Blog

  • यात्रा शुरू होने से पहले दर्दनाक हादसाः हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से अधिकारी की मौत

    यात्रा शुरू होने से पहले दर्दनाक हादसाः हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से अधिकारी की मौत

    रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने से पहले बड़ा हादसा हो गया। आज (रविवार) दोपहर हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम अमित सैनी था। अमित उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी के वित्त नियंत्रक थे। मिली जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान अमित टेल रोटर (पीछे के पंखे) की चपेट में आ गए, जिससे उनकी गर्दन कट गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गढ़वाल के आईजी करन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। अमित के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

    धाम का निरीक्षण करने गए थे

    मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है। UCADA के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ धाम के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, लेकिन निजी एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से उतरते हुए पंखे से टकराकर उनकी मौत हो गई। हेलीपैड पर हादसे के वक्त उत्तराखंड सिविल एविएशन के सीईओ भी मौजूद थे। हेलीकॉप्टर के पिछले ब्लेड की चपेट में आने से अमित की गर्दन कट गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

    घटना की हो रही जांच

    रुद्रप्रयाग की एसपी विशाखा अशोक भदाने ने मौत की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि घटना दोपहर दो बजे की है। एसडीआरएफ के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच की जा रही है।

    25 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

    बता दें कि केदारनाथ धाम में बाबा केदार के कपाट 25 अप्रैल को पूरे विधि विधान के साथ खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है और निरीक्षण के लिए लगातार अधिकारी केदार धाम पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति भी केदारनाथ धाम को सजाने का काम कर रही है। सभी विभाग अपनी-अपनी ओर से तैयारियों में जुटे हैं।

    नौ हेली सेवाओं को अनुमति

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हवाई सेवाएं भी धाम पहुंच गई हैं। केदारनाथ धाम के लिए DGCA ने इस बार 9 हेली सेवाओं को अनुमति दी है। गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी से यह 9 हेली सेवाएं उड़ानें भरेंगी. हेली सेवा से केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु IRCTC की वेबसाइट http://heliyatra.irctc.co.in पर टिकट बुक करा सकते हैं।

  • तेज़ भूकंप से फिर हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता

    तेज़ भूकंप से फिर हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता

    न्यूजीलैंड: आज सुबह न्यूजीलैंड में जोरदार भूकंप ने दस्तक दी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई. भारतीय समय अनुसार इस भूकंप के तेज़ झटके आज सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर महसूस किए गए. ये भूकंप न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह पर आया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे की गहराई में था. हालाँकि इस भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है. सिविल डिफेंस ने जानकारी देते बताया है कि, “मौजूदा जानकारी के आधार पर, प्रारंभिक आकलन यह है कि भूकंप से सुनामी आने की संभावना नहीं है जो न्यूजीलैंड के लिए खतरा पैदा करेगी.” 

  • ਪੰਜਾਬ: ਬਜਰੀ ਨਾਲ ਭਰੇ ਟਿੱਪਰ ਤੇ ਬਲੈਰੋ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟਕੱਰ, 3 ਜ਼ਖ਼ਮੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਬਜਰੀ ਨਾਲ ਭਰੇ ਟਿੱਪਰ ਤੇ ਬਲੈਰੋ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟਕੱਰ, 3 ਜ਼ਖ਼ਮੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਪਠਾਨਕੋਟ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਤੋਂ ਲੱਗਭਗ 8 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੂਰ ਸਥਿਤ ਪਿੰਡ ਸੋਹਲ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਬਜਰੀ ਨਾਲ ਭਰੇ ਟਿੱਪਰ ਨਾਲ ਪਿੱਛੋਂ ਆ ਰਹੀ ਬਲੈਰੋ ਗੱਡੀ ਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਬਲੈਰੋ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਇਕ ਹੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਣ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਹੈ। ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਵਿੱਚ ਦੋ ਔਰਤਾਂ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ। ਦੁਰਘਟਨਾ ਵਿਚ ‌ਕਾਰ ਚਲਾ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਮਾਮੂਲੀ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ‌ ਜਦ ਕਿ ਗੱਡੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨੁਕਸਾਨੀ ਗਈ ਹੈ। 

    ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਹਿਜਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਬਲੈਰੋ ਚ ਆਪਣੇ ਚਾਚਾ, ਮਾਸੀ ਅਤੇ ਭਰਜਾਈ ਨਾਲ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਵਾਇਆ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਰਸਤੇ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਵਾਪਸ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ ਕਿ ਪਿੰਡ ਸੋਹਲ ਨੇੜੇ ਸੜਕ ’ਤੇ ਖੜਾ ਟਿੱਪਰ ਅਚਾਨਕ ਸਟਾਰਟ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ ਡਰਾਈਵਰ ਬਿਨਾਂ ਪਿੱਛੇ ਵੇਖੇ ‌ਟਿੱਪਰ ਸੜਕ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਲੈ ਆਇਆ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਬਲੈਰੋ ਟਿੱਪਰ ਨਾਲ ਜਾ ਟਕਰਾਈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਉਸ ਦਾ ਚਾਚਾ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ, ਚਾਚੀ ਕੁਲਦੀਪ ਕੌਰ ਅਤੇ ਭਰਜਾਈ ਮੰਦੀਸ਼ ਕੌਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਹਾਦਸੇ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗਦਿਆਂ ਹੀ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਲੋਕ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ ਜਦਕਿ ਟਿੱਪਰ ਚਾਲਕ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਸਾਈਡ ਤੋਂ ਆ ਰਹੀ  ਗੱਡੀ ‌ ਆਪਣੀ ਸਾਈਡ ਤੇ ਹੀ ਅੱਗੇ ਜਾ ਰਹੇ ਬਜੱਰੀ ਨਾਲ ਭਰੇ ਟਿੱਪਰ ਨਾਲ ਜਾ ਟਕਰਾਈ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਲੋਕ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਹਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋਨਾਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈ ਕੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਤਫਤੀਸ਼ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਟਿੱਪਰ ਚਾਲਕ ਫਿਲਹਾਲ ਫਰਾਰ ਹੈ ਪਰ ਟਿੱਪਰ ਪੁਲੀਸ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਹੈ। ਬਲੈਰੋ ਵਿਚ ਸਵਾਰ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬਿਆਨ ਲੈਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ‌ ਅਤੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • आज का राशिफल, 24 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 24 अप्रैल 2023

    मेष: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

    वृष: डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें।

    मिथुन: कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

    कर्क: तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा।

    सिंह: चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

    कन्या: किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
    तुला: स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिक: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    धनु: विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।

    मकर:  मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

    कुंभ: भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

    मीन: यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।
     
  • पंजाब : 5 आरोपियों ने गाड़ी से कुचलकर की महिला की हत्या

    पंजाब : 5 आरोपियों ने गाड़ी से कुचलकर की महिला की हत्या

    मुक्तसर: जिले के हल्का गिद्दड़बाहा में 5 आरोपियों ने गाड़ी से कुचलकर एक महिला की हत्या कर दी। आरोपी महिला के भाई के साथ मारपीट कर थे, जिसे बचाने के लिए वह वहां पहुंची थी। इस दौरान आरोपियों ने महिला की टांगों पर गाड़ी चढ़ाकर कुचल दिया। साथ ही मौके से फरार हो गए। जिसके बाद परिजनों ने घायल को गिद्दड़बाहा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे बठिंडा रेफर कर दिया। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, मृतका के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    घटना की जानकारी देते अर्जुन निवासी गिद्दड़बाहा ने बताया कि शनिवार शाम उसका रविंद्र कुमार, गोरा, दीपू, बबली व काला से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव के लिए उसने पास में ही रह रही अपनी विवाहित बहन माला रानी को आवाज देकर बुला लिया। बहन जब मौके पर पहुंची तो आरोपी गाड़ी पर सवार हो गए। साथ ही उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

    इस दौरान बहन माला बीच-बचाव में गाड़ी के सामने खड़ी हो गई, लेकिन आरोपियों ने बहन के ऊपर ही गाड़ी को चढ़ा दिया। दोनों टांगों पर गाड़ी चढ़ने से बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। इतने पर भी आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह कार को दोबारा घुमाकर लाए और उसकी बहन माला को कुचल दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    हालत गंभीर होने पर परिजनों ने घायल को गिद्दड़बाहा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद बठिंडा रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे बठिंडा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। 

  • जालंधर : महिलाओं सहित कई कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल

    जालंधर : महिलाओं सहित कई कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव से पहले सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। इसीलिए भारी मात्रा में नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे है। भारतीय जनता पार्टी ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा की नीतियो से प्रभावित होकर मंडल10 न्यू गुरु नानक नगर में मंडल महामंत्री कौशल्या के प्रयासों से महिलाओ और परिवारों ने भाजपा जॉइन की है।

    इस अवसर पर विशेष रूप से को भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीनू शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुनीष बल, मंडल महामंत्री विकास शर्मा,जिला प्रभारी महिला मोर्चा भगवंत प्रभाकर, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा10 सुनीता गुप्ता, जिला महामंत्री सुखबीर चट्ठा इत्यादि उपस्थित थे। इस अवसर पर मीनू शर्मा पार्टी जॉइन करने पर सभी का बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वेस्ट हल्के में पार्टी जॉइनिंग करने वालों की रफ्तार ने भाजपा के पक्ष मे बदलाव के साफ संकेत दे दिये है। उन्होंने कहा कि जालंधर में होने वाले लोक सभा उप-चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास मुखी, राष्ट्रवाद की नीतियों को जनसाधारण तक पहुचाने का कार्य हम सभी को करना है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब आप सभी के सहयोग से पार्टी लोकसभा के उप चुनाव में अपना झंडा बुलंद करेगी।जॉइन करने वाली महिलाओं में रिचा बराड़, मनजीत शर्मा,ममता,विजय देवी,कांता, रूही,शैली, सोनिया, अमन, रेखा कविता, शर्मिला, सपना, रंजीत कौर गिल आदि है।

  • पंजाब : Balaji Autos पर पुलिस की रेड, नकली पार्ट्स बरामद

    पंजाब : Balaji Autos पर पुलिस की रेड, नकली पार्ट्स बरामद

    बठिंडा: जिले में दुकानदार द्वारा हुंडई कंपनी के नकली पार्ट्स बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी अधिकारियों ने थर्मल पुलिस के साथ मिलकर दुकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को दुकान से कंपनी के नकली पार्ट्स बरामद हुए। पुलिस ने दुकान से कार के 324 पार्ट्स बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस ने कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर दुकानदार व उसके पार्टनर के खिलाफ कॉपी राइट का केस दर्ज किया है।

    हुंडई कंपनी के कर्मचारियों को सूचना मिल रही थी कि बठिंडा की विश्वकर्मा मार्केट में बाला जी ऑटोज दुकान पर कंपनी के नकली पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। जिसके बाद कंपनी अधिकारियों ने इसकी सूचना थर्मल पुलिस की दी। पुलिस ने कंपनी अधिकारियों के साथ मिलकर आज दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस दुकान से हुंडई कंपनी के कार के 324 नकली पार्ट्स बरामद हुए।

    जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं, पुलिस ने दुकान संचालक अनमोल जिंदल निवासी रामा मंडी नजदीक आर्य स्कूल व पार्टनर नवीन गोयल निवासी रामा मंडी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। फील्ड ऑफिसर स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चंडीगढ़ मनप्रीत सिंह ने नकली पार्ट्स बेचे जाने की थर्मल पुलिस को शिकायत दी थी।

  • पंजाब : हमलावरों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां

    पंजाब : हमलावरों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां

    अमृतसर : जिले के टपाई रोड पुतान पुरा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सुरजीत सिंह नामक व्यक्ति पर हमला कर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह, जोकि रिकवरी का काम करता था हमलावर द्वारा उस पर गोलियां चलाई गईं हैं। हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना कोटखालसा की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है तथा घटना की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि हमलावर का पता लगाया जा सके। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पनप गया है।

    वही चश्मदीदों ने बताया कि एक लड़का जिसके हाथ में पिस्तौल थी, अपने घर के बाहर बैठे सुरजीत पर गन तान कर गोली चला दी। गोली चलाने वाले नौजवान का चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंचकुलाः सेक्टर 16 के पास पार्क में मिला बम्ब शैल, देखें वीडियो

    पंचकुलाः सेक्टर 16 के पास पार्क में मिला बम्ब शैल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकुला शहर से बम्ब का शैल मिलने की खबर सामने आई है।  पंचकूला के सेक्टर 16 के बुदनपुर के पास इंदिरा कॉलोनी के पार्क में मिला बम शैल मिला है।  इसकी जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर सेक्टर 16 के इंचार्ज सेक्टर 14 के एसएचओ योगविंदर सिंह, क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज कर्मवीर सिंह, सेक्टर 26 के सीआईए इंचार्ज महेंद्र सिंह और पंचकूला के एसीपी सुरेंद्र यादव, और एसीपी राजकुमार रंगा और पूरी फोर्स माजूद रही। पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह भी मौके पर पहुँचे।

    बम्ब को डिफुस करने के लिए आर्मी की कई टीमें पहुँची। मौके पर कर्नल जसदीप सिंह संधू आर्मी एडवाइजर और वेस्टर्न कमांड हेड क्वार्टर की आर्मी भी मौके पर पहुँची। आर्मी के साथ डॉग सकोड भी मौके पर आया। 

    सेक्टर 14 के एसएचओ योगविंदर सिंह ने बताया कि जब हम की सूचना सुबह ही हमको मिली थी और हम मौके पर सभी अधिकारी पहुंचे और आर्मी को बुलाकर हमने बम की शेल आर्मी को सौंप दी है।

  • राउत का दावा: शिंदे सरकार के खिलाफ डेथ वारंट जारी, 15-20 दिन में गिर जाएगी गवर्नमेंट

    राउत का दावा: शिंदे सरकार के खिलाफ डेथ वारंट जारी, 15-20 दिन में गिर जाएगी गवर्नमेंट

    जलगांव: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का ‘डेथ वारंट’ जारी हो गया है। यह सरकार अगले पंद्रह-बीस दिन में गिर जाएगी। शिवसेना के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले धड़े के प्रमुख नेता राउत ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है और उम्मीद कर रही है कि न्याय किया जाएगा। राज्यसभा सदस्य उच्चतम न्यायालय में लंबित उन याचिकाओं का जिक्र कर रहे थे जिनमें से एक में शिवसेना (शिंदे धड़े) के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया है जिन्होंने ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी।

    राउत ने दावा किया, ‘मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी। इस सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है। अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा।’ शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने पूर्व में भी दावा किया था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी।

    एमवीए सरकार के समय भी होती थी भविष्यवाणी

    महाराष्ट्र की सियासत में मौजूदा सरकार के गिरने की भविष्यवाणी का यह सिलसिला कोई आज का नहीं है। बल्कि महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने के संबंध में तब विपक्ष में बैठे बीजेपी नेताओं कई बार भविष्यवाणी की थी। नारायण राणे से लेकर महाराष्ट्र बीजेपी के आला नेताओं ने भी यह भविष्यवाणी की थी। इन सबके बीच महाविकास अघाड़ी की सरकार ने ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया था। हालांकि, बाद में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद राज्य में शिंदे- फडणवीस सरकार की स्थापना हुई थी।

    अजित पवार में सीएम बनने की काबिलियत

    संजय राउत ने शनिवार को कहा कि एनसीपी नेता अजित पवार में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का सामर्थ्य है क्योंकि उनके पास काफी प्रशासनिक अनुभव है। राउत ने पत्रकारों से कहा, कौन मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहेगा? और अजित पवार मुख्यमंत्री बनने के लिए सक्षम हैं। वह कई वर्षों से राजनीति में हैं और कई बार मंत्री रहे हैं। उनके पास सबसे ज्यादा बार उपमुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड है। हर कोई सोचता है कि उसे मुख्यमंत्री बनना चाहिए।