Blog

  • जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक : एक्टिवा सवार बुजुर्ग की बाजू और टांग नोची

    जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक : एक्टिवा सवार बुजुर्ग की बाजू और टांग नोची

    जालंधर/वरुण: शहर में आवारा कुत्तों का अंतर काफी बढ़ गया है। शहर के हर गली मोहल्ले में आवारा कुत्तों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। आए दिन आवारा कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आ रहे हैं। वही ताजा मामला चिंतपूर्णी मंदिर के पास से सामने आया है। चिंतपूर्णी मंदिर के पास रात के समय गली से एक्टिवा स्कूटी पर जा रहे दो लोगों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।

    इस दौरान कुत्तों ने बुजुर्ग की बाजू और टांग नोच डाली। कुत्तों की संख्या कितनी थी कि उन्होंने चल रही स्कूटी पर ही पीछे बैठे बुजुर्ग व्यक्ति की टांग पकड़ ली। जब चालक ने स्कूटी रोकी तो कुत्ते डर के भागे नहीं बल्कि और ज्यादा हमलावर हो गए और उसके बाजू पर भी हमला कर दिया।

    गलियों में कुत्तों का आतंक इस कद्र है कि वह अब पत्थर मारने पर भी डरते नहीं है। बल्कि पत्थर से बचाव के बाद फिर से हमलावर हो जाते हैं। स्कूटी रोकने पर जब कुत्तों ने पीछे बैठे व्यक्ति की दोनों टांगे और बाजू नोचने शुरू कर दिए तो स्कूटी चला रहे व्यक्ति ने उतर पर कुत्तों पर पत्थर मारे। कुछ पल के लिए कुत्ते डर कर भागे, लेकिन फिर से वापस आकर हमलावर हो गए।

  • पंजाब : घर में भीषण आग लगने से 3 लोग जिंदा जले, 4 झुलसे

    पंजाब : घर में भीषण आग लगने से 3 लोग जिंदा जले, 4 झुलसे

    अमृतसर : इस्लामाबाद खू भल्ला वाला के नजदीक रोज एनक्लेव स्थित एक घर में भीषण आग लगने से परिवार के 3 सदस्यों की मौत जबकि 4 झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 5.15 बजे हुई है। 

    मृतकों की पहचान तजिंदर सिंह (40), मंदीप कौर (39) और बेटे दिलप्रीत के रूप में हुई है। वहीं सहज, दिलवांश, किरन और सुखमन दूसरे कमरे में सो रहे थे। वह भी आग से झुलस गए, लेकिन वह समय रहते बाहर निकल गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इस्लामाबाद के रोज एन्क्लेव स्थित कोठी नंबर 18 अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने लपटें देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिस समय आग लगी घर में 7 लोग सोए हुए थे। जब उनकी नींद खुली तो आग इतनी बढ़ चुकी थी कि वे बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जिंदा जलने से मौत हो गई।

    स्थानीय लोगों के अनुसार पहले जब आग लगी तो मोहल्ले के लोगों ने काबू पाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी यही बात सामने आई है कि शॉट सर्किट की वजह से ही आग लगी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

  • पंजाब : आप पार्टी ने यूथ विंग के प्रधान सहित 3 कार्यकर्ताओं को किया सस्पेंड

    पंजाब : आप पार्टी ने यूथ विंग के प्रधान सहित 3 कार्यकर्ताओं को किया सस्पेंड

    चंडीगढ़ : आप पार्टी ने विरोधी गतिविधियों के चलते 3 कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। जिसमें पार्टी ने जिला महासचिव गुरप्रीत सिंह भूचर, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह दंदीवाल और शहरी अध्यक्ष एडवोकेट कमल गोयल को पार्टी विरोधी कार्रवाई करने के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने इन नेताओं के काम कराने के एवज में रिश्वत लेने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

    कांग्रेस पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने इस मुद्दे पर विधानसभा में पंजाब सरकार को घेरा था। भले ही ‘आप’ की ओर से कई दिन पहले उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी, लेकिन पार्टी के हलके वाले इस कार्रवाई को सार्वजनिक करने से परहेज कर रहे थे। रिश्वत लेते लोगों के वायरल वीडियो आज भी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

  • हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    हिमाचलः चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे तीन पर स्थित 15 मील के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक, परिचालक सहित पांच सवारियां घायल हो गईं। अन्य सवारियां सुरक्षित हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे मनाली बस अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना हुई निगम की बस जैसे ही 15 मील के पास पहुंची तो सामने से एक कार आने से बस होटल स्पेन रिजॉर्ट की ओर मुड़ गई। हादसे को टालने के लिए एचआरटीसी बस के चालक ने ब्रेक मारी थी।

    मगर सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से बस 360 डिग्री घुमी और एक साइन बोर्ड के खंभे से टकराने के बाद बस पलट गई। कुल्लू की ओर जा रही बस का मुंह मनाली की ओर हो गया। बस पलटते ही अगला शीशा टूट गया और सवारियों को इसी जगह से बाहर निकाला गया। हादसे में बस पांच लोग घायल हो गए। दो को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल भेजा गया। हादसे के समय प्रदीप बस को चला रहे थे और राजकुमार बतौर कंडक्टर ड्यूटी दे रहा था।

    हाईवे पर बस पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घायलों की मदद को उमड़े और चालक प्रदीप के घायल होने का पता चलते ही स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए पतलीकूहल अस्पताल ले गए। पतलीकूहल के थाना प्रभारी राजीव लखनपाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना में चालक प्रदीप कुमार, परिचालक राज कुमार, कांगड़ा निवासी धीरज शर्मा, कुल्लू की बागी देवी और कारजू देवी घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा का कहना है कि चालक और परिचालक के बयान कलम बंद किए गए। बस की मैकेनिकल रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है।

  • पंजाबः अब मनजिंदर बिट्टा को दी गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी

    पंजाबः अब मनजिंदर बिट्टा को दी गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़ : कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अब आतंकवाद विरोधी फ्रंट के राष्ट्रीय संयोजक मनिंद्रजीत सिंह बिट्टा को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में मनिंद्रजीत बिट्टा ने दिल्ली एन.सी.आर. में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। बिट्टा की ओर से उनकी सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के कांस्टेबल अमोल बुद्धिराजा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसमें बताया गया है कि एक अज्ञात नम्बर 08725947983 से उन्हें फोन आया था। बिट्टा का मोबाइल उनके पास था और उन्होंने फोन रिसीव किया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह तेरे बॉस बिट्टा को जान से मरवा देंगे। एक अन्य अज्ञात नम्बर (09172361684) से काल आई तथा कहा कि 24 घंटे में बिट्टा का अंत कर दिया जाएगा।

  • कपूरथलाः 4 लोगों ने बछियों के साथ बलात्कार कर की हत्या , देखें वीडियो

    कपूरथलाः 4 लोगों ने बछियों के साथ बलात्कार कर की हत्या , देखें वीडियो

    सुल्तानपुर : कपूरथला की पावन धरती सुल्तानपुर लोधी थाना के अधीन आती मोठांवाल चौकी में पडते गांव कुलारा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहा पर एक साढे 3 महीने की गाय की बछिया के साथ 4 लोगों द्वारा बलात्कार करने तथा बछिया की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मोठांवाल पुलिस चौकी की टीम ने बछिया के मालिक की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वही हिंदू संगठनों ने भी इस घटना की निंदा की है और आरोपियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    इसकी पुष्टि मोठावाल चौकी के इंचार्ज देवेंद्र पाल शर्मा ने भी की है। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मिली जानकारी के अनुसार नारायण सिंह पुत्र दलबीर सिंह वासी गांव कुलार नकोदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 बजे अपने पशुओं की हवेली में गया तो देखा वहां पर उसकी साढे 3 महीने की लाल रंग की साहिवाल बछिया वहां मौजूद नहीं थी उसने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। लगभग शाम 6 बजे किसी ने बताया कि उसकी बछिया को सीता पुत्र प्रमोद ऋषिदेव, राम ऋषिदेव वासी लादूगढ़ ग्राम तेतरही जिला पुनिया बिहार व अरविन्द कुमार पुत्र सुनील ऋषिदेव दासी लाडूगढ़ ग्राम तेतरही दिन के करीब 11 बजे बछिया को घसीट कर ले जा रहे थे। और उनके पीछे हरीमुरी वासी रजो ऋषि जिला पूर्णिया बिहार व लड्डूगढ़ गांव तेतरही वासी कलसी ऋषि जिला पूर्णिया बिहार भी उसको पीछे से धकेलते हुए ले जा रहे थे।   उन्होंने अपने भाई की हवेली में जाकर पूछताछ की, लेकिन उक्त चारों वहां मौजूद नहीं थे।   

    शाम करीब साढ़े छह बजे उनके किसी का फोन आया, जिन्होंने कहा कि आपकी गाय की बछिया   मोठांवाल चौकी क्षेत्र में पडती मोटर मे मृत पड़ी है।  जब वह पहुंचा तो देखा कि गाय की साहीवाल बछिया मृत पड़ी है और ऐसा लग रहा था कि उसके बछिया का यौन शोषण (बलात्कार) किया गया है। उसे मार भी दिया गया था।  

    मोठांवाल चौकी के इंचार्ज देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों  को आज माननीय अदालत में पेश किया गया है।

  • जानें क्यों हॉलीवुड अभिनेत्री लेडी गागा ने सरेआम एक महिला को किया किस, वीडियो वायरल

    जानें क्यों हॉलीवुड अभिनेत्री लेडी गागा ने सरेआम एक महिला को किया किस, वीडियो वायरल

    न्यूयॉर्कः हॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका लेडी गागा को हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘जोकर: फोली ए ड्यूक्स’ की शूटिंग के दौरान एक महिला को किस करते देखा गया। ग्रैमी-विजेता गायक ने हार्ले क्विन के रूप में  जोआक्विन फीनिक्स के विपरीत अभिनय किया, जो फिल्म में जोकर की भूमिका निभाते हैं।

    ट्विटर पर साझा किए गए एक नए वायरल वीडियो में, द इंडिपेंडेंट के अनुसार, गागा और फीनिक्स को न्यूयॉर्क के सिटी हॉल में फिल्म की शूटिंग के दौरान गागा दर्शकों की भीड़ के बीच सीढ़ियों से ऊपर जा रही थी। उसके बाद उन्हें एक सेकंड के लिए रुकते हुए और दाहिनी ओर खड़ी एक महिला को एक बड़े चुंबन करते हुए देखा गया। वीडियो को लेडी गागा के फैन पेज द्वारा माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर साझा किया गया है। उसने कैप्शन में लिखा है “लेडी गागा आज न्यूयॉर्क शहर में” जोकर: फोली ए ड्यूक्स “के सेट पर।” इस छोटी वीडियो क्लिप में, जोकिन फीनिक्स – अपने पूरे जोकर मेकअप और प्रतिष्ठित लाल और सफेद सूट में दिखाई दे रहे हैं।

    खास बात यह है कि यह सीन फिल्म का हिस्सा है। द इंडिपेंडेंट के अनुसार, विभिन्न डीसी कॉमिक्स ने गागा के चरित्र, हार्ले क्विन बाइसेक्सुअल और सेक्सुअल फ्लुडिटी की पुष्टि की हैष यहां तक कि साथी प्रतिपक्षी पॉइजन आइवी के साथ उसके संबंधों को भी दर्शाया है। हालांकि, कई लाइव-एक्शन रीमेक ने केवल जोकर के साथ क्विन के संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया है।

    इस बीच, गागा के प्रशंसक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि अभिनेता-गायक हार्ले क्विन के रोमांचक चरित्र में कैसे जान फूंकेंगी। जोकर सीक्वल के सेट से तस्वीरों की एक श्रृंखला भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें गागा को हार्ले क्विन पहनावा पहने देखा गया था।

  • बकरी को ढूंढने 800 किमी. तक गई पुलिस, मिलते ही पकाकर खा गए लोग!

    बकरी को ढूंढने 800 किमी. तक गई पुलिस, मिलते ही पकाकर खा गए लोग!

    कैलिफोर्नियाः चोर-पुलिस की पकड़ा-पकड़ी तो अक्सर चलती ही रहती है। कभी पुलिस अपराधियों को एक झटके में पकड़ लेती है तो कभी अपराधी पुलिस के छक्के छुड़ा देते हैं। वो ऐसी जगह छुप जाते हैं कि पुलिस लाख ढूंढने की कोशिश करती है, पर उसे ढूंढ नहीं पाती। ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं होता बल्कि हकीकत में भी ऐसा ही होता है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि पुलिस खतरनाक अपराधियों की तलाश में लंबी दूरी भी तय कर लेती है। आजकल इसी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला चर्चा में है, जहां पुलिस किसी अपराधी की तलाश में नहीं बल्कि एक बकरी की तलाश में सैकड़ों किलोमीटर दूर चली गई। मामला कैलिफोर्निया का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिनों एक पालतू बकरी की तलाश में कैलिफोर्निया पुलिस ने करीब 800 किलोमीटर का सफर तय किया और बकरी को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि लोग उस बकरी को ही पकाकर खा गए। यह मामला अमेरिका मीडिया की वजह से चर्चा में आ गया है।

    क्या है पूरा मामला?

    पूरा मामला कुछ यूं है कि जेसिका लॉन्ग नाम की महिला ने एक बकरी खरीद कर अपनी छोटी सी बेटी को दी थी, जिसके साथ वह काफी घुल-मिल गई थी। उसे बकरी से इतना लगाव हो गया था कि एक पल के लिए भी खुद से अलग नहीं करती थी। हालांकि इसी बीच एक दिन जेसिका ने खुद उस बकरी को बेच दिया, जिसकी वजह से उसकी बेटी काफी निराश हो गई। यहां तक कि उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया और गुमसुम रहने लगी। इसके बाद जेसिका ने उस बकरी को वापस अपने पास लाने का फैसला किया।

    बकरी को लाने 800 किमी दूर गई पुलिस

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेसिका ने उस बकरी को चुरा लिया और अपने पास ले आई। फिर क्या, जिन लोगों ने बकरी को खरीदा था, उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने करीब 800 किलोमीटर का सफर तय किया और जेसिका के पास से बकरी को लेकर चली गई और फिर उसे नए मालिक को सौंप दिया, लेकिन उसके बाद तो उन्होंने बकरी को मार ही डाला और पकाकर खा गए। जब ये बात जेसिका को पता चली तो उन्होंने पुलिस में एक अलग ही मामला दर्ज करवा दिया। अब जेसिका का कहना है कि अगर उनकी बेटी को कुछ भी होता है तो उसके लिए पुलिस की जिम्मेदार होगी, क्योंकि उन्होंने ही बकरी को उनलोगों के पास पहुंचाया था, जहां उसे मार दिया गया।

  • हरोली पुलिस ने पकड़े पशु चोर, 6 चोरियों का हुआ भंडाफोड़

    हरोली पुलिस ने पकड़े पशु चोर, 6 चोरियों का हुआ भंडाफोड़

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली पुलिस ने सिंगा मे पशु चोर गिरोह पकड़ा है। गत 31 मार्च को रात्रि को पवन कुमार की पशुशाला से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी भैंस और भैंस के नवजात बछड़े को वहुत ही शातिराना तरीके से चोरों ने चोरी कर लिया था । रात के 12 बजे के आसपास उक्त चोरी हुई थी, परंतु मकान मालिक या किसी अन्य को इसकी भनक तक न लगी । इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करके अन्वेषण शुरू कर दिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने 50 स्थानों पर दिन रात काम करके कैमरा चेक किये तथा साथ फील्ड वर्क करके और मुखबिर तंत्र को मजबूत करके केस को सुलझाया ।

    गाड़ी का नम्बर एक कैमरे मे कैद मिला। फिर क्या था पुलिस ने पहले गाड़ी चालक को पंजाब के होशियारपुर के विक्रम सिंह का पता करके पुलिस छानबीन मे शामिल किया, जिससे पता चला कि वह तो केवल पशु को एक व्यक्ति के कहने पर लेने आ गया था, जिसको चोरी बारे कुछ न वताया गया था। बिक्रम ने वताया कि गढ़शंकर से एक व्यक्ति ने इससे पहले 2-3 बार पशु ढोने का आग्रह किया था तथा इसने 2-3 बार उसके पशुओं को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया व किराया लिया था । ज्यादातर दिन के समय या प्रात: जल्दी ही वह आदमी इसे बुलता था परंतु 31 मार्च को शाम के समय बुलाया व बाद मे बहाना वनाकर रात 12 बजे तक सिंगा मे इसकी गाड़ी को खड़ी करके रखा ।

    विक्रम ने मुख्य चोर का मोबाईल नमंबर पुलिस को वताया। पुलिस ने मुख्य चोर अमरजीत पुत्र प्यारा सिंह को खानपुर से ढूंढ लकया और पूछताछ में उसने बताया कि भैंस व वछड़ा गुरदासपुर मे 52000 रूपय मे वेच दिया है, जिसे पुलिस टीम ने गुरदासपुर में से बरामद करके हरोली पहुंचा कर शिकायतकर्ता से पहचान कर उसके हवाले कर दिया। सिंगा पंचायत के सभी वासियों ने पुलिस के कार्य की जमकर तारीफ की व कहा कि पशु चोरी को भी अगर इतनी गंभीरता से लिया गया है तो आम जनता हरोली पुलिस के हाथों मे सुरक्षित महसूस कर सकती है । चोर ने गुरदासपुर के आगे जाकर भैंस को बेच दिया था। भैंस के आते उस गरीब महिला की खुशी का ठिकाना न रहा, जिसके यहां से ये पशु चोरी हुए थे। ग्राम पंचायत सिंगा के प्रधान ने बताया कि पहले भी इस तरह की वारदातें ईलाका में होती रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा इस तरह व काफी कम समय में यह गुत्थी सुलझाना कोई उप्लब्धी से कम नहीं है। रिमांड के दौरान कई बडे़ राज चोरों द्वारा उगले जा सकते हैं। एक अन्य व्यक्ति का नाम भी घटना मे आ रहा है  जिसकी तलाश पुलिस कर रही है तथा बारदात में प्रयोग की गई बाईक जिससे रैकी की गई थी को भी अभी जब्त किया जाना शेष है।

  • ਪੰਜਾਬ : SSP ਰੂਪਨਗਰ ਨੇ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : SSP ਰੂਪਨਗਰ ਨੇ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਪੀ. ਰੂਪਨਗਰ ਅਤੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਸਾਖੀ ਦਾ ਪਾਵਨ ਤਿਉਹਾਰ ਨਜ਼ਦੀਕ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ  ਜੋ ਸਕਿਓਰਟੀ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਨੇ ਹਨ ਉਸ ਦੀ ਸਪੈਸ਼ਲ ਮੀਟਿੰਗ ਰੱਖੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤਿਉਹਾਰ ਮੌਕੇ ਸੰਗਤ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜਿਹੜੇ ਵੀ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਨੇ ਹਨ ਅਸੀਂ ਦੇਖ ਰਹੇ ਤਾਂ ਜੋ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਕੋਈ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਨਾ ਆਵੇ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵੇਲੇ ਰੋਪੜ ਵਿੱਚ ਦੋ ਬੀਐਸਐਫ ਦੀਆਂ ਕੰਪਨੀਆਂ ਮੌਜੂਦ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇੰਟਰ ਸਟੇਟ ਨਾਕੇ ਉੱਪਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿਸਾਖੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲਗਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਿਵੇਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਹੋਣਗੇ ਉਹ ਦੇਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।