Blog

  • सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़, CRPF इंस्पेक्टर शहीद

    सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़, CRPF इंस्पेक्टर शहीद

    जींदः जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे। वहीं सरहदों पर मौजूद हमारे सैनिक हर समय उनका डटकर सामना कर रहे है। उधमपुर में फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हो गई। जिसमें हरियाणा के सपूत कुलदीप कुमार को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    कुलदीप कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। आतंकियों की गोलीबारी में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर शहीद हो गए। ये मुठभेड़ ऊधमपुर के डुडु तहसील के चिल इलाके में हुई है। जानकारी अनुसार सुरक्षाबल जब गश्त पर थे, तभी आतंकियों से उनका आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। शहीद कुलदीप जींद के निड़ानी गांव का रहने वाले थे। कुलदीप अगले महीने डीएसपी कोर्स पर जाने वाले थे। उनका एक बेटा आर्मी में तो दूसरा बेटा रेलवे पुलिस में है। इससे पहले भी कुछ दिन पहले उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। हालांकि आतंकी खराब मौसम और धुंध का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे थे।

  • भारी बारिश और Landslide होने से Chandigarh-Manali NH हुआ बंद, वाहनों की लगी लंबी कतारें

    भारी बारिश और Landslide होने से Chandigarh-Manali NH हुआ बंद, वाहनों की लगी लंबी कतारें

    मंडी: हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश से लैंडस्लाइड के लगातार मामले सामने आ रहे है। वहीं एक बार फिर मंडी जिले में देर रात से हो रही भारी बारिश से चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ है। जिसकी वजह से मंडी-पंडोह के बिच 4 मील के पास सड़क पर आए मलबा के कारण रोड बंद हो गई। वहीं, सड़क बंद होने से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है। प्रशासन और फोरलेन निर्माण कंपनी ने हाईवे खोलने का काम शुरू कर दिया है।

    हालांकि प्रशासन और फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा मौके पर पहुंचकर हाईवे को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है।वहीं इस मामले को लेकर एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा, “चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर 4 मील के पास पहाड़ी से हुए लैंडस्लाइड से रोड बंद हो गया है। जिसे खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंडी से पंडोह के बीच पहाड़ियों से लगातार मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।

    ऐसे में गाड़ी ड्राइवर और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतते हुए सफर करने की अपील की गई है।” बता दें कि दे की चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर फोरलेन का भी निर्माण काम चल रहा है। मंडी से पंडोह के बीच इस पैच में 4 मील, 7 मील और 9 मील के पास पहाड़ी से लगातार लैंडस्लाइड होता रहता है। जिस कारण आए दिन यहां पर हाईवे बंद हो जाता है। हाईवे बंद होने से गाड़ी ड्राइवरों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

  • Punjab News: दर्दनाक हादसा, नहर में कार गिरने से 2 पटवारियों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: दर्दनाक हादसा, नहर में कार गिरने से 2 पटवारियों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    एक पटवारी की 6 माह पहले हुई थी शादी

    तरनतारन: तरनतारन में भीषण हादसे की घटना सामने आई है, जहां देर रात गांव कच्चा-पक्का के पास नहर में एक होंडा सिटी कार नहर में गिर गई। बताया जा रहा हैकि इस हादसे में सवार दो युवा व्यक्तियों की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवा पटवारी है। मृतकों की पहचान हरजिंदर सिंह निवासी भिक्खीविंड और रणजोत सिंह निवासी नारली के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के वारिसों ने बताया कि बीती रात करीब ढाई बजे हरिकेवली की तरफ से आ रहे दो युवकों की कार अचानक असंतुलित होकर थाना पुलिस चौकी के कच्चा-पक्का के पास नहर में जा नहर में गिर गई। पानी ज्यादा होने के कारण कार नहर में डूब गई। इस घटना में गाड़ी में मौजूद दोनों पटवारियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दुखद खबर से इलाके में शोक की लहर छा गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ शामिल हो रहे हैं। मृतक पटवारी हरजिंदर सिंह की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी और उनके घर में पत्नी के अलावा सिर्फ उनकी मां मौजूद हैं, जबकि पटवारी रणजोत सिंह अपने पीछे एक भाई, मां और चाचा छोड़ गए हैं।
  • कल भारत बंद का हुआ ऐलान, 35 साल बाद सड़क पर उतरेगी BSP

    कल भारत बंद का हुआ ऐलान, 35 साल बाद सड़क पर उतरेगी BSP

    नई दिल्ली: आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भरतपुर में SC/ST वर्ग की तरफ से 21 अगस्त यानी कल भारत बंद का ऐलान किया गया है। इस आहवान को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने भी समर्थन दिया है। बसपा के सभी कार्यकर्ता और नेता देशभर में भारत बंद आंदोलन में शामिल रहेंगे। इस दौरान कई संगठन कल जगह-जगह रैलियां निकालेंगे। जिसको लेकर भरतपुर पुलिस लगातार शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की अपील कर रही है। इसके लिए जिलेभर के थानों में CLG बैठक बुलाकर सदस्यों से बात भी की जा रही है।

    इस दौरान कच्छावा ने बताया कि 21 अगस्त को भारत बंद के संदर्भ में सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक ख़बरें फैलाई जा रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्बारा आरक्षण को पूर्ण रूप से ख़त्म कर दिया गया है। यह पूरी तरह से झूठ है। यह एक भ्रामक खबर है। भरतपुर की जनता से निवेदन है की इस तरह की भ्रामक ख़बरों पर विशवास न करें। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो निर्णय लिया गया है। वह वर्गीकरण और क्रीमीलेयर के संदर्भ में है न कि आरक्षण को ख़त्म करने के संदर्भ में, 21 अगस्त को भारत बंद का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाए। शहर में जगह-जगह SC/ST वर्ग की तरफ से रैलियां निकाली जाएंगी। जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।

    वहीं भारत बंद की घोषणा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रेंज के चारों जिलों में संवदेनशील क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं जहां पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। पुलिसकर्मियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीकानेर रेंज के चारों जिलों में संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। शहर में सदर पुलिस थाना क्षेत्र, कोलायत और खाजूवाला को संवेदनशील माना जा रहा है। इन क्षेत्रों में स्थान पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा।

    सभी पुलिस थानों को एसएचओ को मुस्तैद रहने और सूचनाएं जुटाने के लिए कहा गया है। गुप्तचर एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी संगठन, संस्थाओं और संबंधित लोगों से बातचीत में जुटे हैं। जिले में सोमवार को व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों के साथ भी मीटिंग की गई है। अभी तक बीकानेर में अधिकृत रूप से किसी संगठन, संस्था ने बंद की अगुवाई नहीं की है। पुलिस अधिकारियों को मंगलवार तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। शनिवार को मुख्य सचिव सुधांश पंत और डीजी यूआर साहू ने अधिकारियों की मीटिंग लेकर बंद के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

  • Punjab: सरेआम बाजारों में शराब पीने वालों के पुलिस ने काटे चालान, देखें वीडियो

    Punjab: सरेआम बाजारों में शराब पीने वालों के पुलिस ने काटे चालान, देखें वीडियो

    खरड़ः सरेआम शराब पीने वालों पर पुलिस सख्त हो गई है। खरड़ के बाजारों में खुलेआम शराब पी रहे लोगों पर डीएसपी करण संधू ने अपनी टीम के साथ लोगों के चालान काटे है। मौके पर SHO सिटी खरड़ और SHO सदर भी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे।

    इस दौरान कुछ लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने भी लेकर पहुंची। डीएसपी खरड़ ने लोगों को चेतावनी देते कहा कि अगर कोई दोबारा खुलेआम बाजारों में शराब पीता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजारों में लोग अपनी फैमली के साथ पहुंचते है ज्यादातक परिवार में महिलाएं होती है।

    ऐसे में बाजारों में खुलेआम शराब पीना ठीक नहीं है। जिसके तहत पुलिस लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाए रखने के लिए ऐसे कदम उठाती रहेगी। अगर कोई भी नियमों की उल्लंघना करता पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने नेता के घर पर की फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने नेता के घर पर की फायरिंग, देखें वीडियो

    अमृतसर – बटाला रोड स्थित रजिंदर नगर इलाके में देर रात वाल्मिकी समाज के नेता के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं। घटना की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। भगवान वाल्मीकि समाज के मुख्य संचालक प्रदीप गब्बर के घर पर 2 अज्ञात युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई। गौरतलब है कि प्रदीप गब्बर को पहले भी कई बार उनके मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, परंतु पुलिस द्वारा अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई।

    इस मौके पर पीड़ित प्रदीप गब्बर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें पिछले काफी समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इस बारे में वह कई बार पुलिस कमिश्नर से मिल चुके है और उन्हें इस बारे सारी जानकारी सांझा कर चुके है। उन्होंने बताया कि मेरे घर के बाहर कई बार हमले हो चुके है। लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। देर रात दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनके घर के बाहर फायरिंग की।

    जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस चौकी विजय नगर के पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि देर रात राजिंदर नगर इलाके में वाल्मिकी समाज के नेता प्रदीप बब्बर के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब हम मौके पर पहुंचे तो हमें घटनास्थल के पास ही गोली के खोल बरामद हुए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: Car Workshop को 10 दिन बाद फिर चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    Jalandhar News: Car Workshop को 10 दिन बाद फिर चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप अड्डे के पास फ्रोला मोटर्स नामक कार वर्कशॉप पर 10 दिन पहले चोरी की वारदात का मामला सामने आया था। अभी पुलिस उस मामले को ट्रेस नहीं कर पाई कि 10 दिन बाद दोबारा वर्कशॉप में आए चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए वर्कशॉप के मालिक जसवीर सिंह ने बताया कि 10 दिन पहले उनकी वर्कशॉप से करीब एक लाख रुपए का सामान चोरी हुआ था।

    जिसकी शिकायत भार्गव कैंप की पुलिस को दी गई थी, लेकिन चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि 10 दिन बाद अब दोबारा देर रात चोर वर्कशॉप में आए और इस बार वह 4 लाख के करीब सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि चोर मंहगे औजार, मशानरी और स्पेयरपार्ट का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी घटना को अंजाम देने वाले लोगों में पहले वारदात देने वाले आरोपी भी शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि पहली घटना से लग रहा था कि 2 से 3 चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद इस बार चोरी की वारदात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार 4 से 5 चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस की ढीली कार्रगुजारी के चलते 10 दिन बाद चोर घटना को अंजाम देने में सफल हो पाए है।

  • Punjab: Civil Hospital में हुआ हंगामा, दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab: Civil Hospital में हुआ हंगामा, दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना के सिविल अस्पताल में दो पक्षों के झड़प का मामला सामने आया है। सोमवार रात 10 बजे के करीब दो पक्ष एक दूसरे के आमने का सामने हो गए। सिविल असप्ताल के इमरजेंसी में मरीजों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस की तरफ से सिर्फ एक पुलिस कर्मचारी तैनात किया गया है। पुलिस कर्मचारी ने कड़ी मुशक्कत के बाद किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को इमरजेंसी के बाहर निकाला। अस्पताल में हुए हंगामे की आवाज़ सुनकर वहां मौजूद मरीज भी सहम गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक अमरपुरा सेंसी मोहल्ला में बेटी के रिश्ते को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए । जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजथार हथियारों से हमला कर दिया।बेटी पक्ष के ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी बेटी सपना को 22 वर्षीय पवन के घरवालों ने तीन साल पहले पवन के लिए मांगा था। उसका कहना है करीब एक साल पहले पवन और उसके घरवालों ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश रहने लगाी थी । सोमवार देर शाम ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ बैठा था। वहां लड़के पक्ष वालों ने आकर गालीगलौज करना शुरू कर दिया ओर कुछ युवकों को बुलाकर तेजधार हथियारों से घर पर धावा बोल दिया। हमले में ओमप्रकाश और उसका बेटा संदीप घायल हो गए। वहीं लड़के पक्ष से पवन के भाई (24 वर्षीय) अमन ने बताया कि रिश्ते को ही लेकर रंजिश के चलते यह घटना हुई है। सोमवार देर रात लड़की के घरवालों ने घर पर आकर हमला किया है। जिसमें पवन का भाई अमन, माता पठानी, बहन नीतू घायल है। जब दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आए तब सिविल में दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई, जिसे काबू करने के लिए थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिन्होंने पौने घंटे बाद मामले को काबू पाया।

    पुलिस अधिकारियों का बयान

    घटना स्थल पर पहुंचे सिविल अस्पताल पुलिस चौकी के इंचार्ज रेशम और सब इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष पहले अपने मोहल्ले में लड़े है उसके बाद फिर अस्पताल में आकर इन्होंने हंगामा किया है।उन्होंने कहा कि इस मामले को सीनियर अधिकारियों के ध्यान में भी लाया जाएगा ताकि अस्पताल में पुलिस फोर्स बढ़ाई जा सके।
  • Jalandhar News: Bus Stand पर महिला से छेड़छाड़ के मामले को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Bus Stand पर महिला से छेड़छाड़ के मामले को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब दिल्ली जाने को लेकर बस स्टैंड पर आई महिला ने व्यक्ति पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। महिला का कहना हैकि उसने दिल्ली जाना था जिसके चलते वह बस स्टैंड पर आई हुई है। लेकिन वहां पर महिला ने बस स्टैंड पर रोटी लेने आए व्यक्ति पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। वहीं दूसरी ओर व्यक्ति ने महिला पर नशे में धुत्त होने और देह व्यापार का धंधा करने के आरोप लगाए, जिसको लेकर बस स्टैंड पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

    मकसूदां के रहने वाले इंद्रजीत ने बताया कि वह सोमवार को रात रोटी लेने के लिए बस स्टैंड के पास आए थे। जब इंद्रजीत रोटी ले रहा था तो उक्त महिला बाहर से आए लड़कों को गालियां देने लगी। जब उसने लड़कों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह नशे में धुत्त थी और देह व्यापार को लेकर डील कर रही थी। इंद्रजीत ने आरोप लगाया है कि महिला युवकों के पीछे पड़ी हुई थी कि वह फ्री में उनके साथ सो जाएगी।

    मगर इसकी एवज में उसे चिट्टा (नशा) दिलवा दिया जाए। वहीं, इंद्रजीत ने आरोप लगाया है कि उक्त महिला द्वारा उन पर पथराव भी किया गया। महिला ने सभी आरोपों को गलत बताया और कहा कि मेरे साथ छेड़छाड़ की गई। मैं बस लेने के लिए जालंधर बस स्टैंड आई थी। मगर यहां पर मेरे साथ छेड़छाड़ की गई। काफी देर तक चले हंगामे की सूचना बस स्टैंड पुलिस चौकी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया।

  • Punjab: ई-रिक्शा पर आए लुटेरे व्यक्ति से 60 हजार लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab: ई-रिक्शा पर आए लुटेरे व्यक्ति से 60 हजार लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः कमला नेहरू कॉलोनी स्थित एक ग्राहक सेवा संचालक से लूट हो गई। घटना देर रात की है जब कर्मी दुकानबंद कर घर लौट रहा था। लुटेर ई-रिक्शा पर आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी अनुसार बठिंडा के बीबी वाला रोड पर स्थित एलआईसी दफ्तर के बैक साइड कस्टमर केयर में मुरारीलाल काम करता है।

    रात वह घर जाने की तैयारी कर रहा था। अचानक ई-रिक्शा पर दो व्यक्ति आए और दुकान में घुस गए। आते ही एक ने उसे पकड़ लिया और दूसरे ने हथियार दिखाकर गल्ले से 60 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। जिसके बाद तुरंत उसने पुलिस को सूचित किया। मामले की जांच कर रहे एएसआई मनफूल सिंह ने बताया कि संचालक के बयान दर्ज कर लिए है। और मामले की जांच की जा रही है।