Blog

  • सरकारी अस्पताल का हॉल! नर्सों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल

    सरकारी अस्पताल का हॉल! नर्सों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल

    तेलंगानाः सरकारी अस्पताल में महिला स्टाफ की ओर से दारू पार्टी करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में हड़कंप मच गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हॉस्पिटल की वूमेन स्टाफ को शराब पीते देखा जा सकता है। यह वीडियो जिले के सरकारी मातृत्व अस्पताल का बताया जा रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो की मरीज के एक रिश्तेदार ने रिकॉर्ड किया है। इसमें तीन महिलाओं को बातें करते और शराब पीते देखा जा सकता है। ये तीनों महिलाएं हॉस्पिटल का स्टाफ बताई जा रही हैं। दो महिलाएं मरीज के बेड पर बैठी हुई हैं और तीसरी महिला वहीं खड़ी है। ये लोग किसी चौथे शख्स से बातचीत कर रही हैं।

    ‘यह घोर लापरवाही का मामला’

    दूसरे मरीजों ने भी हॉस्पिटल स्टाफ के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। आरोप है कि मरीजों की देखभाल करने की जगह पर स्टाफ हॉस्पिटल में बर्थडे सेलिब्रेट करने में लगा था। इस दौरान अस्पताल परिसर में पार्टी रखी गई और दारू भी पी गई। इससे मरीजों की ठीक ढंग से देखभाल नहीं हो सका। हॉस्टिल स्टाफ की ओर से यह घोर लापरवाही का मामला है।

    सख्त ऐक्शन लिए जाने की मांग

    दारू पार्टी करते जिन्हें पाया गया है उनमें नर्स/मिडवाइफ, आरोग्यश्री कार्यकर्ता, स्टाफ नर्स और दो बाहरी लोग शामिल हैं। इनके खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिए जाने की मांग की जा रही है। मरीजों के परिजनों ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि प्रशासन को जल्द कोई कदम उठाना चाहिए। इंटरनेट यूजर्स भी इसे देखकर हैरान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल का तो यही हाल है।

  • कोर्ट परिसर में आपस में भिड़ीं महिला वकील, मारपीट का वीडियो वायरल

    कोर्ट परिसर में आपस में भिड़ीं महिला वकील, मारपीट का वीडियो वायरल

    कासगंजः यूपी के कासगंज के सत्र न्यायालय के फैमिली कोर्ट में गुरुवार को उस समय एक अजब ही नजारा देखने को मिला, जब किसी बात को लेकर दो महिला वकील आपस में भिड़ गई। देखते ही देखते दोनों महिला वकीलों में हाथापाई होने लगी। जब दोनों आपस में भिड़न लगीं तो वहां मौजूद अन्य वकीलों ने वीडियो बना लिया। हालांकि बीच-बचाव के बाद मामला ठंडा हुआ। कासगंज एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक, एक महिला वकील की तहरीर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    महिला वकीलों में मारपीट का वीडियो गुरुवार का है। वायरल वीडियो में मारपीट करती हुई नजर आ रही महिला अधिवक्ता कासगंज की योगिता सक्सेना है तो वहीं दूसरी महिला वकील अलीगढ़ की सुनीता कौशिक बताई जा रही है। कासगंज फैमिली कोर्ट में दोनों महिला वकील अपने-अपने क्लाइंट के लिए पैरवी करने आई थी। उनके क्लाइंट भी आपस में पति-पत्नी हैं। जानकारी के मुताबिक योगिता सक्सेना की क्लाइंट पारुल सक्सेना हैं जबकि सुनीता कौशिक पारूल के पति राहुल बोस की वकील हैं। वीरवार को फैमिली कोर्ट में उनके केस की डेट थी। वहां अचानक दोनों महिला वकीलों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर में बहस मारपीट में बदल गई और दोनों वकील आपस में ही भिड़ गईं।

    मौके पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कराया। इस बीच पूरी मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कासगंज एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि अधिवक्ता योगिता सक्सेना ने कासगंज की सदर कोतवाली में अलीगढ़ की महिला वकील सुनीता कौशिक, उनके मुवक्किल राहुल बोस और अन्य साथी किशोर कुमार बोस, तारक नाथ, खोखन बोस, राहुल बोस, अनीमा बोस, और शुभम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आगे वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • पंजाबः खेत से 1 किलो हेरोइन की खेप बरामद 

    पंजाबः खेत से 1 किलो हेरोइन की खेप बरामद 

    अमृतसरः पाक की नापाक हरकतों को एक बार फिर से बीएसएफ के जवानों ने नाकाप किया है। बीएसएफ अधिकारियों को अटारी बॉर्डर के पास गांव के खेत से हेरोइन की खेप मिली है। किसान ने इस खेप को खेत में देखने के बाद इसकी जानकारी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को दी। बीएसएफ ने खेप को जब्त करने के बाद जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि खेप को ड्रोन के माध्यम से ड्रॉप किया गया है।

    घटना अमृतसर में अटारी के पास पड़ते गांव कक्कड़ की है। रात के समय किसान अपने खेतों का चक्कर लगाने गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े पीले व नीले रंग की टेप से लिपटे पैकेट पर पड़ी। किसान को शक हुआ तो उसने यह जानकारी बीएसएफ को दे दी।

    बीएसएफ की टीम ने मौके पर पहुंच खेप को कब्जे में ले लिया। बीएसएफ ने पैकेट को जब तोला तो उसका कुल भार तकरीबन 1 किलो मिला। खेप की इंटरनेशनल मार्केट में वैल्यू तकरीबन 7 करोड़ रुपए है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस खेप को पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम से फेंका। फिलहाल खेप को कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

  • जालंधरः निगम की बड़ी कार्रवाई, वेस्ट हलके में निजी अस्पताल और गोदाम किया सील, देखें तस्वीरें

    जालंधरः निगम की बड़ी कार्रवाई, वेस्ट हलके में निजी अस्पताल और गोदाम किया सील, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुणः महानगर में अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। हाल ही में निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने बत्तरा ब्रदर्स की 15 अवैध दुकानों पर कार्रवाई की है। वहीं बीते दिन कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी के कीरीबी पाली को नोटिस जारी किया है। देर रात निगम टीम ने आप विधायक शीतल अंगुराल के हलके एक निजी अस्पताल की बिल्डिंग और एक गोदाम के भवन को सील किया है।

    दूरदर्शन केंद्र की बैक साइड पर पड़ते अवतार नगर के तहत ही आते अशोक नगर में निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक निजी सेखड़ी अस्पताल की बिल्डिंग को सील किया है। इस बिल्डिंग के सील करने से पहले मालिकों को नोटिस भी भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने न तो नक्शे के अनुसार भवन का निर्माण किया और साथ ही बिल्डिंग बनाए जाने वाले नियमों की अनदेखी भी की।

    नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के कर्मचारियों ने एमटीपी नीरज भट्टी के नेतृत्व में निगम कमिश्नर दविंदर सिंह और सहायक कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर देर रात अस्पताल के भवन का मुख्य गेट सील कर उस पर नोटिस चस्पा कर दिया। अस्पताल की बिल्डिंग बनाने वालों को नगर निगम से पास दस्तावेज ऑफिस में लाकर दिखाने के लिए कहा गया है।

    इसी तरह से मंडी रोड पर लक्ष्मी सिनेमा के पास नगर निगम की टीम ने एक गोदाम को भी सील किया है। माार्केट में बनाए गए गोदाम को भी तोड़फोड़ कर मॉडिफाई किया गया था। इसकी शिकायत नगर निगम में आई थी। निगम के अधिकारियों ने पहले शिकायत पर मौके का मुआयना करवाया। इसके बाद यह कन्फर्म होने पर कि नियमों का उल्लंघन किया गया है। इस पर देर रात सीलबंदी का कार्रवाई की गई है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित बच्चे की मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित बच्चे की मौत

    मोहालीः लांडरां-सरहिंद रोड पर एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 2 महिलाओं और 1 बच्चे की मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इन तीनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और उनके द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

    मिली जानकारी के अनुसार लांडरां-सरहिंद रोड पर गांव झंजेड़ी के नजदीक एक दर्दनाक हादसा घट गया। इस हादसे में 2 महिलाओं और 1 बच्चे को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मजात चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 में भिजवा दिया है। जानकारी देते हुए मजात पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई कमल तनेजा ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि हादसा करीब रात 12 बजे के आसपास हुआ है। साथ ही उनके वारिसों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

  • गार्डन ऑफ साइलेंस से 22 वर्षीय लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    गार्डन ऑफ साइलेंस से 22 वर्षीय लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    चंडीगढ़ः सुखना लेक की बैक साइड पर बने गार्डन ऑफ साइलेंस में पुलिस को 22 साल की लड़की का शव मिला। ये लड़की पंजाब के नूरमहल की रहने वाली थी। पुलिस ने बॉडी को सेक्टर-16 के गवर्नमेंट हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। लड़की के गले पर निशान हैं, ऐसा लग रहा है शायद किसी ने चुन्नी से उसका गला दबाया हो। पहली नजर में पुलिस को ये मर्डर केस लग रहा है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस ने अभी एफआईआर भी दर्ज नहीं की है।

    जानकारी के मुताबिक 22 साल की यह लड़की ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वह वीरवार को घर से ये कहकर निकली थी कि पास के चर्च में जा रही है, लेकिन चंडीगढ़ पहुंच गई। शुक्रवार दोपहर गार्डन ऑफ साइलेंस से गुजर रहे एक राहगीर की नजर झाड़ियों की तरफ पड़ी। उसे कुछ शक हुआ, उसने करीब जाकर देखा तो वहां लड़की की बॉडी पड़ी थी। उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी और गले पर निशान भी थे। नाक और मुंह से खून भी निकला हुआ था। लड़की ने सफेद टॉप और जींस पहनी थी। जींस पर भी खून के निशान थे। राहगीर ने पहले तो वहीं खड़े एक छोले-भटूरे वाले को बताया, जिसने लेक चौकी में सूचना दी।

    बॉडी के पास एक बैग मिला, जिसमें एक डायरी थी। डायरी में घरवालों के फोन नंबर थे। पुलिस ने उस नंबर पर कॉल कर लड़की के घरवालों को सूचना दे दी है। सेक्टर-1 में बने गार्डन ऑफ साइलेंस में सुबह-शाम सैर करने के लिए बहुत से लोग आते हैं, लेकिन दोपहर को अमूमन कम ही लोग होते हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या किसी ने भी वारदात को नहीं देखा? पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है लड़की का मर्डर कहीं और किया गया और बॉडी यहां फेंक दी गई हो। इसके अलावा प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच की जा रही है।

  • पंजाब: कार और बाइक की भयानक टक्कर, 3 की मौत

    पंजाब: कार और बाइक की भयानक टक्कर, 3 की मौत

    दो दिन पहले पिता की हुई मौत

    फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले में एक परिवार पर विपदाओं का पहाड़ टूट पड़ा। दो दिन पहले पिता की मौत से बेटा और परिवार अभी उबरा भी नहीं था कि तीन मौतों की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। हर किसी के जुबां पर यही था कि हे भगवान ! यह क्या किया। दरअसल, फिरोजपुर जिले में फिरोजपुर रोड पर गांव गोलेवाला के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत गई। मृतकों में 11 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। बच्चे की दवा लेने परिवार गांव गोलेवाला जा रहा था।

    बच्चे के 42 वर्षीय पिता गुरलाभ सिंह की दो दिन पहले ही ह्रदय गति रुकने से मौत हो चुकी है और अब एक साथ तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले 26 अक्तूबर को गांव झाड़ीवाला निवासी 42 वर्षीय गुरलाभ सिंह की अचानक मौत हो गई थी और उनकी मौत के बाद 11 वर्षीय पुत्र संतप्रीत सिंह बीमार हो गया था। शुक्रवार को उसकी ज्यादा तबीयत खराब होने पर चाची सरबजीत कौर (45) व चचेरा भाई गुरकीरतन सिंह (18) उसे दवा दिलाने गांव झाड़ीवाला से गोलेवाला बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार आई-20 कार ने टक्कर मार दी और उन्हें घसीटते काफी दूर तक लेकर गई।

    इस घटना में 11 वर्षीय संतप्रीत सिंह व उसके चचेरे भाई 22 वर्षीय गुरकीरतन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि चाची सरबजीत कौर पत्नी चंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं और समय पर अस्पताल तक न पहुंच पाने के कारण उनकी भी मौत हो गई। हादसे में कार सवार को भी गंभीर चोट आई है लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने हरजीत सिंह नामक कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

  • बड़ा सड़क हादसा:  ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बेटे और बेटी समेत मां की मौत

    बड़ा सड़क हादसा:  ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बेटे और बेटी समेत मां की मौत

    बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब सूबे के बुलंदशहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे (Painful road accident) में एक मासूम समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दिल को दहला देने वाले इस हादसे में मारे गए लोगों में मां, बेटा और बेटी (Mother, son and daughter) शामिल हैं। हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत के कारण हुआ. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

    पुलिस के अनुसार हादसा बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली इलाके में हुआ। वहां चंदपुरा मौहली मोड़ पर एक ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें एक महिला और उसका बेटा व बेटी शामिल हैं। हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शवों को वहां से हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया. बाद में उनको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार

    हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक वहां मौके से भाग छूटा. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है। दूसरी तरफ हादसे के शिकार हुए मृतकों के परिजनों को जैसे ही इसका पता चला तो उनके परिवार में हाहाकार मच गया. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की सूचना से इलाके में मातम पसर गया।

  • राशिफल (शनिवार 29 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार 29 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    वृष: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

    मिथुन: दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।

    कर्क: भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।

    सिंह: घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।

    कन्या: यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।

    तुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

    वृश्चिक: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

    धनु: नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।

    मकर: किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।

    कुंभ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।

    मीन: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।

  • जालंधर: किला मोहल्ला में गोलीकांड का मुख्य आरोपी तोता गिरफ्तार

    जालंधर: किला मोहल्ला में गोलीकांड का मुख्य आरोपी तोता गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: किला मोहल्ला में दिवाली की रात ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले तोते को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिवम चौहान उर्फ तोता ने साथियों सहित सुभाष महाजन के ऊपर तेजधार हथियारों से हमला किया था। इस घटना में सुभाष महाजन और उसका बेटा बुरी तरह से घायल हो गए थे।  पुलिस  तोता के पिता अजय चौहान को पहले ही गिरफ्तार कर जुडिशल कस्टडी में भेज चुकी है। वही अब पुलिस ने  किला मोहल्ला गोलीकांड के मुख्य आरोपी शिवम चौहान उर्फ तोता को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। तोता दिल्ली में अपने किसी रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने तोते की गिरफतार की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जालंधर पुलिस तोते को गिरफ्तार कर दिल्ली से जालंधर ला रही है।