Home Punjab>Ludhiana पंजाब : सिलेंडर ब्लास्ट से 2 बच्चों सहित 4 लोग झुलसे, देखें वीडियो

पंजाब : सिलेंडर ब्लास्ट से 2 बच्चों सहित 4 लोग झुलसे, देखें वीडियो

0

लुधियाना : बस्ती जोधेवाल के इलाका भारती कलोनी में रात करीब 10.45 बजे एक मकान में सिलेंडर फट गया। धमकाने की आवाज से आसपास के लोग एकत्र हुए। चीख पुकार सुन जब लोग मकान में घुसे तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। 2 बच्चों सहित परिवार के कुल 4 लोग घायल होकर जमीन पर पड़े थे। घायलों की पहचान पति राहुल, पत्नी पूजा, बेटा वंश(7) और बेटी अन्नया (1) के तौर पर हुई है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों ने एंबुलेंस को भी फोन किया लेकिन कोई नहीं आया। लोगों की मदद से झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इलाका निवासी सुच्चा सिंह ने बताया कि राहुल की पत्नी पूजा कमरे में खाना बना रही थी। पूरा परिवार कमरे में मौजूद था। अचानक से गैस लीक की बदबू आने लगी।

उसने सिलेंडर तुरंत पानी की बाल्टी में रख दिया। देखते ही देखते तुरंत कमरे में सिलेंडर फट गया। कमरे का सारा सामान जलकर राख हो गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। परिवार के सभी सदस्य कुल 4 फीसदी झुलस गए है। झुलसे परिवार को चंडीगढ़ 32 सैक्टर अस्पताल में रैफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here