पंजाब : हमलावरों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां

अमृतसर : जिले के टपाई रोड पुतान पुरा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सुरजीत सिंह नामक व्यक्ति पर हमला कर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह, जोकि रिकवरी का काम करता था हमलावर द्वारा उस पर गोलियां चलाई गईं हैं। हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना कोटखालसा की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है तथा घटना की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि हमलावर का पता लगाया जा सके। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पनप गया है।

वही चश्मदीदों ने बताया कि एक लड़का जिसके हाथ में पिस्तौल थी, अपने घर के बाहर बैठे सुरजीत पर गन तान कर गोली चला दी। गोली चलाने वाले नौजवान का चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *