पंजाब : Balaji Autos पर पुलिस की रेड, नकली पार्ट्स बरामद

बठिंडा: जिले में दुकानदार द्वारा हुंडई कंपनी के नकली पार्ट्स बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी अधिकारियों ने थर्मल पुलिस के साथ मिलकर दुकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को दुकान से कंपनी के नकली पार्ट्स बरामद हुए। पुलिस ने दुकान से कार के 324 पार्ट्स बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस ने कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर दुकानदार व उसके पार्टनर के खिलाफ कॉपी राइट का केस दर्ज किया है।

हुंडई कंपनी के कर्मचारियों को सूचना मिल रही थी कि बठिंडा की विश्वकर्मा मार्केट में बाला जी ऑटोज दुकान पर कंपनी के नकली पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। जिसके बाद कंपनी अधिकारियों ने इसकी सूचना थर्मल पुलिस की दी। पुलिस ने कंपनी अधिकारियों के साथ मिलकर आज दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस दुकान से हुंडई कंपनी के कार के 324 नकली पार्ट्स बरामद हुए।

जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं, पुलिस ने दुकान संचालक अनमोल जिंदल निवासी रामा मंडी नजदीक आर्य स्कूल व पार्टनर नवीन गोयल निवासी रामा मंडी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। फील्ड ऑफिसर स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चंडीगढ़ मनप्रीत सिंह ने नकली पार्ट्स बेचे जाने की थर्मल पुलिस को शिकायत दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *