जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनाव को लेकर आप पार्टी लगातार कांग्रेस को बड़े झटके दे रही है। वहीं आज छावनी विधानसभा हलके में कांग्रेस पार्टी के मौजूदा विधायक परगट सिंह को आप पार्टी ने बड़ा झटका दिया। आप पार्टी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य एवं जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जत्थेदार परमजीत सिंह रायपुर को पार्टी में शामिल किया है। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। इस मौके पर जालंधर कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ भी मौजूद थे। परमजीत सिंह रायपुर 2020 में शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
Blog
-

सुहागरात पर इंतजार कर रहे दूल्हे के दुल्हन ने उड़ाए होश, परिवार भी रह गया दंग
देहरादून: अपनी शादी को हर कोई यादगार बनाना चाहता है, इसलिए तो हर रस्म, हर पल के लिए दूल्हा-दुल्हन अलग ही तैयारी करते हैं। बात सुहागरात की करें तो इसके लिए दोनों के ही मन में एक अलग उत्साह रहता है। लेकिन अगर दूल्हा सुहारात की सेज पर बैठकर दुल्हन का इंतजार करता रहे और दुल्हन आए ही न तो क्या होगा? जी हां दूल्हे के अरमानों पर पूरी तरह से पानी फिर जाएगा। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड से सामने आया है, जहां दूल्हन ने दूल्हे के अरमानों पर पानी फेर दिया। दअरसल मामला यह मामला देहरादून के डोईवाला का है। यहां नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को ऐसा झटका दिया है कि वो वो जिंदगी भर भी भूल नहीं पाएगा। नई नवेली दुल्हन के इस कांड के बाद ससुराल वाले भी दंग रह गए। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन की इस शर्मनाक से परिजन भी हैरान हो गए हैं।
डोईवाला में एक दुल्हन शादी की अगली रात को जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। डोईवाला निवासी दीपक कुमार उर्फ अमित कुमार ने डोईवाला कोतवाली में तहरीर देकर बताया की कुछ दिन पूर्व उसकी शादी देहरादून निवासी रीता देवी के साथ हुई थी। मगर रीता देवी शादी के अगले दिन ही रात्रि में शादी के सभी जेवर और 2 लाख रुपये की नगदी लेकर घर से फरार हो गई। तहरीर में बताया की रीता देवी की उसके परिवार वालों ने 2021 में शादी करवाई थी। मगर रीता के पिता देवेंद्र कुमार, चाचा नरेंद्र कुमार, चाचा जितेंद्र कुमार व भाई दीपक कुमार ने फरवरी 2023 में उसका जबरन तलाक करवा कर दीपक उर्फ अमित कुमार से शादी करवा दी। रीता की सगाई एक वर्ष पूर्व अमित से करवा दी थी। मगर अमित व उनके परिवार से यह बात छुपा कर रखी गई कि पहले भी उसकी शादी हो चुकी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक धारा 420 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।
-

जालंधर के दो लुटेरों को युवतियों ने 150 एटीएम सहित किया काबू
होशियारपुरः लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में युवतियों ने जालंधर के रहने वाले दो लुटेरों को काबू किया है। मामला सेशन चौक रेलवे स्टेशन रोड का है। जहां पीएनबी बैंक के सामने एटीएम से पैसे निकालकर बाहर निकल रहे दो लुटेरों को होशियारपुर के मोहल्ला तुलसी नगर (फतेहगढ़ चुंगी रोड) की 3 बहनों ने काबू किया। जिसके बाद उक्त युवतियों ने काबू किए लुटेरों को वहां पर जमा हुई भीड़ के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार लुटेरे उक्त बहनों का पैसे निकालते समय एटीएम कार्ड बदल कर फरार हो गए थे। जिसके बाद युवतियां उनका पीछा कर रहीं थी। इसी जैसे ही पीएनबी बैंक के एटीएम रूम से जब उनके खाते से 7500 रुपए निकले तो उन्होंने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ काबू कर लिया।
आरोपियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी हरदियाल नगर और राज कुमार निवासी गांव चौक उपकार, जालंधर के रूप में हुई है। घटना की सूचना थाना सिटी की पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लुटेरों को थाने ले गई और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। काबू किए गए दोनों लुटेरों से पुलिस को मौके पर ही 150 के करीब एटीएम कार्ड मिले थे जो अलग-अलग लोगों से चतुराई से हासिल कर लाखों रुपए उनके खतों से उड़ाए गए हैं। पुलिस दोनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से बैंक एटीएम ठगी, लूटपाट और चोरी की वारदातों का सुराग मिलेगा।
-

भारतीय सर्कस के पितामह जेमिनी शंकरन का हुआ निधन
नई दिल्लीः भारतीय सर्कस जगत के मुख्य जेमिनी शंकरन का बीती रात 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जेमिनी कुछ बीमारियों की वजह से पिछले कुछ दिनों से कन्नूर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे, जहां रविवार की रात उनका निधन हो गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भारतीय सर्कस को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने में मुख्य भूमिका निभाने के लिए शंकरन की सराहना की। उन्होंने कहा, ”उन्होंने भारतीय सर्कस के आधुनिकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाई।” शंकरन एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ साथ जेमिनी और जंबो सर्कस कंपनियों के संस्थापक भी थे।
वे भारत के सबसे पुराने सर्कस कलाकार भी कहे जाते हैं। उन्होंने एक सर्कस कलाकार के रूप में ही अपने करियर की शुरुआत की थी और देश-विदेश में विभिन्न स्थानों पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता। उन्हें एम.वी शंकरन नाम से भी पहचाना जाता था। उनकी जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, राजीव गांधी, मार्टिन लूथर किंग, माउंटबेटन और अंतरिक्ष यात्री वेलेंटीना टेरेशकोवा से काफी अच्छे संबंध थे। उनका जन्म 13 जून वर्ष 1924 को केरल के कोलास्सेरी, थालास्सेरी में हुआ था। शंकरन के माता-पिता का नाम रमन और कल्याणी था। वे अपने माता-पिता की पांचवीं संतान थे। वर्ष 1938 में सर्कस कला के प्रति अपने जुनून के कारण वे इसमें शामिल हुए थे। इसी बीच उन्होंने सेना में भी अपनी सेवाएं दीं।
-

पंजाबः फ़ास्ट फ़ूड की दुकान के बाहर भिड़े DAV स्कूल के छात्र, तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV
लुधियानाः जिले में पक्खोवाल रोड पर फ्राइड हेरा फेरी फ़ास्ट फ़ूड के बाहर स्कूली छात्रों के भिड़ने का मामला सामने आया है। जहां डीएवी स्कूल के छात्रों के दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों वार किए। गाली गलौज और तोड़फोड़ भी की। दुकानदार हरविंदर सिंह ने बताया उनकी दुकान के बाहर एक छात्र खड़ा था। करीब 15 से 20 युवक उसके पास आए। हरविंदर सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवकों ने उस युवक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। छात्र ने अपने बचाव के लिए शोर मचाया। वह दुकान से बाहर निकल छात्रों की लड़ाई सुलझाने गए। बदमाशों ने उनकी दुकान की स्टैंडिंग व दरवाजे तोड़ने शुरू कर दिए।
हरविंदर सिंह ने बताया कि इस तरह से सरेआम दुकान के बाहर गुंडागर्दी होना पुलिस की ढीली कार्यशैली को दर्शाता है। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई। हमला करने वाले पक्खोवाल रोड एक निजी स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने थाना दुगरी की पुलिस को इस मारपीट की सूचना दे दी है। हरविंदर के अनुसार, पुलिस उन्हें थाने में बयान दर्ज करवाने के लिए बुला रही है, जबकि झड़प करने वाले 2 गुट अलग हैं। वह एक दुकानदार है। उसकी दुकान का नुकसान हुआ है और उन्हें ही थाने में जाकर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हरविंदर ने बताया कि हमलावर 10वीं और 11वीं कक्षा के छात्र हैं।
-

जालंधरः टीचर पर व्यक्ति ने चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
जालंधर/वरुणः कैंट के मोहल्ला नंबर 24 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला टीचर को पड़ोस में हलवाई की दुकान में काम करने वाले व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। घटना देर रात 1:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त हमलावार टीचर पर काफी दिनों से बुरी नजर रखता था। इसी के तहत देर रात उसने टीचर पर हमला किया।इस हादसे में टीचर बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित टीचर को कैंट के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां टीचर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त टीचर केंद्रीय विद्यालय नंबर 4 में तैनात थी। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही कैंट की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच करने में जुट गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

कपूरथलाः गुरुद्वारा साहिब में दो पक्षों में चली तलवारें, देखें CCTV
कपूरथलाः अमृतसर रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बवियां साहिब में आज सुबह निहंग सिंहों के 2 गुटों में विवाद हो गया, जिसमें किरपानो से एक दूसरे पर हमला किया गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह गुरुद्वारा साहिब में अरदास के समय दो पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवारों से हमला किया। इस दौरान 3 से 4 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों पक्षों में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकार को लेकर तकरार हुई है। यह खूनी तकरार गुरु घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस दौरान झगड़े को रोकने के लिए बुजुर्ग महिला आगे आई जो संस्था की प्रधान बताई जा रही है, भी इस झड़प का शिकार हुई हैं।
तनाव बढ़ता देख जब बुजुर्ग महिला रोक रही थी तो वह उस समय वह नीचे गिर गई जिसकी उक्त निहंग सिंहों ने कोई परवाह नहीं की। बता दें कि निहंग सिंह जो गंभीर घायल हुआ उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया गया है और एक अन्य घायल शख्स को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि जो भी लोग इस घटना में शामिल है उन पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी तरफ इस खूनी झड़प का मामला एसजीपीसी के ध्यान ला दिया गया है।एसपी हरविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कपूरथला में अमृतसर रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बवियां साहिब में काफी लंबे समय से सेवा को लेकर विवाद चल रहा था।
-

पुलिस का अजब कारनामा: मैकेनिक का नाबालिग बता काटा चालान
पीड़ित ने चालान को गलत बता कोर्ट का खटखटाया दरवाजा
चंडीगढ़: पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। पुलिस ने दो बच्चों के पिता को नाबालिग बताकर उसका अंडर एज ड्राइविंग का चालान कर दिया। साथ ही स्कूटर जब्त कर लिया। पुलिस के इस कारनामे का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने चालान को गलत बताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित राजू मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-52 में स्कूटर मैकेनिक का काम करता है। पीड़ित के वकील सुदेश कुमार खुर्चा ने बताया कि राजू मार्च 2023 में मरम्मत के लिए एक स्कूटर को पैदल ही अपनी वर्कशॉप पर लेकर जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे रोककर वाहन को सेक्टर-61 पुलिस चौकी में जब्त कर लिया और बिना ड्राइविंग लाइसेंस और अंडर एज ड्राइविंग समेत अन्य नियमों के उल्लंघन का चालान कर दिया।
पीड़ित के वकील का कहना है कि उक्त वाहन को पुलिस ने गलत तरीके से जब्त किया है। पीड़ित के पास स्कूटर की वैध आरसी और बीमा था लेकिन चालान अधिकारी ने इसे अनदेखा कर दिया। पीड़ित वाहन नहीं चला रहा था। वह पैदल ही वाहन को लेकर जा रहा था। इसके बाद भी पुलिस ने उसका बिना ड्राइविंग लाइसेंस का चालान कर दिया। चालान अधिकारी ने हद तो तब कर दी जब पीड़ित के वाहन को जब्त करने के साथ ही उसका अंडरेज ड्राइविंग का भी चालान कर दिया जबकि राजू की जन्मतिथि एक जनवरी 1990 है और इस समय उसकी उम्र 33 साल से भी अधिक है।
पुलिस ने जिस राजू का अंडरएज ड्राइविंग का चालान काटा है, उसके दो बच्चे हैं जो अपनी मां और दादा दादी के साथ गांव में रहते हैं। बालिग होने के बावजूद पुलिस की ओर से नाबालिग बता किए गए चालान के खिलाफ उन्होंने अदालत में याचिका दायर की थी। मामले में अदालत ने प्रस्तुत किए गए जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों को देखते हुए अंडर एज ड्राइविंग के चालान को रद्द कर दिया। हालांकि दूसरे नियमों के उल्लंघन पर तीन हजार का जुर्माना भरने के लिए कहा है। भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के मुताबिक, अगर कोई कम उम्र (अंडर एज) का व्यक्ति देश में सड़कों पर गाड़ी चलाते पाया जाता है तो उसके माता-पिता या अभिभावक को 3 साल तक की जेल और 25000 का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा जो चालक वाहन चला रहा था, वह 25 वर्ष की आयु तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा सकता है।
-

हवा में विमान को लगी आग, यात्रियों की अटकी सांस, देखें वीडियो
ओहियो: अमेरिकन एयरलाइंस के उड़ान भरते ही विमान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हवा में उड़ते विमान में आग लगने के कारण यात्रियों की जान पर बन आई। विमान में आग लगने की सूचना मिलते ही पायलट ने विमान को सुरक्षित जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेन में आग उस वक्त लगी जब आसमान में उड़ता हुआ पक्षी विमान से टकरा गया। पक्षी के टकराने के बाद प्लेन के इंजन में आग लग गई। गौरतलब है कि घटना के बाद अधिकारियों ने जानकारी दी कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार दिया गया।
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन कर्मचारियों ने आज सुबह सीएमएच में एक विमान की घटना का जवाब दिया, जिसमें इंजन में आग लगने की सूचना थी। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और हवाई अड्डा खुला और चालू है। ट्रैकिंग साइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, बोइंग 737 कमर्शियल जेट विमान, अपने शुरुआती टेकऑफ के लगभग 30 मिनट बाद रविवार को हवाईअड्डे पर वापस लौटा।
फीनिक्स स्काई हार्बर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्रा करने वाले और ऊपरी आर्लिंगटन के ऊपर उड़ान भरने वाले विमान को पक्षी से टकराने के बाद फिर से मार्ग दिया गया। घटना की जांच चल रही है। बता दें कि घटना बीते रविवार की है। जब अमेरिकन एयरलाइंस का विमान फिनिक्स जा रहा था। बताया जा रहा कि उड़ान भरने के तीस मिनट बाद ही इसकी ओहियो में आपातकालीन लैंडिंग करा दी गई थी।
-

बड़ी खबरः अमृतपाल सिंह के खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े तार, पूछताछ में खुलेंगे कई बड़े राज
नई दिल्लीः अब जब खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में डाल दिया गया है, तो केंद्रीय एजेंसियांउससे पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ उसके संबंध खंगाल रही है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियां अमृतपाल की ड्रग माफिया और बंदूक डीलरों के साथ संबंध और पंजाब में सांप्रदायिक शांति भंग करने के प्रयासों को स्थापित करने के लिए पूछताछ करेगी।
36 दिनों बाद अमृतपाल हुआ गिरफ्तार
इससे पहले रविवार को पंजाब के मोगा में पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को गिरफ्तार किया। अमृतपाल की गिरफ्तारी काफी नाटकीय अंदाज में हुई। 36 दिनों तक पुलिस को छकाने के बाद शनिवार देर रात अचानक से अमृतपाल खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल भिंडरावाले के पैतृक गांव में पहुंचा। यहां रोडे में एक गुरुद्वारे में उसने भाषण दिया। भिंडरावाले की तस्वीर को नमन किया और वीडियो संदेश के बाद गिरफ्तारी दे दी। पुलिस की टीम ने अमृतसर में मेडिकल कराने के बाद उसे हवाई मार्ग से डिब्रूगढ़ जेल शिफ्ट कर दिया।
तमाम केंद्रीय एजेंसियां करेंगी पूछताछ
एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि “अमृतपाल को उसके अन्य सहयोगियों से दूर एक अलग सेल में रखा गया है।” अधिकारी ने कहा कि अमृतपाल से पूछताछ के लिए आईबी, रॉ, एनआईए और अन्य एजेंसियों की टीमें जल्द ही डिब्रूगढ़ जेल पहुंचेंगी।
क्या होंगे सवाल
अधिकारी ने कहा कि एजेंसियां अब अमृतपाल से जानना चाहेंगी कि दुबई से पंजाब आने के लिए उसे आईएसआई की मदद कैसे मिली? जहां वह अपने पारिवारिक व्यवसाय के लिए काम कर रहा था। अमृतपाल ने जॉर्जिया में आईएसआई की ट्रेनिंग भी ली थी। “अमृतपाल से उसके धन के स्रोत के साथ संबंध पर भी पूछताछ की जाएगी। खुफिया एजेंसियों को उसके पाकिस्तान और अन्य देशों के आकाओं से जुड़े होने के बारे में काफी जानकारी मिलने की उम्मीद है।’ गौरतलब है कि पंजाब पुलिस की एक टीम के साथ बठिंडा हवाई अड्डे से एक विशेष चार्टर्ड उड़ान ने सुबह 8.25 बजे उड़ान भरी और दोपहर 2.20 बजे डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंची। हवाई अड्डे पर मौजूद असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल ले गए।
