Home Punjab>Ludhiana पंजाबः लूट की वारदात को अंजाम देकर भागे लुटेरे की पीट-पीटकर ह+त्या

पंजाबः लूट की वारदात को अंजाम देकर भागे लुटेरे की पीट-पीटकर ह+त्या

0

लुधियानाः थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आते इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मरने वाले पर साथियों ने डंडों से वार किए गए है। मृतक की पहचान सावन उर्फ कोला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सावन बिरला, सब्बा के खिलाफ IPC धारा 304-A के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए मृतक सावन कोला के भाई अमित ने कहा कि उसका भाई A To Z कंपनी में कूड़ा उठाने का काम करता था।

उसका आयु 22 साथ थी। कोला बुरी संगत में फंसा हुआ था। वह नशा करने का भी आदी था। नशे की पूर्ति के लिए वह लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। अमित ने कहा कि उसे पता चला कि 13 अप्रैल को उसके भाई सावन को उसका दोस्त सावन बिरला अपने साथ मोटर साइकिल सप्लेंडर नंबर PB-10-JE-6685 पर लेकर गया है। सावन बिरला, सब्बा और उसके भाई सावन ने किसी का मोबाइल छीना था। भागते समय उसका भाई सावन बाइक से गिर गया।

जिसके बाद उसे उन युवकों ने उसे पीटा है। कुछ लोगों ने भी उससे मारपीट की है। मारपीट करने वाले उसके दोस्त मौके से भाग गए। उसके भाई को लोगों ने अस्पताल दाखिल करवाया लेकिन तब तक उसके भाई की मौत हो गई थी। उधर, थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ अर्षप्रीत ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। सावन के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here