस सरकार से कोई उम्मीद नहीं हो सकती है।

    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता के बीच बीते तीस वर्षो से रह रहा हूं। आज तक मेरे देव तुल्य कुटलैहड़ परिवार के एक सदस्य ने धोखेबाज भ्रष्टाचार का आरोप हम पर नहीं लगाया है लेकिन कुटलैहड़ की जनता के असली गुनाहगार और खुद धोखेबाज बह परिवार है जो 1977 से लेकर आज तक कुटलैहड़ की जनता को धोखा देते आए है। कभी कुटलैहड़ की जनता से सीएम प्रत्याशी को सीएम बनने पर धोखा देना। कभी कुटलैहड़ के टिकट न मिलने पर कुटलैहड़ में फ्रेंडली चुनावी मैच खेलना तो कभी जनता को धोखा देना इस परिवार की आदत बन चुकी हैं और अब कुटलैहड़ की जनता कांग्रेस प्रत्याशी को धोखेबाज शब्द की परिभाषा सिखाने के लिए उत्सुक है।

    भुट्टो ने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी द्वारा दस गारंटियों को ठका- ठक पूरा करने की गारंटी दी थी। लेकिन डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में एक भी गारंटी सुक्खू सरकार से पूरी नहीं हुई। और अब दिल्ली से बड़े कांग्रेसी नेता प्रति माह महिलाओं को 8500 रुपए खटाखट देने का वादा यानी गारंटी देकर गए है। भुट्टो ने कुटलैहड़ की समस्त महिलाओं से निवेदन किया है कि इन ठका-ठक वाली झूठी गारंटी के झांसे में मत आना। आपको कुछ नहीं मिलेगा। लेकिन जो मोदी की गारंटी यानी किसान सम्मान निधि सलाना 6000 जो मिल रहा है। यह चार जून के बाद डवल होने वाला है और यही मोदी की गारंटी की गारंटी है। इसलिए हर बोट भाजपा के पक्ष में डालकर भाजपा को मजबूत करें। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल सदस्य,भाजपा नेता एवम कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। 

  • PUNJAB : सुखजिंदर रंधावा ने ईसाई समुदाय के बारे में बोली ये बात, बाद में देनी पड़ी सफाई, देखें वीडियो

    PUNJAB : सुखजिंदर रंधावा ने ईसाई समुदाय के बारे में बोली ये बात, बाद में देनी पड़ी सफाई, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: लोकसभा चुनावों के बीच पिछले कुछ दिनों से पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा का ईसाई समुदाय के बारे में कुछ गलत शब्द कहने का ऑडियो वायरल होने के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है।

    इस ऑडियो में सुखजिंदर सिंह रंधावा ईसाई समुदाय की महिलाओं के बारे में कुछ गलत कहते सुनाई दे रहे हैं। हालाँकि ऑडियो में वे किसी को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने ईसाई समुदाय के बारे में बहुत कुछ किया है और उनकी कब्रगाह को उनके अवैध कब्जे से छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऑडियो के अंत में वे मजाक में यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि उनके गाँव के ईसाई ग़ैरक़ानूनी काम नहीं करते लेकिन उनकी औरतें और लड़कियाँ ज़रूर भाग जाती हैं।  अब इस ऑडियो को किसी ने वायरल कर दिया है और दिन-ब-दिन इस पर राजनीति हो रही है। जहां विपक्षी दलों के नेता मंचों पर रंधावा के इन शब्दों की निंदा कर रहे हैं।

    ‘आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया’
    वहीं ऑडियो वायरल होने के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी एक पोस्ट कर इस पर सफाई दी है। सुखजिंदर रंधावा ने दावा किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए उनकी आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया है, जिसके लिए उन्होंने डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई है।