Blog

  • भीख मांग रहे बच्चे की खुली किस्मत, रातों-रात बना लखपति

    भीख मांग रहे बच्चे की खुली किस्मत, रातों-रात बना लखपति

    सहारनपुर. छोटी सी उम्र में पिता और कोरोना संक्रमण काल में मां को खोने के बाद दस साल का एक बच्चा सड़कों पर भीख मांग कर पेट भर रहा था. लेकिन किस्मत का खेल देखें कि पल भर में ही उस बच्चे की जिंदगी बदल गई. दाने-दाने का मोहताज यह बच्चा अचानक से लखपति बन गया. सर्द रातें को सड़कों पर गुजारने वाला यह बच्चा अब अपने घर में चैन की नींद सो सकेगा. इस बच्चे को उसके दादा ने वसीयत में आधी जायदाद दी है, जिससे यह बच्चा आज लाखों का मालिक बन गया है.

    सहारनपुर में एक ऐसा ही हैरान करने वाला सुखद वाकया सामने आया है. रुड़की के पिरान कलियर में बेसहारा घूमने और भीख मांग कर गुजारा करने वाले दस साल के शाहजेब को उसका खोया हुआ परिवार मिल गया और अब वह सहारनपुर में लाखों की पुश्तैनी जायदाद का मालिक भी बन गया है. जानकारी के अनुसार सहारनपुर के पंडोली गांव निवासी इमराना के पति मोहम्मद नावेद की असमय मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद वर्ष 2019 में पत्नी इमराना ससुरालवालों से अनबन के चलते अपने मायके यमुनानगर चली गई थी. साथ ही अपने आठ साल के बेटे शाहजेब को भी साथ लेकर गई. इस दौरान इमराना के ससुराल वालों ने उसको मनाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं मानी. उसके बाद वह अपने बच्चे के साथ कलियर में आ कर रहने लगी. परिजनों ने तब भी काफी ढूंढा लेकिन सफलता नहीं मिली.

    जब इमराना कलियर में रह रही थी तो इसी दौरान कोरोना महामारी शुरू हो गई. मां इमराना को भी कोरोना हो गया और उसकी मौत हो गई. मां की मौत के बाद शाहजेब सड़क पर आ गया. वह कलियर में ही दुकानों पर बर्तन धो कर और लोगों से भीख मांगकर अपना पेट भर रहा था. उधर इमराना के ससुराल वाले शाहजेब और इमराना की फोटो सोशल मीडिया में डाल कर उनको खोज रहे थे. इसी दौरान शाहजेब के छोटे दादा शाह आलम के दूर का रिश्तेदार मोबिन कलियर आया, यहां बाजार में घूमते हुए शाहजेब पर उसकी नजर पड़ी तो उसने फोटो से उसका मिलान कर शाह आलम को सूचना दी. वहीं पूछने पर शाहजेब ने मोबिन को अपनी मां का नाम बताया तो उन्हें यकीन हो गया कि उसकी ही तलाश की जा रही है. पोते के मिलने की खबर पाते ही शाह आलम कलियर आए और शाहजेब को अपने साथ सहारनपुर ले गये.

    बेटे की मौत के बाद बहू और पोते के घर से चले जाने से मोहम्मद याकूब को गहरा सदमा लगा था और दो साल पहले उन्होंने दम तोड़ दिया. मोहम्मद याकूब हिमाचल प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे. अपनी मौत से पहले उन्होंने शाहजेब को खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला. तब मरने से पहले उन्होंने अपनी वसीयत में लिखा था कि जब कभी भी उनका पोता वापस आए तो पुश्तैनी मकान और पांच बीघा जमीन उसके दे दी जाए. 

  • पंजाबः सीमा में फिर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा, देखें वीडियो

    पंजाबः सीमा में फिर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : भारत-पाक सीमा पर लगातार भेजे जा रहे पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के प्रयासों को बीएसएफ के जवान नाकाम कर रहे हैं। इसी तरह का मामला एक बार फिर सामने आया है।

    दरअसल, पंजाब में गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में BSF की चंदू वडाला पोस्ट पर 250 मीटर की ऊचाई पर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है, जो 15 सैकेंड तक भारत की सरहद के अंदर रहा, लेकिन मुस्तैद BSF के जवानों ने 40 राउंड फायरिंग की और 6 इल्लु बम भी चलाए जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की और चला गया। फिलहाल BSF और पुलिस की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

  • आज का राशिफल. 18 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल. 18 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में आपने अपनी जिम्मेदारियों की ओर ध्यान नहीं लगाया तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की सोचे, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा। 

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाई बहनों से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी, लेकिन आपको किसी नए काम की शुरुआत वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके करना बेहतर रहेगा। आप अपने माता पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको अपने कुछ पिछले कर्ज को भी उतारना होगा, नहीं तो वह आपसे वापस मांगने आ सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपको इन उलझनों का कारण समझ में नहीं आएगा कि किस काम को पहले किया जाए और किसे बाद में। यदि आपके रुके हुए काम है, तो उन्हें समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की आवश्यकता होगी। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर धन का निवेश नहीं करना है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उन्हें किसी बात को लेकर घमंड आदि नहीं करना है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज आप उसकी बकाला बकाया वसूली भी कर सकते हैं। आपको कुछ व्यवसाय संबंधी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। आपको किसी निवेश संबंधी योजना को बहुत ही सोच समझ कर निवेश करना होगा। आपको कार्यक्षेत्र मे शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नही होने देना है, आपको उनसे सावधान रहना होगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और रोजगार में भी वृद्धि होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वालों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।
     
    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य को करने के लिए रहेगा। आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको  थकान व कमजोरी बनी रहेगी। कानूनी मामले में आज आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और आपको धन प्राप्ति के सुगम मार्ग प्राप्त होंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए नकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। यदि आप किसी वाहन अथवा मशीनरी का प्रयोग करें, तो उसे सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन कुछ कठिनाई भरा रहेगा और उनका अपने साथी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप किसी काम में हड़बड़ी बिल्कुल ना करें, नहीं तो गलती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बात लोगों को बुरी लग सकती है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि किसी कानूनी मामले में कोई अड़चने थी, तो वह भी आज दूर होंगी। आपको व्यापार में धन हानि के योग बनते दिख रहे हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपके घर का माहौल प्रसन्नता भरा रहेगा और आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल भी आसानी से जीत पाएंगे। आपको किसी संतान की समस्या को जीवनसाथी की सलाह से सुलझाना होगा।  

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप किसी काम में बहुत ही सोच समझ कर हाथ डाले, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपके सुख साधनों में आज वृद्धि होगी, लेकिन आप उसमें अपना काफी धन व्यय कर देंगे। आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं, जिसमें आप आंख मूंदकर किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए  कोई अच्छा अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट चल रही थी, तो आज वह दूर होगी।  मकर राशिफल 2023 

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको किसी निराशाजनक सूचना को सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा फिर भी वह अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको किसी बात को लेकर चिंता व भय अथवा तनाव बना रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें भी आपको समस्या हो सकती है।  कुंभ राशिफल 2023  

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है और लेनदेन से संबंधित कोई भी काम आप आंख व कान दोनों खुले रखकर करें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

  • बस्ती में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

    बस्ती में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

    बस्तीः यूपी के बस्ती जनपद में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। रात करीब एक बजे कप्तानगंज थाना के दुधौरा गांव के समीप एनएच-28 पर एक कार नीलगाय से टकराकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी थे जो गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में मौत पर गहरा दुख जताया और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

    कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर दुधौरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी कार नीलगाय से टकराकर अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में एक ढाबे की दीवार से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। गोरखपुर के एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले 7 लोग एक एक्सयूवी कार में सवार होकर लखनऊ मीटिंग में जा रहे थे।

    अभी वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि तभी कार के सामने एक नीलगाय आ गई। नीलगाय से टकराने के बाद एक्सयूवी कार अनियंत्रित हो गई और दूसरे लेन में जाकर पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे स्थित ढाबे के दीवार से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सात लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

    गौरतलब है कि प्रदेश के सभी जनपदों में रोड एक्सीडेंट में मरने वालों का जब आंकड़ा देखा गया तो बस्ती जिला पूरे प्रदेश में 7वें स्थान पर है। हर साल यहां पर सकड़ों लोग सड़क हादसे में काल के गाल में समा जाते हैं। सैकड़ों लोग एक्सीडेंट की वजह से अपने शरीर का अंग गंवा देते हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर तो अभियान चलाया जाता है, लेकिन उस का असर देखने को नहीं मिल रहा। साल दर साल मरने वालों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। छुट्टा पशुओं की वजह से भी हाईवे पर बड़े पैमाने पर सड़क हादसा हो रहा है, लेकिन जिला प्रशासन छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गौ आश्रय केंद्र पहुंचाने में विफल है।

  • फगवाड़ाः पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः शहर के चाचौकी में जीटी रोड के पास एक विवाहिता द्वारा पेड़ से लटक कर जान देने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान चाचौकी निवासी दीपा पत्नी विशाल निवासी चचौकी के रूप में हुई है। इसकी सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रखवा दिया। बातचीत के दौरान मृतका दीपा के ससुर रमेश पाल ने बताया कि उनकी बहू रात 9:00 बजे के बीच घर से गई थी, जिसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आज सुबह उन्हें सूचना दी कि बहू ने पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।


    उधर, थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रखवा दिया है। अमनदीप नाहर ने बताया कि मृतक महिला का पति दिल्ली में काम करता है, जिसे इस घटना की सूचना दे दी गई है और मृतक महिला के पति व परिजनों के आने के बाद बयान दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः क्रोकरी की दुकान की आड़ में सरेआम सिलेंडरों से हो रही गैस चोरी, वीडियो वायरल

    जालंधरः क्रोकरी की दुकान की आड़ में सरेआम सिलेंडरों से हो रही गैस चोरी, वीडियो वायरल

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के अमन नगर सिलेंडर से गैस निकालने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे व्यक्ति सिलेंडर से सरेआम गैस निकाल इलाके के लोगों की जिंदगियों को खतरे में डाल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए मनु दोसांस निवासी अमन नगर ने सोशल मीडिया पर उक्त व्यक्ति की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है।

    जिसमें मनु ने बताया कि उक्त व्यक्ति क्रोकरी की दुकान की आड़ में सिलेंडरों से गैस चोरी कर आस-पास के लोगों को बेच रहा है और इलाके के लोगों की जान को खतरे में डाल रहा है। मनु ने बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले 2 से 3 साल से इस कारोबार को कर रहा है। लेकिन अब उसका हौंसला इतना बढ़ अब वह सरेआम सिलेंडर से गैस चोरी करने में लग गया।

  • प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जली, दमकल विभाग ने पाया काबू

    प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जली, दमकल विभाग ने पाया काबू

    ऊना/सुशील पंडित : विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी की पंचायत गंगोट के समनोली बाइपास पर रेही के पास प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। परंतु चंद मिनटों के अंदर ही झुग्गियां जलकर राख हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेही के समीप झुग्गियों में अचानक ही आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस समय यह अग्निकांड हुआ उस वक्त झुग्गियों के अंदर कोई भी प्रवासी मौजूद नहीं था।

    अग्निशमन विभाग के इंचार्ज शंकर दास ने बताया कि झुग्गियों में आग लगी थी जिस पर मौके पर पहुँच कर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

  • सीमेंट प्लांट बदं करने वाले अडानी व भाजपा  एक ही परिवार से संबंधित : विजय डोगरा 

    सीमेंट प्लांट बदं करने वाले अडानी व भाजपा  एक ही परिवार से संबंधित : विजय डोगरा 

    अडानी फैसले को वापस लें और सीमेंट कारखाने खोले

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने शनिवार को ऊना के निजी होटल में पत्रकारवार्ता की। विजय डोगरा ने सीमेंट प्लांट बदं करने पर भाजपा अदानी को एक ही परिवार से ही संबंधित बताया। डोगरा ने कहा कि बजाए अदानी प्रबंधन सरकार और प्रशासन से सीमेंट कारखानों को लेकर बात करते, सीधा सीमेंट कारखानों को बंद कर दिया। सैकड़ों लोगों के रोजगार पर लात मार दी। बेचारे उद्योग कर्मी, ट्रक आपरेटर्स और अप्रत्यक्ष रोजगार से जुड़े स्थानीय लोग भी बेरोजगारी के आलम में है। प्रदेश सरकार ने चिंता करते हुए तत्काल मुख्य सचिव के माध्यम से अडानी प्रबंधन को सीमेंट्स प्लांट्स बंद करने के संबंध में पत्र लिखा है। यह कोई संयोग नहीं कि सरकार के शपथ ग्राहण करने के दौरान प्रदेश में सीमेंट के दाम पांच रुपये से ज्यादा बढ़ जाएं बल्क‌ि यह भाजपा की सोची समझी साजिश है। लेकिन प्रदेश के लोग सब जानते हैं। डोगरा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के हितों को प्राथमिकता देगी।

    मुख्यमंत्री सुक्खू एवं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के जनहित के फैसलों को भाजपा पचा नहीं पा रही।यह सरकार बहुत बढ़िया चलेगी, एतिहासिक निर्णय होंगे। भाजपा कांग्रेस के मंत्रीमंडल की चिंता न करे, इसका विस्तार भी जल्द होगा। कांग्रेस को जनादेश मिला है। कांग्रेस ने चुनाव से पूर्व ‌जिन विषयों को जनता के समक्ष रखा था उन वादों को पूरा किया जाएगा। प्रदेश में बेरोजगारी खत्म होगी। ओपीएस के लिए काम शपथ के बाद से शुरू हो गया। केबिनेट में इस पर मुहर लगेगी। मनरेगा की दिहाड़ी 350 प्रदेश कांग्रेस सरकार करेगी। हर फैसले का पुख्ता सरकारी दस्तावेज बनेगा। अडानी फैसले को वापस लें और सीमेंट कारखाने खोले। हैरत यह प्लांट बंद करने से पूर्व जब कारखाने खरीदे थे तो क्या यह उस समय घाटे में चल रहे थे फिर आज इन्हें बिना सरकार से बात किए बंद करने की नोबत आ गई। अगर हिमाचल में चीज बनी है तो यहां के लोगों को महंगी नहीं दी जाएगी। कांग्रेस बिचोलिये का काम बंद करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू प्रदेश में मजबूत सरकार देंगे

  • दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता शुरू

    दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता शुरू

    ऊना/ सुशील पंडित: नेहरू युवा केन्द्र ऊना युवा द्वारा शनिवार को सोहारी टकोली गांव में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में नेहरू युवा केंद्र ऊना व युवा क्लब सोहारी के बीच बोलीवाॅल का मैच खेला गया। इस बोलीवाॅल टूर्नामेंट में पहले दिन चक्रोआ क्लब, करलूहि क्लब, युवक मण्डल अम्ब, युवक मण्डल तलमेहड़ा आदि टीमांे ने भाग लिया। इसके अलावा प्रतियोगिता में कुल 15 टीमें हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में रिटायर्ड इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस, प्रेजिडेंट रॉक बॉल हिमाचल प्रदेश बलवान सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि खेल हमें आत्मविश्वास के साथ-साथ अनुशासन भी सिखाता है। 

    एनवाईके उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बालीवाॅल, बेडमिंटन व एथलेटिक्स खेलें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को दस हजार रूपये व उपविजेता टीम को आठ हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएग। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा, ऋषभ चैधरी, विजय भारद्वाज, भजन लाल (पन्ना), अश्वनी कुमार, जसवीर सिंह, प्रिंस रेफरी, विशाल कोच, मनोज कोच, महिंदर पाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Restaurant & Bar में पुलिस की रेड, बरामद की 17 महिलाएं

    Restaurant & Bar में पुलिस की रेड, बरामद की 17 महिलाएं

    19 ग्राहकों सहित 25 गिरफ्तार

    मुंबईः शहर के दहिसर इलाके में एक बार की सुविधा देने वाले रेस्तरां पर छापा मारा गया। पुलिस ने 17 बार बालाओं को एक बार से छुड़ाया है। ये बार बालाएं मुंबई के दहिसर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट एंड बार में खास तौर से बनाए गए तहखानों में कैद कर रखी गईं थीं। 4 बार बालाएं डांस फ्लोर पर मौजूद थीं। जब मुंबई पुलिस की टीम ने यहां छापा मारा तो ये चारों फ्लोर पर डांस करती हुई पाई गईं। पुलिस ने जब तलाशी ली तो बाकी 17 लड़कियां तहखानों में छुपाई हुई पाई गईं। पुलिस ने 19 ग्राहकों और रेस्तरां के प्रबंधक सहित छह कर्मचारियों को अरेस्ट किया है। ये कस्टमर टेबल पर बैठे हुए थे। चार बार-बालाएं फ्लोर पर डांस कर रही थीं। दहिसर पुलिस स्टेशन की टीम ने इस छापेमारी को अंजाम दिया है।

    खास तौर से बने हुए थे तहखाने, उनमें कैद थीं 17 बार बालाएं

    मुंबई पुलिस के दहिसर थाने के एक अधिकारी के मुताबिक जब छापमारी हुई तो अचानक बार में हलचलें तेज हो गईं। कुछ लोगों ने भागने की कोशिशें कीं। पुलिस टीम ने बार को घेर लिया था, इसलिए कोई बाहर नहीं निकल पाया। इसके बाद जब पुलिस ने तलाशी ली तो डांस फ्लोर के अलावा बार में खास तौर से बनाए हुए तहखाने मिले। इन्हीं तहखानों में कैद कर 17 बार-बालाओं को रखा गया था। उन सभी बार बालाओं को वहां से निकाला गया और उनका रेस्क्यू किया गया।

    25 लोग गिए गए गिरफ्तार, इनमें 6 कर्मचारी 19 ग्राहक

    गिरफ्तार किए गए लोगों पर भारतीय विधि संहिता (IPC) की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या की कोशिश) के तहत केस दर्ज किया गया है। जिस तरह के तहखाने में बार बालाओं को रखा गया था, उसके जोखिमों का ध्यान रखते हुए यह धारा लगाई गई है। इसके अलावा अश्लीलता और फूहड़पन से जुड़ी धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है।