Blog

  • गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, कल से छाएंगे घने बादल, जानें IMD का नया अपडेट

    गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, कल से छाएंगे घने बादल, जानें IMD का नया अपडेट

    नई दिल्लीः देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है। दिल्ली एनसीआर और यूपी समेत कई राज्यों में लू से राहत मिलने वाली है। 30 मई से घने बादल छाएंगे और ठंडी-ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 24 घंटे में मानसून दस्तक देगा। आइए आईएमडी का नया अपडेट जानते हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गुरुवार से लू कम होने लगेगी। केरल में अगले 24 घंटे के दौरान मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में जमकर बादल बरसेंगे। उत्तर भारत के राज्यों में भी तापमान में गिरावट आएगी और आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।

    इन राज्यों में बरसेंगे बादल

    अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में बिजली और तेज हवाओं के साथ मानसून बरसेगा। इन राज्यों में 30 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

    बिहार-झारखंड में होगी बारिश

    बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और ओडिशा में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 31 मई से लेकर 2 जून के बीच आकाशीय बिजली के साथ तेज आंधी चलेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है।

    दिल्ली समेत इन राज्यों में छाए रहेंगे बादल

    दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के अधिकांश हिस्सों में 17 मई से लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी है, जबकि उत्तर प्रदेश में 18 मई से भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के चूरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि मध्य प्रदेश, जम्मू, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हीटवेव की स्थिति है। इन राज्यों में 30 मई से तापमान में गिरावट आएगी। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

    जानें कब होगी वर्षा?

    केरल तट पर तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे केरल, लक्षद्वीप, अंडमान एंड निकोबार, कर्नाटक में आज से लेकर 2 जून तक वर्षा होने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा में 1 से लेकर 4 जून तक मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
  • Jalandhar के बाद अब यहां पर Swimming Pool में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत

    Jalandhar के बाद अब यहां पर Swimming Pool में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत

    ऋषिकेशः जालंधर के लांबड़ा में 13 वर्षीय बच्चे की स्वीमिंग पूल में मौत होने के बाद अब ऋषिकेश में स्वीमिंग पूल में 4 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि थाना लक्ष्मण झूला झूला क्षेत्र के अंतर्गत घट्टू घाट में रिजॉर्ट मालिक और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते 4 वर्षीय बालक की जान चली गई। एक बच्चे को बेहोशी की हालत में स्विमिंग पुल से बरामद किया गया। जिसके बाद उसे एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत ने मृत घोषित कर दिया। रिजॉर्ट संचालक की इस लापरवाही पर पुलिस की ओर से तहसील प्रशासन को पत्र लिखा गया है।

    लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार बीते रविवार को प्रियांश निवासी ग्राम रटवाई, थाना रटवाई, जिला झालावांड, राजस्थान अपने परिवार के साथ घूमने ऋषिकेश आये थे। वह परिवार सहित थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के घट्टू घाट स्थित रिजॉर्ट क्रीक में रुके थे। रात करीब 08.30 बजे जब रिजॉर्ट से जाने के लिये तैयार हुये तो उनका बच्चा अदवय उनके पास नहीं था। रिजॉर्ट में चारों तरफ अंधेरा व झाड़ियां होने के कारण काफी देर ढूंढने के पश्चात अदवय स्विमिंग पुल में बेहोशी की हालत में मिला। जिसे तुरन्त रेस्क्यू कर उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। एम्स अस्पताल में डाक्टरों द्वारा अदवय को मृत घोषित कर दिया। बालक के परिवार का आरोप है कि रिजॉर्ट में स्विमिंग पुल पर कोई सुरक्षा गार्ड व लाईफ गार्ड नहीं था। यहां पर लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।

    थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया प्रथम दृष्टया अदवय की मृत्यु स्विमिंग पूल में डूबने और रिजॉर्ट प्रबन्धन की लापरवाही से हुई है। परिजनों ने भी रिजॉर्ट प्रबन्धन पर लापरवाही के आरोप लगाये हैं। जिस कारण आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत क्रीक रिजॉर्ट के मानको की जांच कराया जाना आवश्यक है। इस संबंध में जिला और तहसील प्रशासन को लिखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी।

  • Anant-Radhika Pre-Wedding: अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी आज से शुरू, फिल्मी सितारों ने शामिल होने के लिए भरी उड़ान, देखें तस्वीरें

    Anant-Radhika Pre-Wedding: एशिया के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर में एक बार फिर ग्रैंड फंक्शन शुरू होने जा रहा है। इस बार अंबानी परिवार यह प्रीवेडिंग फंक्शन अपने देश में नहीं करेंगे। यह फंक्शन अंबानी परिवार इटली में कर रहा है। हाल ही में, रणबीर कपूर -आलिया भट्ट, सलमान खान, रणवीर सिंह और कई अन्य लोगों को इस समारोह के लिए जाते हुए देखा गया था। अब करण, करीना समेत कुछ सितारों ने इटली के लिए उड़ान भरी है।

    कुछ समय पहले, करीना कपूर, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, करण जौहर सहित कई सेलेब्स को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। यह सारे सेलेब्स अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के समारोह के लिए इटली रवाना हुए हैं।

    दिशा पाटनी भी आज सुबह एयरपोर्ट पर नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और बैगी डेनिम पैंट में बेहद अट्रैक्टिव लग रही थीं। दिशा भी अनंत-राधिका के प्री वेडिंग के लिए रवाना हुई हैं।

    जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं आज एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्पॉट की गईं। जाह्नवी भी इटली में अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में शामिल होने के लिए पिता बोनी कपूर संग रवाना हुई हैं।

  • Jalandhar: Neo Gym के बाहर युवक से मारपीट मामले में 8 पर FIR दर्ज

    Jalandhar: Neo Gym के बाहर युवक से मारपीट मामले में 8 पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: मॉडल टाऊन स्थित नीयो फिटनैस जिम के बाहर हुए युवक के साथ मारपीट मामले की एक ओर वीडियो बीत दिन सामने आई थी। जिसमें उक्त हमलावारों ने युवक के साथ रेस्टोरेंट में भी मारपीट की। बताया जा रहा है युवकों द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ ड्रीम्स रेस्टोरेंट के अंदर युवक के साथ मारपीट की थी। जिसकी एक सीसीटीवी सामने आई है, जिसमें युवक को चप्पलों से पीटा गया था और उस पर कुर्सियां भी मारी गई थी। इसके बाद युवकों ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी। वहीं इस मामले में कौस्तव चोपड़ा के पिता के बयानों पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें उक्त युवकों में से कुछ युवक नेताओं के करीबी बताए जा रहे है। पुलिस ने दक्ष खन्ना, भविशिया मरवाहा, अंगद चड्ढा, तानिष कश्यप, रोहनिश, वंश बत्रा, परनय अरोड़ा सहित कबीर त्रेहन पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि इन युवकों के साथ कुछ अन्य युवकों ने भी कौस्तव पर हमला किया था। पीड़ित के पिता का कहना है कि घटना के दिन उनका बेटा डर और बेहोशी के कारण कुछ बोल नहीं सका था। लेकिन बीते दिन पिता और बेटे ने पुलिस को बयान दर्ज करवा दिए। बताया जा रहा हैकि इस मामले में पुलिस ने किडनैपिंग की धारा भी लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब दूसरे पक्ष के लोग नेताओं के जरिए राजीनामे का दवाब बना रहे है। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग बीते दिन एसएचओ परमिंदर थिंद पर राजीनामे को लेकर दवाब बनाते रहे। जबकि इस मामले में एसएचओ का कहना है कि मामला आला अधिकारियों के ध्यान में है, कानून के मुताबिक जो भी दोषी पाया गया, उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab : चोर छोटे हाथी को लेकर हुए रफुचक्कर, देखें वीडियो

    Punjab : चोर छोटे हाथी को लेकर हुए रफुचक्कर, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस सुरक्षा के दावे कर रही है, फिर भी आए दिन चोरी के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर के बस्ती गोलबाग से सामने आया है। जहां 3 चोरों ने घर के बाहर खड़ा छोटा हाथी चोरी कर फरार हो गए। जानकारी देते हुए हाथी के मालिक मेजर सिंह पुत्र रेशम सिंह ने बताया कि उन्होंने एक छोटा हाथी नंंबर पीबी08 बीएस 0610 कर्जा उठाकर लिया था।

    मेजर सिंह ने बताया कि छोटे हाथी से ही उनके घर का भरण-पोषण होता था। उन्होंने बताया कि बीती रात 3 चोर मोटरसाइकिल पर आये और गली में खड़ा छोटा हाथी चुरा कर फरार हो गए। घटनास्थल में लगे सीसीटीवी तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सड़क पर कैमरे वाली गाड़ी घुमती हुई दिखाई दे रही है।

    वहीं ये तीनों चोर बेखौफ होकर आते है और बाहर खड़े छोटे हाथी को स्टार्ट करके रफुचक्कर हो जाते है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों की तरफ से पुलिस सुरक्षा पर बड़े सवाल उठा रहे है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में चोरियां नहीं रुक रही हैं। स्थानीय लोगों ने चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की और हाथी वापस लौटाया जाए।

  • Phagwara : चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिल बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार किए है। आरोपियों की पहचान हरी पुत्र संतोष राम, जसप्रीत राम, विक्की यादव, तीरथ सिंह, गगनदीप गहरी के तौर पर हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते जितेंद्र ने बताया कि एएसआई हरदीप सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर जेसीटी के पुल के ऊपर नाके बंदी के दौरान हरी पुत्र संतोष राम वासी गांव सूरजा को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किए गए है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है।

  • Punjab : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

     फिरोजपुर : सोशल मीडियो पर अकसर ही तरह-तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। फिरोजपुर से झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो फिरोजुपर के गांव अली से सामने आया है। जहां मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस झगड़े में जमकर ईंट-पत्थर चले। इस झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर और ईंटें फेंक रहे है और गाली-गलौज की जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और दोनों पक्ष न्याय की मांग करते नजर आ रहे है।

  • Punjab: घर में आग लगने से भारी मात्रा में हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab: घर में आग लगने से भारी मात्रा में हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    लुधियानाः गोपाल नगर में स्थित टिब्बा रोड पर स्थित घर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग की लपटे दूर से ही दिखाई दे रही है। वहीं आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही टिब्बा रोड फायर स्टेशन से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • Punjab: दंगा पीड़ितों ने राहुल गांधी के दौरे से पहले किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर है। वहीं राहुल गांधी के आज लुधियाना पहुंचने से पहले 1984 के दंगा पीड़ितों ने फिरोजपुर हाईवे रोड़ जाम कर दिया। दरअसल, दंगा पीड़ितों द्वारा राहुल गांधी की रैली को लेकर घेराव किया जाना था। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ दंगा पीड़ितों लोगों की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने रैली की जा रहे दंगा पीड़ितों को रास्ते पर ही रोक लिया। इस दौरान दंगा पीड़ितों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिख विरोध है।


    जिसके चलते मुलांपुर रैली में वह राहुल गांधी का घेराव करने के लिए जा रहे है। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया है। इस दौरान एक महिला वहां पर बेहोश हो गया। वहीं इस मामले को लेकर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर लॉ एंड ऑर्डर खराब करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab: Rahul Gandhi की रैली में Moosewala को दी गई श्रद्धाजंलि, देखें वीडियो

    Punjab: Rahul Gandhi की रैली में Moosewala को दी गई श्रद्धाजंलि, देखें वीडियो

    लुधियानाः कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज लुधियाना दौरे पर हैं। जहां वह दाना मंडी दाखा पहुंचकर रैली को संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी के लुधियाना पहुंचने से पहले कांग्रेस नेताओं ने आज दिवगंत नेता सिद्धू मूसेवाला को दूसरी बरसी पर श्रद्धाजंलि दी गई। लुधियाना में रैली करने के बाद राहुल गांधी फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस की उम्मीदवार अमरजीत कौर साहोके और होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार यामिनी गोमर के पक्ष में भी प्रचार करेंगे। इसी बीच आज राहुल गांधी शहीद अग्रिवीर अजय के परिवार से मुलाकात करने भी जाएंगे। खन्ना के कस्बा मलौद के गांव रामगढ़ सरदारां में राहुल गांधी आएंगे।