Home Punjab>Ludhiana Punjab: ठेकेदार की गलती से गिरे 2 मकान, हुआ लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

Punjab: ठेकेदार की गलती से गिरे 2 मकान, हुआ लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

0
Punjab: ठेकेदार की गलती से गिरे 2 मकान, हुआ लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

लुधियानाः लुधियाना-धूरी के बीच चल रहे रेलवे लाइन दोहरीकरण प्रोजेक्ट के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से रेलवे लाइन के साथ लगते दो मकान ढह गए। गनीमत यह रही कि मकान और मलबे के नीचे आए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बता दें कि ठेकेदार द्वारा न्यू भिसाई में आने वाली लाइन के किनारे दीवार बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे दो मकान गिर गए और घर का सारा कीमती सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए घर के मालिक रूहताज ने बताया कि ठेकेदार की गलती से उनका तीन मंजिला मकान गिर गया है, जिससे उनकी जीवन भर की कमाई पूरी तरह मिट्टी में मिल गई है। उनके मुताबिक, मकान गिरते ही ठेकेदार और उसके सभी कर्मचारी अपनी मशीनें मौके पर ही छोड़कर भाग गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here