पंजाब : 5 आरोपियों ने गाड़ी से कुचलकर की महिला की हत्या

मुक्तसर: जिले के हल्का गिद्दड़बाहा में 5 आरोपियों ने गाड़ी से कुचलकर एक महिला की हत्या कर दी। आरोपी महिला के भाई के साथ मारपीट कर थे, जिसे बचाने के लिए वह वहां पहुंची थी। इस दौरान आरोपियों ने महिला की टांगों पर गाड़ी चढ़ाकर कुचल दिया। साथ ही मौके से फरार हो गए। जिसके बाद परिजनों ने घायल को गिद्दड़बाहा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे बठिंडा रेफर कर दिया। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, मृतका के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटना की जानकारी देते अर्जुन निवासी गिद्दड़बाहा ने बताया कि शनिवार शाम उसका रविंद्र कुमार, गोरा, दीपू, बबली व काला से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव के लिए उसने पास में ही रह रही अपनी विवाहित बहन माला रानी को आवाज देकर बुला लिया। बहन जब मौके पर पहुंची तो आरोपी गाड़ी पर सवार हो गए। साथ ही उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

इस दौरान बहन माला बीच-बचाव में गाड़ी के सामने खड़ी हो गई, लेकिन आरोपियों ने बहन के ऊपर ही गाड़ी को चढ़ा दिया। दोनों टांगों पर गाड़ी चढ़ने से बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। इतने पर भी आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह कार को दोबारा घुमाकर लाए और उसकी बहन माला को कुचल दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

हालत गंभीर होने पर परिजनों ने घायल को गिद्दड़बाहा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद बठिंडा रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे बठिंडा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *